273015
Gorakhpur - पुलिस द्वारा रंगे हाथों चोर को पकड़ा गया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:जीआरपी थाना गोरखपुर द्वारा एक नफर अभियुक्त को फ़ोन चोरी और चाकू के इल्जाम में पकड़ा गया है। संदीप कुमार मीना के मार्गदर्शन में रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम व बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चोर को पकड़ लिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खजान दास के दरवाजे पर बीजेपी में घमासान: 60 बागी ज्वाइनिंग रोककर लौटे
Dehradun, Uttarakhand: BJP के अंदर घमासान! पटके सज गए, मिठाई आ गई, 60 नए चेहरे जौनसार से कमल थामने पहुंच गए... लेकिन तभी सीन में कैबिनेट मंत्री खजान दास की आ और पूरी ज्वाइनिंग पर ब्रेक लग गया। 60 लोग बिना पटका पहने ही बीजेपी दफ्तर से बैरंग लौट गए। बीजेपी प्रदेश कार्यालय का नजारा देखिए। टेबल पर भगवा पटके, सामने मिठाई के डिब्बे और कुर्सियों पर बैठे 26 परिवारों के 60 लोग जो कांग्रेस छोड़ कमल पकड़ने का मन बना चुके थे। जौनसार की सियासत में इसे मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा था, लेकिन तभी दरवाजा खुला और कैबिनेट मंत्री खजान दास अंदर आए और आते ही माहौल में सन्नाटा छा गया। मंत्री की एक इशारे पर ज्वाइनिंग रोक दी गई और दफ्तर के अंदर ही हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। आगे की लाइनें संवादात्मक रूप से जारी रहीं और मुख्य वार्ता के बिंदु इसी घटनाक्रम के चारों ओर घूमते रहे।0
0
Report
ब्राज़ील के पेलोटास में भयावह तूफ़ान, हवा 100 किमी/घंटा से तेज
Noida, Uttar Pradesh:ब्राज़ील आज रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के पेलोटास शहर में एक ज़बरदस्त तूफ़ान आया, जिसमें हवा की रफ़्तार 100 किमी/घंटा से ज़्यादा थी।0
0
Report
जापान के टाइफून से कानागावा में भारी बाढ़ जैसे हालात, समुद्र में तेज बहाव
Noida, Uttar Pradesh:जापान टाइफून के असर से आज भी हो रही भारी बारिश के कारण, कानागावा प्रान्त में सावा श्र Shrine के सामने मियुरा बीच के पास समुद्र में पानी का बहाव तेज़ है और बाढ़ जैसी स्थिति है।0
0
Report
Advertisement
पखांजूर माइंस में रोक से रोजगार संकट, मजदूरों ने संचालन शुरू कराने की मांग
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर, महाराष्ट्र की सूरजगढ़ माइंस से जुड़े भारी वाहनों के आवागमन पर रोक के बाद अब रोजगार का मुद्दा सामने आ गया है। माइंस में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों ने सोमवार को पखांजूर नया बाजार से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालकर वाहनों का संचालन जल्द शुरू कराने की मांग की। रैली के बाद कर्मचारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि माइंस के भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगने से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से माइंस से जुड़े लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे सड़कों को नुकसान से बचाते हुए माइंस के वाहनों का संचालन शुरू किया जा सके और बेरोजगार युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार मिलता रहे। गौरतलब है कि माइंस के भारी वाहनों से सड़क खराब होने का आरोप लगाते हुए पूर्व में विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था। परलकोट सुरक्षा समिति ने भी सड़क की स्थिति और भारी वाहनों के आवागमन को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की थी। इसके बाद प्रशासन द्वारा माइंस के भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाए जाने की बात सामने आई है। वाहनों के संचालन पर रोक के बाद माइंस में कार्यरत कर्मचारियों ने रोजगार प्रभावित होने की बात कहते हुए सोमवार को रैली निकाली। कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने और माइंस की गाड़ियों का संचालन शुरू कराने की मांग की है। रैली के दौरान बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी मौजूद रहीं। कर्मचारियों ने कहा कि रोजगार बंद होने की स्थिति में उनके परिवारों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो सकती है।0
0
Report
गुरुग्राम में थार चालक ने कैब में टक्कर मारी, गिरफ्तार
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में कैब को टक्कर मारने वाला थार चालक गिरफ्तार खेड़की दौला थाना पुलिस ने आरोपी मनजीत रावत को दबोचा वारदात में इस्तेमाल थार गाड़ी भी पुलिस ने की बरामद सती चौक के पास कैब में मारी थी लापरवाही से टक्कर शराब पीने के बाद दोस्तों से हुआ था आरोपी का विवाद दोस्त कैब से जाने लगे तो आरोपी ने कैब में मारी टक्कर 18 सितंबर की वारदात, 20 सितंबर को आरोपी गिरफ्तार गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में कैब को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने थार चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ-साथ वारदात में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर 2026 को एक कैब चालक ने थाना खेड़की दौला में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है और 18 सितंबर को सती चौक के पास अचानक एक थार गाड़ी चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी कैब में टक्कर मार दी। शिकायत के आधार पर थाना खेड़की दौला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान थाना खेड़की दौला पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 सितंबर को आरोपी थार चालक को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मनजीत रावत, निवासी भरथल, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी थार गाड़ी में गांव के कुछ अन्य साथियों के साथ सोहना जा रहा था। इसी दौरान सभी ने शराब का सेवन किया। शराब पीने के बाद गाड़ी चलाने को लेकर आरोपी और उसके साथियों के बीच कहासुनी हो गई और आपस में मारपीट भी हुई। इसके बाद आरोपी के दोस्त एक कैब बुक करके वहां से जाने लगे। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी ने अपनी थार से उस कैब में टक्कर मार दी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी बरामद कर ली है। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
द्वारका पुलिस ने ड्रग सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला पेडलर व मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:द्वारका जिले में पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक महिला ड्रग पेडलर और उसके मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर कुल 61.78 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 43.24 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों से 17 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक रणवीर मलिक के खिलाफ पहले से जुआ और अवैध शराब से जुड़े 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी और बेटी के खिलाफ भी एनडीपीएस के मामले दर्ज पाए गए हैं। द्वारका पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर स्मैक की सप्लाई के मुख्य स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
सामाजिक बहिष्कार के आरोप: प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा के साजा तहसील के ग्राम काचरी में कथित सामाजिक बहिष्कार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने एसपी बेमेतरा से शिकायत कर गांव के कुछ पदाधिकारियों और ग्रामीणों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि चोरी की घटना की रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया और रिपोर्ट वापस नहीं लेने पर बैठक बुलाकर सामाजिक बहिष्कार जैसी स्थिति पैदा की गई। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने एसपी और एसडीएम को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं एसपी त्रिलोक बंसल ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैं。0
0
Report
सिवनी में तेज बारिश से गर्मी खत्म, किसान चिंतित: मक्का फसल को नुकसान की आशंका
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी मौसम ने लिया करवट शाम को लगभग 1 घंटे हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत मौसम में घुली ठंडक वहीं मक्के की फसल को लेकर किसान हुए चिंतित फसल को हो सकता है नुकसान0
0
Report
SC के फैसले से पटियाला नगर निगम चुनाव दोबारा, लोकतंत्र की जीत: जय इंदर
Chandigarh, Chandigarh:पटियाला नगर निगम चुनावों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला लोकतंत्र की बड़ी जीत: जय इंदर कौर सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'आप' सरकार की धक्केशाही के खिलाफ पटियाला निगम चुनाव दोबारा कराने के निर्देश राज्य चुनाव आयोग और चीफ सेक्रेटरी से 28 सितंबर तक मांगा जवाब पटियाला, 21 सितंबर 2026 भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंदर कौर ने पटियाला नगर निगम चुनावों से संबंधित माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इस फैसले को लोकतंत्र और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बड़ी जीत करार दिया। जय इंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पटियाला कॉर्पोरेशन चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा की गई धक्केशाही और सरेआम गुंडागर्दी से पूरा पंजाब भली-भांति वाकिफ है। उन्होंने कहा कि 'आप' के शह-प्राप्त असामाजिक तत्वों द्वारा विपक्षी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र फाड़े गए, उन्हें कागज भरने से रोका गया और लोकतांत्रिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाई गईं। उन्होंने बताया कि इस धक्केशाही के खिलाफ पहले हाई कोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया गया था। माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच के लिए हाई कोर्ट की पूर्व जस्टिस निर्मलजीत कौर की अध्यक्षता में एक 'फैक्ट फाइंडिंग कमेटी' का गठन किया गया था। आज कमेटी द्वारा अपनी जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंपे जाने के बाद अदालत ने चुनाव दोबारा कराने के आदेश जारी किए हैं और पंजाब राज्य चुनाव आयोग तथा पंजाब चीफ सेक्रेटरी से 28 सितंबर तक जवाब तलब किया है। जय इंदर कौर ने कहा, "यह फैसला पटियाला के हर उस जागरूक नागरिक की जीत है, जो अपने वोट के अधिकार और निष्पक्ष लोकतंत्र की बहाली के लिए डटकर खड़ा रहा। अब पटियाला के लोग बिना किसी डर या दबाव के अपने वोट का इस्तेमाल करके अपनी पसंद की नगर निगम और मेयर का चुनाव करेंगे।" अंत में, जय इंदर कौर ने 'आप' सरकार की लोकतंत्र विरोधी नीतियों की निंदा की और दिन-रात गुंडागर्दी के खिलाफ संघर्ष करने वाले भारतीय जनता पार्टी के हर एक नेता और कार्यकर्ता का धन्यवाद किया।0
0
Report
Advertisement
सिमडेगा में लूट: दो गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत में, मोबाइल-नकद बरामদ
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा : बानो थाना क्षेत्र में हुई सड़क लूट की घटना का त्वरित खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को बानो इलाके में दो लोगों से करीब 20 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटे गए थे। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी जांच और मिले हुलिए के आधार पर पुलिस टीम ने खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के पंचघाघ गांव में छापेमारी कर तीनों को पकड़ा। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, लोहे की चेन और हैंडपंच बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है।0
0
Report
IIT बॉम्बे फैकल्टी ने प्रोफेसर के सपोर्ट में रैली निकाली, कैंपस मार्च तय
Noida, Uttar Pradesh:IIT Bombay में अब से थोड़ी देर पहले IIT के faculties ने प्रोफेसर सूर्यनारायण के सपोर्ट में रैली निकाली हैl IIT बॉम्बे छात्र खुदकुशी मामले में आरोपी बनाये गए प्रोफेसर के समर्थन में IIT की फैकल्टी उतरे है, IIT बॉम्बे के फैकल्टी फोरम ने आज शाम 5 बजे नंदन नीलेकणी मेन बिल्डिंग से कैंपस मार्च निकालने का आह्वान किया था l0
0
Report
जहानाबाद: मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म; 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
Jehanabad, Bihar:बड़ी खबर जहानाबाद से है जहाँ मानसिक रूप से कमजोर एक युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को अंजाम गांव के ही एक बुजुर्ग ने दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला घोसी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता अपने घर के समीप टहल रही थी। इसी दौरान गांव का ही 65 वर्षीय उमेश प्रसाद उसे बहला-फुसलाकर गांव के बधार में सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता की हालत देखकर परिजनों को मामले की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत घोसी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की और नामजद आरोपी उमेश प्रसाद को धर दबोचा। वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इधर घोसी एसडीपीओ कृति कमल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पीड़िता की स्थिति सामान्य है और पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
नालंदा: महादलित दंपती हत्या का एसपी ने बड़ा खुलासा किया
Pariaunna, Bihar:न nalanda एसपी ने पपरनौसा गांव में महादलित दंपती के अपह रण और हत्या के बारे में बड़ा खुलासा किया है। एसपी के मुताबिक मृतक सुरेंद्र मांझी लेबर कांट्रेक्टर का काम करता था और ईंट भट्ठे पर मजदूर सप्लाई करने के लिए उसने 65 हजार रुपये एडवांस लिए थे। आरोप है कि एडवांस लेने के बाद न तो मजदूरों की सप्लाई की गई और न ही रकम वापस की गई। इसी बकाया राशि को लेकर सुरेंद्र मांझी को बंधक बनाकर रखा गया था और विवाद के बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को छिपाने की बात भी सामने आई है। मामले में पुलिस ने अब तक एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, मृतक की पत्नी ने पुलिस के दावे से अलग आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि उनके पति ने एडवांस की रकम वापस कर दी थी और महज एक हजार रुपये बकाया थे। उनका कहना है कि उस एक हजार रुपये को भी मजदूरी कर लौटाने की बात कही गई थी। मृतक की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि एक लाख रुपये का सूद बढ़ते-बढ़ते सात लाख रुपये तक पहुंच गया था।0
0
Report
हमीरपुर में जमीन कब्जे को लेकर विवाद, पथराव से 3 घायल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- जमीन में कब्जे को लेकर 2 पक्षों में विवाद, विवाद में महिलाओं और युवक ने किया पथराव, पत्थरबाजी की घटना में एक पक्ष के 3 लोग घायल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी, खरीदी गई जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर हुआ विवाद, पथराव करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मौदहा कोतवाली कस्बे के हैदरगंज इलाके का मामला।0
0
Report
रोहिणी जेल में कैदी की हत्या, चाकू से हमला; पुलिस जांच
New Delhi, Delhi:रोहिणी जेल में कैदी की हत्या दिल्ली की हाई सिक्योरिटी जेलों में शामिल रोहिणी जेल से सनसनीखेज मामला सामने आया है。 रोहिणी जेल में एक कैदी की कथित तौर पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई。 मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रदीप उर्फ महेंद्र बागड़ी के तौर पर हुई है。 बताया जा रहा है कि प्रदीप हत्या के एक मामले में पिछले करीब ढाई साल से रोहिणी जेल में बंद था。 परिजनों के मुताबिक, सोमवार दोपहर ही प्रदीप का भाई उससे जेल में मुलाकात करने पहुंचा था। आरोप है कि मुलाकात के कुछ समय बाद ही प्रदीप पर करीब 4 से 5 लोगों ने चाकू से हमला कर दिया。 हमले में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई。 घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन जेल के बाहर पहुंच गए और हंगामा किया。 परिजनों ने जेल प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं。 फिलहाल हत्या के पीछे की वजह क्या थी और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी कौन हैं, यह साफ नहीं हो पाया है。 पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जेल के अंदर लगे CCTV कैमरों समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
