icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273001
GGorakhpurFollow17 Jan 2025, 06:44 am

Gorakhpur - महिला - युवक को गोली मारने वाला हुआ अरेस्ट, गाड़ी खड़ी करने के विवाद में चलाई थी गोली

Gorakhpur, Uttar Pradesh:

SSP डॉ गौरव ग्रोवर के आदेश पर पुलिस टीम ने आरोपी अमित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है ,घटना में इस्तेमाल अवैध पिस्टल और खोखा कारतूस भी बरामद किया गया. पुलिस को दी गई तहरीर में रिंकू सिंह ने बताया है कि राहुल सिंह शाम के समय गाड़ी से रेलवे स्टेशन के पीछे किसी काम से गया था.वहां पर केन यूनियन बिल्डिंग में रहने वाले अमित उर्फ मनीष गुप्ता की सत्यम आर्ट स्टूडियो दुकान बंद देखकर अपनी गाड़ी वहीं खड़ी कर दी.तभी वहां गाड़ी खड़ी देखकर मनीष गुप्ता गाली देने लगा ,आरोप है कि राहुल गाली देने से रोकने लगा तो मनीष ने पिस्टल निकालकर उसपर गोली चला दी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरीनगर में पल्सर चोरी: CCTV से दो आरोपी इंद्रपुरी से गिरफ्तार

Delhi, Delhi:हरीनगर इलाके में घर के बाहर खड़ी पल्सर बाईक चोरी. इलाके में लगे कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दो आरोपी को इंद्रपुरी इलाके से किया गिरफ्तार. हरीनगर चौकी की पुलिस ने चोरी की गई बाईक को भी किया बरामद. पश्चिमी जिला के हरी नगर चौकी की पुलिस ने हरी नगर इलाके से घर के बाहर से चोरी हुई पल्सर बाइक को इलाके में कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आखिरकार दोनों वाहन चोरों को इंद्रपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया और इनके पास से चोरी की गई पल्सर बाइक भी बरामद कर ली है। इन पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह, और सरवन कुमार दुले के रूप में हुई है। दोनों जेेजे कॉलोनी, इंदर पुरी, नई दिल्ली के रहने वाले है। पश्चिमी जिला डीसीपी हररेश्वर वी स्वामी के अनुसा, हरि नगर पुलिस में एक PCR कॉल आई जिसमें बजाज पल्सर 160 NS मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना दी गई। इसके बाद हरीनगर थाने में U/s 305(b) BNS दर्ज किया गया। चोरी हुई मोटरसाइकिल का पता लगाने और उसमें शामिल लोगों को पकड़ने के लिए टीम ने हरीनगर से लेकर इंद्रपुरी तक कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आखिरकार दोनों आरोपियों को इंद्रपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया और चोरी की गई पल्सर बाईक को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस इनसे पूछताछ करने में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement

देवराहा बाबा पर बनेगी फिल्म मचान बाबा, 2027 में रिलीज की योजना

Noida, Uttar Pradesh:देवराहा बाबा के जीवन पर बनेगी फिल्म ‘मचान बाबा’, 2027 में होगी रिलीजनई दिल्ली, 12 अक्टूबर। नीब करौरी बाबा से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद अब भारतीय संत परंपरा के एक और रहस्यमयी व्यक्तित्व देवराहा बाबा के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का नाम ‘मचान बाबा’ है और इसका टाइटल पोस्टर जारी कर दिया गया है। देवराहा बाबा की कहानी को असामान्य बनाने वाली बात केवल उनका नदी किनारे ऊंचे मचान पर रहना नहीं, बल्कि उनकी आयु और उनके लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में मौजूद रहने से जुड़े दावे भी हैं। लेखक अभिजीत सेन की 2026 में प्रकाशित पुस्तक Devraha Baba and His 900-Year Life बाबा की असाधारण दीर्घायु से जुड़े दावों की पड़ताल करती है। देवराहा बाबा से जुड़ा एक और दिलचस्प ऐतिहासिक दावा किंग जॉर्ज पंचम को लेकर है। वर्ष 2009 में संसद में लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा تھا कि पुराने इतिहास संबंधी विवरणों में जॉर्ज पंचम के 1911 में देवराहा बाबा से मिलने का उल्लेख मिलता है। उसी भाषण में उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी सहित कई नेताओं के बाबा से संबंध का भी जिक्र किया था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जुड़ा प्रसंग भी बाबा की लोकप्रिय कथाओं में शामिल है। देवरिया स्थित बाबा के आश्रम के महंत ने 2019 में दावा किया था कि 1978 में इंदिरा गांधी बाबा से आशी्वरद लेने पहुंची थीं और इसके बाद कांग्रेस ने खुले हाथ को चुनाव चिन्ह बनाया। यह लोकप्रिय कथा है, हालांकि इसे स्वतंत्र रूप से प्रमाणित ऐतिहासिक तथ्य नहीं माना जाता। फिल्म का निर्माण ओजस फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। ओजस फिल्म्स, सॉफ्टवेयर और एआई कंपनी ओजस सॉफ्टेक की फिल्म एवं कंटेंट इकाई है। ओजस सॉफ्टेक के प्रमुख डिजिटल ब्रांड्स में एस्ट्रोसेज एआई शामिल है। ‘मचान बाबा’ को ब्रिटेन में स्थापित भारतीय मूल की कारोबारी पूनम गुप्ता OBE और अमेरिका में रहने वाले उद्यमी विकल्प पालीवाल प्रोड्यूस कर रहे हैं। पूनम गुप्ता ब्रिटेन के कारोबारी जगत में ‘Paper Queen’ के नाम से जानी जाती हैं, जबकि दूसरे निर्माता विकल्प पालीवाल लखनऊ में पले-बढ़े हैं और वर्तमान में ऑस्टिन, टेक्सास में आईटी तथा रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हैं। पूनम गुप्ता ने कहा, “देवराहा बाबा का जीवन अपने आप में एक असाधारण रहस्य है। उनकी आयु से लेकर देश के अलग-अलग दौरों और बड़ी हस्तियों से जुड़ी उनकी स्मृतियां हमें लगातार नए सवालों तक ले जाती हैं। हमारी कोशिश इन दावों को सनसनी की तरह नहीं, बल्कि गंभीर रिसर्च, श्रद्धा और सिनेमाई संवेदनशीलता के साथ देखने की है।” दूसरे निर्माता विकल्प पालीवाल ने कहा, “यह ऐसी भारतीय कहानी है जिसमें इतिहास, विश्वास और रहस्य एक साथ मौजूद हैं। यही बात इसे भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए भी दिलचस्प बना सकती है।” ‘मचान बाबा’ की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब नीब करौरी बाबा से प्रेरित ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से अधिक का वैश्विक कारोबार किया है और आध्यात्मिक व्यक्तित्वों पर आधारित फिल्मों को लेकर नई चर्चा शुरू की है। दिलचस्प रूप से, देवराहा बाबा और नीब करौरी बाबा लगभग एक ही दौर में सक्रिय रहे। निर्माताओं के अनुसार फिल्म की रिसर्च के दौरान सामने आए भक्त-संस्मरणों और मौखिक विवरणों का मुलाकातों तथा नीब करौरी बाबा द्वारा देवराहा बाबा के प्रति सम्मान का उल्लेख मिलता है। फिल्म फिलहाल रिसर्च और प्री-प्रोडक्शन के चरण में है। टीम बाबा से जुड़ी पुस्तकों, पुरानी तस्वीरों, दस्तावेजों, अभिलेखीय सामग्री और प्रत्यक्षदर्शियों के विवरणों का अध्ययन कर रही है। निर्माताओं का कहना है कि फिल्म का उद्देश्य केवल देवराहा बाबा से जुड़ी चमत्कार कथाओं को पर्दे पर उतारना नहीं, बल्कि उस रहस्यमयी जीवन की पड़ताल करना है, जिसकी स्मृतियां ब्रिटिश भारत से लेकर स्वतंत्र भारत के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास तक फैली दिखाई देती हैं। ‘मचान बाबा’ को 2027 में रिलीज करने की योजना है।
0
0
Report
Advertisement

LAHDC कर्गिल ने seabuckthorn पल्प दिल्ली भेजे 20mt से उद्योग को बढ़ावा दिया

Aram Pora, Ganderbal, Kargil, October 12: Chairman and Chief Executive Councillor, Ladakh Autonomous Hill Development Council (LAHDC), Kargil, Dr Mohd Jaffer Akhoon today flagged off a consignment of seabuckthorn pulp from Council Secretariat Kargil being dispatched to Delhi by Rabbani Agri Processing Unit (RAPU), Sankoo, marking an important milestone in promoting local agro-processing and expanding market access for Ladakh’s indigenous produce. The dispatch marks the unit’s final consignment of 20 metric tonnes of seabuckthorn pulp to Delhi, in collaboration with Well with India Pvt. Ltd., Delhi. On the occasion, the CEC appreciated the efforts of Rabbani Agri Processing Unit co-founder Mohamed Hassan promoting local produce and strengthening the agro-processing sector in Kargil. He encouraged local entrepreneurs to explore new markets, adopt value-addition practices and make greater use of the region’s natural resources to generate employment and sustainable livelihood opportunities for local communities. He emphasised that such entrepreneurial initiatives have significant potential to strengthen the local economy, support farmers and establish Ladakh’s indigenous products in wider markets. Executive Councillor LAHDC Kargil, In-charge I&FC and PHE, Altaf Hussain, was also present on the occasion. The initiative highlights the growing potential of seabuckthorn processing in Ladakh and the importance of supporting local enterprises in promoting the region’s unique produce beyond the Union Territory.
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ सड़क योजना के नियम उल्लंघन का आरोप, धरना

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ रुपये की सड़क मद में योजना के चयन में नियमों का पालन न होने का आरोप लगाते हुए कुछ वार्ड पार्षदों ने आंदोलन छेड़ दिया है...नाराज 8 वार्ड पार्षदों ने अपने सेंकड़ों समर्थकों के साथ नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना दिया और जमकर नारेबाजी किया...वार्ड पार्षद रूपाली सरकार, मो. असलम राजा हाड़ी, मिथुन मरांडी और किरण लाल कपड़ी समेत अन्य पार्षदों ने बताया कि 2 करोड़ रुपये की सड़क योजना मद की राशि के योजना चयन में नियमों का पालन नहीं हुआ...कई बार आवेदन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई...पार्षदों ने मांग की है कि विभाग से राय मिलने तक 2 करोड़ रुपये की सड़क योजना से संबंधित समझौते, कार्य आदेश और आगे की कार्रवाई पर रोक लगे...साथ ही स्थायी समिति से पास 11 वार्डों की योजनाओं की वैधता और नियमों के पालन की जांच हो...उन्होंने चेतावनी दी कि अगर योजना का चयन नियमों के खिलाफ पाया जाता है, तो टेंडरों को रद्द कर सभी 21 वार्डों के लिए नियमों के हिसाब से दोबारा योजना चुनी जाए...अगर मांगों पर कार्रवाई न होने पर वे अनिश्चितकालीन धरना, चक्का जाम और कार्यालय में तालाबंदी जैसे लोकतांत्रिक कार्यक्रम करेंगे... धरना में शामिल पार्षदों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नगर परिषद के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की...योजना चयन में हुई गड़बड़ी की जांच की मांग की... बताते चले कि नगर परिषद में 21 वार्ड है...और नगर परिषद में 2 करोड़ रुपये की सड़क मद में योजना के चयन में नियमों का पालन न होने का आरोप लगाते हुए 8 वार्ड पार्षदों ने अपने सेंकड़ों समर्थकों के साथ ढोल नगाड़े और हाथों में तख्ती लेकर धरना प्रदर्शन कर जमकर विरोध कर रहे हैं.... बाइट-1- रूपाली सरकार,वार्ड पार्षद बाइट-2- असलम अंसारी, वार्ड पार्षद
0
0
Report

चंबल बजरी माफिया पर धौलपुर पुलिस का जीरो जाल, 2026 में भी कड़ी कार्रवाई

Dholpur, Rajasthan:एसपी विकास सांगवान के फौलादी नेतृत्व में चंबल माफिया धराशायी, प्रतिबंधित बजरी के अवैध खनन का ग्राफ हुआ शून्य मई में 04 केस के बाद अक्टूबर तक आंकड़ा शून्य, 10 थाना क्षेत्रों में आरएसी का स्थायी पहरा, अभय कमांड से 24 घंटे निगरानी, 2025 में 10 हजार टन बजरी जब्त कर रचा था इतिहास धौलपुर: चंबल के बीहड़ों में वर्षों से फल-फूल रहे प्रतिबंधित बजरी माफियाओं के अवैध साम्राज्य पर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने ऐसा फौलादी प्रहार किया है कि माफियाओं की कमर पूरी तरह टूट गई है। सर्वोच्च न्यायालय से प्रतिबंधित चंबल बजरी के अवैध खनन और परिवहन को जड़ से खत्म करने के लिए एसपी सांगवान ने जिले की कमान संभालते ही जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। उनके कुशल, दूरदर्शी और सख्त नेतृत्व, सटीक रणनीति और फील्ड में खुद उतर कर की गई मॉनिटरिंग का ही नतीजा है कि कभी ट्रैक्टरों और डंपरों की गड़गड़ाहट से गूंजने वाले चंबल के घाटों पर अब सन्नाटा पसरा है। आमजन में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है तो माफियाओं में दहशत है। एसपी सांगवान ने बिछाया अभेद्य जाल:- एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में विशेष कार्ययोजना तैयार की गई। एसपी सांगवान ने खुद चंबल घाटों का दौरा कर थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं होगा। इसके बाद जिले भर में चंबल के संवेदनशील घाटों, बीहड़ों के गुप्त रास्तों और हाईवे पर दिन-रात नाकाबंदी, औचक दबिश और संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया。 आंकड़े खुद दे रहे गवाही, मई के बाद ग्राफ शून्य पर:- पुलिस की सख्ती का असर आंकड़ों में साफ दिखाई दे रहा है। मई 2026 में जहां 04 प्रकरण दर्ज हुए, वहीं जून में घटकर 03 रह गए। जुलाई में पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि एक भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। अगस्त में मात्र 01 प्रकरण सामने आया, जबकि सितंबर में फिर से शून्य और अक्टूबर माह में 11 अक्टूबर तक एक भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। यह आंकड़ा धौलपुर पुलिस की ऐतिहासिक और रिकॉर्ड उपलब्धि है。 10 थाना क्षेत्रों में आरएसी तैनात, हाईटेक कैमरों से निगरानी:- अवैध खनन को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए एसपी सांगवान ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। बजरी से प्रभावित जिले के 10 थाना इलाकों के प्रमुख चंबल घाटों पर आरएसी की स्थायी पोस्ट तैनात कर दी गई है। साथ ही शहर और प्रमुख मार्गों पर अभय कमांड के हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे हर संदिग्ध वाहन और गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस टीमें दबिश देकर कार्रवाई कर रही हैं。 2025 में रचा था इतिहास, 10 हजार टन बजरी जब्त:- धौलपुर पुलिस की यह सख्ती नई नहीं है। एसपी सांगवान के नेतृत्व में वर्ष 2025 के दौरान जिले में अवैध रेता-बजरी एवं पत्थर खनन के विरुद्ध कुल 246 प्रकरण दर्ज कर 275 कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कार्रवाई के दौरान 260 अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों को जब्त किया गया और 10,040 टन प्रतिबंधित चंबल बजरी जब्त कर माफियाओं को करोड़ों का चूना लगाया गया था。 2026 में भी लगातार जारी है प्रहार:- वर्ष 2026 में भी यह अभियान और अधिक तेज हो गया है। 01 जनवरी 2026 से 11 अक्टूबर 2026 तक अवैध रेता-बजरी के कुल 109 प्रकरण दर्ज कर 150 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 129 वाहन जब्त किए गए तथा कुल 600 टन रेत-बजरी जब्त की गई है। एसपी सांगवान ने स्पष्ट कर दिया है कि यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा और अवैध खनन में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में 51 फीट ऊंचे ध्वज के शुभारंभ से श्रद्धालुओं में उत्साह

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर से धार्मिक आस्था की भव्य तस्वीर सामने आई है। भालूण्डी के निकट नाग पर्वत स्थित चमत्कारी मां नागणेच्या धाम पर भक्तों के सहयोग से निर्मित 51 फीट ऊंचा विशाल ध्वज श्रद्धा और उल्लास के साथ फहराया गया। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ीसादड़ी के सुदर्शनाचार्य महाराज, अठाना के लाल नाथ महाराज और निम्बाहेड़ा के कैलाश मुंदड़ा का सानिध्य मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण हुआ। ट्रस्ट अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नेड़िया के अनुसार, आयोजन के समापन पर विशाल महाप्रसादी हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
0
0
Report

सूरत के एम्ब्रॉयडरी उद्योग में छुट्टी और वेतन के मुद्दे पर हंगामा

Noida, Uttar Pradesh:सूरत में एम्ब्रॉयडरी कारखाना मालिकों के लिए कामगारों के हित में गांव चलो अभियान शुरू किया गया है। सरकारी नियमों और कलेक्टर के आदेश के अनुसार कामगारों को सप्ताह में कम से कम एक दिन की छुट्टी देने के लिए कहा गया है। लेकिन कुछ कारखाना मालिकों द्वारा कामगारों को नियमानुसार छुट्टी न दिए जाने की गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। छुट्टी की मांग करने वाले कुछ कामगारों को अचानक काम से निकाल दिए जाने की बात सामने आई है। जब कामगार अपना बकाया वेतन मांगते हैं, तो कारखाना मालिकों द्वारा 20 तारीख को वेतन देने का बहाना बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं, वेतन मांगते समय पहले साड़ी को नुकसान पहुँचने का बहाना बनाकर वेतन में से पैसे काट लेने की बात कही जा रही है। वर्तमान समय में सूरत में लगभग 10 लाख जितने श्रमिक और कामगार एम्ब्रॉयडरी उद्योग में काम कर रहे हैं। इस संबंध में गत 10 अक्टूबर को कारखाना मालिकों का एक महासम्मेलन भी आयोजित किया गया था। यदि कारखाने मालिकों ने रविवार की छुट्टी देने से इनकार किया, तो मजदूर संघ द्वारा कामगारों को दो महीने के लिए अपने वतन गांव चले जाने की सलाह दी गई है। इस विवाद के बढ़ने के कारण कुछ कामगारों ने अभी से अपने वतन की ओर रवाना होना भी शुरू कर दिया है। म्यूज़िक/मजदूर संघ के नेता अजय दुबे और कामगार रवि द्वारा इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रोष प्रकट किया गया है। वीडियो फुटेज और स्थानीय प्रस्तुतियों के आधार पर सूरत के एम्ब्रॉयडरी उद्योग में कामगारों और कारखाना मालिकों के बीच यह विवाद फिलहाल चर्चा के केंद्र में है。
0
0
Report

अजमेर में पुलिस-वकीलों के टकराव से यातायात बाधित, पोस्टिंग हटाने की मांग

Ajmer, Rajasthan:अजमेर में पुलिस और वकीलों के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा आज सड़क पर चल रहे वाहनों और उनमें सवार यात्रियों को भुगतना पड़ा... किशनगढ़ में एक अधिवक्ता को सार्वजनिक स्थान पर ट्रैफिक सीओ द्वारा थप्पड़ मारने के बाद उपजा विवाद वहां भले ही माफीनामे राजीनामे के बाद समाप्त हो गया लेकिन अजमेर के बार एसोसिएशन ने ट्रैफिक सीओ को फील्ड पोस्टिंग से हटाने की मांग को लेकर जिला पुलिस कप्तान को ज्ञापन सौंप शिकायत दर्ज करवाई...जिला न्यायालय से जुलूस के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे वकीलों ने जोरदार नारेबाजी के बीच सांकेतिक रोड जाम किया..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top