Gorakhpur - कच्ची शराब बेचने वाली महिला गिरफ्तार
Bisunpur, Uttar Pradesh:चिलुवाताल पुलिस ने कच्ची शराब बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है .चिलुवाताल प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जिसकी पहचान सविता यादव पत्नी सिड्डू सिकतौर के रूप में हुई है. उसे 20 लीटर कच्ची शराब 1 किलो यूरिया एक पॉव नौसादर के साथ गिरफ्तार किया गया है . संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्यवाही की गई है . गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव मय पुलिस टीम शामिल रही ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
