icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोरखपुर STF ने अवैध असलहा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 150 पिस्टल बरामद

Gorakhpur, Uttar Pradesh:SLUG: “यूपी STF को गोरखपुर में मिली बड़ी सफलता,असलहा सिंडिकेट का भंडाफोड़! 150 पिस्टल की सप्लाई,लॉरेंस-बराड़ गैंग से कनेक्शन का दावा” ANCHOR: पूर्वांचल में 150 पिस्टल का खेल... इंस्टाग्राम पर हथियारों का कारोबार... और जांच में लॉरेंस बिश्नोई से लेकर गोल्डी बराड़ गैंग तक कनेक्शन का दावा! गोरखपुर में एसटीएफ ने अवैध असलहा तस्करी के जिस नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, उसकी परतें खुलने के साथ ही कई बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं। एसटीएफ फील्ड यूनिट गोरखपुर के प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह की टीम और गोरखपुर पुलिस की एंटी थेफ्ट सेल ने संयुक्त कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चार.32 बोर पिस्टल, चार मैगजीन,एक .32 बोर रिवॉल्वर,पांच कारतूस, बाइक,स्कूटी,दो एंड्रॉयड मोबाइल और 1250 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। लेकिन इस गैंग से जुड़ी असली सनसनी बरामद हथियारों से कहीं बड़ी है। एसटीएफ के मुताबिक,इस नेटवर्क ने इंस्टाग्राम के जरिए पूर्वांचल में करीब 150 अवैध पिस्टल की बिक्री की। मध्य प्रदेश से हथियारों की खेप... हरियाणा की कड़ी... पूर्वांचल में खरीदारों का नेटवर्क... और बड़े आपराधिक गैंगों से कथित कनेक्शन। आखिर कैसे चल रहा था यह पूरा खेल? देखिए जी मीडिया संवाददाता नागेन्द्र मणि त्रिपाठी की ये पूरी रिपोर्ट। गोरखपुर में मंगलवार की रात करीब दस बजकर 22 मिनट के समय एसटीएफ और पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ कर बड़ा एक्शन लिया है। कैंट थाना क्षेत्र के पैडलेगंज से मोहद्दीपुर जाने वाली सड़क...पर विंध्यवासिनी पार्क के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रेयांश यादव उर्फ बबलू, अजीत यादव,अभिषेक गौड़ उर्फ भेली,अभिषेक प्रजापति उर्फ अभी और राहुल गुप्ता के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, इनके पास से चार .32 बोर पिस्टल, चार मैगजीन, एक रिवॉल्वर और पांच कारतूस मिले हैं।इसके अलावा बाइक,स्कूटी,दो एंड्रॉयड मोबाइल और 1250 रुपये नकद भी बरामद किए गए। VO-:MP से हरियाणा और फिर पूर्वांचल: एसटीएफ की जांच में हथियारों की कथित सप्लाई लाइन सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा और हरियाणा के सोनीपत से अवैध असलहे मंगाता था। इसके बाद गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज और संतकबीरनगर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में इनकी सप्लाई की जाती थी। यानि दूसरे राज्यों से हथियारों की खरीद... और स्थानीय नेटवर्क के जरिए पूर्वांचल में बिक्री। पूँछताछ में एसटीएफ को कथित कारोबार का तरीका भी पता चला। पुलिस के मुताबिक, श्रेयांश यादव मध्य प्रदेश के सेंधवा से बिट्टू इंदौरी उर्फ देवेंद्र सक्सेना के जरिए पिस्टल खरीदता था। बोर और क्वालिटी के हिसाब से एक पिस्टल की कीमत 15 से 40 हजार रुपये तक बताई गई है। इसके बाद गोरखपुर और आसपास के जिलों में इन्हें ग्राहकों को बेचा जाता था। एसटीएफ के अनुसार, एक पिस्टल पर करीब 15 से 20 हजार रुपये का मुनाफा कमाया जाता था। VO-:इंस्टाग्राम पर हथियारों का नेटवर्क: इस मामले में सबसे चौंकाने वाली कड़ी सोशल मीडिया से जुड़ी है। एसटीएफ की जांच के मुताबिक, गिरोह ने इंस्टाग्राम के जरिए करीब 150 अवैध पिस्टल की बिक्री की। स्थानीय स्तर पर लोगों को नेटवर्क से जोड़कर हथियारों की सप्लाई कराई जाती थी। अब एसटीएफ और एंटी थेफ्ट सेल नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों और कथित खरीदारों की जानकारी जुटा रही है। 150 पिस्टल का आंकड़ा सामने आने के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है। एसटीएफ के मुताबिक, इस सिंडिकेट के प्रमुख सदस्यों में श्रेयांश यादव, अंकित अग्रवाल, शशांक पांडेय, बिट्टू इंदौरी उर्फ देवेंद्र सक्सेना और सुमित कुमार दिलावर के नाम सामने आए हैं। सुमित कुमार दिलावर हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला बताया गया है। जांच के मुताबिक, मध्य प्रदेश के सेंधवा और सोनीपत से हथियार खरीदकर पूर्वांचल में सप्लाई का नेटवर्क तैयार किया गया था। अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका खंगाली जा रही है। VO-:लॉरेंस-बराड़ गैंग से कथित कनेक्शन: अब इस केस की सबसे गंभीर कड़ी सामने आती है। बड़े आपराधिक गैंगों से कनेक्शन का दावा। एसटीएफ का दावा है कि श्रेयांश यादव के साथी शशांक पांडेय के संबंध लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई गैंग से बताए गए हैं। एसटीएफ के मुताबिक, बिश्नोई गैंग को असलहा सप्लाई करने के मामले में शशांक पांडेय पंजाब में जेल जा चुका है। वहीं श्रेयांश यादव के संबंध गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से बताए गए हैं। इन कनेक्शनों की विस्तृत जांच एसटीएफ कर रही है। जांच अब सिर्फ हथियारों की खरीद-बिक्री तक सीमित नहीं है। एसटीएफ के अनुसार, चिलुआताल क्षेत्र के चर्चित राजकुमार चौहान हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया असलहा भी इसी गिरोह द्वारा उपलब्ध कराया गया था। इसके अलावा कैंपियरगंज क्षेत्र में बरामद एक पिस्टल और संतकबीरनगर के खलीलाबाद थाने में बरामद दो पिस्टल की सप्लाई भी इसी नेटवर्क से होने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नेटवर्क से सप्लाई किए गए अन्य हथियारों का इस्तेमाल किन- किन आपराधिक घटनाओं में हुआ। VO-:आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड: गिरफ्तार आरोपियों के पुराने मुकदमों की जानकारी भी सामने आई है। श्रेयांश यादव के खिलाफ कैंट और गुलरिहा थाने में दो मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। अजीत यादव के खिलाफ देवरिया के कोतवाली थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2025 का आयुध अधिनियम का मुकदमा भी शामिल है। अभिषेक गौड़ के खिलाफ गोरखनाथ थाने में मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज बताया गया है। वहीं अभिषेक प्रजापति के खिलाफ तिवारीपुर थाने में आयुध अधिनियम का मुकदमा दर्ज है। VO-: श्रेयांश का पुराना असलहा रिकॉर्ड: एसटीएफ की पूछताछ में श्रेयांश यादव का पुराना असलहा कनेक्शन भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, श्रेयांश ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के वरला थाना क्षेत्र में पिस्टल के धंधे के मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा मुंबई में एंटी एक्सटॉर्शन सेल की कार्रवाई में भी उसकी गिरफ्तारी हुई थी। मुंबई के डीएन नगर थाने में दर्ज मामले में श्रेयांश के साथ अन्य लोग भी पकड़े गए थे। उस मामले में 7 पिस्टल बरामद होने की बात सामने आई है। VO: 150 पिस्टल का नेटवर्क: गोरखपुर में पकड़े गए इस असलहा सिंडिकेट की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नेटवर्क की परतें खुलती जा रही हैं। एसटीएफ के मुताबिक, करीब 150 अवैध पिस्टल पूर्वांचल में सप्लाई की गईं। दूसरे राज्यों से हथियारों की खरीद... सोशल मीडिया के जरिए कथित नेटवर्किंग... पूर्वांचल में स्थानीय खरीदारों तक सप्लाई... और जांच में बड़े आपराधिक गैंगों से बताए जा रहे कनेक्शन इन सभी कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। गोरखपुर में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब एसटीएफ की जांच का दायरा बढ़ गया है। 150 पिस्टल की कथित सप्लाई, सोशल मीडिया नेटवर्क, दूसरे राज्यों से हथियारों की खेप और बड़े आपराधिक गिरोहों से बताए जा रहे कनेक्शन इन सभी कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच एजेंसियां नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और कथित खरीदारों की जानकारी जुटा रही हैं।
0
0
Report

यूपी पहुंचे भाजपाध्यक्ष के आगमन पर कार्यकर्ताओं की भारी बैठकें

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Brajesh Pathak (Deputy Chief Minister, Uttar Pradesh / Bharatiya Janata Party) On Bharatiya Janata Party National President Nitin Nabin's Uttar Pradesh Visit अध्यक्ष जी का आगमन है श्री नितिन निविन जी का। हम सब कार्यकर्ता उनका स्वागत करते हैं, अभिनंदन करते हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक है और सत्ताईस में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी आएगी। Prime Minister Narendra Modi's Birthday पूरा देश इस समय सेवा संकल्प अभियान के साथ जुड़ रहा है। प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस हम सब सेवा के रूप में मना रहे हैं और पूरे देश में पूरे प्रदेश में एक एक कार्यकर्ता जन जन की सेवा के लिए जुटेगा। Akhilesh Yadav's Remarks On Ucc / समाजवादी पार्टी के मुखिया हमेशा इस प्रकार की अनरगल बयानबाजी करते रहते हैं। उनके पास कोई एजेंडा नहीं, कोई नीति नहीं है। लोगों को बरगलाना, झुठलाना, इनके प्रकार ने सत्ता हासिल करना, इसके सिवाय उनका कोई काम नहीं है। समाजवादी पार्टी के लोगअब स्वीकार नहीं करेंगे और उनको कभी माफ़ नहीं करेंगे। गुंडई, अराजकता, दंगा प्रदेश की समाजवादी पार्टी के रिज़म में जो हालात थे, आज भी लोग भूले नहीं हैं। Akhilesh Yadav's Remarks On Changing Youth Sentiment कोई मतलब नहीं है कुछ करें समाजवादी पार्टी पूरी तरह से साफ हो चुकी है।
0
0
Report
Advertisement

सीवान के शिवशंकर मंदिर से चोरी हुई चार मूर्तियाँ बरामद, पुलिस ने जांच शुरू की

Siwan, Bihar:सीवान के प्रसिद्ध शिवशंकर मंदिर से चोरी हुई भगवान की चार मूर्तियां बरामद हो गई हैं। मूर्तियां मंदिर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में मिली हैं। चोरों ने बीती रात मंदिर से राधा कृष्ण, सरस्वती जी और लक्ष्मी जी की मूर्ति की चोरी कर ली थी। मामला गुठनी थाना क्षेत्र के खड़खरिया गांव का है। बताया जा रहा है कि खड़खरिया गांव स्थित प्रसिद्ध शिवशंकर मंदिर से बीती रात भगवान की चार मूर्तियां चोरी हो गई थीं। चोरी हुई मूर्तियों में राधा-कृष्ण, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी की मूर्तियां शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने मंदिर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में मूर्तियों को बरामद किया। इसके बाद सभी मूर्तियों को झाड़ियों से निकालकर मंदिर परिसर में लाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मूर्ति चोरी की घटना को लेकर छानबीन की जा रही है।
0
0
Report

बाड़मेर नगर परिषद सभापति नामांकन के दौरान सुरक्षा कड़ी, प्रवेश-निकास नियंत्रित

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसडीएम कार्यालय के आसपास पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। नामांकन दाखिल करने पहुंचने वाले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की आवाजाही पर पुलिस की पैनी नजर है। सभापति पद के नामांकन को देखते हुए एसडीएम कार्यालय के आसपास बैरिकेडिंग कर सुरक्षा घेरा बनाया गया है। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में प्रवेश और निकास व्यवस्था को नियंत्रित किया जा रहा है। किसी भी तरह की अव्यवस्था या भीड़ को रोकने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं। नगर परिषद चुनाव परिणाम के बाद अब सभापति पद को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। ऐसे में नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा इंतजाम किए हैं। एसडीएम कार्यालय के आसपास आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थिति को देखते हुए पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रशासन का फोकस शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने पर है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। नगर परिषद में बहुमत के बाद अब सभापति पद के लिए होने वाली राजनीतिक कवायद पर सभी की निगाहें टिकी हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

कवर्ड मार्केट के व्यापारियों को माह का मुआवजा नहीं मिला; एडीबी के खिलाफ नाराजगी

New Tehri, Uttarakhand:कवर्ड मार्केट के व्यापारियों को माह का मुआवजा नहीं मिला; एडीबी के खिलाफ नाराजगी। नई टिहरी बौराड़ी कवर्ड मार्केट के रेनोवेशन कार्य के दौरान व्यापारियों को एक माह का मुआवजा नहीं मिला जिससे व्यापारियों में एडीबी के खिलाफ नाराजगी, डीएम से व्यापारियों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि एडीबी द्वारा 3 माह में कार्य पूरा किया जाना था लेकिनwork 4 माह तक भीपूरा नहीं हुआ और दुकानें 4 माह तक बंद रखी गई लेकिन व्यापारियों को अभी तक सिर्फ 3 माह का मुआवजा दिया गया है और एडीबी के अधिकारी बजट नहीं होने की बात कह रहे हैं। वही मामले में डीएम ने कहा कि जल्द मुआवजा देने की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

बाढ़ प्रभावित बिहार में केंद्र-राज्य टीम राहत कार्य के लिए पहुँची

Patna, Bihar:बिहार में  बाढ़ से 15 जिलों के 87 प्रखंडों की 575 ग्राम पंचायतों में करीब 47.92 लाख लोग प्रभावित हुए हैं हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है. बड़े पैमाने पर फसलों की क्षति हुई है सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन पर केंद्रीय टीम का जल्द दौरा होने का बोला था और आज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में एक टीम बिहार पहुंच गई है और केंद्रीय मंत्री के साथ यह टीम बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा की शिवराज सिंह चौहान कुछ लेके आ रहे हैं? कुछ सहयोग लेके आ रहे हैं? कि फोटो सेशन कराने आ रहे हैं? पैकेज की घोषणा कराते आते। बाढ़ को लेकर के क्यों नहीं करा रहे वह पैकेज की घोषणा? राष्ट्रीय आपदा क्यों नहीं घोषित किया जा रहा बिहार को? सब कुछ गुजरात में, सब कुछ गुजरात में। बिहारी मर रहे हैं और इनको देखने वाला कोई नहीं है बाइट--- तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष वहीं जेडयू प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा की आपदा में भी अपने फायदे की राजनीतिक अवसर तलाशना बिहार के विपक्ष का तो ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। अभी जो सिचुएशन है, बाढ़ पीड़ित हमारे जितने भी आवाम हैं, उन्हें राजनीति नहीं बल्कि उन्हें राहत और मदद चाहिए। ​ऑनरेबल कैबिनेट मिनिस्टर श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में केंद्रीय टीम आज बिहार आ रही है और वह मौके पर जाकर के जो भी नुकसान हुआ है बाढ़ से, उसका वह आकलन यह टीम करेगी तथा केंद्र को इसका रिपोर्ट सौंपेगी। यही रिपोर्ट राहत एवं पुनर्वास के लिए ठोस सहायता का आधार बनेगा। हमारी सरकार, बिहार सरकार भी राहत कार्य में तेजी की हुई है। उन्हें सहयोग, बाढ़ पीड़ितों को दिया जा रहा है। इसलिए हमारी विपक्ष से गुजारिश होगी कि इस आपदा को राजनीतिक विषय न बनाएं। बाइट---- अंजुम आरा जेडयू प्रवक्ता कांग्रेस वहीं बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा माननीय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का और माननीय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी का संयुक्त दौरा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में यह दर्शाता है कि बिहार बाढ़ में अकेला नहीं है, राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार भी इस संकट की घड़ी में बिहारवासियों के साथ खड़ी है। केंद्रीय टीम आ रही है और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करेगी, किसानों के नुकसान का, इन्फ्रास्ट्रक्चर के नुकसान का, हर तरह के नुकसान का आकलन करेगी ताकि उस नुकसान की क्षतिपूर्ति केंद्र और राज्य सरकार मिलकर के कर सके। विरोधी सिर्फ आरोप लगाते हैं, आरोप का बैंड बजाते हैं लेकिन सरकार यहाँ जमीन पर उतर के काम लगातार कर रही है। कल भी मुख्यमंत्री जी ने डीबीटी के माध्यम से बाढ़ प्रभावित 8 लाख परिवारों को पैसे भेजे हैं और आगे भी भेजने की बात की है। तो हर तरह से आर्थिक सहायता हो, चाहे किसानों का नुकसान हो, सरकार मदद करने के लिए तत्पर है और बाढ़ इस बार तो बाढ़ में पानी बहुत आया लेकिन उसकी अपेक्षा नुकसान कम हुआ ये सरकार के कुशल प्रबंधन का ही नतीजा है। बाइट---- नीरज कुमार बीजेपी प्रवक्ता
0
0
Report

खड़े ट्रक से टकराई इनोवा कार, छह लोग घायल

Dungarpur, Rajasthan:खड़े ट्रक से टकराई इनोवा कार, कार सवार 6 लोग हुए घायल एंकर इंट्रो - उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में उदयपुर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के पास एक इनोवा कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ से इलाज के बाद सभी को अहमदाबाद के लिए रेफर किया गया। बॉडी - मामले के अनुसार, अहमदाबाद निवासी दो दोस्तों के परिवार के 7 सदस्य इनोवा कार में सवार होकर उदयपुर पर्यटन के लिए आए थे। वापसी के दौरान खेरवाड़ा टोल के निकट अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही 1033 हाईवे एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए पास के डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में घायलों के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। डूंगरपुर जिला अस्पताल में इलाज के बाद सभी को अहमदाबाद के लिए रेफर किया गया।
0
0
Report
Advertisement

सिमडेगा में मजदूरी देरी पर सफाई कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल का किया प्रदर्शन

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा में समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं होने से नाराज नगर परिषद के करीब 70 सफाई कर्मियों ने बुधवार को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। सफाई कर्मियों ने एजेंसी के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर समय पर मजदूरी भुगतान की मांग की। कर्मियों का कहना है कि हर महीने 8 से 10 तारीख तक मजदूरी का भुगतान होना चाहिए, लेकिन अक्सर करीब 20 तारीख तक भुगतान किया जाता है। समय पर मजदूरी नहीं मिलने से परिवार चलाने, घर का किराया, राशन और बच्चों की पढ़ाई से जुड़े खर्चों का भुगतान करने में उन्हें परेशानी होती है। कर्मियों के अनुसार, इस मुद्दे को लेकर एजेंसी और नगर परिषद के पदाधिकारियों के साथ कई बार बैठक हो चुकी है और समय पर भुगतान का आश्वासन भी मिला, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। हड़ताल के कारण शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर मजदूरी भुगतान की व्यवस्था नहीं सुधरी, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।
0
0
Report
0
0
Report

SOG के गेट पर हंगामा: अधिवक्ताओं के विरोध के बीच युवक को छोड़ा गया

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात ब्रेकिंग माती कोर्ट गेट नंबर-1 के बाहर SOG करकार्रवाही के दौरान हंगामा सिविल ड्रेस में बिना नंबर प्लेट की बोलेरो से पहुंची टीम शिवम नाम के युवक को हिरासत में लेने पहुंची थी पुलिस टीम हिरासत में लिए जाते वक्त युवक ने लगाई बचाने की गुहार युवक की गुहार के बाद मौके पर जुटे अधिवक्ता वकीलों ने पुलिस वाहन को घेरकर जताई आपत्ति SOG-सर्विलांस टीम और अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक वाहन की चाबी निकाले जाने के बाद बढ़ा मौके पर विवाद हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने हिरासत में लिए युवक को छोड़ा पुलिस के मुताबिक युवक पर कई मुकदमे, कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप ASP आलोक प्रसाद बोले मामले की जानकारी न्यायालय को दी गई है न्यायिक प्रकिया के अनुसार कार्यवाही की जाएगी अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ज़िला न्यायालय के बाहर का मामला
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

क Kashmir Sewa Sangh ने फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की मांग की; प्रशासन पर दबाव बढ़ा

Srinagar, Uttarakhand:Kashmir Sewa Sangh has strongly criticized the Srinagar Municipal Corporation over the growing problem of street vendors and encroachments on footpaths. Kashmir Province Chief Dr. Firdous Baba held a press conference at the organization office in Hari Singh High Street, Srinagar, alleging that the general public is facing severe difficulties due to the occupation of footpaths by street vendors and, in some areas, shopkeepers. He demanded immediate action from the administration and warned that the authorities must remove encroachments and ensure that footpaths remain accessible to pedestrians.The issue of encroachment and unregulated vending has once again come under sharp political scrutiny in Srinagar. Kashmir Sewa Sangh Kashmir Province Chief Dr. Firdous Baba addressed a press conference at the party office at Hari Singh High Street, Srinagar, where he raised serious concerns over the condition of footpaths and pedestrian spaces in the city. Dr. Firdous Baba alleged that street vendors have occupied several footpaths, leaving little or no space for pedestrians. According to him, the situation is causing considerable inconvenience to the general public, particularly those who depend on footpaths for safe movement through busy commercial areas. He questioned the functioning of the Srinagar Municipal Corporation and alleged that despite the problem being visible on the ground, adequate action has not been taken to address it. The Kashmir Sewa Sangh chief also raised concerns over the alleged encroachment of public spaces by shopkeepers. He said footpaths are meant for pedestrians and should not be converted into commercial spaces.The Kashmir Sewa Sangh leader further demanded that the administration and concerned departments launch a comprehensive drive against encroachments. He called for the removal of street vendors from footpaths and urged authorities to ensure that pedestrian areas are restored for public use. Dr. Firdous Baba also questioned why the concerned municipal authorities have allegedly failed to take effective action despite repeated public complaints about the issue. He maintained that the problem is not limited to one particular locality and requires a city-wide solution. At the same time, the issue of street vending remains sensitive, as vendors depend on these spaces for their livelihood. The Kashmir Sewa Sangh, however, maintained that regulation is necessary and that public footpaths cannot be allowed to remain blocked. Dr. Firdous Baba urged the administration to identify designated vending zones where possible, while ensuring that major roads, footpaths and pedestrian areas remain free from illegal occupation. He also warned the administration that continued inaction could further aggravate the problems faced by commuters and pedestrians. He demanded accountability from the concerned department and called for immediate enforcement on the ground rather than merely issuing directions.
0
0
Report

अमरौहा में आधी रात चोरों ने दुकान से स्टैंड उड़ा दिया, CCTV वीडियो वायरल

Amroha, Uttar Pradesh:अमरौहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीरजादा में आधी रात ई-रिक्शा से पहुंचे दो शातिर चोर, दुकान के बाहर रखा स्टैंड उड़ा ले गए। अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीरजादा में आधी रात ई-रिक्शा से पहुंचे दो युवकों ने दुकान के बाहर रखा स्टैंड चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय भी इलाके में लोगों की आवाजाही जारी थी। चोर बेखौफ होकर स्टैंड उठाकर ई-रिक्शा में रखकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दोनों युवक ई-रिक्शा से आते और मौका पाकर स्टील का स्टैंड चोरी करते नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा है कि आखिर चोरों ने इतनी आसानी से भीड़भाड़ वाले इलाके में वारदात को कैसे अंजाम दे दिया। मामले को लेकर पुलिस से जांच में जुटी है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top