icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अंबाला कैंट में 1857 शहीदी स्मारक का उद्घाटन 5 नवंबर को

Ambala, Haryana:1857 की क्रांति देश की आजादी की पहली बड़ी लड़ाई और उन वीर शहीदों के बलिदान ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी की चिंगारी को मशाल बनाया। अंबाला कैंट में 22 एकड़ में भव्य शहीदी स्मारक बनकर तैयार है। 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इससे उद्घाटन करेंगे। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्मारक की खासियतों और इसके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। अंबाला कैंट की जीटी रोड पर बना यह शहीदी स्मारक सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि 1857 की क्रांति के वीर शहीदों के संघर्ष, बलिदान और देशभक्ति की कहानी को अपने भीतर समेटे हुए है। 800 करोड़ की लागत से बने करीब 22 एकड़ में फैले इस स्मारक को बेहद भव्य स्वरूप दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी पहचान 206 फीट ऊंचा मेमोरियल टावर है, जो अपनी भव्यता के साथ-साथ शानदार इंजीनियरिंग का भी उदाहरण पेश करता है। स्मारक की एक और खास बात है इसका कमल के फूल जैसा आकार। असीम गोयल ने बताया कि इसके पीछे 1857 की क्रांति से जुड़ा एक ऐतिहासिक संदेश है, जिसे सुनकर आजादी की लड़ाई में साथ देने का संकल्प जताया गया था। इसी ऐतिहासिक प्रतीक को ध्यान में रखते हुए शहीदी स्मारक को कमल के स्वरूप में तैयार किया गया है, ताकि नई पीढ़ी 1857 की क्रांति के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और उनके बलिदान को समझ सके। अब 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों इस शहीदी स्मारक का उद्घाटन होगा। उम्मीद है कि यह स्मारक इतिहास, राष्ट्रभक्ति और शहीदों के सम्मान का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। अंबाला की धरती पर तैयार यह स्मारक 1857 की क्रांति के उन वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिनके बलिदान ने देश की आजादी की नींव मजबूत की।
0
0
Report
Advertisement

मतदाता लोकतंत्र के असली मालिक: जनक सिंह का सरल जवाब

Chapra, Bihar:जदयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर के आरोपों पर भाजपा विधायक जनक सिंह का जवाब, बोले- मतदाता ही लोकतंत्र का असली मालिक, उसे मना नहीं पाए तो गलती हमारी जातीय समीकरण और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों पर भी विधायक ने रखी अपनी बात, बोले- भाजपा और एनडीए पर आरोप लगाने का कोई सवाल नहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम और नवनिर्वाचित एमएलसी राहुल राज को लेकर उठ रहे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच तरैया से भाजपा विधायक एवं बिहार विधानसभा की याचिका समिति के सभापति जनक सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आनंद पुष्कर की ओर से लगाए जा रहे आरोपों और राजनीतिक चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि कौन क्या कह रहा है और क्या आरोप लगा रहा है, यह उसका अपना विषय है। इस पर दूसरों की बात सुनने के बजाय हर व्यक्ति को खुद से सवाल करना चाहिए कि उसे क्या करना चाहिए。 जनक सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र है और लोकतंत्र में मतदाता ही असली मालिक होता है। मतदाता का विश्वास जीतना किसी भी राजनीतिक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने चुनावी अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि वह 1995 से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। जब भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा, उन्होंने इसके लिए कभी दूसरे को जिम्मेदार नहीं ठहराया। उनकी नजर में गलती अपनी थी कि वह नाराज मतदाताओं को मना नहीं पाए और उनसे अपना संबंध मजबूत नहीं कर सके。 उन्होंने कहा कि अगर कोई मतदाता किसी प्रत्याशी को समर्थन नहीं देता है तो इसके लिए भाजपा या एनडीए को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। एक अच्छे राजनीतिक खिलाड़ी को मतदाताओं के साथ अपना संबंध बनाना और उनका विश्वास हासिल करना आना चाहिए। उन्होंने मतदाता और जनप्रतिनिधि के रिश्ते की तुलना प्रेम और विश्वास के रिश्ते से करते हुए कहा कि जब संबंध मजबूत होगा, तभी मतदाता अपना समर्थन देगा。 अपने पुराने चुनावी संघर्ष का जिक्र करते हुए जनक सिंह ने कहा कि वर्ष 2000 में चुनाव जीतने के बावजूद बाद के चुनाव में उन्हें 265 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कभी इसके लिए किसी दूसरे को दोषी नहीं माना, बल्कि इसे अपनी राजनीतिक कमी के रूप में स्वीकार किया।
0
0
Report

बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप ने दो दोस्तों को कुचला; एक की मौत

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। ताजा मामला लाखो थाना क्षेत्र के शाहपुर ढाला के पास का है। जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक युवक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी अशोक शाह के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान दीपक Kumar के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि विक्रम कुमार अपने दोस्त दीपक कुमार के साथ एक शादी समारोह में खाना बनाने का काम करने गया था। काम खत्म होने के बाद दोनों दोस्त मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाहपुर ढाला के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी और दोनों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में विक्रम कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report

जालौन में युवती ने पुलिसकर्मी पर लगाया शादी का झांसा देकर शोषण का गंभीर आरोप,

AdityaAdityaFollow6m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में युवती ने पुलिसकर्मी पर लगाया शादी का झांसा देकर शोषण का गंभीर आरोप, युवती ने सीतापुर में पुलिस विभाग में तैनात सिपाही मनीष कुमार पर लगाया वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप, वर्ष 2015 में कक्षा 11 में पढ़ने के दौरान हुई थी युवती की पुलिसकर्मी से मुलाकात, शादी का भरोसा देकर पढ़ाई छुड़वाने और आर्थिक मदद का प्रलोभन देने का आरोप, कई बार गर्भवती होने पर पुलिसकर्मी पर जबरन गर्भपात कराने का लगाया आरोप, पुलिस भर्ती की तैयारी से लेकर नौकरी लगने तक शादी का झांसा देने का आरोप, पुलिस विभाग में नियुक्ति के बाद युवक प्रशिक्षण के लिए गया था सीतापुर, 14 मार्च 2026 को छुट्टी पर आने के बाद युवती को अपने घर ले जाने का आरोप, शादी की बात उठाने पर मकान बनने के बाद विवाह करने का दिया गया आश्वासन, बाद में पुलिसकर्मी पर दूसरी जगह शादी की तैयारी शुरू करने का युवती ने लगाया आरोप, दहेज में 20 लाख रुपये मिलने की बात कहकर शादी से मुकरने का लगाया आरोप, पीड़िता ने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी लगाया आरोप, पीड़िता ने डीएम और एसपी को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार, पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग, जालौन के आटा थाना क्षेत्र का मामला। बाइट:- पीड़िता
0
0
Report
Advertisement

धनबाद रेलवे स्टेशन पर गलत सिग्नल से बड़ा हादसा टल गया; यात्रियों की जान बची

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। सेकड़ो यात्रियों की जान बच गई। दरहसल धनबाद स्टेशन में गोमो आसनसोल मेमू ट्रेन अपने समय पर आई थी। जिसे प्लेटफार्म नम्बर 1 में आना था। लेकिन गलत सिग्नल के कारण गोमो आसनसोल 63542 प्लेटफार्म नम्बर 1 के बजाय प्लेटफार्म 1 और 2 के बीच डाउन मेन लाइन पर चली आई। लोको पायलट को जानकारी होने पर इमरजेंसी ब्रेक लगा ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन जैसे ही रुकी यात्री बोगियों से निकलकर ट्रैक के रास्ते जाने लगे। जिससे यात्रियों की जान खतरे में आ गई। स्टेशन मास्टर को जब घटना की जानकारी हुई मौके पर पहुँचे। ट्रेन को रिवर्स कर प्लेटफार्म नम्बर 1 में लाई। घटना के बाद आरआरआई में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ किया गया। फिलहाल रेल प्रशासन मामले की जांच करेगी। लेकिन धनबाद स्टेशन में एक बड़ा हादसा जरूर टला। अगर दोनो ट्रेन एक साथ डाउन मेन लाइन में आ जाती तो भगदड़ की स्थिति हो जाती। सबसे अहम सवाल यह है कि ट्रेन को गलत लाइन पर भेजने के पीछे तकनीकी कारण था या रेल परिचालन में मानवीय चूक? क्या सिग्नलिंग सिस्टम में गड़बड़ी हुई या फिर संबंधित रेलकर्मियों से लापरवाही बरती गई फिलहाल इस घटना ने धनबाद रेलवे स्टेशन की परिचालन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है。
0
0
Report

नालंदा के नियामतपुर की आंगनबाड़ी टीनशेड में: आठ साल से भवन बनना ठहरा

Pariaunna, Bihar:नालंदा के नियामतपुर की आंगनबाड़ी टीनशेड में: आठ साल से भवन बनना ठहरा। वहां ward 17 स्थित नियामतपुर मोहल्ले का आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 183, सेक्टर-4 आजतक अपने भवन का इंतजार कर रहा है. टीन के करकट शेड के नीचे चल रहे इस केंद्र में 40 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें प्रतिदिन लगभग 30 बच्चे आते हैं. गर्मी में भीषण तपिश, बरसात में पानी और आंधी-तूफान के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है. भोजन भी एक छोटे से किराये के मकान में बनाया जाता है. विभाग को इसकी जानकारी कई बार दी गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ. जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण भवन निर्माण अटका हुआ है. तीन स्थल चिह्नित करने के लिए अंचलाधिकारी को पत्र भेजा गया था, पर जलस्रोत होने के कारण जमीन अनुपयुक्त पाई गई. अब वरीय अधिकारियों को फिर से जानकारी दी जाएगी.
0
0
Report

झरिया-सिंदरी मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत के बाद प्रदर्शन

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जमकर बवाल हुआ। ऊपर कुल्ही के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 28 वर्षीय जहांगीर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कई वाहनों के शीशे तोड़े गए और झरिया पुलिस के गश्ती वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा। बाद में सिंदरी एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, हादसा झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर ऊपर कुल्ही स्थित सिकंदर पटाखा दुकान के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार धनसार की ओर से आ रहा ट्रक संख्या HR 58B 7375 कतरास मोड़ की ओर जा रही बाइक संख्या JH 10 DC 5595 को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार जहांगीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा, लेकिन इंदिरा चौक के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर रामजी पंडित की गुमटी में जा घुसा। टक्कर से गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, रामजी कुछ देर पहले ही दुकान बंद कर घर जा चुके थे, जिससे एक और बड़ा हादसा टल गया। इधर, जहांगीर की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने झरिया-सिन्दरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। उग्र भीड़ ने कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। मौके पर पहुंचे झरिया पुलिस के गश्ती दल के दो वाहनों को भी निशाना बनाया गया। हालात बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों को अपने वाहन लेकर घटनास्थल से हटना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिंदरी एसडीपीओ के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं, लोग मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मृतक जहांगीर बालू बंकर निवासी मोहम्मद जाकिर का पुत्र था। वह झरिया मेन रोड में डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। परिवार में पत्नी और एक छोटा बच्चा है। बताया जाता है कि हादसे के वक्त उसकी पत्नी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पश्चिम बंगाल स्थित अपने मायके गई हुई थी। जहांगीर ने रात तक घर लौटने की बात कही थी, लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।
0
0
Report
Advertisement

सुपौल में तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से टकराई, आग लगने से युवक घायल

Bihar:सुपौल में रफ़्तार का कहर, तेज रफ़्तार बाईक पुल की रेलिंग से टकराने के बाद धू धू कर जली, चालक घायल. सुपौल में तेज रफ़्तार बाईक पुल की रेलिंग से टकराने के बाद धू धू कर जल गई. जानकारी मिली है कि बाईक पर सवार युवक घायल हो गए हैं. यह घटना पिपरा थाना क्षेत्र के दीनापट्टी के पास NH 327 ई पर घटी है. बताया जा रहा है कि देर रात निर्मली से पिपरा लौट रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर दीनापट्टी के समीप पुल की रेलिंग में जोरदार टक्कर मार दिया, रेलिंग में टकराने के बाद बाइक में आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं. जानकारी मिली कि घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुँच गए, लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। इधर घटना की सुचना मिलने के बाद पिपरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
0
0
Report

रींगस में किसान के घर से 14 बकरियां चोरी, भारी नुकसान

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के रींगस उपखंड क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ठिकरिया गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर के समीप बने बाड़े को निशाना बनाते हुए 14 बकरियां चोरी कर लीं। घटना के बाद पशुपालक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। हेड कांस्टेबल अमर सिंह सामोता ने बताया कि ठिकरिया गांव की बाजियों की ढाणी निवासी मोहनलाल बाजिया के घर के समीप बने बाड़े में बकरियां बंधी हुई थीं। बीती रात अज्ञात चोर बाड़े से 14 बकरियां चुराकर ले गए। सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जाजोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
0
0
Report

दीपावली पर दूध-घी-मिठाई की मिलावट जाँच मुफ्त, जयपुर डेयरी हाईटेक लैब लांच

Jaipur, Rajasthan:आखिर कैसे करें इस दीपावली मिलावट की जांच ज़ी राजस्थान न्यूज पहुंचा हाईटेक लैब में राजस्थान की ऐसी फ़ूड लैब जहाँ है मुफ्त जांच की सुविधा 30 सेकंड्स में मिलावट की जांच दूध, घी, पनीर और मिठाई में मिलावट की आशंका होने पर आम व्यक्ति भी करवा सकता है यहां डेयरी प्रोडक्ट्स की निशुल्क जांच हाल ही में त्योहार पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जयपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में मिलावट को लेकर बड़ी कार्रवाई की है हर साल त्योहार पर बड़ी मात्रा में मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थ बाजार में खपाने की तैयारी होती है। खासकर दीपावली के त्योहार पर मिठाइयों और डेयरी उत्पादों की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावट का खतरा भी बढ़ जाता है.बाजार में बिकने वाले दूध, घी, पनीर और मिठाइयों की शुद्धता को लेकर उपभोक्ताओं के मन में कई सवाल रहते हैं.ऐसे में आखिर आम व्यक्ति कैसे पता करे कि वह जो डेयरी उत्पाद खरीद रहा है, वह शुद्ध है या उसमें मिलावट की गई है.इस दीपावली जयपुर डेयरी आम लोगों की इस चिंता को दूर करने के लिए आगे आया है.जयपुर डेयरी की हाईटेक लैब में आम व्यक्ति अपने डेयरी उत्पादों की मिलावट की जांच आसानी से करवा सकता है.खास बात यह है कि इसके लिए जयपुर डेयरी की ओर से कोई शुल्क या फीस नहीं ली जाएगी। आम व्यक्ति भी करवा सकता है यहां जांच- जयपुर डेयरी की प्रयोगशाला में उपभोक्ता दूध, घी, पनीर और मिठाई जैसे उत्पादों की जांच करवा सकते हैं.इससे बाजार से खरीदे गए उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर किसी तरह का संदेह होने पर उपभोक्ता सीधे जांच करवा सकेंगे.डेयरी उत्पादों में मिलावट की पहचान के लिए प्रयोगशाला में वैज्ञानिक तरीके से जांच की जाती है.इससे उत्पाद की गुणवत्ता और उसमें मौजूद संभावित मिलावट के बारे में जानकारी मिल सकती है. -आखिर कैसे करें इस दीपावली दूध, घी और मिठाई में मिलावट की जांच -जयपुर डेयरी की हाईटेक लैब में आम व्यक्ति करवा सकेगा मिलावट की जाँच -दूध, घी, पनीर और मिठाई की जांच के लिए नहीं लगेगा कोई शुल्क -मिलावट की आशंका होने पर उपभोक्ता करा सकेंगे डेयरी उत्पादों की जाँच हाल ही में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में बड़े ब्रांड के नाम से नकली घी बरामद जार हजारों लीटर संदिग्ध घी मिलने के बाद खाद्य पदार्थों की शुद्धता पर उठे सवाल नकली घी की बड़ी कार्रवाई के बाद बढ़ी चिंता हाल ही में मिलावट के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई में बड़े ब्रांड के नाम से नकली घी तैयार करने और बेचने का मामला सामने आया था.कार्रवाई के दौरान हजारों लीटर संदिग्ध घी बरामद किया गया.इस घटना ने एक बार फिर बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है कि वे डेयरी उत्पाद खरीदते समय उनकी पैकिंग, गुणवत्ता और ब्रांड की प्रमाणिकता पर ध्यान दें. दूध जांच की तकनीक की खासियत यह है कि यह महज एक ही टेस्ट में दूध के 24 अलग-अलग मानकों की बारीकी से जांच कर देती है.इसमें फैट, एस.एन.एफ. (SNF), प्रोटीन, लैक्टोज के साथ-साथ दूध में होने वाली किसी भी संभावित मिलावट की शत-प्रतिशत सटीक रिपोर्ट सामने आ जाती है.यह चलती-फिरती प्रयोगशाला बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे दुग्ध समितियों पर पहुंचेगी . अब तक जयपुर डेयरी क्षेत्र की लगभग 612 दुग्ध सहकारी समितियों में आकस्मिक निरीक्षण (सरप्राइज चेकिंग) किया जा चुका है.इस कड़े रुख से दूध में मिलावट करने वाले तत्वों पर प्रभावी लगाम लगी है। ओपनिंग वॉक थ्रू.... सबसे पहले दूध का टेस्ट..... दूध के सैंपल मशीन पर टेस्ट होते हुए परिणाम, बातचीत इसके बाद घी का टेस्ट..... कैसे मशीन करती है जांच मिलावट कार्रवाईयों के शॉट्स अटैच किए है
0
0
Report
Advertisement

देवास TI हत्या: शराब तस्करी रैकेट में 13 गिरफ्तार

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:अर्जुन देवड़ा ,, देवास, टीआई की हत्या। अभी तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, दो आरोपी शॉट एनकाउंटर किया गया, कोर्ट से तीन आरोपियों को सात रिमान्ड पर लिया गया। 1,400 पेटियाँ शराब की खेप, एक ट्रक से 10 लाख तक मुनाफा। खातेगांव में पकड़े गए ट्रक में करीब 1,400 पेटियाँ शराब लदी थीं। यह खेप टिमरनी की सोडलपुर रोड स्थित दुकान से लोड की गई थी। इसे देवास के रास्ते करीब 700 किलोमीटर दूर गुजरात पहुंचाया जाना था। शराब कारोबार से जुड़े लोगों के मुताबिक, गुजरात में शराब की मांग के चलते एक ट्रक की खेप सीमा पार पहुंचाने पर 8 से 10 लाख रुपए तक का मुनाफा होता था। मध्यप्रदेश में खरीदी गई शराब को गुजरात के अवैध बाजार में कई गुना अधिक कीमत पर बेचना था। मामले में अब तक 13 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। शराब तस्करी नेटवर्क की पहचान कर ली गई है। शराब कहां से आई, कहां भेजी जा रही थी और इसमें कौन-कौन शामिल था, इसकी जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए जांच जारी है। करीब 19 महीने पहले, 1 मार्च को टिमरनी पुलिस ने इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर सुदामा होटल के पास एक ट्रक पकड़ा था। उसमें 23.60 लाख रुपए कीमत की गोवा व्हिस्की की 4,332 बोतलें (361 पेटियाँ) मिली थीं। उस मामले के तार भी टिमरनी से जुड़े थे
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ सांसद जोशी के जन्मदिन पर बेगूं में भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के जन्मदिवस के अवसर पर बेगूं में भाजपा पदाधिकारियों ने सेवा कार्यों के जरिए जन्मदिन मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेगूं उप जिला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल और बिस्किट वितरित किए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं नगर मंडल की ओर से अन्नपूर्णा रसोई में केक काटकर गरीब और मजदूरी करने वाले परिवारों को भोजन करवाया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि शम्भूलाल धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष गरिमा कुलदीप शर्मा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र आंचलिया, नगर मंडल अध्यक्ष विदुषी जयदीप बिल्लू और महामंत्री राकेश गुर्जी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

खंडार में सरपंच-वार्ड पंच के नामांकन आज, मतदान कल

जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-खंडार स्थानीय संवाददाता-रामावतार मेरोठा mob. no.-7742826995 जिला संवाददाता-अभिनव अग्रवाल हैडलाइन:- सरपंच और वार्ड पंच प्रत्याशियों के नामांकन आज, दोपहर 3 बजे तक मिलेंगे चुनाव चिन्ह कल सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान, वोटिंग समाप्त होते ही शुरू होगी मतगणना। एंकर: सवाई माधोपुर जिले के खंडार में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत क्षेत्र में आज सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए प्रत्याशी अपने नामांकन दाखिल कर रहें है । सुबह 8 बजे से 11 बजे तक संबंधित मतदान केंद्रों पर रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची चस्पा की जाएगी। इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने पर अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी तथा चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 3 बजे तक सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क शुरू करेंगे। वहीं गुरुवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी। चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं।नामांकन के दौरान भी मतदान केंद्र के बाहर सरपंच प्रत्याशियों के समर्थकों का भारी जमावड़ा जगह जगह देखने को मिला। विजुअल/फोटो अटैच।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top