Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gorakhpur273001

Gorakhpur - गांधी प्रतिमा के सामने दी गई पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि

Apr 25, 2025 16:42:30
Gorakhpur, Uttar Pradesh

25 अप्रैल टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारीयो ने मोमबत्ती जलाकर पहलगाम के शहीदों का श्रद्धांजलि दिया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार आतंकवाद को समाप्त करें और विश्व के नक्शे से पाकिस्तान का नामो निशान मिटा दे। शोकसभा को परिषद के संरक्षक अशोक पांडे कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ला महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला अनिल द्विवेदी आदि ने भी संबोधित किया। इस श्रद्धांजलि सभा में रूपेश कुमार मदन मुरारी शुक्ल वरुण वर्मा बैरागी अवध नारायण मुकेश कुमार श्रीवास्तव, अशोक पांडे, आदि शामिल रहे।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JGJugal Gandhi
Mar 08, 2026 16:30:31
Alwar, Rajasthan:अलवर, रैणी से खबर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा कार अनियंत्रित होकर पलटने से कारोबारी वल्लभ माहेश्वरी की मौत होने का मामला माहेश्वरी अपनी बीएमडब्ल्यू कार से जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे थे रैणी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-के पास उनकी कार अचानक बेकाबू हो गई कार बेरिकेड्स तोड़ते हुए मीडियन में घुस गई और पुलिया की दीवार से जा टकराई कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में वल्लभ माहेश्वरी और उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पिनान अस्पताल ले जाया गया प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलवर रेफर कर दिया गया। अलवर में इलाज के दौरान वल्लभ माहेश्वरी ने दम तोड़ दिया।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 08, 2026 16:30:18
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर की इशिता शर्मा बनीं IAS: चौथे प्रयास में हासिल की 26वीं रैंक, युवाओं को दिया सोशल मीडिया से दूर रहने का संदेश। लगातार चार साल की मेहनत और असफलताओं के बाद इशिता ने यूपीएससी परीक्षा में देशभर में 26वीं रैंक हासिल कर गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल का नाम रोशन किया है। 6 मार्च को जैसे ही यूपीएससी का फाइनल रिजल्ट घोषित हुआ, इशिता के घर और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। इशिता अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व बड़े भाई को देती हैं। नागेन्द्र मणि त्रिपाठी ने इशिता शर्मा से उनकी सफलता संघर्ष और युवाओं के लिए संदेश पर खास बातचीत की। इशिता शर्मा: ये मेरा यूपीएससी में चौथा प्रयास था। पिछले साल मैं इंटरव्यू तक पहुंच गई थी, लेकिन करीब 14 अंकों से मेरा चयन रुक गया था। उससे पहले के दो प्रयासों में मैं प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं कर पाई थी। 2020 से लगातार तैयारी कर रही थी और अब जाकर यह सफलता मिली है, इसलिए काफी अच्छा महसूस हो रहा है। इशिता शर्मा: मुझे हमेशा से ऐसा क्षेत्र चुनना था जिसमें चुनौतियां हों और समाज के लिए काम करने का अवसर मिले। इसी वजह से मैंने सिविल सर्विस को चुना। इसमें अलग-अलग विभागों में काम करने और नई चीजें सीखने का मौका मिलता है। इशिता शर्मा: ऑप्शनल विषय चुनना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर किसी विषय में आपकी पकड़ मजबूत है तो वही विषय लेना बेहतर रहता है, क्योंकि ऑप्शनल में ही अच्छे नंबर तय करते हैं कि आपका चयन होगा या नहीं। इशिता शर्मा: मेरी ज्यादातर तैयारी सेल्फ स्टडी से हुई है। सिर्फ ऑप्शनल विषय के लिए ऑनलाइन कोचिंग ली थी। बाकी मैंने अपनी कमजोरियों पर काम किया और तैयारी को बेहतर बनाया। इशिता शर्मा: कोचिंग से गाइडेंस मिलती है, लेकिन कई बार दिल्ली के राजेंद्र नगर और करोल बाग जैसे माहौल में रहना छात्रों के लिए काफी तनावपूर्ण हो जाता है। आजकल ऑनलाइन कोचिंग के जरिए भी अच्छी गाइडेंस मिल जाती है। इशिता शर्मा: मेरे पास खुद का मोबाइल भी नहीं है। पढ़ाई के लिए मैं सिर्फ टैबलेट का इस्तेमाल करती हूं। मेरा मानना है कि सोशल मीडिया पर ज्यादा समय देना पढ़ाई के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इशिता शर्मा: मेरे मम्मी-पापा और बड़े भाई ने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया। सिविल सर्विस की तैयारी में कई बार अकेलापन महसूस होता है, लेकिन मेरे परिवार ने मुझे कभी अकेला महसूस नहीं होने दिया। इशिता शर्मा: सबसे ज्यादा श्रेय मैं अपने बड़े भाई को देना चाहती हूं। उन्होंने हमेशा मुझे गाइड किया और मुश्किल समय में मेरा मनोबल बढ़ाया। इशिता शर्मा: सोशल मीडिया पर कम समय बिताएं और अपना ध्यान प्रोडक्टिव चीजों में लगाएं। अगर बार-बार असफलता मिल रही हो तो अपनी कमजोरियों को पहचानकर उस पर काम करें। सिर्फ प्रयास करने से नहीं, बल्कि सही रणनीति से सफलता मिलती है। गोरखपुर की बेटी इशिता शर्मा की यह सफलता उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो लगातार संघर्ष के बावजूद अपने सपनों को छोड़ते नहीं और एक दिन मेहनत के दम पर मंज़िल हासिल करते हैं।
0
comment0
Report
Mar 08, 2026 16:30:10
0
comment0
Report
Mar 08, 2026 16:21:37
Firozabad, Uttar Pradesh:भगवान परशुराम शिविर में हुआ भव्य होली मिलन समारोह, मातृशक्ति को दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं फिरोजाबाद। होली के पावन अवसर पर जिला ब्राह्मण महासभा फिरोजाबाद द्वारा रामलीला स्थित भगवान परशुराम शिविर पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन योगेंद्र मोहन शर्मा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी ब्राह्मण समाज के लोगों ने मातृशक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज की शक्ति उसकी एकता में है और समाज को संगठित रहकर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर भी चर्चा की गई और सभी ब्राह्मणों से एकजुट रहने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज के हितों की रक्षा के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। समारोह के दौरान सभी लोगों ने फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या अधिक होने पर विशेष हर्ष व्यक्त किया गया और समाज में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की गई। कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय जी
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Mar 08, 2026 16:17:43
Gumla, Jharkhand:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में कथित बाधा पर गुमला में भाजपा का विरोध, ममता बनर्जी का पुतला दहन गुमला - पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संथाल सम्मेलन के दौरान भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में कथित रूप से बाधा डाले जाने के विरोध में गुमला में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को शहर के टावर चौक पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इस घटना की कड़ी निंदा की। भाजपा नेताओं का आरोप है कि 7 मार्च 2026 को सिलीगुड़ी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संथाल सम्मेलन के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार का रवैया अत्यंत निंदनीय और अपमानजनक रहा। उनका कहना है कि यह कार्यक्रम मूल रूप से विधाननगर उपमंडल क्षेत्र में आयोजित होना था, लेकिन प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के कारण कार्यक्रम को बागडोगरा के गोसाईंपुर में स्थानांतरित करना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम स्थल बदलने के बाद भी सम्मेलन में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों को विभिन्न स्थानों पर रोका गया, जिससे आदिवासी समाज और सम्मेलन में शामिल होने वाले लोगों में नाराजगी देखी गई। प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति के कार्यक्रम में इस तरह की स्थिति उत्पन्न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं, और उनका सम्मान पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। ऐसे में उनके कार्यक्रम से जुड़े आयोजन में बाधा उत्पन्न होना लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक परंपराओं के विपरीत है। भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार राजनीतिक कारणों से इस तरह का रवैया अपना रही है, जो लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल राष्ट्रपति के सम्मान को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि आदिवासी समाज की भावनाओं को भी आहत करती हैं। टावर चौक पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के महामंत्री यशवंत सिंह, रामावतार भगत, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष छोटेलाल उरांव, भाजपा गुमला के उपाध्यक्ष सतनारायण पटेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र लाल उरांव, मोर्चा के महामंत्री मनीष बाड़ा, सुनील उरांव, लखन राम, सुषमा गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के सम्मान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की मांग करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया。
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 08, 2026 16:17:26
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़ियाजाम कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय निर्मल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मुआवजे की मांग को लेकर हाइवा परिचालन पूरी तरह ठप कर दिया गया। बताया जाता है कि निर्मल सिंह प्राइवेट में ड्राइवर का काम करते थे। शनिवार की शाम वह रोज की तरह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिंदरी मोड़ से खुदिया फाटक जाने वाली सड़क पर स्थित महामाया मंदिर के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में उन्हें पांडर मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए SNMMCH रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर SNMMCH पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां जसपाल कौर ने बताया कि निर्मल सिंह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। अचानक हुई इस घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाइवा परिचालन बंद कर दिया। परिजनों की मांग है कि मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिया जाए। फिलहाल रविवार को घटना के करीब 20 घंटे बीत जाने के बाद भी हाइवा का परिचालन पूरी तरह बंद है। मौके पर परिजन और ग्रामीण डटे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन और परिजनों के बीच कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया था।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 08, 2026 16:16:53
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 08, 2026 16:16:36
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। क्षेत्रीय आयोजन के अनुसार आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर खूँटी जिले की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने कचहरी मैदान में मिलन समारोह सह बैठक का आयोजन किया, जिसमें जिले भर की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया। उन्होंने अपने उपेक्षित महसूस करते हुए सरकार के तौर तरीके का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी सेविकाओं से पूरा काम लेती है और 4500/- मानदेय देती है, लेकिन वह मानदेय समय पर नहीं देती। कभी यह कैसा महिला सम्मान और कैसा महिला दिवस? जबकि कार्य करने के बावजूद सरकार उन युवतियों से भी गयाGuजरा समझती है जिन्हें बिना काम 2500/- रुपए माँ योजना के तहत देती है। बीएलओ और आंगनबाड़ी सेवा के साथ उन्हें कहीं भी काम पर लगाया जाता है। महिलाएं न केवल घर संभालती हैं बल्कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की देखरेख के साथ युवतियों और गर्भवती महिलाओं के लिए भी कार्य करती हैं, इसके साथ निर्वाचन, जनगणना, आदि कार्यों में भी लगाया जाता है। लेकिन सरकार महिलाओं के सम्मान के बारे में कितना सोचती है यह पूछा गया। विरंग पूर्ति ने बताया कि सरकार सभी योजनाओं के कार्य के रूप में सेवा लेती है, पर बदले में कुछ नहीं देता और पैसा समय पर नहीं मिलता। चटनी के जैसा पैसा भी समय पर नहीं मिलता। अंडा का पैसा भी पूरा नहीं मिलता। कार्मेला तोपनो ने कहा कि महिला दिवस मनाने से पहले पैसा समय पर मिलता नहीं, इसलिए आज जमीन के बालू पर बैठकर बैठक करनी पड़ी। यही कारण है कि आज महिला दिवस मनाने के बजाय अफसरशाही के बीच निराशा है। कुंती देवी ने कहा कि अब हम रिटायर होने वाले हैं लेकिन रिटायरमेंट के बाद भी सरकार कुछ नहीं देती, ग्रेच्युटी देकर विदाई की उम्मीद रहती है। बाइट्स: जयवंती नाग (जिलाध्यक्ष आंगनबाड़ी सेविका संघ), पंचमी देवी (आंगनबाड़ी सेविका, अड़की), कार्मेला तोपनो (जरिया, तोरपा), कुंती देवी (डोड़मा, तोरपा), बिरंग पूर्ति (आंगनबाड़ी सेविका, जिलिंगा, खूँटी)।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Mar 08, 2026 16:16:20
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Mar 08, 2026 16:15:57
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में नल लगाने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट में घायल भाई की मौत, गैर इरादतन हत्या का अभियोग दर्ज। खबर बहराइच से है, जहां थाना सुजौली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में दो सगे भाईयों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीٹ में घायल हुए छोटे भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई है। हमलावर भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच की कार्रवाई में जुटी हुई है। आपको बता दें कि भवानीपुर गांव में बीते 3 मार्च की शाम को गांव निवासी वीरेंद्र सिंह चौहान का उनके बड़े भाई सदाब्रिज से विवाद हो गया। मृतक के बेटे ने बताया कि उसकी जमीन पर नल लगाने पर कहासुनी हुई जो मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया जमकर मारपीट हुई जिसमें उसका पिता वीरेंद्र सिंह घायल अवस्था में गेहूं के खेत में बेहोश पड़ा था जिसे उसके बेटों ने उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे ने बताया कि पिता के सिर, गला, चेहरे और शरीर के कई अंगों में गहरा जख्म था, लगातार 4 दिनों तक इलाज चलने के बाद उन्हें घर लाया गया, इस दौरान 5वें दिन उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है,
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 08, 2026 16:15:35
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र के धोबी घाट इलाके में दो मंजिला मकान गिरने के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। पीड़िता नूतन सड़ना ने आरोप लगाया है कि उनका मकान अचानक नहीं गिरा, बल्कि कुछ लोगों ने पहले से साजिश रचकर इसे जबरन गिराया है। पीड़िता का कहना है कि इस मकान को होली की छुट्टियों के दौरान अंदर से ग्राइंडर मशीन से काटकर गिराया गया। उनका आरोप है कि यह पूरा घटनाक्रम पहले से प्री-प्लान था। नूतन सड़ना के मुताबिक इस मकान को लेकर पहले से कोर्ट में विवाद चल रहा है, ऐसे में कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जाना चाहिए था। पीड़िता ने यह भी कहा कि कुछ लोग मकान को जर्जर और पुराना बताकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, जबकि मकान ज्यादा पुराना नहीं था। उनका आरोप है कि अमन कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा प्रॉपर्टी विवाद के चलते यह पूरी घटना कराई गई। नूतन सड़ना के अनुसार उन्होंने प्रॉपर्टी बेच दी थी, लेकिन उन्हें पूरा पैसा नहीं दिया गया और मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद मकान को गिरा दिया गया, जो पूरी तरह गलत है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उनके साथ मारपीट भी की गई, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि वह कई बार अधिकारियों के चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन कहीं से भी सुनवाई नहीं हो रही। नूतन सड़ना ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की हरकतों से बड़ा हादसा भी हो सकता था, इसलिए जिम्मेदार लोग पर कार्रवाई होना बेहद जरूरी है।
0
comment0
Report
Mar 08, 2026 16:09:29
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में आज मानवाधिकार सहायता संघ फिरोजाबाद परिवार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर एक विशाल कार्यक्रम किड्स कॉर्नर स्कूल गांधी पार्क चौराहे पर आयोजित किया गया जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी हुई महिलाएं एवं नगर निगम से जुड़ी हुई महिलाएं और कई क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाएं जिनको समाज में हमेशा अनदेखा किया जाता रहा है आज फिरोजाबाद टीम द्वारा इन सभी महिलाओं का सम्मान शहर की प्रतिष्ठित महिलाओं द्वारा कराया गया आज के कार्यक्रम की वशिष्ठ अतिथि श्रीमती रूपाली भटनागर जी डॉक्टर रचना जैन जी निधि गुप्ता जी अपर्णा कुलश्रेष्ठ जी ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें करीब 100 महिलाओं को सम्मान पत्र और एक गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मयंक भटनागर जी ने किया और संचालन सौरव लहरी जी ने किया
0
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Mar 08, 2026 16:02:57
Noida, Uttar Pradesh:IDF: The IDF completed an additional wave of strikes in Tehran: the IRGC Space Headquarters and 50 ammunition bunkers were struckThe IDF is continuing to deepen damage to the Iranian terror regime's arrays and systems. The Israeli Air Force, directed by the IDF Intelligence Directorate, struck dozens of terror regime infrastructure sites across Iran. As part of the strikes, the IDF targeted and dismantled the Iranian terror regime’s IRGC Space Force headquarters. The headquarters served as a reception, transmission, and research center for the Iranian Space Agency, which is affiliated with the regime’s military. The site included research facilities as well as a command-and-control structure for the “Khayyam” satellite, which was launched in August 2022 and was used by the IRGC to advance terrorist activities and monitor the State of Israel and its residents. In addition, the IDF struck dozens of additional Iranian terror regime infrastructure: . Approximately 50 bunkers that stored Iranian terror regime ammunition in an Internal Security base . A Basij base . Internal security command center . A compound belonging to the IRGC's Ground Forces The Internal Security Forces and the Basij are part of the Iranian terrorist regime’s Armed Forces and have advanced terrorist activities for years. The forces are responsible for dispersing demonstrations, carrying out arrests, seizing control of transportation routes, and securing facilities. In addition, they serve as a central component of suppressing Iran’s civilian population, are responsible for the use of systematic and brutal violence against it, and have massacred protesters during the internal protests in recent months. The IDF will continue to target all mechanisms of the Iranian terror regime throughout Iran.
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Mar 08, 2026 16:02:37
Churu, Rajasthan:चूरू। 28.250 किलोग्राम गांजे के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार सुजानगढ़। बीकानेर की एएनटीपी टीम द्वारा अवैद्य मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान सुजानगढ़ में कार्यवाही करते हुए 28.250 किलोग्राम गांजे जप्त कर दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। सीआई बेगाराम मीणा ने बताया कि एएनटीएफ आईजी विकास कुमार के निर्देश पर बीकानेर की टीम ने प्रभारी महेन्द्र दत शर्मा के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए महेन्द्र कुमार भरतीया एवं सुभाष कुमार भरतिया निवासी संस्कृत स्कूल के पीछे, ठरड़ा रोड़ सुजानगढ़ को गिरफ्तार कर उनके पास अनुमानित करीब 15 लाख रूपये का 28.250 किलोग्राम गांजा तथा चौबीस हजार रूपये नगद बरामद कर एक मोटरसाइकिल जप्त की है। पुलिस के अनुसार दोनो आरोपी लंबे समय से अवैद्य धंधा कर रहे थे, लेकिन पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे थे। आरोपियों द्वारा बाहर से लाकर मादक पदार्थों को शहर में सप्लाई किया जा रहा था।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Mar 08, 2026 16:02:20
Raisen, Madhya Pradesh: रायसेन किले से तोप चलाते हुए धर्म विरोधी नारे लगाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने बाले चारों आरोपियों का आज पुलिस ने शहर में जुलुस निकलकर कोर्ट में पेश किया । उक्त वीडियो में ऐसे आपत्तिजनक नारे लगाए गए थे जिससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची तथा नगर में सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ने एवं तनावपूर्ण स्थिति निर्मित होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली रायसेन में अपराध क्रमांक XX/26 धारा 196(1)(a) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायसेन पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शादाब कुरैशी सहित युसूफ शेख चटाईपुरा, भोपाल वसीम मोहम्मद ऐशबाग, भोपाल पप्पू उर्फ सलमान कुरैशी तलैया, भोपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top