273016
Gorakhpur-एसपी जीआरपी ने शाही स्नान और मौनी अमावस्या के मद्देनजर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
Gorakhpur, Uttar Pradesh:मौनी अमावस्या पर महाकुंभ 2025 के लिए गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर कड़े सुरक्षा आगामी शाही स्नान मौनी अमावस्या के मद्देनजर महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टेशन गोरखपुर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक रेलवे श्री संदीप कुमार मीना ने आज जीआरपी, आरपीएफ, एस-चेक टीम और बीडीडीएस टीम के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारां मंडी में 32934 क्विंटल जिंसों की आवक, लहसुन-धान के दामों में उछाल
Baran, Rajasthan:बारां मंडी में 32934 क्विंटल जिंसों की बंपर आवक, लहसुन 25 हजार पार, धान ने पकड़ी रफ्तार बारां। कृषि उपज मंडी समिति बारां में गुरुवार को रिकॉर्ड 32934 क्विंटल कृषि जिंसों की आवक दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 15000 क्विंटल सोयाबीन की आवक रही, जिससे मंडी में रौनक छाई रही। लहसुन के भाव में जबरदस्त तेजी रही। लहसुन 5450 से 25000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका, मॉडल भाव 11400 रुपये रहा। व्यापारियों के अनुसार अच्छी क्वालिटी के माल में ऊंचे दाम मिल रहे हैं। धान के भावों ने भी रफ्तार पकड़ी है। मंडी में धान न्यूनतम 3653 और अधिकतम 4162 रुपये प्रति क्विंटल बिका, औसत भाव 3918 रुपये रहा। यह समर्थन मूल्य 2441 रुपये से 1477 रुपये अधिक है, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिल रहा है। जिले में इस बार करीब 35 हजार हेक्टेयर में धान की बुवाई हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार औसत उत्पादन 24 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रहने की संभावना है, कुल 8.40 लाख क्विंटल उत्पादन अनुमानित है। MSP से अधिक भाव मिलने से किसानों को करीब 100 करोड़ रुपये अतिरिक्त लाभ मिलने की उम्मीद है। मंडी प्रशासन के अनुसार गुरुवार को 4000 क्विंटल धान की आवक हुई, जो आने वाले दिनों में और बढ़ेगी। अन्य जिंसों में गेहूं 2561-2861 (मॉडल 2712), चना 6201-6820 (मॉडल 6560), धनिया 12500-14501 (मॉडल 13800), सरसों 7000-8899, उड़द 6450-8461, मक्का 1600-2351, मूंग 4600-7950 और बाजरा 2260 रुपये प्रति क्विंटल बिका।0
0
Report
बारां डोल मेले में फूड इंस्पेक्टरों का सख्त अभियान, 3 दुकानों के सैंपल लैब भेजे गए
Baran, Rajasthan:बारां डोल मेले में स्वास्थ्य विभाग के फूड इंस्पेक्टर ने की दुकानों की जांच, 3 दुकानों से लिए सैंपल बारां प्रसिद्ध डोल मेले में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिले, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मेले परिसर में सघन जांच अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबू लाल के नेतृत्व में टीम ने मेले में लगी खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने शुभम शॉप, मंगू पकोड़ी और शेखावाटी ढाबे से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान कई दुकानदार खुले में खाद्य सामग्री रखते पाए गए। टीम ने सभी दुकानदारों को कड़ी हिदायत देते हुए खाद्य सामग्री को ढककर रखने और दुकानों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मेला अवधि के दौरान इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
फर्जी नियुक्ति पत्र से भाजपा में हड़कंप, पुलिस ने जांच शुरू की
Baran, Rajasthan:सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी नियुक्ति पत्र से हड़कंप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट बारां भाजपा प्रदेश कार्यालय के नाम से जारी एक फर्जी कार्यालय आदेश के सोशल मीडिया पर वायरल होने से संगठन में हड़कंप मच गया। वायरल पत्र में प्रवीण शर्मा को भाजपा बारां का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने का उल्लेख किया गया है। पत्र पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के हस्ताक्षर भी दर्शाए गए हैं और 7 अक्टूबर की तारीख लिखी हुई है। पत्र में संगठनात्मक आवश्यकताओं का हवाला देते हुए प्रवीण शर्मा को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने की बात लिखी गई है। पत्र वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बन गई और इसकी सत्यता को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं。 मामला सामने आने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने इसे पूरी तरह फर्जी बताते हुए शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने पत्र को फर्जी बताते हुए कहा कि प्रदेश कार्यालय की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी पत्र के जरिए पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने और संगठन में भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया गया है। वहीं कोतवाली सीआई हीरालाल पूनिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर वायरल पत्र के स्रोत और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के संबंध में जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
पटना में शुभम पांडे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच मांगी
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी शहर के रहने वाले एक युवक की पटना में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतक की पहचान शुभम पांडे के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, दो दिन पहले शुभम का एक दोस्त उसे जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए पटना ले गया था। पटना पहुंचने के बाद अचानक शुभम की घरवालों से बात-चीत बंद हो गई। परिजनों ने उससे संपर्क करने के कई प्रयास किए, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद परिजन शुभम की तलाश में पटना पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी। पुलिस की मदद से उसका शव लावारिस हालत में बरामद किया गया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं है; जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
हरियाणा GST संग्रह देशभर में पांचवें स्थान पर, राजस्व में 26% वृद्धि
Chandigarh, Chandigarh:जीएसटी संग्रह में हरियाणा का देशभर में पांचवां स्थान दिल्ली के भारत मंडपम में हुई जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में शामिल हुए सीएम नायब सिंह सैनी सितंबर 2026 में हरियाणा से 10,097 करोड़ रुपये का सकल जीएसटी संग्रह सीएम बोले, देश के कुल क्षेत्रफल का 1.3% और आबादी का करीब 2% हिस्सा होने के बावजूद हरियाणा का देश के घरेलू जीएसटी में 7% से अधिक योगदान जीएसटी परिषद की बैठक में हरियाणा ने रखे कई अहम प्रस्ताव जीएसटी के शुरुआती वर्षों के मामलों में अपील का एक और मौका देने की मांग हरियाणा में 646 मामले, जिनमें देरी के कारण खारिज हुईं अपीलें, 567.43 करोड़ रुपये की मांग से जुड़े हैं मामले सीएम ने कहा, करदाताओं को गुण-दोष के आधार पर अपना पक्ष रखने का अवसर मिलना चाहिए कर, ब्याज और जुर्माने से जुड़ी सभी तरह की मांगों को प्रस्तावित छूट में शामिल करने का सुझाव केंद्र और राज्य के जीएसटी अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई के लिए तकनीक आधारित समन्वय व्यवस्था बनाने की मांग सीएम बोले, एक ही मामले में बार-बार समन, जांच और दस्तावेज देने से करदाताओं का समय और संसाधन खर्च होते हैं, प्रशासनिक तालमेल जरूरी इनपुट टैक्स क्रेडिट रोकने के आदेश में कारण और सबूत देना अनिवार्य करने का सुझाव फॉर्म DRC-26 में क्रेडिट रोकने के आधार स्पष्ट करने और संबंधित दस्तावेज साथ लगाने की मांग जीएसटी पंजीकरण, संशोधन, कैंसलेशन और रिफंड प्रक्रिया में ऑटोमेशन का हरियाणा ने किया समर्थन सीएम ने कहा, तकनीक आधारित जोखिम आकलन से पारदर्शिता बढ़ेगी और ईमानदार करदाताओं को मिलेगी राहत ई-कॉमर्स के जरिए कारोबार करने वाले छोटे करदाताओं के लिए सरल पंजीकरण प्रक्रिया का किया स्वागत वित्त वर्ष 2025-26 में हरियाणा के राज्य जीएसटी राजस्व में 22% की वृद्धि राज्य जीएसटी राजस्व 39,743 करोड़ से बढ़कर 48,289 करोड़ रुपये हुआ, मुख्यमंत्री के अनुसार राज्यों में सर्वाधिक वृद्धि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में राजस्व 26% बढ़कर 29,108 करोड़ रुपये पहुंचा पिछले साल इसी अवधि में 23,058 करोड़ रुपये था राजस्व, राष्ट्रीय औसत वृद्धि 16% के मुकाबले हरियाणा की वृद्धि 26% सीएम ने उद्योगपतियों, व्यापारियों, सेवा प्रदाताओं और ईमानदार करदाताओं को दिया राजस्व वृद्धि ka श्रेय हरियाणा सरकार ने राजस्व बढ़ाने के लिए 30 सितंबर को चंडीगढ़ में आयोजित किया राष्ट्रीय सम्मेलन सीएम ने कहा, 22 सितंबर 2025 से लागू जीएसटी दरों के सरल ढांचे का हरियाणा में सकारात्मक असर दरें घटने वाले क्षेत्रों में करदाताओं का टर्नओवर एक साल में 33% बढ़ा ट्रैक्टर और उनके पुर्जों के टर्नओवर में 52%, जबकि ऑटो पार्ट्स में 46% की वृद्धि सीएम बोले, हरियाणा ऑटोमोबाइल निर्माण का प्रमुख केंद्र, जीएसटी दरों में कटौती से किसानों, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों को फायदा कम कर दरों के बावजूद राजस्व में बढ़ोतरी को बताया उत्साहजनक नायब सिंह सैनी ने कहा, जीएसटी सुधारों से कर व्यवस्था सरल होगी और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के लिए हरियाणा केंद्र और सभी राज्यों के साथ मिलकर करेगा काम सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हरियाणा की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया0
0
Report
हरियाणा पुलिस का बड़ा अभियान: गैंगस्टर कल्चर और हथियारों पर साफ़ निशान
Chandigarh, Chandigarh:गैंगस्टर और गन कल्चर के खिलाफ हरियाणा पुलिस का बड़ा अभियान हरियाणा पुलिस ने 67 आपत्तिजनक गीत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटवाए गैंगस्टर और गन कल्चर से प्रभावित करीब 200 युवाओं की करवाई काउंसलिंग कट्टरपंथी प्रभाव फैलाने वाले 12 इंस्टाग्राम अकाउंट भी हटवाए एसटीएफ ने हरियाणवी गायकों, गीतकारों और म्यूजिक निर्माताओं के साथ की बैठक गीतों और म्यूजिक वीडियो में गैंगस्टरों, हथियारों और हिंसा के महिमामंडन पर जताई चिंता आपत्तिजनक डिजिटल कंटेंट की निगरानी के लिए एसटीएफ में गठित की गई विशेष समिति ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को कानूनी प्रावधानों के तहत नोटिस जारी कर हटवाए गए 67 गीत गैंगस्टर और गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले कंटेंट पर पुलिस की लगातार नजर अन्य राज्यों के साथ भी साझा किया जा रहा है आपत्तिजनक सोशल मीडिया कंटेंट मीडिया संस्थानों, कंटेंट क्रिएटर्स और आमजन के लिए तैयार की गई विशेष एडवाइजरी अगस्त 2025 में हरियाणा विधानसभा में पारित प्रस्ताव के संदर्भ में तैयार हुई एडवाइजरी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 22 जुलाई 2019 के निर्देशों के अनुपालन की दिशा में भी कार्रवाई डीजीपी अजय सिंघल बोले, अपराधियों को प्रचार नहीं, अपराध के खिलाफ संदेश मिलना चाहिए युवाओं को अपराध और कट्टरपंथी प्रभाव से दूर रखना हरियाणा पुलिस की प्राथमिकता गैंगस्टर संस्कृति के महिमामंडन पर अंकुश लगाने के लिए अभियान रहेगा जारी0
0
Report
Advertisement
नोएडा में 9 अक्टूबर को ट्रैफिक डायवर्जन: दलित प्रेरणा स्थल के पास मार्ग बदले
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में 9 अक्टूबर को बदलेगी यातायात व्यवस्था, दलित प्रेरणा स्थल पर कार्यक्रम के चलते रूट डायवर्जन वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का करना होगा इस्तेमाल, यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी नोएडा। सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर 9 अक्टूबर 2026 को मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव की तैयारी की है। इस दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चरखा गोलचक्कर से गढ़शा चौराहे की ओर डायवर्ट होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। कालिंदी कुंज से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-37, अट्टा पीर चौक, रजनीगंधा चौक और सेक्टर-15 गोलचक्कर होकर आगे जा सकेंगे। ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले वाहनों को दलित प्रेरणा स्थल के पास यातायात दबाव की स्थिति में महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, प्रेरणा स्थल के गेट नंबर-04/05 पर दबाव बढ़ने पर वाहनों को फिल्मसिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-18 की ओर भेजा जाएगा। नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों को जरूरत पड़ने पर डीएनडी और फिल्मसिटी फ्लाईओवर के आसपास से वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। पार्किंग की भी व्यवस्था कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए फिल्मसिटी के अंदर मल्टीलेवल पार्किंग, दलित प्रेरणा स्थल के अंडरग्राउंड पार्किंग क्षेत्र और सेक्टर-38ए के पास निर्धारित पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस के अनुसार, डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस और फायर सर्विस जैसे आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाएगा। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और यातायात संबंधी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क करें。0
0
Report
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट फंसने का मामला; नौ मंजिल तक अटककर युवक बचा
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में फिर अटकी लिफ्ट, लिफ्ट के अंदर आधे घंटे तक फंसा रहा एक व्यक्ति, लिफ्ट को जैसे तैसे खोलकर युवक को निकाला गया बाहर, नौ वे फ्लोर पर आकर अटकी थी लिफ्ट,सोसाइटी में आए दिन हो रहे हैं लिफ्ट अटकने घटनाएं ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अजनारा होम्स सोसाइटी की घटना।0
0
Report
जायल पिण्डिया घड़वानाडा आश्रम मामले में ग्रामीण NH-458 पर जाम, गिरफ्तारी की मांग
Nagaur, Rajasthan:जायल के ग्राम पिण्डिया में घड़वानाडा आश्रम में साधु-संतों से मारपीट ग्रामीणों ने NH-458 किया जाम. घड़वानाडा आश्रम में साधु-संतों से मारपीट के आरोप, ग्रामीणों ने NH-458 किया जाम. मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, घड़वानाडा हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतारें. जायल के पिण्डिया ग्राम पंचायत के घड़वानाडा आश्रम में रामजीत दास जी महाराज सहित साधु-संतों के साथ लाठी डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया. संतोष के साथ मारपीट कै लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला. इस दौरान विरोध में पिंडिया पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने NH-458 खाटू-सांजू हाईवे पर घड़वानाडा के पास जाम लगा दिया. ग्रामीणों ने मारपीट की घटना में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. हाईवे जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. इसके बाद पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद हाइवे खुलवाया गया. और पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुप्रिया श्रीनेत्र के नेतृत्व में वोट चोरी के आरोप पर किया ब्लैक डे मार्च
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने आज ‘ब्लैक डे’ मार्च निकाला। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र और मीडिया प्रभारी अभिषेक दत्त की नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जम कर प्रदर्शन करते हुए मतदान के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर जवाबदेही की मांग की। वी/ओ- पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा ब्लैक डे मार्च के आह्वान के बाद आज महराजगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में वोटों की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। उन्होंने महादेवपुर, आलंद, हरियाणा और महाराष्ट्र का जिक्र करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सुप्रिया श्रीनेत ने निर्वाचन आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार पर भी पद के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया। उनका कहना है कि राहुल गांधी पिछले करीब डेढ़ से दो साल से आंकड़ों, दस्तावेजों और उदाहरणों के जरिए चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवाल लगातार उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और महिला सांसदों समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। दिल्ली में गांधी स्मारक तक मार्च के साथ देशभर के जिला मुख्यालयों पर भी प्रदर्शन का कार्यक्रम है। महराजगंज में हुए इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने साफ किया कि वोट चोरी के आरोपों के मुद्दे को लेकर उसका विरोध सिर्फ जिला स्तर तक सीमित नहीं है बल्कि पार्टी इसे राष्ट्रीय स्तर पर भी उठा रही है। बाइट- सुप्रिया श्रीनेत्र, राष्ट्रीय प्रवक्ता0
0
Report
सुजानगढ़ पहुंचे रविन्द्र भाटी ने EWS सरलीकरण पर सरकार को चेतावनी दी
Churu, Rajasthan:चूरू। सुजानगढ़। EWS सरलीकरण यात्रा के दूसरे चरण में सुजानगढ़ पहुंचे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, हुआ ऐतिहासिक स्वागत EWS सरलीकरण को लेकर सरकार को दी जयपुर-दिल्ली जाम करने की चेतावनी देर रात तक सड़कों पर डटे रहे युवा, जेसीबी से की गई पुष्पवर्षा भाटी ने सिद्धि गणेश मंदिर और वेंकटेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना सुजानगढ़। शिव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के सुजानगढ़ आगमन पर युवाओं और आमजन का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। अपने चहेते युवा नेता की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में शहर के युवा देर रात तक सड़कों पर डटे रहे। सुजला चौराहे से रेलवे बस स्टैंड तक आयोजित रोड शो के दौरान पूरे मार्ग पर समर्थकों ने जेसीबी से पुष्प वर्षा की और क्रेन के माध्यम से विशाल मालाएं पहनाकर भाटी का जोरदार स्वागत किया। रोड शो के दौरान व्यस्त कार्यक्रमों के बीच विधायक भाटी ने धार्मिक आस्था प्रकट करते हुए भगवान श्री सिद्धि गणेश मंदिर में हाजिरी लगाई। इसके पश्चात उन्होंने तिरुपति बालाजी (वेंकटेश्वर) मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। रोड शो के बाद आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) आरक्षण के नियमों के सरलीकरण की मांग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। भाटी ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष किसी जाति या वर्ग विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि कमजोर और वंचित तबके को उनका वाजिब हक दिलाने की लड़ाई है। उन्होंने सरकार को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि EWS नियमों के सरलीकरण के लिए वे लगातार गांव-ढाणी का दौरा कर जनता को लामबंद कर रहे हैं। यदि सरकार ने समय रहते इन विसंगतियों को दूर कर नियमों को सरल नहीं किया, तो आने वाले समय में जनता सड़कों पर उतरेगी और जयपुर तथा दिल्ली के मुख्य मार्गों को जाम करने से भी पीछे नहीं हटेगी। संबोधन के दौरान भाटी ने भारी समर्थन के लिए सुजानगढ़ की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के असीम आशीर्वाद के दम पर ही महज 26 वर्ष की उम्र में उन्हें विधानसभा में आमजन की आवाज बनने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र, युवा और समाज की हर वाजिब मांग को वे सरकार के समक्ष पूरी मजबूती से उठाते रहेंगे। सभा के दौरान उमड़े विशाल जनसैलाब ने गगनभेदी नारों और तालियों के साथ उनके वक्तव्य का पुरजोर समर्थन किया। बाईट__रविन्द्र सिंह भाटी का संबोधन.....0
0
Report
सेवा सेतु कैंप 2026: रावतभाटा में नागरिकों को सुविधाओं का सीधा लाभ
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रावतभाटा नगर पालिका क्षेत्र में सेवा सेतु अभियान-2026 के तहत शिविर आयोजित किया गया। 7 अक्टूबर को वार्ड संख्या 4 से 8 तक के नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ दिया गया। शिविर में कच्ची बस्ती के 6 पट्टे वितरित किए गए, वहीं जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। बिजली की लाइटों से संबंधित समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की गई। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार वाधवा, भाजपा नेता भुवनेश नागर, मंडल संयोजक हर्ष जैन और पार्षद रमेश राघव मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
नेपाल बॉर्डर से सटे बासोपट्टी थाना क्षेत्र के दुहबी बाजार में NIA सुरक्षा एजेंसियों ने की छापेमारी
Madhubani, Bihar:तस्कर के ठिकाने पर छापा। बिन्दु भूषण ठाकुर। मधुबनी में तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर है। नेपाल बॉर्डर से सटे बासोपट्टी थाना क्षेत्र के दुहबी बाजार में NIA और सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है।कथित तस्करी से जुड़े बताए जा रहे भरत महासेठ और हीरा महासेठ उर्फ चाची के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। कार्रवाई के दौरान कई संदिग्ध सामान बरामद होने की बात सामने आई है। वहीं,सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने छापेमारी वाले सभी ठिकानों को सील कर दिया है। नेपाल बॉर्डर इलाके में सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। NIA और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने तस्करी से जुड़े बताए जा रहे भरत महासेठ और हीरा महासेठ उर्फ चाची के करीब दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध सामान बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस टीम ने संबंधित 10 ठिकानों को सील कर दिया। जांच एजेंसियों के मुताबिक तस्करी का नेटवर्क सीमावर्ती इलाके से लेकर नेपाल तक फैले होने की आशंका है। इसी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठिकानों को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। बताया जा रहा है कि विगत माह में करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बताई गई हीरा महासेठ उर्फ चाची को गिरफ्तार किया गया था। अब एक बार फिर उसके कथित नेटवर्क से जुड़े ठिकानों पर एजेंसियों की कार्रवाई के बाद सीमावर्ती इलाके में तस्करी के नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं वहीं सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई से तस्करों में दहहत है ।सूत्रों की माने तो नेपाल बॉर्डर से जाली रुपया मादक पदार्थ जेवरात सहित अन्य प्रतिबंधित सामानों की तस्करी की जाती है।छापेमारी टीम में बिहार एसटीएफ, एनआईए पुलिस टीम सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां और मजिस्ट्रेट शामिल थे।0
0
Report
बारादरी में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, आरोपी फरार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के जैव-चर्चित जोगी नवादा मोहल्ले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहाँ शक्की पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी सतीश ने धारदार हथियार और सिलबट्टे से अपनी पत्नी सरोज पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे सरोज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति सतीश को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमों को लगा दिया है। पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्दी ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा।0
0
Report
ललितपूर में ई-रिक्शा के बाहर विशाल अजगर ने मचाई हलचल, रेस्क्यू टीम ने बचाया
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में घर के बाहर रखे एक ई रिक्शा में अचानक एक विशालकाय अजगर पहुँच गया, जिसके देखकर मोहल्ला वासियों में हड़कंप मच गया. लोगों ने ई रिक्शा में अजगर होने की सूचना रेस्क्यू टीम को दी, जिन्हों मौके पर अजगर को सुरक्षित पकड़कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया. जिसके बाद लोगों ने राहत की साँस ली, पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेहरूनगर मोहल्ले का है.0
0
Report
Advertisement
