icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273209

Sensitive Content

This video contains sensitive content which some people may find offensive or disturbing


Prince SrivastavaPrince SrivastavaFollow3 Jan 2025, 03:04 pm

गोरखपुरः सवारी भरने को लेकर पुलिस के सामने ही भिड़े दो टैक्सी चालक

Bahilpar, Uttar Pradesh:

सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटी रावत चौराहे के अवैध टैक्सी स्टैंड पर सवारी भरने की बात को लेकर दो टैक्सी चालक आपस में भिड़ गए। झगड़े के बाद एक पक्ष ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डॉयल-112 कुछ समझ पाती इससे पहले दोनों पक्षों से एकत्रित आधा दर्जन की संख्या में लोगों ने फिर से एक दुसरे पर हमला कर दिया। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने एक पक्ष पक्ष से महेश निवासी भरपुरवा भीटी रावत और दूसरे पक्ष के निजाली निवासी जोगियाकोल सहित एक और व्यक्ति को घसीट कर गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। पुलिस के सामने काफी देर तक हो रहे इस हाई वोल्टेज ड्रामा और मारपीट के बीच भीटी रावत चौराहे पर सैकड़ो की संख्या में एकत्रित लोग मूकदर्शक बने रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लखीसराय में दुर्गा पूजा सुरक्षा अलर्ट, डीएम-SP ने फ्लैग मार्च किया

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय।कलकत्ता में दुर्गा पूजा मेले के दौरान भगदड़ में हुई मौत की घटना के बाद लखीसराय पुलिस भी अलर्ट मोड में है। डीएम शैलेन्द्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में काफी संख्या में पुलिस दीदी, कई थानों की पुलिस और आला अधिकारी मौजूद रहे। बताये चलें कि शारदीय नवरात्र की आज अष्टमी है। पट खुलते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन दुर्गा मंदिरों एवं पंडालों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहा है। और पूजा समिति के लोगों को भी निर्देश दिए जा रहे हैं। इस मौके पर डीएम-एसपी ने बताया कि शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न हो, इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। सभी जगहों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। महिलाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिरों के आसपास पुलिस दीदी को भी तैनात किया गया है। एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। भीड़ को देखते हुए सभी पूजा समितियों को सीसीटीवी और फायर सेफ्टी को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस प्रशासन की नजर बनी हुई है। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बाइट - शैलेन्द्र कुमार, डीएम, लखीसराय। बाइट - प्रेरणा कुमार, एसपी, लखीसराय। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।
0
0
Report

गयाजी में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन, राज्यपाल यादव ने किया शुभारम्भ

Gaya, Bihar:नागालैंड के राज्यपाल पहुँचे गयाजी, गयाजी में आयोजित गयाजी सेवा भारती कार्यक्रम का किया शुभारंभ, 2100 कन्याओं का सामुहिक पूजन कार्यक्रम का किया गया था आयोजन। मोक्ष की नगरी गयाजी के ऐतिहासिक गाँधी मैदान में गयाजी सेवा भारती के तत्वावधान में 2100 कन्याओं का सामुहिक पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव, वशिष्ठ अथिति के रूप में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार व गयाजी सेवा भारती के आयोजक सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम और राष्ट्रीय गीत के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। नागालैंड के राज्यपाल और बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने सामुहिक रूप से कन्याओं का विधिवत रूप से पूजा किया। इस मौके पर नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने कहा कि गयाजी में सेवा भारती के माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिला है। ये अदभुत कार्यक्रम है। समाज के अन्दर भेदभाव की समाप्ति हो कन्या का सम्मान हो, सुरक्षा हो। एक विशेष अभियान गयाजी सेवा भारती के द्वारा किया जा रहा है। मैं उनके काम का सराहना करता हूँ और माँ दुर्गा से प्रार्थना करता हूँ सब के घर मे सुख शांति और समृद्धि की वर्षा करें। भारत माता के चरणों मे जो पूजन कर रहे है उसमें देश की समृद्धि में योगदान हो। बाइट:- नंद किशोर यादव, राज्यपाल नागालैंड
0
0
Report
Advertisement

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने पुरकाजी विधानसभा को 37 करोड़ की नाला निर्माण परियोजना की दी सौगात

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow8m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने SIR को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश का विपक्ष मुद्दाविहीन है और SIR कोई मुद्दा ही नहीं है। अनिल कुमार ने बिहार और पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि विपक्ष ने इन राज्यों में भी SIR का मुद्दा उठाया, लेकिन दोनों जगह एनडीए की सरकार बड़े बहुमत के साथ बनी। उन्होंने कहा कि SIR निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए चलाई जाने वाली सामान्य प्रक्रिया है। मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता से लोकतंत्र को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। मंत्री ने दावा किया कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता विपक्ष को जवाब देगी। अनिल कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता विपक्ष को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि सरकार में रहकर बड़े काम होते हैं, जबकि विपक्ष में रहकर छोटे-मोटे काम ही हो पाते हैं। उन्होंने 2017 के चुनावी परिणाम को दोहराने की बात कहते हुए छह की छह सीटों पर जीत का दावा किया। राजनीतिक बयानबाजी के बीच पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में विकास परियोजना भी कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा रही। गांधी कॉलोनी से पचेण्डा रोड होते हुए बाईपास तक नाले का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए ₹37 करोड़ की परियोजना को मंजूरी मिलने की जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि काफी समय से इस निर्माण कार्य के लिए प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि नाला निर्माण से आसपास के इलाकों में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। परियोजना के तहत निर्माण कार्य की गुणवत्ता, समयसीमा और प्रभावी जल निकासी व्यवस्था महत्वपूर्ण रहेंगी। अब स्थानीय लोगों की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि निर्माण कार्य कितनी तेजी से आगे बढ़ता है और इससे क्षेत्र की समस्या का कितना समाधान हो पाता है।
0
0
Report

योगी ने गोरखपुर के शक्तिपीठ गोरखनाथ में महानिशा पूजा कर मांगी जन-कल्याण

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया महानिशा पूजन, हवन के साथ मांगी जगत कल्याण की कामना। शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर गोरखनाथ मंदिर में आस्था, शक्ति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार रात गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महानिशा पूजन और हवन संपन्न किया। दो घंटे से अधिक समय तक चले इस विशेष अनुष्ठान में मुख्यमंत्री ने मां आदिशक्ति के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की आराधना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली के साथ संपूर्ण चराचर जगत के कल्याण की कामना की। अनुष्ठान के दौरान शक्तिपीठ वैदिक मंत्रों और मां भगवती के जयकारों से गूंजता रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर पहुंचे। यहाँ पहुंचने के बाद वह सीधे गोरखनाथ मंदिर गए। मंदिर परिसर में परंपरागत धार्मिक अनुष्ठानों के क्रम में उन्होंने सबसे पहले शिवावतार बाबा गोरखनाथ के मुख्य मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर शीश नवाया और उनका आशीर्वाद लिया। शारदीय नवरात्र की महाष्टमी के अवसर पर गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार आयोजित महानिशा पूजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक वातावरण रहा। देर शाम से शुरू हुई पूजा-अर्चना का मुख्य अनुष्ठान रात में गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में संपन्न हुआ। गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महानिशा पूजन का अनुष्ठान शुरू हुआ। गर्भगृह में प्रवेश के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मां भगवती के जयकारों से शक्तिपीठ गूंज उठ। महानिशा पूजन से पहले मुख्यमंत्री ने मां आदिशक्ति के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की आराधना की। इसके बाद गोरक्षपीठ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार विभिन्न देवी-देवताओं और धार्मिक प्रतीकों का विधिवत पूजन किया गया। दो घंटे से अधिक समय तक चले इस अनुष्ठान में धार्मिक विधियों का क्रमबद्ध तरीके से निर्वहन किया गया। महानिशा पूजा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौरी-गणेश पूजन, वरुण पूजन, पीठ पूजन और यंत्र पूजन किया। इसके बाद मां दुर्गा की विधिवत आराधना की गई। भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी का षोडशोपचार पूजन भी संपन्न हुआ। अनुष्ठान में भगवान श्रीकृष्ण और गोमाता की पूजा के साथ नवग्रह पूजन, बिल्व पूजन और अधिष्ठात्री देवता का पूजन किया गया। इसके अतिरिक्त शस्त्र पूजन, द्वादश ज्योतिर्लिंग, अर्धनारीश्वर और शिव-शक्ति की आराधना भी की गई। पूजा के क्रम में बटुक भैरव, काल भैरव और त्रिशूल पर्वत का पूजन भी किया गया। गोरक्षपीठ की विशिष्ट धार्मिक परंपरा के अनुरूप संपन्न इन अनुष्ठानों में वैदिक मंत्रों के साथ देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। हवन के साथ मांगी लोककल्याण की कामना: महानिशा पूजन के अंतिम चरण में हवन की वेदी पर ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र और अग्नि देवता का आह्वान कर विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हवन संपन्न किया। शक्तिपीठ में स्थापित वेदी पर उगे जौ के पौधों को काटने की परंपरा का भी निर्वहन किया गया। इस दौरान मां आदिशक्ति से प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की गई। महानिशा पूजा का पूरा अनुष्ठान श्रीदुर्गासप्तशती के पाठ और वैदिक मंत्रोচ্চार के बीच संपन्न हुआ। आरती और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ अनुष्ठान: महानिशा पूजन और हवन के समापन पर आरती की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने क्षमा याचना की और धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण हुआ। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे और पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। महाष्टमी की महानिशा पर गोरखनाथ मंदिर में संपन्न यह विशेष पूजन गोरक्षपीठ की प्राचीन धार्मिक परंपरा और शक्ति उपासना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से पूजा और हवन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और संपूर्ण जगत के कल्याण की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार, आरती और मां भगवती के जयकारों के बीच महानिशा पूजन का अनुष्ठान संपन्न हुआ।
0
0
Report
Advertisement

विदिशा में 501 मीटर चुनरी यात्रा भक्तों में भारी आस्था की झलक

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में नवरात्र के अवसर पर माता रानी के प्रति श्रद्धा और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। करैयाखेड़ा रोड स्थित हनुमान मंदिर से 501 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। चुनरी यात्रा दुर्गा नगर स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल नजर आया। करैयाखेड़ा रोड स्थित हनुमान मंदिर से निकली 501 मीटर लंबी चुनरी यात्रा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। माता रानी की चुनरी लेकर भक्त दुर्गा नगर स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे। यहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की गई और चुनरी यात्रा का समापन हुआ। नवरात्र के दौरान आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान माता रानी के जयकारे गूंजते रहे।
0
0
Report

विदिशा के मुक्तिधाम में दो अज्ञात संदिग्धों ने मोटरसाइकिल चुराने की कोशिश कैमरे में कैद

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के मुक्तिधाम में दो अज्ञात संदिग्धों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है. दोनों संदिग्ध अपने साथ अलग-अलग चाबियाँ लेकर पहुंचे थे और अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की मोटरसाइकिलों में चाबियाँ लगाकर उन्हें खोलने का प्रयास कर रहे थे. एक संदिग्ध ने मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया. हालांकि, उनकी गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं. मुक्तिधाम सेवा समिति के कर्मचारियों की सतर्कता के चलते दोनों संदिग्ध मौके से फरार हो गए. समिति के सचिव मनोज पांडे ने मामले की लिखित शिकायत शहर कोतवाली पुलिस को सौंपते हुए पुलिस से निगरानी बढ़ाने की मांग की है. मुक्तिधाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब अंतिम संस्कार में शामिल होने आये लोगों की मोटरसाइकिलें परिसर में खड़ी थीं. इसी दौरान दो अज्ञात संदिग्ध मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर आए और अपने साथ लाई गई चाबियों से मोटरसाइकिलों को खोलने की कोशिश करने लगे. एक संदिग्ध की नजर गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी, जिसके बाद उसने दरवाजे के सहारे ऊपर चढ़कर कैमरा तोड़ दिया. घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. कार्यालय में लगे मॉनिटर पर गतिविधियां देखते ही कर्मचारी बाहर पहुंचे, जिन्हें आता देख दोनों संदिग्ध भाग निकले. समिति के अनुसार, परिसर में पहले भी मंदिरों से तांबे के नाग और त्रिशूल चोरी होने, पेट्रोल निकालने और मोटरसाइकिल चोरी जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. समिति ने पुलिस से नियमित गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है. मनोज पांडे, सचिव, मुक्तिधाम सेवा समिति, विदिशा. मुक्तिधाम सेवा समिति ने शहर कोतवाली में लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है. अब पुलिस जांच और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आगे क्या कदम उठाती है, इस पर नजर रहेगी.
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान HC ने बारमेर जिला परिषद चुनाव से जुड़ी याचिका खारिज की; चुनाव प्रक्रिया जारी

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाइकोर्ट ने रविवार को एक विशेष अवकाशकालीन सुनवाई करते हुए बाड़मेर जिला परिषद चुनाव से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रिट याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद न्यायिक हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता। याचिकाकर्ता आवड़ दान ने बाड़मेर जिला परिषद के वार्ड संख्या 35 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। उनका आरोप था कि रिटर्निंग अधिकारी ने बिना किसी ठोस कारण और उचित सुनवाई का अवसर दिए उनका नामांकन पत्र अवैध रूप से खारिज कर दिया। उन्हें इस बात की जानकारी 15 अक्टूबर को अखबार के माध्यम से मिली थी। मामले में राज्य सरकार और चुनाव आयोग के वकीलों ने दलील दी कि राजस्थान पंचायती राज (चुनाव) नियम, 1994 के नियम 80(c) के तहत, नामांकन पत्र के अनुचित अस्वीकरण के खिलाफ जिला न्यायाधीश के समक्ष चुनाव याचिका दायर करने का वैधानिक प्रावधान मौजूद है। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश डॉ. नूपुर भाटी ने सर्वोच्च न्यायालय के कई ऐतिहासिक फैसलों का हवाला दिया। कोर्ट ने कहा कि जब चुनाव प्रक्रिया अपनी पूरी गति पर हो, तब उच्च न्यायालय को अनुच्छेद 226 के तहत ऐसा कोई आदेश पारित करने से बचना चाहिए जिससे चुनाव प्रक्रिया में रुकावट या देरी आए। चूंकि याचिकाकर्ता के पास चुनाव परिणाम आने के बाद तीस दिनों के भीतर चुनाव याचिका दायर करने का प्रभावी वैकल्पिक कानूनी विकल्प उपलब्ध है, इसलिए अदालत ने इस स्तर पर हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया।
0
0
Report

राजस्थान हाई कोर्ट: विवाहित महिला के लिव-इन एग्रीमेंट से दावेदारी खारिज; 25,000 का जुर्माना

Jodhpur, Rajasthan:​जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि पहले से विवाहित महिला के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप के समझौते (एग्रीमेंट) के आधार पर दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पोषणीय नहीं है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर तथ्य छिपाने और अदालत का समय बर्बाद करने के लिए 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। न्यायाधीश मुन्नुरी लक्ष्मण और न्यायाधीष आशुतोष कुमार की खंडपीठ ने एक युवक द्वारा दायर याचिका को खारिज करते हुए अहम आदेश पारित किया है। याचिकाकर्ता ने बीकानेर निवासी महिला एक्स को अपनी पत्नी बताते हुए उसे निजी प्रत्यर्थियों के अवैध कब्जे से मुक्त कराने और कोर्ट में पेश करने की मांग की थी। ​मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को पता चला कि महिला पहले से शादीशुदा है, उसका पति जीवित है और दोनों की तीन महीने की एक संतान भी है। याचिकाकर्ता ने एक लिव-इन एग्रीमेंट के आधार पर कोर्ट से राहत मांगी थी। ​खंडपीठ ने कहा कि जब तक पहला विवाह कानूनी रूप से समाप्त न हो जाए, तब तक किसी अन्य व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप को विवाह जैसी स्थिति का दर्जा नहीं दिया जा सकता। भारतीय अनुबंध अधिनियम की धारा 23 के तहत ऐसा लिव-इन एग्रीमेंट शुरू से ही शून्य और लोक नीति के खिलाफ है। कोर्ट ने यह भी पाया कि महिला अपने परिजनों के पास रह रही है और उसके अवैध निरोध के कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए गए। तथ्यों को छिपाने के कारण कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए 25,000 रुपये चाइल्ड सेक्रेटेरिएट्स के खातें में चार हफ्ते के भीतर जमा कराने के निर्देश दिए।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में दुर्गा पूजा के मौके पर सुरक्षा अलर्ट, CCTV से चप्पे-चप्पे पर नजर

Delhi, Delhi:कोलकाता हादसे के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पश्चिमी जिला पुलिस अलर्ट. चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी खास इंतजाम. कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद देशभर में बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस हादसे में 19 लोगों की मौत और 25 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। दिल्ली में भी दुर्गा पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडालों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के नेतृत्व में राजौरी गार्डन पंजाबी बाग तिलकनगर जनकपुरी हरीनगर आदि ऐसी जगह पर दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर दिखाई दी और जहां रामलीला चल रही हो या मेले का आयोजन चल रहा हो वहां पश्चिमी जिला पुलिस अलर्ट मोड पर दिखाई दी और सीसीटीवी के माध्यम से भी चप्पे चप्पे पर नजर बनाई हुई है। इस अवसर पर डीसीपी से लेकर एसीपी रैंक के अधिकारियों के अलावा थानों के एसएचओ अपनी टीम के साथ नजर आए। यहाँ तक कि दिल्ली में कोलकता जैसा हादसा ना हो इसके लिए भी दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top