icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273212
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow4 Feb 2025, 05:00 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लखनऊ: पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर कार से घसीटकर हमला, तीन गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ की सर्विलांस सेल, जोन-दक्षिणी और थाना गोसाईगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पेट्रोल भराकर पैसे न देना और पेट्रोल पंप कर्मी के पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की नियत से कार से घसीटने वाले आरोपी आर्यन सिंह चौहान, समृद्ध चतुर्वेदी और दिव्यांश श्रीवास्तव गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन (बिना नंबर प्लेट) बरामद. आरोपियों की गिरफ्तारी कराने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने 25,000/- रूपये के पुरस्कार की घोषणा की गयी. दिनांक 08.11.2026 को प्रातः लगभग 04:20 बजे थाना गोसाईगंज क्षेत्रान्तर्गत जी0एस0 फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट की कार सवार व्यक्तियों द्वारा ₹4,000/- का पेट्रोल भरवाया गया। पेट्रोल भरवाने के उपरांत जब कार सवार बिना भुगतान किए जाने लगे तो पेट्रोल पंप कर्मचारी सचिन कुमार पुत्र सत्यनाम द्वारा कार का दरवाजा पकड़कर रुपये मांगे गए। इस पर कार सवार व्यक्तियों ने जान से मारने की नियत से कार को तेजी से भगाया गया, जिससे कर्मचारी सचिन कुमार कार में फंसकर घसीटता चला गया तथा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मचारी को उपचार हेतु पीजीआई ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी
0
0
Report

देहरा में रंजिश के हिंसक संघर्ष में घायल, पुलिस ने फैला दी सुरक्षा

Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ ज़िले के धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा गांव में अराजकता और कानून के खौफ से बेपरवाह उपद्रवियों का तांडव देखने को मिला. यहां पुरानी रंजिश ने ऐसा हिंसक रूप लिया कि देखते ही देखते पूरा गांव जंग के मैदान में तब्दील हो गया. अराजकता की इन तस्वीरों को जरा गौर से देखिए… क्या बच्चे, क्या बड़े और क्या महिलाएं.. सब आपस में भिड़ने और पथराव करने में इस कदर मशगूल हैं कि इन्हें न तो कानून-व्यवस्था का कोई खौफ नजर आ रहा है और न ही खाकी का कोई डर. हालांकि, इस बवाल के बाद अब पुलिस प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है और उपद्रव फैलाने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है. जानकरी के अनुसार धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा में दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रही पुरानी रंजिश बीते दिन एक बार फिर भड़क उठी. मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद कुछ ही पलों में लाठी-डंडों से मारपीट और भीषण पथराव में बदल गया. घटना के सामने आए सीसीटीवी और मोबाइल फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि संकरी गलियों में दोनों पक्षों के लोग जिनमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.. एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर और डंडे बरसा रहे हैं. इतना ही नहीं, छतों पर चढ़कर भी उपद्रवियों ने नीचे मौजूद लोगों पर पत्थरबाजी की, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया. इस हिंसक संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. जिसमें एक पक्ष से कैफ पुत्र रशीद अली, उमर मोहम्मद पुत्र अफसर अली, नजर मोहम्मद पुत्र अफसर अली और फरहान पुत्र नजर मोहम्मद घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष रफाकत पक्ष के भी दो लोगों को चोटें आई हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलना में भर्ती कराया, जहां से दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया है. फिलहाल गांव देहरा में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है. पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते हुए इस झगड़े की सूचना पर घायलों का उपचार कराया जा रहा है और तहरीर के आधार पर जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पथराव और मारपीट में शामिल एक-एक उपद्रवी की पहचान कर रही है, ताकि कानून हाथ में लेने वालों को सख्त सबक सिखाया जा सके.
0
0
Report

हापुड़ के गंज रोड पर तेज कार ने ठेली-ई-रिक्शा समेत लोगों को चपेट लिया

Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसका लाइव सीसीटीवी वीडियो देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. हापुड़ के व्यस्ततम फ्री गंज रोड पर दिल्ली की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक काल बनकर सड़क किनारे खड़े लोगों और वाहनों पर टूट पड़ी. अनियंत्रित कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि महज चंद सेकंड में पूरी सड़क पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रात के समय फ्री गंज रोड पर सामान्य चहल-पहल थी. सड़क किनारे एक आइसक्रीम की ठेली पर कुछ लोग खड़े हैं, जबकि उसके ठीक बगल में एक ई-रिक्शा खड़ा है. तभी दिल्ली की ओर से हापुड़ सिटी की तरफ जा रही एक सफेद रंग की कार मारुति आल्टो अचानक अपना नियंत्रण खो बैठती है. कार लहराते हुए सीधे ठेली के पास खड़े लोगों की तरफ बढ़ती है. गनीमत रही कि ठेली पर खड़े लोग महज इंच भर के फासले से कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए. जबकि पास खड़े ई-रिक्शा को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ई-रिक्शा खिलौने की तरह हवा में उछलता हुआ दूर जा गिरा. इसके बाद तीसरी टक्कर में बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और उसे घसीटते हुए सीधे सड़क किनारे रखी कृषि मशीनरी (थ्रेशर आदि) के ढेर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और बाइक सवार कार के पिछले हिस्से के नीचे बुरी तरह फंस गया. हादसे की तेज आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत मौके की तरफ दौड़े. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए कार को घेरा और कार के नीचे फंसी बाइक तथा घायल व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया. फ्रीगंज रोड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खौफनाक अंजाम की गवाही दे रहा है. सीसीटीवि फुटेज में कैद यह तस्वीरें साफ बताती हैं कि अगर ठेली पर खड़े लोग जरा भी न संभलते, तो यह हादसा और भी बड़ा जानलेवा रूप ले सकता था. फिलहाल, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

हरदोई में बदमाशों से मुठभेड़: चार गिरफ्तार, एक घायल, 1.62 लाख नकद बरामद

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़,चार गिरफ्तार,एक के दाहिने पैर में लगी गोली,1.62 लाख नकद व अवैध तमंचा बरामद हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र में शराब सेल्समैन से हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को दबोच लिया है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों द्वारा की जा रही लगातार दबिश के क्रम में 12-13 नवंबर की रात पोखरी तिराहे के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार बदमाश बृजेंद्र ने खुद को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बृजेंद्र के दाहिने पैर में गोली लगी,जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने इसके साथी कोतवाली देहात के रिक्खा पुरवा निवासी अंकुर, गंगेव और हरियावां के उतरा निवासी शोभित को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई कुल 1 लाख 62 हजार रुपये की नकदी, वारदात में प्रयुक्त बाइक, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। गौरतलब है कि बीते रविवार,8 नवंबर 2026 की रात करीब साढ़े दस बजे शहर के आशानगर निवासी सेल्समैन राजेश कुमार सिंह हरियावां स्थित सतेन्द्र कुमार सिंह के देशी शराब ठेके को बंद कर कैंटीन संचालक सुरजीत कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे पोखरी तिराहे से 100 मीटर आगे पिहानी चुंगी की तरफ बढ़े, बाइक सवार बदमाशों ने बिक्री के करीब ढाई से तीन लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। सीओ सिटी हरदोई अजीत चौहान ने बताया कि 8 नवंबर को पोखरी तिराहे के पास हुई लूट की घटना में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है,मुठभेड़ में घायल एक बदमाश का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है और आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी व हथियार बरामद कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट-- अजीत चौहान सीओ सिटी हरदोई
0
0
Report

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या: नालंदा के सलमानचक में सनसनी

Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के सलमानचक गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान कुमकुम देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि कुमकुम की शादी 2024 में सलमानचक गांव के गौरव कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के एक साल बाद से ही ससुराल पक्ष पलंग और नकद रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। छठ पर्व के मौके पर मायके वाले कुमकुम की विदाई कराने पहुंचे थे, लेकिन ससुराल वालों ने विदाई से इनकार कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर मिली। घटना के बाद पति और ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार मिश्रा के अनुसार महिला की संदिग्ध मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

जहानाबाद NH-33 पर ऑटो-ऑटो टक्कर, एक सब्ज़ी व्यवसायी की मौत, चार घायल

Jehanabad, Bihar:बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां NH-33 पर गुरुवार देर शाम यात्रियों से भरी दो ऑटो के बीच जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक सब्जी कारोबारी की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना परस बिगहा थाना क्षेत्र के गोड़िहा गांव के पास की है। वही हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान धानाडिहरी गांव निवासी कृष्णा साव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि कृष्णा साव गुरुवार की देर शाम जहानाबाद से ऑटो पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही एक अनियंत्रित ऑटो से उनकी ऑटो की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल एक निजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल चार अन्य लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।
0
0
Report
Advertisement

muzaffarpur: night-time free police bus service for Chhath travelers

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर पुलिस की ओर से छठ महापर्व में अन्य राज्यों से देर रात स्टेशन पर ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों के लिए सुरु किए गए निशुल्क पुलिस बस सेवा, देर रात मुजफ्फरपुर स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को उनके घर के नजदीकी चौराहा, दुसरे जिले में जानें वाले यात्रियों को उनके बस स्टैंड पर पहुंचा दिया जाता हैं Anchor - छठ महापर्व है और ऐसे भारी संख्या में लोग छठ पूजा में शामिल होने आ रहे हैं. दुसरे राज्यों में रहने वाले लोग अब भारी संख्या में घर को लौट रहे हैं और देर रात मुजफ्फरपुर स्टेशन पर उतरने के बाद वह दुसरे जिले के होते है तो बस स्टैंड या शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों रात्रि के समय घर लौट रहे होते हैं और उनके साथ कोई घटना न हो जाय. इसलिए मुजफ्फरपुर पुलिस की ओर से रात में स्टेशन पर उतरने वाले लोगों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रात्रि के समय में दो पुलिस बस चलाई जा रही है, जो बिल्कुल निशुल्क है. मुजफ्फरपुर पुलिस के इस सेवा से लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंच जा रहे हैं. वहीं यात्रियों ने कहा कि मुजफ्फरपुर पुलिस की बस सेवा सुरक्षित भरा सेवा है इस तरह पुलिस की छवि बनेगी और यहां के एसएसपी को भी धन्यवाद की वह छठ पर्व में शामिल होने आ रहे अपने गांव लौट रहे लोगों को सुरक्षित पहुंचवाने के लिए बस सेवा का लाभ दिया है. दरअसल लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर अन्य राज्यों में रहने वाले लोगों का लगातार अपने घर लॉट रहे है, ऐसे में देर रात मुजफ्फरपुर स्टेशन या फिर बस स्टैंड में उतरने वाले लोगों को घर पहुंचाने का झांसा देकर अक्सर असामाजिक तत्व के द्वारा लोगों के साथ छिनतई और लुट की बारदात के साथ नशाखुनारी जैसे घटना को अंजाम दे दिया जाता था, लेकिन असामाजिक तत्व के मंसूबों को ध्वस्त करने के लिए मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के द्वारा एक विशेष रणनीति बनाई गई जिसमें यह निर्णय लिया गया की देर रात जो अन्य राज्यों से लौटने वाले लोग मुजफ्फरपुर स्टेशन या फिर बस स्टैंड पर उतरेंगे उनको उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए पुलिस द्वारा निशुल्क बस सेवा प्रदान की जाएगी. जिसके बाद रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पुलिस की यह निशुल्क बस सेवा देर रात्रि स्टेशन या फिर बस स्टैंड पर उतरने वाले आम लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम कर रही है. पुलिस की दोनों निशुल्क बस सेवा मुजफ्फरपुर Junction से बाहर खड़ी होती है. जिसपर मुस्तैद पुलिसकर्मी देर रात ट्रेन से स्टेशन पर उतरने के बाद जो लोग स्टेशन से बाहर निकलते हैं उनको इस सेवा के बारे में जानकारी देते है, फिर उन्हे निशुल्क बस में बैठा कर उनके सुरक्षित स्थान पर छोर दिया जाता है. जिससे मुजफ्फरपुर पुलिस की इस कार्यशैली को बाहर से अपने घर को लौट रहे यात्रियों ने भी खूब सराहना की है. वही मेघालय से देर रात मुजफ्फरपुर स्टेशन पर पहुंचे यात्री राजेश कुमार ठाकुर ने बताया एक वह स्टेशन पर उतरने के बाद बस स्टेंड जानें के लिए स्टेशन परिसर में पहुंचे तो पुलिस वाले ने पूछा की कहा जाना है, उसने बताया की मोतीहारी जिला जानें वाली बस पकड़ने के लिए बस स्टेंड जाना है तो उन्होने निशुल्क बस में बैठाया और बस स्टेंड ला कर छोड़ दिया. जिससे हम सुरक्षित पहुंच गए. इसके लिए मुजफ्फरपुर पुलिस को धन्यवाद. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि छठ पर्व को लेकर दुसरे प्रदेशों में रहने वाले लोग अपने घर लॉट रहे हैं, ऐसे में पुलिस की जवाबदेही है कि वह कैसे सुरक्षित घर पहुंचे. इस लिए रात्रि में दो पुलिस बस सेवा चालू किया गया है, जो उनके सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दे. इसके साथ सभी थानों को आदेश दिया गया है कि वह अपने थाना क्षेत्र में भरमनशील रह कर लोगो को सुरक्षा का भरोसा दे.
0
0
Report

जहानाबाद में भास्कर महोत्सव: छठ पूजा में गंगा आरती और लाइट शो धमाकेदार

Jehanabad, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जहानाबाद में कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य भास्कर महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान छठ घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नगर परिषद क्षेत्र के दरधा yमूने संगम घाट पर आयोजित महोत्सव में गंगा आरती के दौरान घाटों पर भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन कला संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद चन्द्रवंशी, स्थानीय विधायक राहुल कुमार और जिलाधिकारी छिड़ीद वाई भूटिया ने संयुक्त रूप से किया। महोत्सव के दौरान आकर्षक लेजर शो ने छठ की महत्ता, परंपरा और लोक आस्था को आधुनिक तकनीक से जीवंत किया। रंग-बिरंगी रोशनी और दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। मंच से लोक गायिका के पारंपरिक छठ गीतों ने उपस्थित जनसमूह को भक्ति भाव से भरा। दीपों से घाट जगमग हो उठा और ऐसा लग रहा था मानो धरती पर तारों की रोशनी उतर आई हो। भास्कर महोत्सव के माध्यम से छठ महापर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया। आयोजन ने लोक आस्था को नई पहचान दी और जहानाबाद की सामूहिक सहभागिता और समरसता की तस्वीर भी पेश की। मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ी को पर्व की महत्ता समझाई जा सके और स्थानीय विधायक राहुल कुमार ने इसकी सराहना की। जिलाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया ने बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग और नगर परिषद के सहयोग से जिले में तीन स्थानों जहानाबाद, काकo और मखदुमपुर में भास्कर महोत्सव आयोजित किए गए; हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने जिलेवासियों को छठ पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report

60 घंटे बाद वैशाली पुलिस ने टिंकू गायब कांड में दो गिरफ्तार

Hajipur, Bihar:वैशाली के टिंकू उर्फ विवेक गायब कांड में 60 घंटे बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। SSP शुभांक मिश्रा की गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 नामजद अभियुक्तों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली गई है। सराय कांड में पुलिस ने प्रिंस पासवान और गौरव कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्त में लेकर विधिसम्मत कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसएसपी शुभांक मिश्रा की गठित विशेष टीम को यह बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की और दोनों अभियुक्तों को दबोचा। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल होंडा WR-V कार BR01DR7357 को भी बरामद कर लिया है। यही वह कार है, जिससे टिंकू का शव छिपाने के लिए हत्यारे लेकर फरार हुए थे। देर रात सराय थाना परिसर में इस कार को लाया गया था। बरामद कार में खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस ने धब्बों को वैज्ञानिक जांच के लिए FSL भेज दिया है। FSL रिपोर्ट से ही साफ होगा कि कार में मिला खून किसका है और टिंकू के साथ क्या हुआ। बाकी 3 नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। पुलिस की विशेष टीम संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है। टिंकू का शव अब भी बरामद नहीं हुआ है। अब सबकी निगाहें FSL रिपोर्ट और गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ पर टिकी हैं। उसी से इस हत्याकांड का पूरा राज खुलेगा।
0
0
Report
Advertisement

गुरुग्राम की नई बस्ती में युवक पर जानलेवा हमला, 4-5 युवकों ने मिलकर पीटा

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम ब्रेकिंग न्यूज़ नई बस्ती में युवक पर जानलेवा हमला, 4-5 युवकों ने मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीटा गुरुग्राम के नई बस्ती इलाके में नितिन कुमार नाम के युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया। पूरी घटना का सीसीटीवी आया सामने बुधवार को पड़ोसियों के साथ मामूली कहासुनी के बाद पुरानी रंजिश के चलते मारपीट किए जाने का आरोप。 आरोप है कि साहिल, गिल्लू उर्फ तुषार, लोकेश उर्फ लोकी और उनके साथियों ने मिलकर नितिन पर हमला किया। करीब 4-5 युवकों ने एक साथ घेरकर नितिन के साथ मारपीट की। हमले में घायल नितिन को आरोपियों ने अस्पताल पहुंचाने की बजाय स्कूटी पर लादा और दूसरी जगह फेंककर फरार हो गए。 घायल का गुरुग्राम के निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल, पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गुरुग्राम पुलिस शिकायत के बाद जांच में जुटी अभी नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी
0
0
Report

ग्रीन स्ट्राइक से सेंधवा में गांजा खेती का पर्दाफाश, मालिक गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-Sendhwa में ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक के तहत सेंधवा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पलासपानी में गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश, खेत का मालिक गिरफ्तार NDPS एक्ट में मामला दर्ज बड़वानी जिले मे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक के तहत सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है पुलिस ने पलासपानी के सूलिया फलिया में जंगल किनारे स्थित खेत पर दबिश देकर गांजे की अवैध खेती पकड़ी मौके से करीब 6 फीट ऊंचे 627 गांजे के पौधे जब्त किए गए जिनका कुल वजन 586 किलो और अनुमानित कीमत 58 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है पुलिस ने खेत मालिक आपसिंह पिता कमरिया डावर को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट की धाराओं मे मामला दर्ज किया है वहीं ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक के तहत जिले में अब तक पांच मामलों में 2 हजार 593 गांजे के पौधे जब्त किए गए हैं जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपए से अधिक बताई गई है पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा
0
0
Report

ब्रेकिंग जालौन: कोंच में मलंगा पुल बना हादसों का खतरा, रेलिंग न होने से ई-रिक्शा नीचे गिरा ,

AdityaAdityaFollow5h ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन: कोंच में मलंगा पुल बना हादसों का खतरा, रेलिंग न होने से ई-रिक्शा नीचे गिरा ➡️ जालौन के कोंच नगर में सीएचसी के पास मलंगा पुल से दूध से भरा ई-रिक्शा नीचे गिरकर पलट गया। ➡️ हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। ➡️ ई-रिक्शा पुल से गिरने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ➡️ पुल पर लंबे समय से रेलिंग नहीं होने के चलते हादसों का खतरा बना हुआ है। ➡️ कई वर्षों से रेलिंग लगवाने की मांग उठ रही है, जिम्मेदारों पर अनदेखी का आरोप।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी में छठ महापर्व की तैयारी के बीच वीआईपी कल्चर के नाम पर जगह रिजर्व करने का आरोप

Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में छठ महापर्व की तैयारी के बीच वीआईपी कल्चर के नाम पर जगह रिजर्व करने का आरोप, आम श्रद्धालु परेशान मयंक कश्यप / वाराणसी। छठ महापर्व की तैयारियों के बीच काशी के घाटों पर वीआईपी कल्चर के नाम पर जगह रिजर्व किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों और व्रतियों का कहना है कि पर्व से पहले ही कई घाटों पर कुछ लोगों द्वारा अपने नाम की पर्ची, बैनर, रस्सी और टेंट लगाकर जगह घेर ली गई है। छठ महापर्व में व्रती सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर जगह बनाते हैं। आरोप है कि वीआईपी और प्रभावशाली लोगों के नाम पर पहले से ही प्रमुख घाटों की अच्छी जगहों को रिजर्व कर लिया जा रहा है, जिससे आम श्रद्धालुओं को जगह के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से घाटों की सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन जगह पर कब्जे को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। इससे हर साल व्रतियों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद की स्थिति बनती है। व्रतियों ने प्रशासन से मांग की है कि छठ घाटों पर किसी भी प्रकार की वीआईपी रिजर्व व्यवस्था को रोका जाए और सभी के लिए समान रूप से जगह सुनिश्चित की जाए। साथ ही घाटों पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर व्यवस्था लागू की जाए, ताकि कोई भी व्रती पर्व से वंचित न रहे।
0
0
Report

गायघाटा के टीएमसी नेता नारोत्तम विश्वास गिरफ्तार, मारपीट-धमकी-उत्पीड़न के आरोप

Kolkata, West Bengal:মারধর, হুমকি ও তোলাবাজি-সহ একাধিক অভিযোগে গ্রেপ্তার হলেন গাইঘাটার তৃণমূল নেতা নরোত্তম বিশ্বাস। বৃহস্পতিবার রাতে তাঁকে গ্রেপ্তার করে গাইঘাটা থানার পুলিশ。 ঠাকুরনগরের বাসিন্দা নরোত্তম বিশ্বাস বনগাঁ মহকুমার পরিচিত তৃণমূল নেতা। মমতা ঠাকুর পরিচালিত মতুয়া সঙ্ঘের একাধিক দায়িত্ব সামলেছেন তিনি। গাইঘাটা বিধানসভা কেন্দ্র থেকে তৃণমূলের প্রার্থী হিসেবে পরপর দু’বার নির্বাচনে প্রতিদ্বন্দ্বিতা করলেও দু’বারই বিজেপি বিধায়ক সুব্রত ঠাকুরের কাছে পরাজিত হন। দলেরও একাধিক গুরুত্বপূর্ণ দায়িত্বে ছিলেন তিনি。 তাঁর গ্রেপ্তারের ঘটনাকে ঘিরে বনগাঁর রাজনৈতিক মহলে শুরু হয়েছে জোর চর্চা。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top