273012
गोरखपुर - विश्वविद्यालय के ऊपर छात्रों के रिजल्ट के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप , छात्र प्रदर्शन पर
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर विश्वविद्यालय पर पत्रकारिता विभाग के छात्रो का प्रदर्शन ,विभाग पर लगाये गम्भीर आरोप. गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख द्वार पत्रकारिता विभाग MAJMC छात्रो का विभाग के खिलाफ प्रदर्शन मंगलवार को पत्रकारिता विभाग का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों में नाराजगी दिख रही है. उनका कहना है कि छात्र रिजल्ट सही से नहीं बनाया गया है सभी छात्रों को एवरेज नंबर दिया गया है जिसको लेकर छात्र नाराज है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर में दोस्त की हत्या: 5 गिरफ्तार, शराब पार्टी के विवाद के बाद गोली चली
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। दोस्त की गोली मारकर हत्या का मामला। महज 48 घंटे में ही पांचो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। शराब पार्टी के दौरान दोस्तों से हुआ था विवाद। विवाद के बाद गोली मारकर की गई थी हत्या। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर गठित की गई थी टीमें। सभी आरोपी गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद। शहर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता।0
0
Report
अलवर में छात्र संघ चुनाव बहाल, भूख हड़ताल खत्म; स्थिति सुधरी
Alwar, Rajasthan:अलवर में छात्रों का 4 दिन से जारी धरना खत्म, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र की तबीयत बिगड़ने के बाद टीका अनशन टूटा अलवर में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने और राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने की मांग को लेकर आरआर कॉलेज सर्किल पर चल रहा छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को समाप्त हो गया। यह धरना पिछले चार दिनों से जारी था। धरने पर बैठे छात्र अभिषेक जायसवाल चार दिन से भूख हड़ताल पर थे। गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद साथी छात्र उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया। छात्र की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही जिला अस्पताल में पुलिस प्रशासन, तहसीलदार और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश गंगावत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच गए। इस दौरान प्रकाश गंगावत ने अभिषेक जायसवाल की नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से फोन पर बात कराई। बातचीत में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आश्वासन दिया कि आगामी मानसून सत्र में राजस्थान विधानसभा में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश गंगावत और तहसीलदार ने अभिषेक जायसवाल को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। इसके साथ ही चार दिनों से चल रहा धरना भी खत्म हो गया। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो आने वाले समय में आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।0
0
Report
बारिश के तेज बहाव में नलदेश्वर कुंड ने ली युवक की जान
Alwar, Rajasthan:नलदेश्वर कुंड में डूबने से युवक की मौत, बारिश में बढ़ा था पानी का बहाव अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध नलदेश्वर महादेव मंदिर के पास बने कुंड में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान देसूला निवासी सन्नी जाटव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सन्नी अपने दोस्तों के साथ बारिश के दौरान नलदेश्वर महादेव मंदिर और वहां बह रहे झरनों को देखने गया था। इस दौरान सभी साथी कुंड में नहाने उतर गए। बताया जा रहा है कि अचानक पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे सन्नी का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूब गया। साथियों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चोरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सन्नी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल पहुंचे उसके भाई को भी गहरा सदमा लगा और वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. लगातार हो रही बारिश के कारण नलदेश्वर क्षेत्र के झरनों और कुंडों में पानी का बहाव काफी तेज हो गया है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने और नहाने पहुंच रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन द्वारा ऐसे स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर में मिलावटी डीजल से 25 से अधिक गाड़ियां फेल, पंप पर हंगामा
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में मिलावटी डीजल का आरोप, 25 से अधिक गाड़ियां खराब होने पर पेट्रोल पंप पर हंगामा, वाहन मालिकों ने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल बिक्री करना करवाया बंद, वाहन मालिकों ने मुआवजे की रखी मांग. जैसलमेर शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित इंडियन ऑयल के श्री गिरिधर ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप पर आज कथित रूप से मिलावटी डीजल बेचने का मामला सामने आने के बाद भारी हंगामा हो गया। वाहन मालिकों का आरोप है कि पंप से डीजल भरवाने के तुरंत बाद करीब 25 से अधिक गाड़ियों के इंजन ठप हो गए। गाड़ियों से तेज बदबू और सफेद धुआं निकलने लगा, जिसके बाद उन्हें विभिन्न अधिकृत सर्विस सेंटरों पर ले जाया गया। सर्विस सेंटर ने पानी मिले डीजल को बताया वजह. टोयोटा फॉर्च्यूनर के मालिक देरावर सिंह ने बताया कि डीजल भरवाने के कुछ ही समय बाद गाड़ियों की पिकअप खत्म हो गई और इंजन बंद होने लगे। वाहन सर्विस सेंटर ले जाने पर जांच में कथित तौर पर यह सामने आया कि डीजल में पानी की मिलावट के कारण इंजन में खराबी आई। महिंद्रा समेत अन्य सर्विस सेंटरों के वेंडर्स द्वारा भी लिखित रूप से यही कारण बताया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में वाहन मालिक पेट्रोल पंप पहुंच गए. पेट्रोल पंप प्रबंधन ने आरोपों से किया इनकार. पेट्रोल पंप प्रबंधन ने वाहन मालिकों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके स्टोरेज टैंक में मौजूद डीजल पूरी तरह शुद्ध है। प्रबंधन का कहना है कि वाहन मालिकों द्वारा दिखाए जा रहे सैंपलों की आधिकारिक जांच आवश्यक है। मामले की सूचना इंडियन ऑयल के फील्ड अधिकारी मोहित कुमार को दे दी गई है और कंपनी के तकनीकी अधिकारियों द्वारा सैंपल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. जांच और मुआवजे की मांग पर पंप का संचालन कराया बंद. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। अपनी गाड़ियों में आई खराबी और आर्थिक नुकसान से नाराज वाहन मालिकों ने पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन करते हुए उसका संचालन बंद करा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक डीजल की निष्पक्ष जांच नहीं होती और नुकसान की भरपाई का आश्वासन नहीं मिलता, तब तक पेट्रोल पंप का संचालन शुरू नहीं होने दिया जाएगा. बाइट - देरावर सिंह भाटी,वाहन मालिक. बाइट -पंप प्रबंधन0
0
Report
मीरजापुर के आमघाट ROB ढहने पर भ्रष्टाचार के आरोप गहरे
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर जनपद लगातार हो रहे दो दिन की बारिश ने भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है. करोड़ों रुपए का बना आमघाट का नया ओवरब्रिज भ्रष्टाचार के भेट चढ़ गया है. ओवर ब्रिज के बाद बने एप्रोच मार्ग बारिश से एक हिस्सा ढह गया है. ओवर ब्रिज की सड़ک भी जगह जगह फट गई है. 5 महीने पहले ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया गया था. सेतु निगम प्रशासन से अनुमति लेकर 10 दिन करेगा बंद, ठेकेदार को बुलवाकर काम कराएगा. वही केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नाराजगी जताते हुए डीएम को जांच के दिये निर्देश. उत्तर प्रदेश में सड़क धसने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला मीरजापुर जिले से सामने आया है, जहां आम जनता के टैक्स के पैसे से करीब 44 करोड़ की लागत से बने आमघाट नए रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) 5 महीने भी नई चल पाया. लगातार 2 दिन से जनपद हो रहे बारिश के कारण पुल के बाद बना एप्रोच मार्ग का बाहरी हिस्सा ढस गया है. साथ ही पुल की सड़क भी जगह-जगह फट गई है. कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी पर स्थानीय सीधे गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं. आमघाट रेलवे ओवर ब्रिज बनवाने को लेकर कई सालों से लोग मांग कर रहे थे. आमघाट रेलवे फाटक बंद होने से घंटो जाम में लोग परेशान होते थे. मिर्जापुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयास से आमघाट पुल का निर्माण शुरू कराया गया था. जनवरी 2026 में पुल तैयार हो गया. फरवरी में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने ओवरब्रिज का उद्घाटन किया था. तब से आवागमन शुरू हो गया था. मगर लगातार दो दिन बारिश होने से ओवरब्रिज के निर्माण का पोल खुल गया है. अब यह पुल भ्रष्टाचार के भेट चढ़ गया है. स्थानीय लोगों की उम्मीदो पर ठेकेदार ने पानी फेर दिया है. आमघाट रेलवे ओवर ब्रिज पुल के क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आने के बाद मिर्जापुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने ओवर ब्रिज की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को निर्देश दिया है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए और संबंधित रिपोर्ट शीघ्र प्रेषित की जाए. सेतु निगम के सहायक अभियंता रीआज़ हुसैन ने बताया कि 43 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण हुआ है और 80 लाख रुपए से अप्रोच मार्ग का निर्माण कराया गया है, जनवरी में पुल कंप्लीट हुआ था फरवरी में यातायात चालू हो गया था. बारिश की वजह से पुल के बने एप्रोच मार्ग धस गया है, प्रशासन से अनुमति लेकर आवागमन बंद कराया जाएगा, 8 से 10 दिन में सही कर दिया जाएगा, ठेकेदार को बुलाया गया है कल से काम लगा देगा.0
0
Report
पटना के शिवपुरी फ्लाईओवर पर भयानक दुर्घटना: ऑटो चालक घायल, जाम
Patna, Bihar:राजधानी पटना के शिवपुरी फ्लाईओवर स्थित अटल पथ पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, ऑटो का टायर पंचर हो जाने के कारण चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर टायर बदल रहा था। इसी दौरान दीघा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक चारपहिया वाहन ने पीछे से ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो रेलिंग से जा टकराया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारण अटल पथ, पटेल पथ फ्लाईओवर और शिवपुरी सर्विस लेन पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। बाद में घायल चालक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
खनन नियम उल्लंघन के आरोप: पहाड़ी क्षेत्रों में निरीक्षण और सुरक्षा उपायों की मांग
Sheikhpura, Bihar:जिले में पत्थर उत्खनन के दौरान नियमों की अनदेखी और पहाड़ी भूखंडों के आसपास बढ़ते हादसों को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपकर खनन क्षेत्रों का निरीक्षण कराने, सुरक्षा के पुख्ता इंताम करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान सीपीआई के जिला सचिव प्रभात पांडेय ने आरोप लगाया कि जिले के चांदी, सिकंदरा, कुंडा, पचना, कारे, बरई समेत अन्य इलाकों में पत्थर उत्खनन करने वाली कंपनियों द्वारा नियम-कानून की अनदेखी किया गया। निर्धारित मानकों से अधिक गहराई कर करीब 200 से 250 फीट तक खनन किए जाने के कारण इन क्षेत्रों में दुर्घटना का खतरा continually बना हुआ है। इन स्थानों पर आए दिन हादसे होने से जान-माल का नुकसान भी हो रहा है। सीपीआई के जिला सचिव प्रभात पांडेय ने बताया कि पहाड़ी भूखंडों के आसपास से ग्रामीणों के साथ-साथ दूसरे गांवों में आने-जाने वाले लोग भी गुजरते हैं। ऐसे में खुले और असुरक्षित खनन क्षेत्रों के कारण लगातार दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी समस्या के समाधान के लिए डीएम और एसपी से मुलाकात की गई है। उन्होंने बताया कि डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पहाड़ी भूखंडों का निरीक्षण कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही खनन क्षेत्रों के आसपास समुचित घेराबंदी, पेड़-पौधे लगाने और पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था कराने की बात कही गई है। वही राजद जिलाध्यक्ष जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि बाहरी कंपनी और खनन विभाग के अधिकारी मिली भगत कर नियम के विरुद्ध होकर अधिक खनन किया। जो अब जानलेवा साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन सुरक्षा के लिहाज से यदि जल्द सुरक्षा के लिहाज से करवाई नहीं किया गया तो गठबंधन की ओर से जिले में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
झरिया में पेयजल संकट गहरा, विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल जारी
Dhanbad, Jharkhand:बारिश के मौसम में जहां अधिकांश इलाकों में पानी की भरमार है, वहीं झरिया कोयलांचल के लाखों लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। झरिया और आसपास के करीब छह से सात लाख लोग पिछले एक महीने से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। दामोदर नदी से झमाडा के माध्यम से होने वाली जलापूर्ति बार-बार पाइप फटने, मोटर खराब होने और बिजली की समस्या के कारण बाधित हो रही है। पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को इसी के विरोध में पानी-बिजली उपभोक्ता मंच के बैनर तले झरिया स्थित झमाडा कार्यालय के सामने एक दिवसीय भूख हड़ताल की गई। भूख हड़ताल में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से पेयजल संकट का स्थायी समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो सड़क जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। भूख हड़ताल में शामिल लोगों ने बताया कि कई दिनों से नियमित जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। पानी की कमी के कारण घरों में एक समय का भोजन बनाना भी मुश्किल हो गया है। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद झमाडा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि जल्द जलापूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। लोगों ने प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था करने और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।0
0
Report
पटना: शिक्षा मंत्री के बयान से तबादले की पारदर्शी प्रक्रिया शुरू
Patna, Bihar:रजनीश पटना शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का प्रेस कॉन्फ्रेंस बहु प्रतीक्षित तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है पोर्टल कल रात बंद कर दिया गया एक लाख छह हजार दो सौ सतासी आवेदन होना था कही शिक्षकों का प्रभाव है कही अभाव है 73151 शिक्षकों ने स्वेक्षा से तबादले का आवेदन दिए हैं इस बार जो तय होगा वह पारदर्शी तरीके से होगा हर पांच वर्ष में तबादले को देखा जाएगा कई शिक्षक नेता तबादले के लिए मांग किए थे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद इसके लिए चिंतित थे आज ही फाइल पर आदेश हो गया है और एक घंटे के अंदर इसपर मुहर लग जाएगी कि शनिवार को आधे दिन पढ़ाई होगी उसके बाद chhutti बिहार के छात्रों को क्वालिटी एडुकेशन मिले इसके लिए प्रतिबद्ध हैं 31 अगस्त तक शिक्षकों के हर समस्या को दूर कर देंगे उनके आवेदन को लेकर रूप रखा बनायी गयी है 17 सितंबर को पोर्टल खुलेगा जिसमें वे शिक्षक आयेंगे जो अभी आवेदन नहीं कर पाए दो दिवसीय कार्यशाला 9 और 10 अगस्त को होगा शिक्षा विभाग राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करते हुए सभी काम को आगे बढ़ाएंगे पहले सोमवार से शनिवार तक विद्यालय की समय सारणी सुबह 9.30 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए निर्धारित थी अब इसमें आंशिक संशोधन किया गया है शनिवार को अब स्कूल हाफ डे होगा सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9.30 बजे से शाम 4 बजे तक शनिवार को सुबह 9.30 बजे से 1 बजे तक निर्धारित किया गया है शनिवार को 1 से कक्षा 8 तक के छात्रों को 12 बजे तक ही कक्षा और गतिविधि संचालित होगी 12 बजे से 12.40 बजे मध्याह्न भोजन उपरांत छात्रों को छुट्टी दे दी जाएगी बाइट मिथिलेश तिवारी,मंत्री बिहार सरकार0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में CM धामी ने केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड सांसदों से मुलाकात की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे राज्य मंत्री और अल्मोड़ा के MP अजय टम्टा, टिहरी की MP माला राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा MP डॉ. कल्पना सैनी, राज्यसभा MP और उत्तराखंड BJP अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और नैनीताल-उधम सिंह नगर के MP अजय भट्ट से मुलाकात की। मुलाकातों के दौरान, मुख्यमंत्री ने राज्य के अलग-अलग इलाकों के विकास के साथ-साथ कई संगठनात्मक मामलों पर भी चर्चा की।0
0
Report
अलवर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक की मौत, चाचा घायल
Alwar, Rajasthan:तेज रफ्तार कार की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, चाचा गंभीर घायल अलवर के सदर थाना क्षेत्र में राव होटल के पास गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान घासोली निवासी इरशाद पुत्र राशिद के रूप में हुई है। घायल चाचा अनीश का अस्पताल में इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इरशाद अपने चाचा अनीश के साथ बाइक रिपेयरिंग के लिए घासोली से चिकानी आया था। बाइक ठीक कराने के बाद दोनों वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान राव होटल के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे इतना भीषण था कि इरशाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और प्रारम्भिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।0
0
Report
लवली कटियार के पाली दौरे में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम की समीक्षा
Pali, Rajasthan:सिविल राइट्स एवं एएचटी आईजी लवली कटियार पाली दौरे पर रही जहाँ महिला सुरक्षा संकल्प अभियान की समीक्षा के दौरान छात्राओं से संवाद किया, वहीं जागरूकता रैली को हरित झंडी दिखाते हुए उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। समीक्षा बैठक में अधिकारियों को महिला सुरक्षा को जनआंदोलन बनाने, आमजन की भागीदारी बढ़ाने और महिलाओं व बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश भी दिए। पाली पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन की मौजूदगी में आयोजित समीक्षा बैठक में लवली कटियार ने महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों, स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित गतिविधियों, महिला सुरक्षा से जुड़े नवाचारों, राजकॉप सिटीजन ऐप के प्रचार-प्रसार और महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के प्रयासों की समीक्षा की।0
0
Report
Advertisement
बारिश से कल्याणी सीमा स्टेशन के पास भूस्खलन, चार मकान खतरे में
Ranaghat, West Bengal:बारिश के कारण कल्याणी सीमा स्टेशन के पास सड़क पर अचानक भूस्खलन, क्षेत्रवासियों में दहशत; घटनास्थल पर विधायक अनूपम विश्वास और जिलाधिकारी महकमे के अधिकारी पहुंचे। बारिस के लगातार तेज होने के कारण कल्याणी नगरपालिका के 5वें वार्ड की सीमा स्टेशन के पास लगी सड़क पर अचानक भूस्खलन हुआ। पहले सड़क पर एक छोटा गड्ढा दिखा, जो देखते ही देखते बड़ा गड्ढा बन गया। इलाके में काफी हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत कल्याणी थाने और कल्याणी नगरपालिका को सूचना दी, जिसके बाद प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। खबर पाते ही कल्याणी के विधायक अनूपम विश्वास और कल्याणी के महकूमा शासक मौके पर गए। स्थिति देख प्रशासन ने बताया कि वर्षों से मिट्टी के नीचे जल प्रवाह के कारण अंदर की मिट्टी धीरे-धीरे सरक गई थी और ताजा भारी वर्षा के चलते वह हिस्सा अचानक धस गया, जिससे बड़ा गड्ढा बन गया। अधिकारियों के प्राथमिक आकलन के अनुसार चार घर भूस्खलन के किनारे के हालात में हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके को घेरा गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डिसास्टर मैनेजमेंट टीम को सूचित किया गया है, साथ ही जल, दमकल, सड़कों समेत सभी संबंधित विभागों को सावधान किया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर तात्कालिक कार्रवाई की जा सके। कल्याणी के महकमा शासक और विधायक ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह तैयार है। क्षेत्रीय लोगों की सुरक्षा सबसे अहम है और आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं। स्थिति के बारे में घबराने की जरूरत नहीं है और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।0
0
Report
सीतापुर: कांग्रेस ऑफिस को नज़ूल ज़मीन पर कब्ज़े के नोटिस के बाद विरोध की उठान
Noida, Uttar Pradesh:सीतापुर, उत्तर प्रदेश: ऐतिहासिक घंटाघर बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर बने सिटी कांग्रेस कमेटी ऑफिस को नजूल की ज़मीन पर बिना इजाज़त कब्ज़े के आरोप में खाली करने का नोटिस जारी होने पर, कांग्रेस कमेटी के सिटी प्रेसिडेंट शिशिर बाजपेयी ने कहा, "लगभग 15 से 20 दिन पहले, सीतापुर म्युनिसिपल काउंसिल के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने हमें एक नोटिस जारी किया था, जिसमें हमसे अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था। हमने लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के सामने सभी फैक्ट्स के आधार पर अपना पक्ष रखा था। हालांकि, कल उन्होंने एक और नोटिस जारी किया जिसमें उन्होंने हमारी बातों को बेबुनियाद बताया... यह कांग्रेस का सीतापुर सिटी ऑफिस है—एक नेशनल पार्टी... हम अपना पक्ष रखने के लिए उनसे फिर बात करेंगे.... हमने इस बिल्डिंग को पूरी तरह से बचाने का काम किया है। हमने किसी भी तरह का कब्ज़ा नहीं किया है... मैं डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से रिक्वेस्ट करूंगा कि उन्होंने जो नोटिस जारी किया है, उसे वापस ले लें... अगर यह ताकत दिखाने की बात आई, तो सीतापुर का हर एक कांग्रेस वर्कर विरोध में सड़कों पर उतरेगा..."0
0
Report
सिमडेगा में जंगली हाथी ने एक वृद्ध की मौत कर दी
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: जंगली हाथी ने कुचलकर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना ठेठईटांगर थाना इलाके के तारबोगा पंचायत के नवाटोली में हुई। मृतक व्यक्ति की पहचान विमल गुड़िया के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार जंगली हाथी गांव में घुसकर भारी तबाही मचाई। इसके बाद अपनी चपेट में विमल गुड़िया 66 वर्षीय व्यक्ति को ले लिया। विमल गुड़िया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और तात्कालिक मुआवजा राशि से संबंधित चेक मृतक के परिजनों को सौंपा।0
0
Report
Advertisement
