icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
273002
RSRanjeet SarojFollow1 Jan 2025, 12:22 pm

गोरखपुरः शराब पिलाकर करोड़ रूपए की जमीन महज 10 हजार में लिखवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

Mohanapur, Uttar Pradesh:

गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा के पास फोरलेन की जमीन को शराब पिलाकर औने-पौने दाम पर एग्रीमेंट कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शराब पिलाकर कई दिन तक बंधक बनाने और फिर जमीन को बेचवाने की कोशिश करने के 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि करोड़ रुपये की जमीन को महज 10 हजार रुपये में शराब पिलाकर एग्रीमेंट करा दिया गया था। इसके बाद जालसाज उसे बेचवाने के फिराक में थे, लेकिन इसके पहले ही जानकारी एसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को हो गई जिसके बाद पुलिस ने 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

0
0
Report
Advertisement
No more articles to load
Advertisement
Back to top