273002
Gorakhpur - वेबसाइट हैकिंग से टिकट बुकिंग करने वाले , अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
Mohanapur, Uttar Pradesh:थाना रामगढ़ताल पुलिस ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट हैक कर अवैध रूप से टिकट बुक करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक लैपटॉप, दो मोबाइल और चार टिकट बरामद हुए हैं। घटना का विवरण दिनांक 31 दिसंबर को अभियुक्तों ने लेक क्वीन क्रूज की ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट को हैक कर 12,000 रु के 4 टिकट मात्र 1 रुपये में बुक किए। इस धोखाधड़ी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर थाना रामगढ़ताल में मामला पंजीकृत किया गया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
12 साल में मोदी के नेतृत्व से बना नया भारत, विकास की नई गति
Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath\nविश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को 'प्रधान सेवक' के रूप में सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई!\nइन वर्षों में गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता बना, अंत्योदय आत्मनिर्भरता की शक्ति में बदला और जनभागीदारी ने विकास को जन-आंदोलन का रूप दिया। यही वह दृष्टि है, जिसने ऐसे 'नए भारत' को गढ़ा, जहां नारी सशक्तीकरण, नवाचार, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं.\nसीमाओं पर अडिग, आतंक के विरुद्ध निर्णायक और विश्व मंच पर आत्मविश्वास से परिपूर्ण भारत आज एक सशक्त, विश्वसनीय नेतृत्व के रूप में स्थापित है। डिजिटल, डेमोग्राफी और डेमोक्रेसी की त्रिवेणी 'विकसित भारत 2047' की दिशा में नई गति दे रही है.\nप्रधानमंत्री आवास, जन-धन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला और स्वनिधि जैसी योजनाओं ने विकास को जन-जीवन तक पहुंचाकर विश्वास को सशक्त किया है और यही विश्वास 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' को साकार कर रहा है.\n'नेशन फर्स्ट' की भावना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ती इस युगांतकारी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री जी का कोटि-कोटि अभिनंदन।0
0
Report
दिल्ली-कोलकाता पुलिस दौरे पर राजनीतिक घमासान: राहुल गांधी, निर्मला सीतारामन और निशीकांत दुबे के बयान
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: Rashid Alvi (Congress) on Kolkata police visits Abhishek Banerjee’s residence over alleged unauthorized construction. Lok Sabha LOP and Congress leader Rahul Gandhi’s statement. BJP union finance minister Nirmala Sitharaman’s statement. BJP leader Nishikant Dubey’s statement.0
0
Report
प्रयागराज में बड़े मंगल के मौके पर भक्तों की भारी भीड़ हनुमान मंदिर
Noida, Uttar Pradesh:Prayagraj (UP): Devotees Throng Hanuman Temple on Occasion of Bada Mangal in Month of Jyeshtha0
0
Report
Advertisement
दिल्ली जिमखाना eviction आदेश पर बीजेपी के शहजाद पूनावाला हाई कोर्ट जाने को मजबूर
Noida, Uttar Pradesh:SHEHZAD POONAWALLA (BJP) ON DELHI GYMKHANA GOES TO HIGH COURT AGAINST GOVERNMENT'S EVICTION ORDER / KARNATAKA CM SIDDARAMAIAH TO VISIT DELHI / CONGRESS NATIONAL PRESIDENT MALLIKARJUN KHARGE’S STATEMENT/ ASSAM GOVERNMENT INTRODUCES UNIFORM CIVIL CODE (UCC) BILL IN ASSAM LEGISLATIVE ASSEMBLY / WEST BENGAL CM SUVENDU ADHIKARI / TAMIL NADU COPS LAUGHING AT PRESS MEET OVER COIMBATORE GIRL'S MURDER0
0
Report
बगरू NH-48 पर ट्रेलर पलटा: खलासी मौत, चालक गंभीर घायल
Jaipur, Rajasthan:बगरू (जयपुर) NH -48 पर अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटा, अल सवेरे बगरू पुलिस थाने के सामने हुआ हादसा, चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है हादसे का कारण, ट्रेलर के क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे ड्राइवर व खलासी, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को निकाला बाहर, खलासी की हुई मौत, चालक गंभीर घायल, मृतक की मुकेश गुर्जर के रूप में हुई पहचान घायल विजेंद्र यादव को अस्पताल में करवाया गया भर्ती, पुलिस कर रही मामले की जांच0
0
Report
हाइवे पर ट्रक में आग लगने से चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
Ajmer, Rajasthan:देर रात चलता ट्रक बना आग का गोला, हाइवे पर चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान, ट्रक में आग लगने से हाइवे पर लगा जाम, बाद में दमकल की मदद से आग पर पाया काबू, भिनाय थाना क्षेत्र के बांदनवाड़ा गांव की घटना0
0
Report
Advertisement
संभल में बकरीद सुरक्षा के लिए योगी गाइडलाइन लागू, अफवाह पर कड़ी कार्रवाई का अल्टीमेटम
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। बकरीद पर योगी की गाइडलाइन का पालन कराए जाने के लिए एसपी कृष्ण विश्नोई एक्शन में। एसपी कृष्ण विश्नोई ने बकरीद की नमाज सड़क पर अदा करने के बजाय निर्धारित स्थलों पर कुर्बानी की अनुमति दी और अन्य स्थानों पर कुर्बानी देने पर सख्त एक्शन की चेतावनी दी। डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी कृष्ण विश्नोई ने शहर में संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जनपद में 828 स्थलों पर बकरीद की नमाज होगी और कुर्बानी के 14 स्थान निर्धारित किये गए। बकरीद पर सुरक्षा के मद्देनजर 5 जोन 16 सेक्टर में बांटा गया, सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। प्रशासन के फ्लैग मार्च के बाद मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी मुसलमानों से योगी सरकार की गाइडलाइन की अपील की। संभल सदर कोतवाली इलाके का मामला। बाइट कृष्ण विश्नोई एसपी संभल बाइट अंकित खंडेलवाल डीएम संभल बाइट मौलाना रियाजुल हक काजमी0
0
Report
तेज़ रफ्तार कार का कहर दरवाज़े पर बैठे व्यक्ति को रौंदा, बिजली का खंभा तोड़ा,दूसरी कार की क्षतिग्रस्
Sisolar, Uttar Pradesh:हमीरपुर में तेज़ रफ्तार कार का कहर, दरवाज़े पर बैठे व्यक्ति को रौंदा, बिजली का खंभा तोड़ा, दूसरी कार की क्षतिग्रस्त हमीरपुर ज़िले की मौदहा कोतवाली कस्बे में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार ने कहर बरपाते हुए एक अधेड़ की जान ले ली, जबकि सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और एक बिजली के खंभे को भी तोड़ दिया। हादसे की आवाज़ सुन कर घर में सो रहे लोग बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा कस्बे के कपसा रोड स्थित रहमानिया मदरसे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बांदा की ओर से आ रही एक आर्टिगा कार, जिसमें तीन लोग सवार थे, तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड पहुंच गई। कार ने पहले एक आरा मशीन के बाहर रखी लकड़ियों में टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे कुर्सी पर बैठे 60 वर्षीय अरशद मुहम्मद उर्फ बाबू को रौंद दिया। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़ी आज़म दिलशाद की ब्रेज़ा कार से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर मारने वाली कार के एयरबैग खुल गए और पास लगा बिजली का खंभा भी टूट गया। 100 की रफ्तार से हादसे को अंजाम देने वाली कार के धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। वहीं मृतक अरशद मुहम्मद उर्फ बाबू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे को अंजाम देने वाले कार चालक व मालिक का नाम आबिद बताया जा रहा है।0
0
Report
बेगूसराय में मोबाइल चोरी के आरोपी को लोगों ने बीच सड़क पिटाई, हाई वोल्टेज ड्रामा
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में मोबाइल चोरी के आरोप में बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। नशे में धुत एक युवक को लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक ने ई-रिक्शा चालक का मोबाइल चोरी कर लिया था। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने ई-रिक्शा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के दौरान सड़क पर घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मामला नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक के पास का है।तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक को लोग बीच सड़क पर पकड़कर पीट रहे हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर मौजूद दिख रही है, लेकिन काफी देर तक हालात बेबस नजर आए।बताया जा रहा है कि एक नशे में धुत युवक ई-रिक्शा पर सवार था। इसी दौरान उसने चालक का मोबाइल चोरी कर लिया। ई-रिक्शा चालक प्रीत कुमार के अनुसार, युवक को मोबाइल चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद आरोपी युवक मारपीट पर उतारू हो गया।इसके बाद जब लोगों ने “चोर-चोर” का शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और युवक की जमकर पिटाई शुरू हो गई। आरोप है कि गुस्से में युवक ने ई-रिक्शा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।बीच सड़क पर यह हाई वोल्टेज ड्रामा करीब घंटे भर तक चलता रहा। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी और जाम जैसी स्थिति बनी रही। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे।घटना की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़कर अपने साथ थाना ले गई। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट पीड़ित युवक बाइट आरोपी युवक0
0
Report
Advertisement
बिहार में मौसम बदला: हीटवेव के साथ भारी गर्मी और बारिश की चेतावनी
Patna, Bihar:राज्य के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं... बिहार के उत्तर और पूर्वी जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि दक्षिण और दक्षिण-pश्चिम बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. IMD के अनुसार प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने से कई जिलों में मौसम तेजी से बदल सकता है. आज बिहार में तापमान 38-44°C के बीच रह सकता है. जहां रोहतास, भभुआ (कैमूर), भोजपुर, बक्सर, अरवल समेत कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार में कुछ ही घंटों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. आज दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में भीषण पड़ने की संभावना है. ऐसे में गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नवादा, पटना और नालंदा में गर्म हवाएं चल सकती हैं. वहीं, पटना, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय जैसे दक्षिण-मध्य जिलों में भी तापमान 42-44°C तक जा सकता है. मौसम विभाग ने इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. आज बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. जहां मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, वैशाली, बेगूसराय, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया और अररिया में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.0
0
Report
सायला के विद्युत गोदाम से कॉपर वायर चोरी; CCTV में 7 चोर नजर आए
Jalore, Rajasthan:सायला जालोर जिले के सायला क्षेत्र में बिजली विभाग के गोदाम में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने जीवाणा सहायक अभियंता कार्यालय के गोदाम को निशाना बनाते हुए ट्रांसफॉर्मरों से कॉपर वायर और अन्य सामान चोरी कर लिया, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार चोरों ने गोदाम में रखे सिंगल फ्यूज के दो तथा तीन ट्रांसफॉर्मरों को खोलकर उनमें से कॉपर वायर निकाल लिया। इसके अलावा गोदाम में रखा लाखों रुपये मूल्य का कॉपर से संबंधित अन्य सामान भी चोरी कर लिया गया। पूरी घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में करीब 7 लोग चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। सहायक अभियंता हरिशंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि हाल ही में दो दिन पहले भी सायला के विद्युत घर में लाखों रुपये की चोरी की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से विभागीय अधिकारियों में चिंता बढ़ गई है।0
0
Report
चित्तौड़गढ़-उदयपुर मार्ग पर बस पलटी, एक की मौत, कई घायल
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांवलियाजी प्राकट्य स्थल के पास अल सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। सांवलियाजी दर्शन के लिए जा रही न्यू मूंदड़ा निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और बिजली के पोल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 20 से 22 यात्री सवार थे। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही भादसोड़ा थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को पहले भादसोड़ा सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 6 गंभीर घायलों को चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। उपचार के दौरान एक यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
कानपुर में दबंगों ने बुजुर्ग पर हमला, 3 घायल, सुरक्षा की गुहार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग दबंगो ने किया हमला दबंगों ने बुजुर्ग का हाथ तोड़ा, फिर पीड़ित परिवार के घर पर बोला हमला。 पथराव और मारपीट में 3 लोग घायल。 इलाके में दहशत का माहौल。 पीड़ित पक्ष का आरोप आरोपी विकास वर्मा उर्फ वीरू पर पहले से कई मुकदमे दर्ज。 पूर्व में गुंडा एक्ट व जिलाबदर की कार्रवाई भी हो चुकी。 परिवार ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार。 मामला हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के उस्मानपुर का。0
0
Report
कुषीनगर में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 2 घायल
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking Kushinagar - तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई - टक्कर में 2 युवक गंभीर रूप से हुए घायल - टक्कर इतनी भीषण कि बाइक के उड़े परखच्चे - दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर - विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गोडरिया बड़ी गंडक नहर की घटना।0
0
Report
दिल्ली-एनसीआर में CNG की कीमतें बढ़ीं, ऑटो चालकों पर बोझ बढ़ने की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: CNG Prices Hiked By Rupees 2 In Delhi-NCR/ Visuals from CNG Pump Chanakyapuri/ Voxpop CNG की कीमतों में ₹200 की बढ़ोतरी हुई है, और आज इसमें ₹2 की और बढ़ोतरी हुई है, जिससे कुल कीमत ₹80 हो गई है। CNG की सप्लाई में कोई दिक्कत न होने के बावजूद, कीमतों में इस बढ़ोतरी ने इसके औचित्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं; ऐसा लगता है कि कंपनियाँ और सरकार दोनों ही इस बात से वाकिफ हैं, लेकिन वे कोई स्पष्ट कारण नहीं बता रहे हैं। इस बढ़ोतरी से आम लोगों पर, खासकर ऑटो ड्राइवरों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जिन्हें किराया न बढ़ने के बावजूद इस बोझ को उठाना पड़ रहा है। यह स्थिति जनता के सामने आ रही आर्थिक मुश्किलों को और बढ़ा रही है, जिसके चलते CNG की बढ़ती कीमतों के हिसाब से किराए में भी बदलाव करने की मांग उठ रही है। कुल मिलाकर, लोगों में निराशा और चिंता का माहौल है, क्योंकि उन्हें अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर पड़ने वाले असर और अधिकारियों की तरफ से किसी भी तरह की राहत या स्पष्टीकरण न मिलने की वजह से परेशानी हो रही है।0
0
Report
Advertisement
