273165
Gorakhpur: पीपीगंज स्टेट बैंक की सीढ़ी क्षतिग्रस्त, खाताधारकों को हो रही परेशानी
Peppeganj, Uttar Pradesh:पीपीगंज नगर पंचायत में स्थित स्टेट बैंक की शाखा की सीढ़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे बैंक में आने वाले खाताधारकों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से शीघ्र मरम्मत करने की मांग की है ताकि उन्हें सुविधा मिल सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीमच के गुजरखेड़ी तालाब के भूसे के बाड़े में आग, दो मवेशी जल गए
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच जिले के जावद तहसील के ग्राम गुजरखेड़ी स्थित तालाब क्षेत्र में रविवार को एक बाड़े में रखे भूसे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे बाड़े में बंधे दो मवेशी आग की चपेट में आकर जल गए। लोगों के अनुसार बाड़े में बड़ी मात्रा में भूसा रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही समय में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। बाद में आग पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन तब तक भूसे का बड़ा भंडार जलकर राख हो चुका था। इस हादसे में दो मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है तथा पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किए जाने की जानकारी मिली है।0
0
Report
रायसेन में अज्ञात वाहन की चपेट आने से 25 वर्षीय बाइक सवार की मौत
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन सागर रोड स्थित अमरावत घाटी के पास हुई सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और वाहन के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कल सिंह (25) निवासी आपानी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवार युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया था। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक वाहन के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक आदिवासी समुदाय से था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
खूँटी के चट्टान पर रहने वाले किसान रतनु मुण्डा को आवास नहीं मिला
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। रिपोर्ट - ब्रजेश कुमार। सिलादोन गाँव में एक छोटा सा घर था गरीबी की मार से टूट गया और वह धँस गया। Mother father गरीबी की मार झेलते-झेलते मर गये। 2010 ई. से इसी चट्टान पर झोपड़ी बनाकर रहते हैं और अपने जमीन के अलावे पाँच हजार रुपए में सालाना भाड़ा देकर उसके जमीन में खेती करते हैं। 2013 से प्रधानमंत्री आवास और अबुआ आवास के फार्म भरते आ रहे हैं लेकिन अबतक नहीं मिला। कई बार झारखण्ड सरकार द्वारा पंचायतों में शिविर लगाकर लाभान्वित करने की बात कही गयी, पर आवास दूर हो गया। जैसे तैसे रहना पड़ रहा है। रतनु मुण्डा ने बताया कि माँ पिताजी भी इसी घर में देहांत कर गये, एक जवान बेटा बीमारी से देहांत कर गया। घर के बाहर चुल्हा है जहाँ खाना बनाते हैं और चट्टान के ऊपर ही प्लास्टिक ढंककर धान रखते हैं। घर में दो चार बकरियाँ हैं और मुर्ग़ी पाले हैं। पशुपालन का पैसा मिलने की बात कही गयी लेकिन वो नहीं मिला। आवास मिल जाता तो अच्छा होता।0
0
Report
Advertisement
उसरी जलप्रपात को इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की तेज़ तैयारी
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह की शान उसरी जलप्रपात (वाटर फॉल) को अंतरराष्ट्रीय इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने का कार्य शुरू हो चुका है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के प्रयासों से झारखंड सरकार ने 10 करोड़ रुपये से इसके सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया गया है. बहुत जल्द उसरी फॉल अपने नए रूप में नजर आएगा. योजना के तहत पर्यटकों के लिए आधुनिक इको-फ्रेंडली कॉटेज और रेस्ट हाउस बन रहे हैं, जहां प्रकृति के बीच ठहरने का अनुभव मिलेगा. खान-पान के लिए मल्टीकुजीन रेस्टोरेंट और कैफेटेरिया बनेगा जिसमें लोकल व्यंजन के साथ हाइजीनिक खाना उपलब्ध होगा. झरने तक जाने के लिए सुरक्षित वॉकिंग ट्रैक और व्यू पॉइंट तैयार किए जाएंगे जो फोटोग्राफी के लिए खास स्पॉट होंगे. पर्यटकों की सुविधा के लिए 200 से अधिक वाहनों की क्षमता वाली बड़ी और सुव्यवस्थित पार्किंग एरिया भी विकसित किया जा रहा है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए झरने तक की सीढ़ियों को मजबूत रेलिंग युक्त बनाया जाएगा और पूरे परिसर को सोलर लाइट व सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा. मनोरंजन के लिए स्काई वॉक, सस्पेंशन ब्रिज और बच्चों के लिए प्ले एरिया बनाया जाएगा. भविष्य में फॉल का ऊपर से नजारा देखने के लिए रोपवे की भी योजना है. इसके अलावा आधुनिक स्वच्छ पब्लिक टॉयलेट, चेंजिंग रूम और टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर के साथ गाइड की सुविधा भी उपलब्ध होगी. इस योजना से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को गाइड, होटल स्टाफ, दुकानदार और ऑटो-टैक्सी के रूप में सीधे रोजगार मिलेगा. स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार भी बनाया जाएगा. पर्यटन विभाग के अधिकारी ने बताया कि काम तेजी से चल रहा है और अगले पर्यटन सीजन तक उसरी फॉल नया रूप लेगा. इधर उसरी जलप्रपात (वाटर फॉल) के विकास कार्य शुरू होने से जिले वासियों में भी उत्साह का माहौल है और लोगों में बड़ी उत्सुकता देखने को मिल रही है. शहर के आशुतोष तिवारी, हब्लू गुप्ता, राजन सिन्हा, पिंटू तर्वे, अमित तर्वे, राजेंद्र सिंह, राजू यादव, अनिल मिश्रा आदि ने बताया कि वाटर फ़ॉल के विकास होने के बाद यन्हा पर्यटकों की संख्या में और भी इज़ाफ़ा होगा और रोज़गार के साथ अन्य कई सुविधाएं लोगों को मिलेगी जो कि एक अच्छी पहल है.0
0
Report
दे Deoria मंदिर में दानपेटी बंटवारे पर दो गुटों में हिंसक झड़प
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित बाबा महेन्द्रनाथ शिव मंदिर परिसर में विगत शनिवार को दानपेटी और चढ़ावे के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। क्षेत्र में चर्चा का वातावरण बना हुआ है। मंदिर परिसर में वर्चस्व और चढ़ावे के हिस्से को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के बुजुर्ग पुजारी पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालुओं ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रण किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंदिर में दो पुजारी गुट हैं जिनके अलग-अलग समय निर्धारित हैं। दूसरे पुजारी ने दखलंदाजी शुरू कर दी जिसकी वजह से मारपीट शुरू हो गई। फिलहाल मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
ब्रजेश पाठक बोले ओवैसी के दौरे पर ध्रुवीकरण की राजनीति, दाल नहीं गलने वाली
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के प्रदेश दौरे पर कहा, "...ये ध्रुवीकरण की राजनीति करने वाले लोग हैं... धर्म और जाति के आधार पर राजनीति करने वाले लोग हैं, इनकी दाल गलने वाली नहीं है। भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक ले जाने में सफल हुई है। जन-जन का आशीर्वाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ है."0
0
Report
Advertisement
पटना में बड़ा कदम: 2.5 लाख घरों पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जाएंगे
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। ₹1512 करोड़ की लागत से होने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना का अधिष्ठापन कार्यक्रम आज पटना के विद्युत भवन में होगा। इसके साथ ही ऊर्जा क्षेत्र की ₹1278 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। "बिहार में सौर क्रांति की ओर बड़ा कदम, 2.5 लाख घरों पर लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट; ऊर्जा क्षेत्र को ₹2790 करोड़ से अधिक की सौगात।"0
0
Report
करौली के आठ केंद्रों में पीटीईटी परीक्षा शांतिपूर्ण, 86.99% उपस्थिति
Karauli, Rajasthan:जिले में आठ परीक्षा केंद्रों पर हुआ पीटीईटी परीक्षा का आयोजन, जिला करौली. परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 2653 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2308 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 345 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में परीक्षा का कुल उपस्थिति प्रतिशत 86.99 दर्ज किया गया। पीटीईटी परीक्षा के जिला समन्वयक एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जमुना लाल मीना ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन एवं समन्वयक स्तर पर लगातार निगरानी रखी गई। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की जा रही है और कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली है।0
0
Report
हाजीपुर में पाटलिपत्र स्टेशन पर पत्थरबाज़ी; परीक्षा दे रहे छात्र स्पेशल ट्रेन से लौटे
Bikram, Bihar:हाजीपुर, बिहार: पाटलिपुत्र स्टेशन पर पत्थरबाज़ी की घटना पर हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र ने कहा, कल रात, बिहार एक्साइज़ कॉन्स्टेबल परीक्षा में शामिल होने वाले बहुत से उम्मीदवार पाटलिपुत्र स्टेशन पर मौजूद थे। उन्होंने एक ट्रेन (ट्रेन नंबर 2488) को रोका और कई छात्र उसमें सवार हो गए। हालाँकि, उनमें से कुछ—जो खुद को छात्र कहते हैं—ने हंगामा करने की कोशिश की। सिविल पुलिस के अनुसार, ऐसे लगभग 150 लोग थे। हालाँकि, रेलवे तैयार था और उसने कटिहार के लिए रात 2:30 बजे एक स्पेशल ट्रेन का इंतज़ाम किया था; यह ट्रेन आखिरकार सुबह 5:47 बजे रवाना हुई। अब स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र स्पेल ट्रेन से वापस लौट सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
रीवा की कल्पना प्रजापति: गरीबी से रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट तक की प्रेरक कहानी
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा की एक बेटी ने संघर्ष, मेहनत और हौसले की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर युवक के लिए प्रेरणा बन गई है। बेहद गरीबी और जीवन की कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए 23 वर्षीय कल्पना प्रजापति ने अपने सपनों को हकीकत में बदल दिया है। रीवा से करीब 10 किलोमीटर दूर बहुरीबांध गांव की रहने वाली कल्पना का चयन भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर हुआ है और अब वह ट्रेन की कमान संभालेंगी। कल्पना की जिंदगी बचपन से ही चुनौतियों से भरी रही। साल 2003 में जन्म के तुरंत बाद उनकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद उनकी परवरिश उनकी दादी ललैया प्रजापति ने की। दादी ने मां और अभिभावक दोनों की भूमिका निभाते हुए कल्पना को कभी मां की कमी महसूस नहीं होने दी। जीवन में मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं, बल्कि साल 2024 में ट्रेनिंग ऑफिसर की परीक्षा से ठीक दो दिन पहले करंट लगने से उनके पिता गोधन लाल प्रजापति की भी मौत हो गई। इस दुखद घटना के कारण वह परीक्षा नहीं दे सकीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती रहीं।0
0
Report
टिहरी: आयुर्वेद ओर यूनानी चिकित्सा संघ 8 जून से हड़ताल, 15-17 जून तक कार्यबहिष्कार चेतावनी
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले में 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आयुर्वेद ओर यूनानी चिकित्सा सेवा संघ की 8 जून से हड़ताल जारी है,मांगो पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर संघ ने अब उग्र आंदोलन ओर 15 से 17 जून तक कार्यबहिष्कार भी करने की चेतावनी दी है,मांगो में प्रमुख विभागीय निदेशक की नियुक्ति, ए सी पी ओर एम ए सी पी का समयबद्ध लाभ दिए जाने ओर विभागीय ढांचे का पुरनठन शामिल है।0
0
Report
बरुआसागर के फुटेरा मौजा के भूसे के ढेर में आग, किसानों ने रंजिश का आरोप
Nagpur, Maharashtra:एंकर-झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र के तालाब के पास स्थित फुटेरा मौजा में सुबह तड़के दो अलग-अलग खेतों में रखे भूसे के ढेरों में आग लग गई, देखते ही देखते आग ने पूरे भूसे को अपनी चपेट में ले लिया और उसमें से भीषण आग की लपटें निकलने लगी, जिसे देखकर लोगों ने खेत मालिक को सूचना दी, मौके पर पहुंचे किसान ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, काफी देर तक जब दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची तो आग का विकराल रूप देखकर घबराए लोगों ने खुद बाल्टी और डिब्बों से पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन तब तक दोनों किसानों का 12-12 ट्रॉली रखा भूसा जलकर नष्ट हो गया, वहीं किसानों का आरोप है कि किसी ने रंजिश के चलते खेत में रखे भूसे में आग लगाई है।0
0
Report
Advertisement
देहरादून हत्या मामला: पत्थरबाजी और आगजनी के बीच भारी पुलिस कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून हत्या मामले में पत्थरबाजी हुई। बुलडोजर कार्रवाई करने गई टीम पर पत्थरबाजी हुई। पत्थरबाजी के दौरान आगजनी हुई है। पुलिस के साथ धक्का मुक्का हुआ। लकड़ी में आग लगी थी। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और लोगों को तितर-बितर करने में लगी है। पुलिस सीओ विकासनगर मौके पर मौजूद हैं0
0
Report
सुनील शर्मा ने पौधारोपण अभियान शुरू किया, मोदी सरकार के 12 साल पूरे
Ghaziabad, Uttar Pradesh:एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जगह-जगह पौधारोपण किया जा रहा है। राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसाइटी में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा पहुँचे और पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने सभी से एक पेड़ जरूर लगाने की अपील की। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर यह महा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जगह-जगह पौधारोपण किया जा रहा है। पौधारोपण अभियान के माध्यम से वातावरण को साफ और सुरक्षित रखा जा सकता है।0
0
Report
वरिष्ठ टीएमसी विधायक समर मुखोपाध्याय ने संपत्ति बढ़ोतरी पर जाँच का ऐलान किया
Malda, West Bengal:১০০ দিনের কাজে সুচনায় গিয়ে বিস্ফোরক রতুয়ার বর্ষিয়ান তৃণমূল বিধায়ক সমর মুখোপাধ্যায়। যারা একসময় শ্রমিকের কাজ করতো আজ তাদের চার কোটি টাকার বাড়ি। কোথায় পেলেন এত টাকা। দলেরই পঞ্চায়েত প্রধান মেম্বারদের বিরুদ্ধে দুর্নীতির অভিযোগ তুলে সরব বিক্ষুব্ধ তৃণমূল বিধায়ক সমর মুখোপাধ্যায়। তিনি বলেন বিধায়ক হওয়ার আগে মন্ত্রী হওয়ার আগে কার কত সম্পত্তি ছিল আর পরে কত সম্পত্তি হয়েছে তার তদন্ত প্রয়োজন। এমনকি জেলা পরিষদ সদস্য থেকে গ্রাম পঞ্চায়েত সদস্য পর্যন্ত সমস্ত জন প্রতিনিধিদের তদন্তের আওতায় আনা উচিত। সরকারি কর্মীদের বিরুদ্ধেও তদন্ত의 প্রয়োজন মন্তব্য তার। এই বিষয়ে বিধানসভায় তিনি আওয়াজ তুলবেন বলেও জানিয়েছেন।0
0
Report
Advertisement
