Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gorakhpur273306

गोरखपुरः जंगल डुमरी नंबर एक के ग्राम प्रधान सिकन्दर निषाद ने गरीब और असहाय लोगों में बांटे हजार कंबल

Jan 01, 2025 13:03:23
J. Janul Abden Urf Jainp, Uttar Pradesh

भटहट के ग्राम पंचायत जंगल डुमरी नंबर एक के ग्राम प्रधान सिकन्दर निषाद ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए ग्रामीण सचिवालय पर गरीब मजदूर, असहाय विधवाओं और बुजुर्गों में करीब हजार कंबल बांटे। ग्राम प्रधान के इस कदम को ग्रामीणों ने खूब सराहा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम चलता रहेगा जिससे गरीब और असहाय लोगों को ठंड में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 16, 2026 02:50:36
Azamgarh, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। ब्रेजा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर बलरामपुर पुलिस चौकी घायल युवक को अस्पताल भेजवाये। ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। कप्तानगंज क्षेत्र के निवासी अभिषेक गुप्ता देर रात ब्रेजा कार से घर जा रहे थे; उसी समय इस दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली से पीछे से टक्कर हो गई, कार का बायाँ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रैक्टर ट्राली से अलग हो गया। एयरबैग खुलने से युवक की जान बची, जबकि वह घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती किया गया है।
100
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 16, 2026 02:48:35
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा में निस्वार्थ भाव से योगदान देने वाली महिला सुरक्षा सखियों का सम्मान किया गया। करीब 20 सुरक्षा सखियों को दुपट्टा पहनाकर, उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन नीमकाथाना जीआरपी थाने में किया गया, थानाधिकारी श्रीचंद जाखड़ की अध्यक्षता में। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्याधर शर्मा रहे। कार्यक्रम का आयोजन रींगस की पवन गैस एजेंसी के तत्वावधान में और शेखावाटी पत्रकार संस्थान की प्रेरणा से किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिला सुरक्षा सखियां रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की मदद करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। वे बुजुर्ग यात्रियों को ट्रेन में चढ़ाने-उतारने में सहायता करती हैं और यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी करती हैं। समाज सेवा की भावना से किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है।
155
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 16, 2026 02:48:04
47
comment0
Report
Advertisement
Back to top