icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273015
ZAZakir AliFollow20 Jan 2025, 06:21 pm

Gorakhpur-पुलिस अधीक्षक रेलवे संदीप कुमार मीणा द्वारा चलाया साधन चेकिंग अभियान

Gorakhpur, Uttar Pradesh:

पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा महाकुंभ-2025 के दृष्टिगत जीआरपी थाना गोण्डा का आकस्मिक निरीक्षण कर सर्व-सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर, श्री संदीप कुमार मीना के द्वारा महाकुंभ-2025 के दृष्टिगत जीआरपी अनुभाग गोरखपुर के थाना गोण्डा का आकस्मिक निरीक्षण कर जीआरपी ,आरपीएफ व जनपदीय पुलिस के साथ संयुक्त रुप से गोष्ठी कर स्टेशन पर आनेजाने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन व उनकी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। महोदय द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जीआरपी थाना गोण्डा के सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, व थाना कार्यालय के समस्त अभिलेखों का गहनतापूर्वक अवलोकन करते हुए सर्व-सम्बन्धित को

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीपत में बुजुर्ग महिला को चाकू दिखाकर धमकी: आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ग्राम सेलर निवासी 60 वर्षीय रामकुमारी साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि गांव के ही दीपक साहू से उनके बेटे की पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश को लेकर जब वह इलाज कराने पैदल जा रही थीं, तभी रास्ते में दीपक साहू ने उन्हें रोक लिया और अश्लील गाली-गलौज करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने पास रखा बटनदार चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर सीपत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी दीपक साहू के कब्जे से एक स्टील का बटनदार चाकू बरामद किया है। आरोपी की पहचान सेलर गुड़ीपारा निवासी 39 वर्षीय दीपक साहू के रूप में हुई है, जिसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
0
0
Report

फरीदाबाद में कलयुगी पिता ने सोते समय घर में आग लगा दी; बेटा झुलसा

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में एक कलयुगी पिता ने हैवानियत की सारी हद पार कर दी। आरोप है कि उसने मॉ के साथ बच्चों सहित पूरे परिवार को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग में जलाने की कोशिश की। हांलाकि इस घटना में परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए, लेकिन 7 साल के बच्चे के आग से पैर झूलस गए। बच्चे को इलाज के लिए बीके अस्पताल में एडमिट किया गया है। डेढ़ साल से पति से अलग रह रही महिला बाटा चौक स्थित रामनगर निवासी महिला रेणु (35) ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका पति राजू (40) नशा करता और कोई काम नही करता है। इसलिए वह करीब डेढ़ साल से लाल कोठी के पास किराए पर अपने चार बच्चों के साथ रह रही है। वह अपनी बड़ी बेटी की शादी कर चुकी है। अभी उसके चार बच्चे बेटा देव (17), बेटी दिशा (14), बेटा राज (12), वंश (7) साथ में रहते है। वह एक कोठी में बच्चे की आया के रूप में काम करती और उसी से परिवार चला रही है。 महिला करीब डेढ़ साल से पति से अलग रह रही है। 20 साल पहले हुई थी शादी ,परेशान होकर घर छोड़ा महिला रेणु ने बताया कि उसकी शादी करीब 20 साल पहले रामनगर बाटा चौक के रहने वाले राजू से हुई थी। पिछले कई सालों से वह पूरे परिवार को बेहद परेशान करता आ रहा है। वह उसके साथ बार-बार मारपीट करता था और उस पर चाकू से भी हमला किया था। जिसके बाद वह बच्चों के साथ उससे अलग आकर किराए पर आकर रहने लगी。 सोते समय खिड़की से ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर लगाई आग महिला ने आरोप लगाया कि रविवार का दिन होने के कारण उसकी छुट्‌टी थी। उसका बड़ा बेटा देव पानी के प्लांट पर काम करता है इसलिए वह घर से प्लांट के लिए निकल गया था। वह कमरे में बेटी दिशा, बेटा राज और वंश के साथ सौ रही थी। उनका कमरा रोड के साथ है जिसमें एक खिडकी है। उसके पति ने उसमें लगे पर्दे को हटाकर सोते समय उनके ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। महिला का पति राजू, जिस पर आरोप लगा है। कपड़ों में आग लगते ही अफरा तफरी मच गई। उन्होंने जैसे तैसे बच्चों को बचाया। लेकिन उसका सबसे छोटा बेटा वंश (7) आग की चपेट में आ गया और उसके पैर झूलस गए। जिसके बाद वो बच्चे को इलाज के लिए बीके में पहुंचे है। महिला ने कहा कि अभी पुलिस में शिकायत नही दी है। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का आरोप 3 दिन से आ रहा था महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति राजू 3 दिन से लगातार कमरे पर आ रहा था। लेकिन उसको पता नही था कि वह इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकता है। वह नशा करने का आदि है वह उसके साथ रहना नही चाहते है। लेकिन वो जबरन रखना चाहता है। पुलिस को नही दी गई अभी कोई शिकायत संजय कालोनी चौकी इंचार्ज ने बताया कि उनको मामले की जानकारी मिली है। लेकिन अभी तक ये खुलासा नही है कि ज्वलनशील पदार्थ क्या है। डॉक्टर से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

प्रेम प्रसंग के कारण युवक ने गोमती नदी में छलांग लगाकर मची अफरा-तफरी

Jaunpur, Uttar Pradesh:प्रेम प्रसंग में युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग, सद्भावना पुल पर मची अफरा-तफरी जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेम प्रसंग से जुड़ी बात को लेकर एक युवक ने सद्भावना पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली गई। नदी में युवक की तलाश का अभियान चलाया जा रहा है। वहीं घटना की खबर मिलते ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटे के नदी में छलांग लगाने की जानकारी से परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.
0
0
Report

सड़क के ब्रेकर ने ली महिला की जान, करिश्मा की दर्दनाक मौत

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:सड़क पर बने ब्रेकर ने ली महिला की जान, बाइक से उछलकर गिरी 25 वर्षीय करिश्मा की मौत कौशांबी में सड़क पर बना ब्रेकर एक महिला की मौत की वजह बन गया। बेटी का इलाज कराने पति के साथ बाइक से जा रही 25 वर्षीय महिला अचानक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी मासूम बेटी बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दरअसल, संदीपंघाट थाना क्षेत्र के कसिया गांव के पास सड़क पर बने ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर पति राजकुमार के साथ बैठी 25 वर्षीय करिश्मा अपनी बेटी का इलाज कराने जा रही थी। बताया जा रहा है कि ब्रेकर पर बाइक उछलने से करिश्मा सड़क पर गिर गई। हादसे में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि बेटी सुरक्षित बच गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल हादसे को लेकर स्थानीय स्तर पर सड़क पर बने ब्रेकर को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
0
0
Report

महासमुंद जेल से 4 कैदी 3–4 बजे फरार; CCTV से जांच शुरू

Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद एंकर-महासमुंद जिला जेल से 4 कैदियों के फरार होने में कामयाब हो गए। जेल की दिवाली फांदकर चारों कैदी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीजी, आईजी सहित पुलिस के आला अधिकारी राजधानी रायपुर से जिला जेल महासमैंद पहुँच गए हैं। घटना आज सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच जेल की दीवार फांद कर चारों कैदी फरार हो गए। चारों आरोपी NDPS और चोरी के मामले में लम्बे समय से जेल में निरुद्ध बंदी थे। जेल से फरार कैदियों में पंचूराम निषाद, राजेन्द्र राज चौधरी, धरम वीर योगी, लीलाधर पाल शामिल है। मामले में पुलिस जांच ने जुटी है। जेल के भीतर लगे सीसीटीवी भी खंगाला जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

मंडला के माहिष्मती घाट पर छठ महापर्व की भव्यता आस्था का उमड़ रहा सैलाब

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला – माहिष्मती घाट पर छठ पूजा की धूम, आस्था का उमड़ा सैलाब! मंडला के पावन माहिष्मती घाट पर छठ महापर्व की भव्य छटा देखने को मिली। मां छठी और भगवान सूर्यदेव की आराधना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा तट पर उमड़े। पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की। छठी मैया के जयकारों और भक्तिमय माहौल से पूरा घाट श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। नर्मदा की लहरों के बीच आस्था का यह अद्भुत नजारा छठ महापर्व की आध्यात्मिक भव्यता को बयां कर गया。
0
0
Report

विदिशा में नाबालिग से गैंगरेप की आशंका, रसूखदारों के संरक्षण के आरोप तेज

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में नाबालिग से गैंगरेप की आशंका! रसूखदारों को बचाने के आरोप, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान मध्यप्रदेश के विदिशा से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। शहर के शंकर नगर स्थित एक मल्टी में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। मामला 14 नवंबर का बताया जा रहा है। घटना के बाद घायल अवस्था में युवती को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते हुए कुछ लोगों के सीसीटीवी फुटेज सामने आने का दावा किया गया है। प्रियंक कानूनगो की पोस्ट के मुताबिक, शंकर नगर स्थित एक फ्लैट में कुछ युवक रहते थे। इनमें मेडिकल कॉलेज के छात्रों के शामिल होने की बात भी सामने आई है। 16 वर्षीय नाबालिग को गंभीर हालत में, प्राइवेट पार्ट से अत्यधिक रक्तस्राव होने के बाद एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहीं, एक अन्य वीडियो में फ्लैट के बाहर डस्टबिन में कुछ कपड़े मिलने और उन्हें नष्ट करने की कोशिश किए जाने का दावा किया गया है। आरोप है कि एक जागरूक व्यक्ति के विरोध करने पर संदिग्ध युवक मौके से भाग गए। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए गए हैं। प्रियंक कानूनगो ने आरोप लगाया है कि घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त करने में देरी हुई। साथ ही एफआईआर दर्ज नहीं होने और बाल कल्याण समिति यानी CWC को सूचना देने में देरी का भी आरोप लगाया गया है। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या आरोपियों का किसी रसूखदार परिवार से संबंध होने के कारण कार्रवाई प्रभावित हो रही है? राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि यदि अपराधियों का संबंध रसूखदारों से है, तो क्या एफआईआर दर्ज नहीं होगी? उन्होंने मामले में पुलिस की भूमिका और साक्ष्यों के संरक्षण को लेकर चिंता जताई है। फिलहाल इस पूरे मामले में नाबालिग की सुरक्षा, निष्पक्ष जांच और साक्ष्यों को सुरक्षित रखना सबसे अहम है। घटना की वास्तविकता, कथित सामूहिक दुष्कर्म और पुलिस की भूमिका को लेकर आधिकारिक जांच तथा पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है। अब देखना होगा कि विदिशा पुलिस इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करती है और नाबालिग को न्याय कब मिलता है। हिंदी शीर्षक सुझाव: - विदिशा में नाबालिग से गैंगरेप की आशंका, रसूखदारों के संरक्षण के आरोप तेज
0
0
Report

शामली: स्वगणना के लिए 15 से 30 नवंबर तक मिलेगा मौका, आधार कार्ड की फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं

Amit TararAmit TararFollow29m ago
Shamli, Uttar Pradesh:शामली... शामली...... रिपोर्ट अमित तरार जनपद शामली में जनगणना के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग यानी मकानों की गणना का कार्य पूरा किया जा चुका है। अब दूसरे चरण में लोगों की व्यक्तिगत जानकारी जुटाई जाएगी। इसके लिए 15 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। शामली के जिलाधिकारी आलोक यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 2888 एन्यूमरेशन ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनमें लगभग 3028 कर्मचारियों को प्रगणक और सुपरवाइजर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान आधार कार्ड या अन्य दस्तावेजों की फोटो कॉपी देना अनिवार्य नहीं होगा। जनपद शामली में जनगणना के दूसरे चरण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी संबंध में जिलाधिकारी आलोक यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के माध्यम से जनपदवासियों को जनगणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीएम ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में हाउस सेंसस यानी मकानों की गणना का कार्य पूरा किया जा चुका है। अब दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित आवश्यक जानकारियां एकत्र की जाएंगी। इसके लिए 15 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 2888 एन्यूमरेशन ब्लॉक बनाए गए हैं। इन ब्लॉकों में घर-घर जाकर जनगणना करने के लिए लगभग 3028 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो प्रगणक और सुपरवाइजर के रूप में इस राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। VO-2: वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिलाधिकारी आलोक यादव ने जनगणना में पूछे जाने वाले सवालों और दस्तावेजों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि स्वगणना के दौरान कुल 40 मुख्य सवाल पूछे जाएंगे। इनमें कुछ सवाल ऐसे होंगे, जो प्रत्येक व्यक्ति पर लागू नहीं होंगे। सभी जानकारियां स्वैच्छिक आधार पर ली जाएंगी और सवालों के जवाब देने के लिए किसी तरह की बाध्यता नहीं होगी। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र या दस्तावेज की फोटो कॉपी उपलब्ध कराना जरूरी नहीं है। यदि कोई व्यक्ति अपनी जानकारी भरने में सुविधा के लिए आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज दिखाना चाहता है, तो वह स्वेच्छा से ऐसा कर सकता है। मोबाइल में उपलब्ध दस्तावेज दिखाकर भी संबंधित नंबर नोट कराया जा सकता है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में स्वगणना में भाग लें। जो लोग स्वगणना नहीं कर पाएंगे, वे घर पहुंचने वाले प्रगणकों को अपनी जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। बाईट...आलोक यादव ( जिलाधिकारी शामली)
0
0
Report
Advertisement

कानपुर में गूंजा भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का जयघोष, धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा

Shiva SharmaShiva SharmaFollow35m ago
Rewari Bujurg, Fatehpur, Uttar Pradesh:कानपुर में रविवार को भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। श्री चित्रगुप्त सभा कानपुर के तत्वावधान में आयोजित इस पारंपरिक शोभायात्रा का शुभारंभ रामबाग स्थित श्री चित्रगुप्त धर्मशाला में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ। सभा के अध्यक्ष प्रतीक निगम, पूर्व विधायक सतीश निगम सहित समाज के गणमान्य लोगों ने नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के 12 पुत्रों के प्रतीक स्वरूप छोटे-छोटे बच्चों को 12 घोड़ों पर आकर्षक रूप से विराजमान किया गया, जिसने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। बैंड-बाजों, भव्य झांकियों और भगवान श्री चित्रगुप्त परिवार एवं श्री बांके बिहारी जी के आकर्षक स्वरूप के साथ निकली शोभायात्रा ने पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। रामबाग से शुरू हुई यात्रा सीसामऊ, प्रेम नगर और पी. रोड होते हुए वापस रामबाग धर्मशाला पहुंची। मार्ग में जगह-जगह सर्वसमाज के लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर अपनी आस्था प्रकट की। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर चाय, नाश्ते और अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में कायस्थ समाज सहित सर्वसमाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सम्मानित कर पुरस्कार भी वितरित किए गए। श्री चित्रगुप्त सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पारंपरिक शोभायात्रा हर वर्ष आयोजित की जाती है। कार्यक्रम के समापन पर सभा के अध्यक्ष प्रतीक निगम ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

पंचायत चुनाव: चौथे चरण में शांतिपूर्ण मतदान, ग्रामीणों में भारी उत्साह

Dholpur, Rajasthan:पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के मतदान का आगाज, बूथों पर लगी मतदाताओं की कतारें राजाखेड़ा, बसेड़ी और सरमथुरा पंचायत समितियों की 98 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, 2.91 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग धौलपुर। जिले में पंचायतीराज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के मतदान की शुरुआत सोमवार सुबह 7 बजे शांतिपूर्ण ढंग से हुई। मतदान शुरू होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। गांव की सरकार चुनने को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अंतिम चरण में राजाखेड़ा, बसेड़ी और सरमथुरा पंचायत समितियों की 98 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच का मतदान कराया जा रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा。 जिला निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले में कुल 305 मतदान बूथ बनाए गए हैं, जहां 2 लाख 91 हजार 155 महिला एवं पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 1700 पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात किया गया है। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने बताया कि चतुर्थ चरण में 98 ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जा रहा है। मतदान व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए बसेड़ी पंचायत समिति में 12 जोनल मजिस्ट्रेट और 3 एरिया मजिस्ट्रेट, राजाखेड़ा में 21 जोनल मजिस्ट्रेट और 6 एरिया मजिस्ट्रेट तथा सरमथुरा में 11 जोनल मजिस्ट्रेट और 4 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं。 कलेक्टर ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पर प्रशासन और पुलिस की लगातार निगरानी रहेगी। सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। महिला मतदाताओं में दिखा खासा उत्साह अंतिम चरण के मतदान में महिला मतदाताओं का उत्साह भी देखने को मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं सुबह से ही घूंघट में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। वहीं पहली बार मतदान करने वाले युवक-युंवतियों सहित युवा मतदाताओं में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। ग्रामीण मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर गांव की सरकार चुनने में भागीदारी निभा रहे हैं
0
0
Report

जेथलिया ग्राम पंचायत में 15 प्रत्याशी एक साथ, लोकतंत्र का अद्भुत दृश्य

Pratapgarh, Rajasthan:पंचायत राज चुनाव 2026 के मतदान के दिन ग्राम पंचायत जेथलिया में लोकतंत्र की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। सरपंच पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे सभी 15 प्रत्याशी एक साथ एक मंच पर आए और एक फ्रेम में नजर आए। चुनाव में मुकाबला जरूर है, लेकिन प्रत्याशियों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। ग्राम पंचायत जेथलिया में सरपंच पद के लिए 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान के दिन इन सभी प्रत्याशियों को एक साथ एक तस्वीर में कैद किया गया। सभी के विचार और चुनाव चिह्न अलग-अलग हैं और चुनाव में आपसी मुकाबला भी है, लेकिन इस तस्वीर ने प्रतिस्पर्धा के बीच भाईचारे और आपसी सम्मान का संदेश दिया। लोकतंत्र की खूबसूरती इसी में मानी जाती है कि चुनावी प्रतिस्पर्धा के बावजूद आपसी सौहार्द बना रहे। जीत भले ही किसी एक प्रत्याशी की होगी, लेकिन लोकतंत्र की जीत सभी की भागीदारी से होती है। यह तस्वीर संदेश देती है कि चुनाव केवल जीत-हार का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं और आपसी सम्मान का भी उत्सव है। जेथलिया में एक ही फ्रेम में नजर आए 15 चेहरों के सपने भले अलग-अलग हों, लेकिन सभी की मंजिल जनसेवा बताई गई है।
0
0
Report
Advertisement

16 नवंबर को साहोड़ी में फिर से मतदान: सरपंच-पंच चुनाव दोबारा शुरू

Alwar, Rajasthan:अलवर: उमरैण पंचायत समिति की ग्राम पंचायत साहोड़ी में पंचायती राज चुनाव को लेकर आज 16 नवंबर को मतदान जारी है। इससे पहले यहां ग्राम पंचायत में प्रथम और द्वितीय चरण में चुनाव प्रक्रिया निरस्त होने के बाद निर्वाचन विभाग ने यहां नए सिरे से चुनाव कराने का निर्णय लिया था। दरअसल, पूर्व में सरपंच पद के लिए पांच प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किए थे। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान एक प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो गया था। इसके बाद शेष सभी प्रत्याशी ने अपने नामांकन वापस ले लिए थे। वहीं, पंच पद के उम्मीदवारों ने भी अपने नामांकन वापस ले लिए थे। इस घटनाक्रम के चलते ग्राम पंचायत में पूरी चुनाव प्रक्रिया निरस्त करनी पड़ी थी। इसके बाद निर्वाचन विभाग ने नए सिरे से चुनाव कार्यक्रम निर्धारित करते हुए 16 नवंबर को मतदान कराने का निर्णय लिया। इसी के तहत आज साहोड़ी ग्राम पंचायत में सरपंच और पंच पदों के लिए दोबारा मतदान कराया जा रहा है.
0
0
Report

लोहरदगा भंडरा में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या, पति ने कुल्हाड़ी से किया कातिलाना वार

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गया है। यह मामला अवैध संबंध से जुड़ा हुआ लगता है। मृतक रोहित कुमार बिहार राज्य के पटना के जलालपुर निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि मृतिका पूजा देवी भंडरा थाना क्षेत्र के कुंबा टोली निवासी है। दोनों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से परिचय हुआ था और रोहित कुमार भंडरा के कुंबा टोली आने-जाने लगा। कल देर रात जब वह पूजा देवी से मिलने आया तो मृतिका के पति सोनू कुमार ने कुल्हाड़ी से काटकर दोनों की हत्या कर दी। मृतिका और उसका कथित प्रेमी दोनों पूर्ण नग्न अवस्था में थे, जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। एफएसएल की टीम को मामले की जांच के लिए बुलाया गया है। पति ने अपनी हत्या इतनी बेरहमी से की कि उसके गर्दन को काटकर उसके निजी अंग के सामने पैर की ओर रख दिया। वहीं उसके प्रेमी की भी बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया गया कि पूजा देवी बेड पर अपने प्रेमी के साथ थीं जबकि उसका पति दूसरे कमरे में अपने दो बच्चों के साथ जमीन पर सोया हुआ था। पति के अवाले उसके दो बच्चे और सास घर में घटनाक्रम के दौरान मौजूद बताए जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top