273409
Gorakhpur: स्टेट बैंक सस्ती ब्याज दरों पर होम लोन और रोजगार योजनाओं में मदद
Nauli, Uttar Pradesh:स्टेट बैंक के चीफ मैनेजर एच.एल.एस.टी. संजय कुमार पांडेय ने बताया कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए बेरोजगारों को रोजगार और घर बनाने की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक केवल 8.5% ब्याज दर पर मामूली फॉर्मेलिटी के साथ होम लोन उपलब्ध करवा रहा है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाएं जैसे स्टैंडअप स्कीम भी रोजगार और व्यवसाय को बढ़ावा देने में मददगार हैं। बैंक इन योजनाओं को सरल और सुलभ बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलवर के सरस डेयरी कॉलोनी में 2.25 लाख रुपये और सोने की अंगूठी चोरी
Alwar, Rajasthan:सरस डेयरी कॉलोनी में मकान से 2.25 लाख रुपए और सोने की अंगूठी चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित सरस डेयरी कॉलोनी में एक मकान से 2 लाख 25 हजार रुपए नकद और सोने की अंगूठी चोरी होने का मामला सामने आया है। मकान मालिक अभजीत सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 30 अगस्त से 1 सितंबर तक संघ कार्यालय के काम से चंडीगढ़ गए हुए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी भी मायके गई हुई थीं। घर में 2 लाख 25 हजार रुपए नकद, सोने की अंगूठी और अन्य आभूषण रखे हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार, अभजीत सिंह 1 सितंबर को वापस घर लौट आए थे। इसके बाद 7 सितंबर को जब उन्होंने घर में रखे सामान की जांच की तो 2 लाख 25 हजार रुपए और सोने की अंगूठी गायब मिली। हालांकि, घर में रखे अन्य आभूषण अपनी जगह पर ही मिले। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना अरावली विहार थाना पुलिस को दी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराने में हुई देरी का कारण आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाना बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरी के आरोपी और सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है।0
0
Report
वार्ड 8 में फर्जी वोटिंग का प्रयास; जांच के बाद माहौल शांत
Pali, Rajasthan:बाली नगरपालिका चुनाव में वार्ड 8 में फर्जी वोटिंग वोट डालने का प्रयास किया गया जिसे लेकर अंदर बैठे एजेंट और संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच करके बाहर निकाला गया, इस दौरान शिकायत को लेकर हाथापाई पर लोग उतर आये, मौजूद पुलिस ने मामले को शांत करवाया।0
0
Report
अजमेर-जयपुर हाईवे पर टैंकर टक्कर, तारपीन तेल फैलने से लोगों में मचा हड़कम्प
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) अजमेर जयपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा... तेल से भरे टैंकर के ट्रेलर ने मारी टक्कर。 टक्कर के बाद टैंकर के टैंक से तारपीन के तेल का हुआ रिसाव。 रिसाव के बाद हाईवे पर मची अफरातफरी, सड़क पर तारपीन का तेल फैलते ही ग्रामीणों की लगी भीड़। मौखमपुरा थाना क्षेत्र के नासनोदा गांव के पास की घटना。 ग्रामीणों में तारपीन का तेल लूटने की मची होड़, सूचना पर मोखमपुरा पुलिस पहुंची मौके पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटवाकर अजमेर-जयपुर हाईवे पर यातायात कराया सुचारू0
0
Report
Advertisement
पोकरण नगरपालिका चुनाव: एसपी ने बूथ-बूथ सुरक्षा का जायजा
Jaisalmer, Rajasthan:पोकरण नगरपालिका चुनाव में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर जैसलमेर एसपी अभिषेक शिवहरे ने बूथ-बूथ पहुंचकर लिया सुरक्षा एवं मतदान व्यवस्थाओं का जायजा पोकरण, जैसलमेर पोकरण नगरपालिका चुनाव को लेकर पोकरण शहर में पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया के दौरान जैसलमेर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे पोकरण पहुंचे और विभिन्न मतदान केंद्रों का बूथ-बूथ निरीक्षण कर सुरक्षा एवं मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया एसपी शिवहरे ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं पुलिस जवानों को मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि पोकरण शहर के सभी मतदान केंद्रों पर फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। चुनाव को लेकर शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों एवं मतदान केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो। पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है। मतदान केंद्रों के आसपास भीड़ एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। एसपी अभिषेक शिवहरे ने पोकरण के मतदाताओं से शांतिपूर्ण एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करेंl0
0
Report
गोविंदगढ़-बड़ौदा मेव में शांत मतदान, योग्य प्रत्याशी को वोट दें—सुखवंत सिंह
Alwar, Rajasthan:गोविंदगढ़-बड़ौदा मेव में शांतिपूर्ण मतदान, विधायक सुखवंत सिंह ने अच्छे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की अलवर जिले में दूसरे चरण के निकाय चुनाव के तहत शुक्रवार को सात नगर पालिकाओं में वार्ड पार्षदों के लिए मतदान हुआ। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की दो नगर पालिकाओं गोविंदगढ़ और बड़ौदा मेव में भी छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ。 गोविंदगढ़ में मतदान करने पहुंचे रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने आमजन से योग्य और अच्छे व्यक्ति के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने क्षेत्र के विकास और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। विधायक ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की चारों नगर पालिकाओं में भाजपा के बोर्ड बनने की उम्मीद भी जताई。 बाइट- सुखवंत सिंह, विधायक रामगढ़ वहीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे आर्यन जुबेर खान ने मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के दौरान अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पाईं। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी दबाव में काम करने का आरोप लगाया। बाइट- आर्यन जुबेर खान0
0
Report
जयपुर के मिशन स्कूल में फर्जी वोटिंग के आरोप पर भारी हंगामा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- चारदीवारी में मिशन स्कूल में हंगामा, फर्जी वोटिंग के आरोप पर हंगामा, बड़ी संख्या में लोगो ने नारेबाजी की, वार्ड नंबर 107 में हंगामे के बाद पुलिस जब्ता,0
0
Report
Advertisement
बहादुरगढ़ में पीएमओ विनय देशवाल के साथ मारपीट, डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ के पीएमओ डॉक्टर विनय देशवाल से मारपीट का मामला。 झज्जर जिले के सभी नागरिक अस्पतालों पीएचसी सेंटर और सीएचसी सेंटरों के डॉक्टर हड़ताल पर。 डॉ विनय देशवाल के समर्थन में डॉक्टरों की हड़ताल。 जिले भर में ओपीडी सेवाएं बंद, मरीज को नहीं मिल रहा इलाज。 डॉक्टरों की सीधी चेतावनी, आरोपी रेडियोग्राफर की जल्द होगी गिरफ्तारी。 विभागीय कार्रवाई के तहत भी आरोपी को किया जाए सस्पेंड。 पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में संगीन अपराध किस्म की धाराएं जोड़ने की भी मांग。 अगर आज नहीं हुई कार्रवाई तो कल से जिले भर में इमरजेंसी सेवाएं भी होगी बंद。 सोमवार से पूरे प्रदेश के अस्पतालों में हड़ताल की भी दी चेतावनी。 कल बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ एक रेडियोग्राफर ने की थी मारपीट。 अब मामला पकड़ रहा है तूल。0
0
Report
ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मतदान करने पहुंचे 85 वर्ष के बुजुर्ग | 85-year-old arrives to vote with an oxygen cylinder
Noida, Uttar Pradesh:ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मतदान करने पहुंचे 85 वर्षिय बुजुर्ग0
0
Report
बारिश से टीकमगढ़ के सैपुरा में अंतिम संस्कार कठिन, श्मसान घाट नहीं
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है, ऐसा ही एक मामला टीकमगढ़ जिले के ग्राम पंचायत सैपुरा से सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति मृत्यु हो गई थी, गांव में टीनसेड युक्त श्मसान घाट ना होने के चलते परिजन बरसते पानी के बीच प्लास्टिक की पन्नी लगाकर मृतक का अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं, वही ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मुक्तिधाम नहीं होने से उन्हें बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।0
0
Report
Advertisement
जर्जर मकान पर चला प्रशासन का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। शुक्लागंज विकास प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कैथियाना मोहल्ले में एक बेहद जर्जर मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। डरियन टोला, कैथियाना स्थित सुभाष निगम के मकान की हालत बेहद खराब थी। बारिश के चलते मकान की दीवार गिरकर बिजली के खंभे के सहारे टिक गई थी, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। नगर पालिका द्वारा मकान स्वामी को पूर्व में नोटिस देने के साथ ही दूरभाष के माध्यम से भी स्थिति से अवगत कराया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जनहानि की आशंका को देखते हुए प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर जर्जर भवन को ध्वस्त करा दिया। प्राधिकरण सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह कार्रवाई आवश्यक थी।0
0
Report
सोनभद्र में हेरोइन तस्करी: इनामिया सहित दो गिरफ्तार, एनडीपीएस केस दर्ज
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में हेरोइन तस्करी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20-20 हजार रुपये के दो इनामिया वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोपन पुलिस ने अकरम कुरैशी और सुनीता देवी को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से इस मामले में वांछित चल रहे थे और पुलिस अधीक्षक की ओर से दोनों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। चोपन थाना पुलिस ने हेरोइन तस्करी से जुड़े मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शक्तिनगर थाना क्षेत्र के चिल्काटाड़ निवासी अकरम कुरैशी और चोपन थाना क्षेत्र के डाला चढ़ाई निवासी सुनीता देवी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक अकरम कुरैशी को मुर्दहवां मोड़ से म्योरपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया, जबकि सुनीता देवी की गिरफ्तारी पटवध में सड़क किनारे से हुई। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की ओर से 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार अकरम कुरैाशी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के पहले से भी मामले दर्ज हैं, जबकि सुनीता देवी के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया।0
0
Report
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज के आरोपों के बीच ससुरालियों पर हत्या का शक
Chanwal, Himachal Pradesh:नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी के फंदे पर लटका मिला शव, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप, 10 माह पहले हुई थी मृतका की शादी। यूपी के हमीरपुर में नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी से लटका हुआ शव मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। ससुरालियों ने महिला को फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मायके पक्ष ने ससुरालियों के खिलाफ बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मामला सुमेरपुर थाना कस्बे के वार्ड 14 इंदिरा नगर का है जहां के निवासी राहुल निषाद की पत्नी संध्या निषाद का फाँसी से लटका हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में मृतका को फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने जाँच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मायके वालों के मुताबिक नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते घर की तीसरी मंजिल पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, घर के सभी लोग नीचे थे। सास के पूजा करने के बाद बहू के कमरे में पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई जिसके बाद ससुरालियों ने बहू को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी नवंबर 2025 में हुई थी और 10 महीनों बाद बेटी की संदिग्ध मौत को लेकर मायके पक्ष के लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। फिलहाल स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच की है और मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ जांच के बाद ही विवाहिता की मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
रेउसा क्षेत्र में बारिश में ढही प्राथमिक विद्यालय पकौरी की बाउंड्री, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठ
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा क्षेत्र में बारिश में ढही प्राथमिक विद्यालय पकौरी की बाउंड्री, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल तहसील बिसवां के रेउसा विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पकौरी की बाउंड्री वॉल शुक्रवार सुबह हुई बारिश के दौरान अचानक ढह गई। गनीमत रही कि हादसे के समय विद्यालय में अध्यापक और बच्चे मौजूद नहीं थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि बाउंड्री वॉल विद्यालय परिसर से सटे खेत में जा गिरी। दीवार के गिरने से खेत में लगे यूकेलिप्टस, सेमल और पॉपुलर के कई पेड़ भी टूट गए। इससे खेत स्वामी को नुकसान होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार बाउंड्री वॉल नींव समेत पलटकर गिर गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने निर्माण में मानकों की अनदेखी और संभावित भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे गिरी इस दीवार के बारे में ग्रामीणों का कहना है कि यदि दीवार विद्यालय में बच्चों और शिक्षकों की मौजूदगी के दौरान गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर बाउंड्री वॉल के निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
जयपुर के वार्ड-100 बूथ-4 में अंधेरा, मतदान जारी—बैकअप लाइट क्यों नहीं?
Noida, Uttar Pradesh:1109ZRJ_JPR_ELECT_MOBILE_R Deepak Goyal Jaipur जयपुर में ‘अंधेरे’ में मतदान। वार्ड-100 के बूथ नंबर-4 पर लाइट गुल। बिजली जाने से मतदान केंद्र पर छाया अंधेरा। अंधेरे में ही वोट डालने को मजबूर मतदाता। बूथ पर रोशनी नहीं...फिर भी जारी रही वोटिंग। मतदान के बीच बिजली गुल होने से वोटर्स को परेशानी। वार्ड-100 में व्यवस्था पर सवाल। बैकअप लाइट का इंतजाम क्यों नहीं? लोकतंत्र का उजाला चुनने पहुंचे वोटर...बूथ पर मिला अंधेरा। जयपुर में ‘अंधारे’ में मतदान। वार्ड-100 के बूथ नंबर-4 पर लाइट गुल। बिजली जाने से मतदान केंद्र पर छाया अंधेरा। अंधेरे में ही वोट डालने को मजबूर मतदाता। बूथ पर रोशनी नहीं...फिर भी जारी रही वोटिंग। मतदान के बीच बिजली गुल होने से वोटर्स को परेशानी। वार्ड-100 में व्यवस्था पर सवाल। बैकअप लाइट का इंतजाम क्यों नहीं? लोकतंत्र का उजाला चुनने पहुंचे वोटर...बूथ पर मिला अंधेरा। मोबाइल के टॉर्च की लाइट से मतदान0
0
Report
झारखंड मोदी जन्मदिन पर सेवा संकल्प, रक्तदान कैंप और दरवाजे पर आशीर्वाद
Ranchi, Jharkhand:रांची भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि नरेंद्र मोदी जी के आगामी 17 सितंबर को आने वाले जन्मोत्सव के अवसर पर पार्टी ने तय किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा समर्पण के 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान चलाएगी.. देश आजाद होने के बाद एक ऐसे व्यक्ति एक ऐसे महापुरुष को पहली बार देश की सेवा करने के लिए प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 12 वर्षों से काम कर रहे हैं और 13 वर्षों से गुजरात जैसे राज्य का नेतृत्व किया.. 17 सितंबर को हम झारखण्ड के प्रत्येक घर के दरवाजे पर जायेंगे और आशीर्वाद का दिया जलाएंगे और कामना करेंगे प्रभु हमारे प्रधानमंत्री को इतनी ताकत दो कि देश के लोगों को, देश की आगे भी सेवा करते रहे.. साथ ही प्रदेश संगठन ने तय किया है कि प्रत्येक मंडल को सजाने का काम करेंगे, प्रत्येक मंदिरों को सजाने का काम दिया जलाएंगे.. साधु संतों का आशीर्वाद लेने का काम करेंगे की आदरणीय प्रधानमंत्री को लंबी उम्र दे ताकि सबका साथ सबका सबका विश्वास से देश को आगे बढ़ाते चले बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता मोदी जी के नाम देश के नाम पर ब्लड डोनेट का काम करेंगे प्रत्येक जिला मुख्यालय में 17 सितंबर को ब्लड कैंप लगाएं जायेंगे.. 21 से 22 सितंबर चित्र सेवा जिसमें कंपटीशन होगा.. एक महीने तक लगातार ऐसे ही कार्यक्रम प्रदेश संगठन आयोजित करते रहेंगा ..0
0
Report
Advertisement
