273007
Gorakhpur: यूको बैंक परमेश्वरपुर शाखा का 83वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
Bisunpur, Uttar Pradesh:यूको बैंक की परमेश्वरपुर शाखा का 83वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाखा को फूल-मालाओं और गुब्बारों से सजाया गया, जिससे बैंक परिसर आकर्षक दिखा। कार्यक्रम में अंचल प्रमुख मिलन दुबे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। मुख्य अतिथि चिलुआताल थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव और वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार शुक्ला ने केक काटकर और मिठाई वितरित कर सभी को बधाई दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरमंदिर साहिब पर सुखबीर बादल पर हमला: नारायण चौड़ा का बयान, सीबीआई जांच मांग
Gurdaspur, Punjab:2024 श्री हरमंदिर साहिब में सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाले नारायण सिंह चौड़ा का बयान। रोष में आकर व्यक्ति ने किया सुखबीर बादल पर हमला। नारायण सिंह चौड़ा ने कहा हमला करने वाले निहंग सिंह को मैं नहीं जानता। बीते कल श्री नांदेड़ साहिब में रोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले पर बोलते हुए शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल पर यह दूसरी बार हमला हुआ है; मजीठिया ने कहा कि वर्ष 2024 में भी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने की कोशिश हुई थी। उन्होंने कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए कि इसके तार पुरानी घटना से तो नहीं जुड़े; उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं वर्ष 2024 में भी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले डेरा बाबा नानक के नारायण सिंह चौड़ा ने कहा कि श्री नांदेड़ साहिब में सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले व्यक्ति को वह नहीं जानते; उन्होंने भी उसकी तस्वीर टीवी पर देखी है। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल के गुनाहों की कोई माफी नहीं है; सीखों की भावना आहत हुई है और सिकों में रोष में आकर ही हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि उसकी जमानत होने में पंजाब सरकार का हाथ नहीं है; सुखबीर सिंह बादल ने अपने बयान दर्ज नहीं करवाए जिसके चलते अदालत ने उनको ज़मानत दी है। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल यह बताएं कि वह बयान दर्ज करवाने के लिए क्यों नहीं गए जबकि पुलिस बार-बार उनसे बयान दर्ज करने के लिए गई थी। चालान में लिखा गया है कि झगड़े की वजह से गोली चली है; उन्होंने कहा खींचातानी में वह गोली चली है। यह जांच का विषय है। साथ ही उन्होंने सीबीआई की जांच पर कहा कि यह पंजाब सरकार का फैसला है कि इस मामले की जांच सीबीआई से करवानी है या नहीं। बाईट — नारायण सिंह चौड़ा (हरमंदिर साहिब में सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाला)0
0
Report
KDMC मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा रोशन
Kalyan, Maharashtra:स्वातंत्र्यदिनाच्या स्वागतासाठी केडीएमसी मुख्यालयला तिरंगा रोषणाई. 15 ऑगस्टच्या पार्श्वभूमीवर KDMC मुख्यालयाला आकर्षक तिरंगा रोषणाई करण्यात आली आहे. भगवा,सफेद,हिरव्या रंगाचे आकर्षक असे लाइटिंग करण्यात आल्याने सर्व कल्याण करांचे लक्ष वेधत आहे.0
0
Report
जहानाबाद में विभीषिका स्मृति दिवस: कैंडल मार्च से शांति, एकता का संदेश
Jehanabad, Bihar:विभाजन की विभीषिका के दर्द और पीड़ितों के संघर्ष एवं उनके बलिदान की याद में आज जहानाबाद में जिला प्रशासन द्वारा विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से एक भव्य कैंडल मार्च निकाला गया और दो मिनट का मौन रखकर पीड़ितों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहर के अम्बेडकर चौक से हुई। डीएम छिरिड वाई भूटिया सहित जिले के तमाम वरीय प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं की मौजूदगी में कैंडल marcher निकाला गया। हाथों में मोमबत्तियां लिए अधिकारियों और शहरवासियों का यह मार्च अम्बेडकर चौक से होते हुए सीधे कारगिल चौक पहुँचा। जहां आयोजित मुख्य श्रद्धांजलि सभा में विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले और विस्थापन का दंश झेलने वाले पीड़ितों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। सभी अधिकारियों ने पीड़ितों को याद कर उनके संघर्ष को नमन किया। इस अवसर पर जिले वासियों को शांति और भाईचारे का संदेश देते हुए डीएम छिरिड वाई भूटिया ने कहा कि यह दिवस हमें इतिहास के उस काले अध्याय और विस्थापन की मानवीय त्रासदी की याद दिलाता है। हमें इस दर्दनाक इतिहास से सीख लेते हुए समाज में शांति, एकता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि ऐसी विभीषिका दोबारा न दोहराई जा सके。0
0
Report
Advertisement
बीजेपी ने छह संभाग के सह-प्रभारी नियुक्त किए, चुनाव से पहले बड़ा फैसला
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी ने की संभाग सह-प्रभारियों की घोषणा निकाय चुनाव से पहले बीजेपी ने की नियुक्तियाँ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार नियुक्तियाँ बीकानेर संभाग के सह-प्रभारी बने आईदान सिंह भाटी जयपुर संभाग के सह-प्रभारी बने मोतीलाल मीणा भरतपुर संभाग के सह-प्रभारी बने नारायण मीणा अजमेर संभाग के सह-प्रभारी बने विष्णु चेतानी जोधपुर संभाग के सह-प्रभारी बने अजीत मांडन उदयपुर संभाग के सह-प्रभारी बने नारायण पुरोहित कोटा संभाग के सह-प्रभारी बने पुखराज पढ़ाड़िया0
0
Report
हर घर तिरंगा अभियान: धौलपुर में भाजपा की तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: भाजपा की तिरंगा यात्रा का जगन चौराहे पर भव्य स्वागत, ''हर घर तिरंगा'' का दिया संदेश धौलपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का विशेष स्वागत जगन चौराहे पर किया गया। स्वागत का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री वेद प्रकाश शर्मा ने किया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और आमजन हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और वंदे मातरम के देशभक्ति नारों से शहर गूंज उठा। जगन चौराहे पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों के साथ माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीरसिंह राजावत और भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा भी मौजूद रहीं। दोनों नेताओं ने आमजन से अपील की कि 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साह के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि "हर घर तिरंगा" अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है, जिसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना को हर घर तक पहुंचाना है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है और इसे फहराकर हम शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा लगातार शहर में तिरंगा यात्रा और जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है ताकि नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का जज्बा बढ़े। उन्होंने सभी से अपने घरों, दुकानों और संस्थानों पर तिरंगा लगाने की अपील की। यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे0
0
Report
जैसलमेर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा
Jaisalmer, Rajasthan:जिले जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगामय हुई स्वर्णनगरी, भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा जैसलमेर 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्वर्णनगरी जैसलमेर तिरंगामय नजर आई। भाजपा की ओर से देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। गड़ीसर चौराहा से शुरू हुई यात्रा हनुमान चौराहा पहुंची। इस दौरान भारत माता के जयकारों से समूची स्वर्णनगरी गूंज उठी। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, जिला मंत्री कंवराज सिंह, नगर अध्यक्ष अरुण पुरोहित सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा ka उत्साहपूर्वक स्वागत किया। बाइट -कंवराज सिंह,जिला मंत्री भाजपा0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रगान महोत्सव, लोगों में देशभक्ति का उत्साह
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। खिरनीबाग रामलीला मैदान में सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें bhari संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना समेत जिले के विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरा रामलीला मैदान देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से सराबोर नजर आया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंच से देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत पंक्तियां भी गाईं—भारत को जो अपना समझे, उससे हमें कोई बैर नहीं, इस धरती पर रहने वाला अपना है, कोई गैर नहीं। इन पंक्तियों के साथ मैदान में मौजूद लोगों ने भी देशभक्ति के जज्बे के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। सामूहिक राष्ट्रगान के दौरान हजारों लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस कार्यक्रम ने शाहजहांपुर में देशभक्ति का माहौल और भी खास बना दिया।0
0
Report
बीजेपी ने राजस्थान निकाय चुनाव के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी ने राजस्थान निकाय चुनाव के लिए appointed किए प्रभारी पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को बनाया चुनाव प्रभारी महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सह-प्रभारी नियुक्त सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, संगीता यादव और रोहन गुप्ता भी सह-प्रभारी दिल्ली सरकार में मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह को भी मिली जिम्मेदारी बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की नियुक्तियां0
0
Report
पत्थर गिरने से पहाड़ी पार्किंग में खतरा बढ़ा, लोगों में डर
Noida, Uttar Pradesh:पहाड़ी राज्यों में पत्थर मौत बनकर बरस रहे हैं...पलभर में पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर लुढ़कते हुए नीचे आए और पार्किंग में खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया... बारिश के मौसम में संवेदनशील पहाड़ी के नीचे पार्किंग अब लोगों के लिए कितना बड़ा खतरा है, ये हादसा वो सब बयां कर रहा है..0
0
Report
Advertisement
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देहरादून में फ्लैग मार्च, सुरक्षा चाक चौबंद
Dehradun, Uttarakhand:मों मुजम्मिल (विकासनगर) फ्लैग मार्च... स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा और कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है... SSP देहरादून के निर्देश पर सभी संवेदनशील इलाकों में देर शाम ITBP के जवानों के साथ पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला... विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के साथ ही सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालते जवानों ने आम जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाया...0
0
Report
कौशाम्बी पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा चौकसी, ट्रैकर डॉग के साथ सतर्कता बढ़ाई
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:स्वतंत्रता दिवस को लेकर कौशाम्बी पुलिस अलर्ट स्वतंत्रता दिवस से पहले कौशाम्बी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में जिले के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम के साथ ट्रैकर डॉग ‘लियो’ भी मौजूद रहा। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया。 तस्वीरें कौशाम्बी की हैं, जहां स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसपी सत्यनारायण के निर्देशन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने ट्रैकर डॉग लियो के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, प्रमुख चौराहों समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध लोगों और वस्तुओं की जांच की गई। लियो अभी कुछ दिन पहले ही कौशांबी को मिला है。 पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों को भी सतर्क रहने का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए कौशाम्बी पुलिस लगातार संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर निगरानी कर रही है।0
0
Report
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने गोपेश्वर अस्पताल में घायल श्रमिकों से मुलाकात की
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टेल रेस टनल में हुए हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य के बीच गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने शुक्रवार को जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचकर हादसे में घायल श्रमिकों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती श्रमिकों का हालचाल जाना और उनके health की जानकारी ली। उनके चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से घायलों के इलाज के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हादसे में घायल सभी श्रमिकों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उपचार में किसी भी तरह की कमी न रहे। गंभीर रूप से घायल श्रमिकों के उपचार के लिए आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा केंद्रों से भी समन्वय करने के निर्देश दिए। इस दौरान सांसद ने घायल श्रमिकों और उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने टनल हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की और लापता श्रमिकों की तलाश के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। टनल हादसे के बाद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य राहत-बचाव टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं। लापता श्रमिकों की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है。0
0
Report
Advertisement
गोंडा-लखनऊ हाईवे पर जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया जांच में
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में एक बार फिर से यातायात और परिवहन विभाग के नियमों को दरकिनार कर जानलेवा स्टंट किए जाने का मामला सामने है। यह ताजा मामला गोंडा लखनऊ हाईवे पर कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मौजापुर चौराहा का है। जहां से होकर जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल पर दोनों पैर से खड़े होकर दोनों हाथ से हैंडल पकड़ करके जानलेवा स्टंट करता हुआ नजर आया है। इतना ही नहीं लगभग 2 किलोमीटर का इसी तरीके से जानलेवा स्टंट करता हुआ युवक गया और फिर रास्ते में मोटरसाइकिल पर बैठकर के दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया। फिर दोनों हाथ से मोटरसाइकिल की हैंडल को छोड़कर के फिर जानलेवा स्टंट करता हुआ नजर आया है इतना ही नहीं इस तरीके से करते हुए 1 किलोमीटर तक गया। फिर आगे मोटरसाइकिल को डिसबैलेंस करके भी जानलेवा स्टंट करता हुआ नजर आया है वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कर्नलगंज कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले को लेकर के जान शुरू कर दी है। वायरल वीडियो कल गुरुवार देर शाम 6:00 बजे के करीब का बताया जा रहा है। मोटरसाइकिल सवार के बगल से रास्ता जा रहे राहगीर भी किसी तरीके से सावधानी पूर्वक यात्रा कर रहे थे इस पूरे जानलेवा स्टंट को देखने के बाद एक कार सवार द्वारा इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।0
0
Report
लखनऊ के ड dingुरपुर में शकुंतला देवी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम की मांग
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ महिगवां थाना क्षेत्र के डिंगुरपुर गांव में 40 वर्षीय शकुंतला देवी की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की, शव पर कोई जाहिरी चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस के मुताबिक शकुंतला देवी काफी समय से बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था। बीमारी के दौरान उन्हें कभी-कभी रक्तस्रावयुक्त वमन की शिकायत भी रहती थी। जांच में 3 अगस्त को महिला और उसके पति के साथ मारपीट की बात भी सामने आई। मारपीट के मामले में उस समय थाने पर कोई तहरीर या शिकायत नहीं दी गई थी। पुलिस को पहली दृष्टया महिला की मौत बीमारी के कारण होने की आशंका है। मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
खंडवा में 850 लीटर घी जब्त, मिलावटखोरी के आरोप ताजा साक्ष्य
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में 6 लाख से ज्यादा का 850 लीटर घी जब्त। सैंपल जांच के लिए भेजे खंडवा में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। विभाग की टीम ने दो अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 850 लीटर से ज्यादा घी जब्त किया है, जिसकी कीमत 6 लाख 3 हजार 320 रुपए बताई गई है। बीते दिनों में कुल 931 लीटर से ज्यादा घी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 6.94 लाख रुपए से ज्यादा है। खाद एवं सुरक्षा विभाग ने अनेक दुकानों से देसी घी और पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं त्योहार के सीजन को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं सुरक्षा विभाग लगातार शहर की दुकानों पर जांच की कार्रवाई कर रहा है। जांच करने वाली टीम ने दुकानों से देसी घी पनीर और खाने की चीजों के पैक्ड और खुले हुए सैंपल उठाएं और जांच के लिए भेजा है खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गोले और मयूरी डोंगरे की टीम ने कल्याणगंज स्थित गणेश ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया। इस टीम ने अलग-अलग दुकानों से लगभग 850 किलो अलग-अलग कंपनियों का पैक्ड घी जप्त कर दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की और उसके सैंपल विभाग को भेजे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि यह सैंपल सही पाए जाते हैं तो उन्हें रिलीज कर दिया जाएगा और यदि मानक पाए जाते हैं तो उन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
Advertisement
