273413
Gorakhpur: कौड़ीराम के सर्वोच्च किसान इंटर कॉलेज के मैदान में छात्राओं के दो गुटों में मारपीट
Kauriram, Uttar Pradesh:कौड़ीराम क्षेत्र के सर्वोच्च किसान इंटर कॉलेज के मैदान में छात्राओं के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में दोनों गुटों के बीच हाथापाई और हंगामा देखा गया। मामले को लेकर स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोग चिंतित हैं। घटना के बाद पुलिस और प्रबंधन जांच में जुट गए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एटा में अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस पहचान में जुटी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में अज्ञात व्यक्ति का रेलवे लाइन किनारे पड़ा शव, अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए, वहीं पुलिस अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त करने में जुटी, थाना जलेसर कोतवाली क्षेत्र की पूरी घटना0
0
Report
65 वर्षीय बुजुर्ग ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये तले दबकर मौत, बहादुरपुर के पास
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी समथर थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर के पास 65 वर्षीय बुजुर्ग भगवान दास सोनकर की ट्रैक्टर ट्राली के दबकर मौत हो गई। मृतक मध्य प्रदेश से देवी-देवताओं की पूजा करके वापस घर लौट रहा था और ट्रैक्टर के बोनट पर बैठे थे। दुर्घटना के समय वह संतुलन खो बैठे और ट्राली के पहिये उनके ऊपर से गुजर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारजन उन्हें मोठ के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। समथर कस्बे के रहने वाले भगवान दास सोनकर अपने परिजनों के साथ मध्य प्रदेश के आलमपुर में पूजा-अर्चना करने गए थे, पूजा के बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। रास्ते में भगवान दास ट्रैक्टर की बोनट पर बैठे थे, अचानक नींद आ जाने से उनका संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर से नीचे गिरकर पीछे चल रही ट्रॉली का पहिया उनके ऊपर आ गया। परिवारजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ ले गए, जहां मौत की पुष्टि के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।0
0
Report
जहानाबाद में राम मंदिर चंदे मामले पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सरकार पर निशाना
Jehanabad, Bihar:अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे की कथित चोरी के मामले ने अब देशव्यापी राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इसी कड़ी में आज जहानाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र राम मंदिर के चंदे में बड़ी हेराफेरी हुई है और केंद्र सरकार SIT का गठन कर इस पूरे मामले को दबाने और बड़ी मछलियों को बचाने का प्रयास कर रही है। जहानाबाद शहर के ऊंटा मोड़ से आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध मार्च शुरू हुआ, जो नारेबाजी करते हुए अरवल मोड़ तक पहुंचा। हाथों में कांग्रेस का झंडा थामे कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अरवल मोड़ पर पहुंचकर यह आक्रोश मार्च एक जनसभा में तब्दील हो गया, जहां नेताओं ने विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया। प्रदर्शनों में शामिल कांग्रेस नेताओं ने सीधे तौर पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा आज पूरे देश भर में कांग्रेस इस चोरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ बहुत बड़ा कुठाराघात है। जो लोग कल तक राम नाम जपते थे, आज उन्हीं के राज में मंदिर के चढ़ावे पर डाका डाला जा रहा है। क्या इस चंदे के पैसे का इस्तेमाल विधायकों और सांसदों को खरीदने के लिए किया जा रहा है? हम इस मुद्दे को छोड़ने वाले नहीं हैं। सिर्फ छोटे कर्मचारियों को पकड़कर मामले को दबाया नहीं जा सकता, असली गुनाहगारों को सामने लाना होगा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ बबलू ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक मंदिर से चंदा चोरी हो गया, तो मुख्य दोषियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए थी। लेकिन जनता को गुमराह करने और मामले पर लीपापोती करने के लिए SIT का गठन कर दिया गया। भाजपा जो खुद को हिंदुओं का सबसे बड़ा हितैषी बताती है, आज वही हिंदुओं की आस्था और भगवान राम के साथ छल कर रही है। जब ये भगवान राम को नहीं छोड़ रहे, तो देश की आम जनता इनके लिए क्या मायने रखती है? देश की जनता इस धोखे को समझ चुकी है और इन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकेगी。0
0
Report
Advertisement
हरेला पर्व: धामी ने कहा- प्रकृति की रक्षा के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण
Noida, Uttar Pradesh:DEHRADUN (UTTARAKHAND) PUSHKAR SINGH DHAMI (UTTARAKHAND CM) ON HAREL FESTIVAL देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं, "यह (हरेला) हमारे लिए पूजा और उत्सव का त्योहार है, जिसमें हम प्रकृति का सम्मान करते हैं और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेते हैं। इस पहल के तहत, आज पूरे राज्य में वृक्षारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं। हमारा मकसद नालों, पारंपरिक जल स्रोतों, छोटी नदियों, धाराओं और पानी के अन्य छोटे स्रोतों को फिर से जीवित करना है—खासकर उन्हें जो सूख चुके हैं। हम ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने और उनके बड़े होने तक उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आखिर, अगर ये पौधे और जल स्रोत बचे रहेंगे, तो जीवन और समृद्धि फलेगी-फूलेगी, जिससे हमारे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित होगा।"0
0
Report
भाजपा स्टीकर लगे थार ने स्कूटी-ई रिक्शा को टक्कर मारी, तीन घायल
Gaya, Bihar:भाजपा लगे स्टिकर वाले थार वाहन ने स्कूटी और ई-रिक्शा को टक्कर मारी; टक्कर से स्कूटी सवार दो लोग और टोटो चालक घायल हो गए. आक्रोशित भीड़ ने थार वाहन के शीशे तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना रामपुर शहर के रामपुर थाना क्षेत्र के रथयात्रा निकलने के बाद जय प्रकाश झरना के समीप घटी. प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार थार वाहन आयुष कुमार के बताए जाने को लाया गया. मौके पर टाउन डीएसपी, रामपुर थाना, सिविल लाइन थाना पुलिस आदि पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण किया. थोड़ी देर के लिए मुख्य सड़क मार्ग पर ट्रैफिक बाधित रहा. क्रेन से वाहन रामपुर थाना लाया गया. तीनों घायलों को अस्पताल भेजा गया. टाउन डीएसपी ने बताया कि एक स्कूटी सवार को थार ने टक्कर दी थी; थार को जप्त कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है. जिन्होंने भी वाहन को क्षतिग्रस्त किया, उनके विरुद्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई होगी.0
0
Report
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन पास, अररिया मुखिया संघ ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद
Forbesganj, Bihar:कैबिनेट में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन का प्रस्ताव पारित होने पर अररिया जिला मुखिया संघ ने खुशी जताते हुए केक काटकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का धन्यवाद दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने सरकार के निर्णय पर खुशी जताते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय की प्रतीक्षा पंचायत प्रतिनिधि लम्बे समय से कर रहे थे । सरकार के इस निर्णय से पंचायत का सर्वांगीण विकास होगा और आमलोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा0
0
Report
Advertisement
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर की बाइट
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:*"आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु फ्लैग मार्च किया गया। सभी आयोजकों एवं डीजे संचालकों से निर्धारित मानकों का पालन करने तथा यात्रा के दौरान यातायात एवं प्रशासनिक निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की गई। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।"* *इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*0
0
Report
कटिहार में जगन्नाथ रथयात्रा: भक्तों के बीच उत्साह और परंपरा की धूम
Katihar, Bihar:कटिहार में हर्षोल्लास के साथ निकाला गया प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा हजारों श्रद्धालु रथ की रस्सी खींचकर पुण्य अर्जित करते हैं वर्ष 1951 में पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई मंदिर की रथयात्रा की परंपरा अब सात दशक से अधिक पुरानी हो चुकी है कटिहार की रथयात्रा पुरी की विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा की परंपरा से प्रेरित है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ रथ खींचते हैं। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठन सेवा शिविर, शरबत वितरण और भजन-कीर्तन का आयोजन करते हैं, जिससे पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण बन जाता है। भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को भव्य रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाता है। हजारों श्रद्धालु रथ की रस्सी खींचकर पुण्य अर्जित करते हैं। वर्ष 1951 में पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। समय के साथ मंदिर का विस्तार हुआ और यह कटिहार के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मंदिर की रथयात्रा की परंपरा अब सात दशक से अधिक पुरानी हो चुकी है कटिहार नगर क्षेत्र का बरमसिया स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर जिले के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध वैष्णव मंदिरों में से एक माना जाता है। यह मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि कटिहार की सांस्कृतिक पहचान का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्थानीय परंपरा के अनुसार इसे बिहार के शुरुआती जगन्नाथ मंदिरों में गिना जाता है ।0
0
Report
हज़ारीबाग में इस्कॉन की पहली ऑटोमैटिक हाइड्रोलिक रथयात्रा, भक्तिमय माहौल
Hazaribagh, Jharkhand:भगवान श्रीजगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की पावन रथयात्रा के अवसर पर गुरुवार को इस्कॉन हजारीबाग द्वारा भव्य रथयात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा शहर "जय जगन्नाथ" के जयघोष, भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हो उठा। रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान के रथ को खींचकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।इस वर्ष की रथयात्रा की सबसे बड़ी विशेषता झारखंड का पहला ऑटोमैटिक हाइड्रोलिक रथ रहा, जिसे आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी कोलकाता के इंजीनियरों ने आधुनिक तकनीक से डिजाइन किया है। रथ में लगाए गए हाइड्रोलिक सिस्टम की सहायता से इसकी ऊंचाई आवश्यकता के अनुसार लगभग 16 फीट से बढ़ाकर 40 फीट तक की जा सकती है। शहर में जगह-जगह बिजली एवं संचार के तारों को देखते हुए रिमोट कंट्रोल से रथ की ऊंचाई कम या अधिक की गई, जिससे यात्रा बिना किसी बाधा के सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हुई। रथयात्रा में भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दिव्य दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं, पुरुष, बच्चे और युवा पारंपरिक वेशभूषा में भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया, जबकि कई स्थानों पर शीतल पेय, फल एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। इस्कॉन के भक्तों द्वारा संकीर्तन मंडली ने पूरे मार्ग में मधुर भजनों और हरिनाम संकीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा। विदेशी एवं स्थानीय श्रद्धालु भी नृत्य-कीर्तन करते हुए रथयात्रा की शोभा बढ़ाते रहे। मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। रथयात्रा को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही。0
0
Report
Advertisement
दरभंगा एयरपोर्ट टर्मिनल निर्माण तेज, NH-27 एप्रोच रोड पर समस्या का जल्द समाधान
Darbhanga, Bihar:912 करोड़ की लागत से दरभंगा एयरपोर्ट टर्मिनल का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। इस बीच एप्रोच रूट को लेकर एक समस्या है। आज बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत दरभंगा पहुंचे थे। उन्होंने नये टर्मिनल भवन के कार्यालय में दरभंगा जिला प्रशासन के अधिकारियों, NHAI, PWD, एयरपोर्ट अथॉरिटी और बिल्डिंग भवन बना रहे कंपनी के अधिकारियों के साथ एक बड़ी बैठक की। बैठक में मुख्य एजेंडा एप्रोच रोड था: NH-27 से एप्रोच रोड बनाना है। बैठक में मुख्य सचिव ने सभी बातें सुनकर सीधे तौर पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो। उन्होंने दरभंगा एयरपोर्ट टर्मिनल पर चल रहे कार्यों की भी पूरी जानकारी ली। सूत्रों की माने तो 8 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इस कार्य की प्रगति को देखने हेतु आने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी तरफ भीतर खान नवंबर 22 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसके उद्घाटन की बात भी कही जा रही है।0
0
Report
पंचकूला में विदेशी साइबर ठग गिरफ्तार, 13 लाख के फ्रॉड का बड़ा खुलासा
Panchkula, Haryana:पंचकूला साइबर अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने के मामलों के बीच पंचकूला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देशानुसार साइबर क्राइम थाना पंचकूला की टीम ने 13.10 लाख रुपये की साइबर ठगी में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में एक जिम्बाब्वे का नागरिक, जो स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था, तथा दूसरा नाइजीरिया का नागरिक, जो मेडिकल वीजा पर भारत में रह रहा था, शामिल है। दोनों आरोपियों ने व्हाट्सएप पर स्वयं को यूनाइटेड किंगडम (यूके) की महिला बताकर एक सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी अधिकारी को फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का झांसा दिया और 13 लाख 10 हजार रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद किए है। थाना साइबर क्राइम पंचकूला में 20 फरवरी 2026 को दर्ज हुए इस मामले के अनुसार पंचकूला निवासी 63 वर्षीय सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी अधिकारी राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार दिसंबर 2025 में फेसबुक पर संपर्क करने वाली एक महिला ने स्वयं को यूके की निवासी बताया। इसके बाद व्हाट्सएप पर लगातार बातचीत और कॉल के माध्यम से शिकायतकर्ता का विश्वास जीता गया। बाद में उसे अपनी रिश्तेदार से जोड़कर फार्मा उत्पादों के कारोबार में निवेश करने पर तीन गुना मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। आरोपियों ने दावा किया कि कंपनी स्वयं उत्पाद खरीदकर आगे बेच देगी और निवेशक को भारी लाभ मिलेगा। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिन्दर सिंह के अनुसार आरोपियों की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 13 लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो कोई उत्पाद मिला और न ही किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हुआ। संदेह होने पर शिकायतकर्ता ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर थाना साइबर क्राइम पंचकूला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के आधार पर साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह व जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जगमीत सिंह की अगुवाई में टीम बहादुरगढ़ पहुंची, जहां से जिम्बाब्वे निवासी तापिवा और नाइजीरिया निवासी केनेथ को दबोच लिया गया। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गिरफ्तार जिम्बाब्वे निवासी आरोपी भारत में स्टूडेंट वीजा पर आया हुआ था, जबकि नाइजीरिया निवासी आरोपी मेडिकल वीजा पर भारत में रह रहा था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद किए है। मामलें में अन्य आरोपियों की भूमिका जांची जा रही है। दोनों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा निवेश, व्यापार या अधिक मुनाफे का प्रलोभन दिए जाने पर बिना सत्यापन के किसी भी बैंक खाते में धनराशि ट्रांसफर न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं。0
0
Report
21 जुलाई की TMC रैली पर भीतरघात, बंगाल में सियासी घमासान बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): ARUP ROY (TMC CHAIRMAN), CHANDRIMA BHATTACHARYA (FORMER MINISTER) AND RITABRATA BANERJEE (TMC LEADER) ON JULY 21 TMC RALLY / MAMATA BANERJEE FACEBOOK LIVE MESSAGE / TMC INTERNAL RIFT / KOEL MALLICK RAJYA SABHA RESIGNATION / MAHUA MOITRA''S BJP REMARKS / MOSQUE ISSUE PROTEST कोलकाता, पश्चिम बंगाल: AITC चेयरपर्सन (बागी गुट से) अरूप रॉय कहते हैं, "आप रैली देखेंगे जब वह होगी (21 जुलाई को)... ममता बनर्जी एक रैली करेंगी, कांग्रेस दूसरी करेगी। हम भी करेंगे। उन्हें करने दें। हर किसी को ऐसा करने का अधिकार है..." बागी TMC नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा, "मुझे नहीं पता कि इसका क्या मतलब है। 21 तारीख से पहले या बाद में पार्टी छोड़ने से क्या फ़र्क पड़ता है? हमारी टीम और मज़बूत होती जा रही है..."0
0
Report
Advertisement
धमतरी के स्कूल में 11वीं के छात्र ने 18 सहपाठियों पर हमला किया
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के सिलौटी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ 11वीं कक्षा का एक छात्र अचानक अजीब और आक्रामक हरकतें करने लगा... देखते ही देखते उसने अपने ही 18 साथियों को काट लिया, जिससे पूरे स्कूल में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल छात्र का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और डॉक्टर उसकी बीमारी की वजह जानने में जुटे हैं. मामला कुरूद विकासखंड के सिलौटी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला का है. बताया जा रहा है 11वीं कक्षा का एक छात्र पिछले कुछ दिनों से अचानक असामान्य हरकतें करने लगा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह कुत्ते जैसी आवाज़ें निकाल रहा था और उसका व्यवहार लगातार आक्रामक होता जा रहा था. देखते ही देखते उसने अपने ही सहपाठियों पर हमला करना शुरू कर दिया और एक सप्ताह के भीतर कुल 18 छात्रों को काट लिया. हैरानी की बात यह रही कि उसने केवल लड़कों को ही अपना निशाना बनाया. वही घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. घायल छात्रों को तुरंत कोर्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ सभी को एहतियात के तौर पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए. इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है करीब तीन साल पहले इस छात्र को एक कुत्ते ने काटा था. इसी वजह से कुछ लोग इसे रेबीज से जोड़कर देख रहे हैं. हालाँकि डॉक्टर फिलहाल इस आशंका की पुष्टि नहीं कर रहे हैं. वही मेडिकल टीम का कहना है छात्र की जांच जारी है और बिना रिपोर्ट के इसे रेबीज कहना सही नहीं होगा. डॉक्टरों के मुताबिक यह किसी अन्य अज्ञात बीमारी या मानसिक अथवा न्यूरोलॉजिकल समस्या के लक्षण भी हो सकते हैं. फिलहाल छात्र को बेहतर इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टर उसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं.0
0
Report
बुराड़ी में प्रेमी-प्रेमिका ने गोली मारकर आत्महत्या की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के बुराड़ी इलाके के कमालपुर में घर के अंदर मिले युवक और युवती के शव युवक द्वारा लड़की को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या की। दोनों पर गन से गोली मारी गई; दोनों लड़का लड़की पर बंदूक की गोली थी। लड़के ने फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप पर लंबा नोट छोड़ा है। शादी नहीं होने के चक्कर में दोनों ने रज़ामंदी से आत्महत्या की है。0
0
Report
उमरार जलाशय में युवक की गहरे पानी में डूबकर मौत, राहत दल तलाश में
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया नगर के समीप स्थित उमरार जलाशय में गुरुवार को नहाने गए युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना दोपहर बाद की है जब खलेसर वार्ड 10 निवासी शुभम सोनी पिता पवन अपने चार दोस्तों के साथ उमरार जलाशय नहाने गया था जहाँ डूबने से उसकी मौत हो गई है, घटना की जानकारी के बाद जिला आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पंहुची है, और मृतक के शव की तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
