icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273158
ZAZakir AliFollow22 Jan 2025, 10:00 am

Gorakhpur: समाजवादी पार्टी के युवा संगठन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने महंत राजू दास का पुतला फूंका

Campirganj, Uttar Pradesh:

समाजवादी पार्टी के युवा संगठन "मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड" के जिलाध्यक्ष अविनाश तिवारी के नेतृत्व में कथित महंत राजू दास का पुतला फूंका गया। इस पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान अविनाश तिवारी ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी के खिलाफ कोई भी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने महंत राजू दास के कई काले कारनामों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पास इस बारे में कई सबूत मौजूद हैं। तिवारी ने आरोप लगाया कि महंत राजू दास ने जनपद अयोध्या में संत श्याम सुंदर दास जी की मणि पर्वत स्थित रामायण कुटिया को कब्जाने का प्रयास किया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जदयू की चेतावनी से NDA टेंशन, नीतीश कुमार का नाम अगला सौ साल तक बरकरार?

Hajipur, Bihar:चिराग के बाद जदयू ने भी दिया एनडीए को टेंशन।एनडीए को जदयू ने दिया चेतावनी।जदयू सांसद संजय झा का बड़ा बयान।बिहार में कोई भी दल बगैर जदयू के नहीं कर सकता राजनीति।अगले सौ वर्षों तक रहेगा नीतीश कुमार का नाम। फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम में भाग लेने हाजीपुर पहुंचे जदयू सांसद संजय झा द्वारा दिए गए बयान से बिहार की राजनीति गरमाने की पूरी पूरी संभावना है।दरअसल कार्यक्रम के दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए संजय झा ने कहा कि बिहार में किसी भी दल को राजनीति करना होगा तो जदयू के आस पास ही करना होगा।उन्होंने कहा कि बिहार की सभी पार्टियों में जदयू 20 है किसी भी दल से 19 नहीं है।आगे उन्होंने कहा कि अगले सौ वर्षों तक नीतीश जी का नाम और उनका काम रहेगा।इसके अलावे जदयू सांसद ने लोगो से कहा कि अब हमारे नेता निशांत है और इन्ही के नेतृत्व में हमे आगे काम करना है।वहीं फरक्का जल सन्धि को लेकर जदयू सांसद ने लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोला और कहा कि जिस समय फरक्का जल सन्धि हुआ था उस समय बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव थे और उनके रहते बिहार के साथ इतना बड़ा अन्याय हो गया और उन्होंने कुछ नहीं किया।बहरहाल नीतीश संवाद कार्यक्रम के तहत एक तरफ जदयू जहाँ निशांत के ताजपोशी की तैयारी कर रही है वहीं अपने सहयोगियों को भी यह बताने का प्रयास कर रही है कि बिहार की राजनीति का बड़ा भाई कभी भी जदयू ही है और जदयू ही रहेगा।ऐसे में देखना होगा कि जदूय सांसद के इस बयान के बाद एनडीए के घटक दलों की तरफ से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है。
0
0
Report

एयर चीफ़ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने रिटायरमेंट के संकेत दिए; सेना का नया फोकस क्षमता-केन्द्रित

RKRavi KantJust now
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह कहते हैं, "...मुझे लगता है कि यह आखिरी बार है जब मैं यूनिफॉर्म में ऐसी किसी सभा को संबोधित कर रहा हूँ। आप जानते हैं कि मेरे उत्तराधिकारी की घोषणा पहले ही हो चुकी है, इसलिए अब मेरे रिटायरमेंट की तारीख को लेकर किसी के मन में कोई संदेह नहीं है..." कि स्थिति ऐसी ही है और हमने पिछले कुछ वर्षों में इसे देखा भी है। एयर फ़ोर्स का फ़ोकस अब प्लेटफ़ॉर्म-केंद्रित होने के बजाय क्षमता-केंद्रित हो गया है, और साथ ही अलग-अलग हिस्सों के एकीकरण (इंटीग्रेशन) पर भी ध्यान दिया जा रहा है। 'ऑपरेशन सिंधु' के दौरान यह काफ़ी काम आया और इसने अपनी अहमियत साबित की है... इन कॉन्ट्रैक्ट्स पर शायद इसी फाइनेंशियल ईयर में या पक्के तौर पर अगले फाइनेंशियल ईयर में साइन हो सकते हैं। जहाँ तक C-295 एयरक्राफ्ट की बात है, हमें बाहर से 16 एयरक्राफ्ट मिलने थे और बाकी 40 भारत में बनने थे; 17वाँ एयरक्राफ़्ट, यानी भारत में बनने वाला पहला एयरक्राफ्ट, अभी प्रोडक्शन टेस्टिंग के दौर में है। कुछ छोटी-मोटी दिक्कतें हैं जिन्हें ठीक किया जा रहा है, उम्मीद है कि एक-दो महीने में यह तैयार हो जाएगा...
0
0
Report

रेवाड़ी में महिला आयोग का मंच: 14 मामलों का मौके पर समाधान

Rewari, Haryana:रेवाड़ी में महिला आयोग की बेंच: आयोग आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचीं चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शी, 19 में से 14 मामलों का मौके पर समाधान...दो मामले में सभागार से ही गिरफ्तारी के आदेश....बुजुर्ग मां के साथ मारपीट पर एक्शन: बेटे द्वारा जेवर छीनने और मारपीट के मामले में चेयरपर्सन ने खुद दखल देकर कराया समाधान....दोषी कोई भी हो, होगी कार्रवाई: महिला आयोग की दो टूक—कानून की नजर में सब बराबर, झूठी शिकायत देने पर भी होगी निष्पक्ष जांच....आयोग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रेवाड़ी में सुनी गईं महिलाओं की समस्याएं....बुजुर्ग माता-पिता के साथ बेटों के दुर्व्यवहार की बढ़ती घटनाओं पर महिला आयोग ने जताई गहरी चिंता....रेवाड़ी नागरिक अस्पताल का भी किया औचक निरीक्षण....मौके पर मिली खामियों को सुधारने के निर्देश दिए गए।
0
0
Report
Advertisement

भिवंडी में भाजपा ने विकसित भारत के सपनों के साथ सेवा ज्योत कार्यक्रम शुरू किया

Thane, Maharashtra:भिवंडीमध्ये भाजपचा सेवा ज्योत कार्यक्रम विकसित भारत संकल्पासाठी रॅली.. भाजपा कार्यालय ते धामणकर नाका रॅली पायल सिनेमा ते आमदार महेश चौघुले निवासस्थानापर्यंत आयोजन... भिवंडीमध्ये भारतीय जनता पार्टीच्या वतीने सेवा ज्योत कार्यक्रमाचे आयोजन करण्यात आले होते. पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या वाढदिवसानिमित्त आणि त्यांच्या 25 वर्षांच्या मुख्यमंत्री आणि पंतप्रधान म्हणून केलेल्या सेवेच्या निमित्ताने हा एक महिना सेवा कार्यक्रम राबवला जात आहे. भाजपा कार्यालयापासून धामणकर नाका, पायल सिनेमा ते आमदार महेश चौघुले यांच्या निवासस्थानापर्यंत हा सेवा ज्योत कार्यक्रम संपन्न झाला. यावेळी भिवंडी पूर्वचे आमदार महेश चौघुले, भाजपा शहर अध्यक्ष रवी सावंत, नगरसेवक परेश उर्फ राजू चौघुले यांच्यासह मोठ्या संख्येने भाजपा कार्यकर्ते उपस्थित होते. सर्व कार्यकर्त्यांनी गळ्यात भाजपाचा झेंडा आणि खांद्यावर भगवा उपरणे परिधान केले होते. यावेळी आमदार महेश चौघुले यांनी माध्यमांशी बोलताना सांगितले की, मोदीजींचे स्वप्न आहे 2047 पर्यंत विकसित भारत व्हावा. भारतीय जनता पार्टीची स्थापना 1980 साली झाली तेव्हा 2 खासदार होते, आज मोदीजींनी हिंदुत्वाच्या एकतेवर 300 पेक्षा जास्त जागा आणल्या. राम मंदिर असो, काश्मीरचा 370 कलम असो, जी कामे कधीही शक्य नव्हती ती मोदीजींनी करून दाखवली. महिला, युवक, ज्येष्ठ, विद्यार्थ्यांसाठी अनेक योजना आणल्या. पूर्वी 100 रुपये पाठवले तर 15 रुपयेच मिळायचे, आता डायरेक्ट बँकिंगमुळे पूर्ण पैसे लोकांच्या खात्यात येतात. विरोधकांकडे भ्रष्टाचारावर बोलण्यासारखा एकही मुद्दा नाही, देश चांगला चालला आहे.
0
0
Report

लाडवा मंडी में धान की आवक के बीच जाम-उठान समस्या पर मंत्री से सवाल

Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र के लाडवा की अनाज मंडी में पहुंचे, हरियाणा के कृषि एंव किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा उनहोंने कहा किधान की खरीद के बीच किसानों की समस्याओं को लेकर मंत्री से सवाल کیے गए। मंत्री ने सरकार की ओर से किसानों के लिए किए गए काम गिनाए, वहीं मंडी में भारी आवक के चलते जाम और उठान की समस्या को लेकर भी सवाल उठे। लाडवा अनाज मंडी में धान की बंपर आवक के चलते मंडी के सभी गेट जाम नजर आए। हालात ऐसे रहे कि मुख्यमंत्री के काफिले को भी मुख्य सड़क के बजाय लिंक मार्ग से मंडी में प्रवेश करना पड़ा। इसी दौरान किसानों की समस्याओं और मंडी में व्यवस्थाओं को लेकर मंत्री से सवाल किए गए। मंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों की कई समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार काम किया है। आधार कार्ड से लेकर किसानों को मिलने वाली सुविधाओं, फसलों के भाव और एमएसपी तक कई स्तर पर फैसले लिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि कुछ फसलों के भाव में अंतर किया गया और एमएसपी तय करने से किसानों को फायदा हुआ है। इसके अलावा 36 फसलों को लेकर कैबिनेट स्तर पर योजना लाई गई और पोर्टल के माध्यम से भी किसानों को लाभ पहुंचाने का दावा किया गया। मंत्री ने कहा कि इस बार धान की आवक बहुत तेजी से हो रही है। पहले फसल का सीजन करीब डेढ़ महीने तक चलता था, लेकिन अब मशीनों के इस्तेमाल के कारण बड़ी मात्रा में फसल महज 15 से 20 दिनों में सीजन रह गया है ऐसे में एक साथ ज्यादा आवक होने पर मंडियों में जाम की स्थिति बनना स्वाभाविक है। किसानों की सबसे बड़ी समस्या उठान को लेकर भी सामने आई। किसानों का कहना है कि मंडी में फसल पहुंचने के बाद उठान में देरी हो रही है। इसके अलावा पोर्टल पर दर्ज जमीन और मंडी में गेट पास बनवाते समय दर्ज क्षेत्रफल में भी अंतर की शिकायतें किसानों ने उठाईं। किसानों ने बताया कि उन्होंने पोर्टल पर दो एकड़ जमीन का विवरण दर्ज करवाया था, लेकिन मंडी में पास कटवाने के दौरान सत्यापन में केवल एक एकड़ क्षेत्र ही दर्ज किया जा रहा है। यानि सरकार जहां मंडियों में खरीद व्यवस्था बेहतर होने का दावा कर रही है, वहीं किसानों की शिकायतों में उठान, गेट पास और पोर्टल पर जमीन के सत्यापन से जुड़ी दिक्कतें अभी भी सामने आ रही हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इन समस्याओं का समाधान कितनी जल्दी करता है।
0
0
Report

210 किलो डोडा पोस्त: हाईकोर्ट ने जमानत खारिज कर दी

Jodhpur, Rajasthan:210 किलो डोडा पोस्त में आरोपी की जमानत खारिज, हाईकोर्ट बोला- लंबी हिरासत पर्याप्त आधार नहीं जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने 210 किलो डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में आरोपी शकूर खान को जमानत देने से इनकार कर दिया। न्यायाधीश संदीप शाह ने कहा कि बरामद मादक पदार्थ व्यावसायिक मात्रा से काफी अधिक है। ऐसे मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 37 के तहत जमानत की कठोर शर्तें लागू होती हैं। केवल लंबे समय से जेल में रहने के आधार पर जमानत नहीं दी जा सकती。 आरोपी की ओर से तर्क दिया गया कि डोडा पोस्त उसके ससुर इल्मुद्दीन के नाम दर्ज शेड से बरामद हुआ था और शेड पर उसका न तो स्वामित्व था और न ही कब्जा। कोर्ट ने कहा कि मादक पदार्थ की बरामदगी में केवल संपत्ति का मालिक होना ही निर्णायक नहीं है। यह भी देखा जाना जरूरी है कि आरोपी को नशीले पदार्थ की जानकारी थी और उस पर उसका वास्तविक या रचनात्मक नियंत्रण था या नहीं。 कोर्ट ने रिकॉर्ड के आधार पर कहा कि पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके पर मौजूद था और अभियोजन के अनुसार उसने भागने का प्रयास किया। शेड से 11 प्लास्टिक कट्टों में कुल 210 किलो डोडा पोस्त मिला। रिकॉर्ड में आरोपी और सुनील बिश्नोई के बीच कथित लेन-देन से जुड़ी कॉल, चैट और मोबाइल लोकेशन का भी उल्लेख था。 धारा 42 के उल्लंघन की दलील भी कोर्ट ने खारिज कर दी। अदालत ने माना कि कार्रवाई करने वाले एसएचओ दलपत सिंह को संबंधित अधिसूचना के तहत अधिकार प्राप्त था और एसपी फलोदी ने भी कार्रवाई के निर्देश दिए थे。 आरोपी 14 मार्च 2024 से जेल में है, लेकिन कोर्ट ने कहा कि यह अवधि अकेले लंबी हिरासत के आधार पर जमानत देने के लिए पर्याप्त नहीं है। अपराध में 10 से 20 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है और आरोपी आधी अवधि भी पूरी नहीं कर चुका है। धारा 37 की शर्तें पूरी नहीं होने पर जमानत अर्जी खारिज कर दी गई।
0
0
Report
Advertisement

PM Modi के 25 वर्ष पूरा करने के अवसर पर सेवा ज्योति यात्रा निकली

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और कार्यकाल को लेकर सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, केशशिल्प आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। इस दौरान देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया। बेमेतरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली गई सेवा ज्योति यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के कार्यकाल और देश के विकास में उनके योगदान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और केशशिल्प आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास समेत जनप्रतिनिधि यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। बाइट: गौरीशंकर श्रीवास, अध्यक्ष, केशशिल्प आयोग
0
0
Report

आगर-मालवा में स्वामित्व योजना के विरोध पर पटवारी धरना, बहाली फिर से मांग

Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर-मालवा में स्वामित्व योजना को लेकर पटवारियों का विरोध अब और तेज हो गया है। जिलेभर के पटवारी आज कलेक्टोरट पहुंचे, धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पटवारियों ने ‘जिला प्रशासन हाय-हाय’ और ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। पटवारी संघ ने जिले के पांच परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त किए जाने को अन्यायपूर्ण बताते हुए तत्काल बहाली की मांग की है। वीओ- पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में स्वामित्व योजना की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पटवारियों का कहना है कि जब किसी व्यक्ति का नाम पहले से खसरे और राजस्व रिकॉर्ड में भूस्वामी के तौर पर दर्ज है, तो उसी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री क्यों कराई जा रही है। संघ ने यह भी सवाल उठाया कि रजिस्ट्री में पटवारियों को विक्रेता क्यों बनाया जा रहा है, जबकि पटवारी किसी जमीन के विक्रेता नहीं हो सकते। संघ का आरोप है कि योजना के विरोध के चलते जिले के पांच पटवारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। बाइट - नितिन रघुवंशी, जिलाध्यक्ष पटवारी संघ आगर वीओ- विरोध के दौरान पटवारियों ने सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर होने का फैसला भी लिया। संघ ने तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश की सूचना देते हुए चेतावनी दी है कि पांचों पटवारियों को सम्मानपूर्वक बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। पटवारियों ने साफ कर दिया है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

नर्मदापुरम-भोपाल हाईवे पर LPG सिलेंडर भरे ट्रक की भिड़ंत, जाम लगा; हादसे में दो घायल

Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम के भोपाल-बैतूल नेशनल हाईवे पर बागदेव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत से हड़कंप मच गया। टक्कर के बाद LPG गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गया और देखते ही देखते गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। सड़क पर सिलेंडर बिखरे देख वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपनी गाड़ियां घटनास्थल से दूर खड़ी कर दीं। हादसे के बाद हाईवे के दोनों तरफ करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक और कंडेक्टर घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें पुलिस ने डायल-112 की मदद से इटारसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। केसला थाना क्षेत्र के बागदेव में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे यह भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, बैतूल की तरफ से इटारसी आ रहा LPG सिलेंडरों से भरा ट्रक क्रमांक MP 07 GA 9499 सामने से आ रहे जेसीबी लोड ट्रक क्रमांक HR 14 B 6935 से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि LPG सिलेंडरों से भरा ट्रक सड़क किनारे झाड़ियों में जा पलटा। ट्रक में रखे सिलेंडर सड़क पर फैल गए। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के दौरान ट्रक में आग लगने की अफवाह फैलते ही मौके पर मौजूद लोगों और वाहन चालकों में दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर इटारसी नगरपालिका और ऑर्डनेंस फैक्ट्री की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। हालांकि राहत की बात यह रही कि गैस सिलेंडरों में कोई विस्फोट नहीं हुआ। अगर सिलेंडरों में आग या धमाका होता तो हादसा और भी गंभीर रूप ले सकता था। सूचना मिलते ही केसला पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरे LPG सिलेंडरों को हटाने का काम शुरू किया। पुलिस ने सिलेंडरों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया। हादसे के चलते हाईवे के दोनों तरफ करीब एक घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पुलिस ने घायल चालक और कंडेक्टर को डायल-112 की मदद से इटारसी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल केसला पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

ग्वालियर पुलिस ने नकबजनी के बड़े मामले में दो शातिर गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर पुलिस को नकबजनी के एक बड़े मामले में सफलता मिली है। महाराजपुरा थाना पुलिस ने 16 लाख 70 हजार रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। आरोपیوں के पास से सोने-चांदी के जेवरात, लैपटॉप और कैमरा बरामद किया गया है। दअरसल फरियादी शैलेन्द्र सिंह राजावत निवासी शिवनिवारा, रामनगर, भिण्ड रोड ने थाना महाराजपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 जून 2026 की रात वह परिवार के साथ फर्स्ट फ्लोर पर सोने चला गया था और ग्राउंड फ्लोर पर ताला लगा दिया था। सुबह नीचे आया तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चेक करने पर सोने-चांदी के जेवरात, लैपटॉप और नगदी गायब मिले। इस पर थाना महाराजपुरा पुलिस ने मामला दर्ज किया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए और संदिग्धों को चिन्हित किया। मुखबिर की सूचना पर दो संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ किया तो उन्होंने अपने नाम पवन उर्फ प्रतिभान सिंह राजावत और उदय सोनी बताए और चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया। रिमांड पर पूछताछ के दौरान उनकी निशादेही पर चोरी का माल बरामद किया गया। इसमें 01 एचपी लैपटॉप, चार्जर व माउस, 01 कैनन कैमरा, 02 हाथ घड़ी, 110 ग्राम सोना के जेवरात और 150 ग्राम चांदी के जेवरात शामिल हैं। बरामद माल की कीमत लगभग 16 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों चोरों से अन्य चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है जैसी संकेत मिल रहे हैं कि चोरों से और चोरी के खुलासे हो सकते हैं।
0
0
Report

कैथल अनाज मंडी: मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने तत्काल कार्रवाई कराई खरीद सुनिश्चित

DDEVSHRI21m ago
Kaithal, Haryana:कैथल अनाज मंडी में मंत्री कृष्ण लाल पंवार द्वारा फसल खरीद व्यवस्था का जायजा लिया गया। किसान की शिकायत पर मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मंत्री ने सरकारी खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और नियमानुसार फसल की खरीद सुनिश्चित की जाए। एसडीएम को पूरी व्यवस्था की निगरानी करने और रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए गए। मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार दाना-दाना फसल खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है और मंडियों में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए निगरानी जारी है।
0
0
Report
Advertisement

MAP से कलाकंद की शेल्फ लाइफ 30 दिन, अलवर सरस डेयरी देशभर में पहुंचाएगी

Alwar, Rajasthan:कलाकंद की शेल्फ लाइफ 30 दिन, MAP तकनीक से देशभर में पहुंचेगा अलवर सरस का मशहूर कलाकंद अलवर। अलवर सरस डेयरी के चेयरमैन नितिन सांगवान के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर प्रेसवार्ता आयोजित कर डेयरी की एक साल की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रेसवार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला प्रवक्ता लक्ष्मीनारायण और अंजू शर्मा भी मौजूद रहे। चेयरमैन नितिन सांगवान ने बताया कि अलवर सरस के मशहूर कलाकंद की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए करीब 25 लाख रुपए की लागत से मॉडिफाइड एटमॉस्फियर पैकेजिंग (MAP) मशीन स्थापित की गई है। मशीन करीब 15 दिन में शुरू हो जाएगी। इसके बाद नाइट्रोजन गैस पैकेजिंग और एयरटाइट सीलिंग तकनीक के जरिए कलाकंद की शेल्फ लाइफ 7 से 10 दिन से बढ़कर करीब 30 दिन तक हो सकेगी। इससे अलवर सरस के कलाकंद को लंबी दूरी के बाजारों तक पहुंचाने और देशभर में सप्लाई बढ़ाने का रास्ता साफ होगा। सांगवान ने बताया कि डेयरी की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए प्रतिदिन 3 लाख लीटर क्षमता वाले नए प्लांट की स्थापना का काम भी शुरू हो चुका है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में दूध संग्रहण नेटवर्क को मजबूत करने के लिए नए मिल्क कलेक्शन सेंटर खोले गए हैं, जिससे दुग्ध उत्पादक किसानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि डेयरी से जुड़े किसान परिवारों के लिए बेटी की शादी के अवसर पर 21 हजार रुपए का भात देने की नई पहल शुरू की गई है। इसके अलावा सचिवों के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। सामान्य मृत्यु की स्थिति में सहायता राशि 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए, दुर्घटना में मृत्यु पर 2 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए और गंभीर बीमारी के इलाज के लिए सहायता राशि 1 लाख से बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दी गई है। प्रेसवार्ता के दौरान नितिन सांगवान ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में डेयरी के विस्तार, किसानों से जुड़ी योजनाओं और उत्पादों की बाजार पहुंच बढ़ाने के लिए किए गए कार्यों की정보 दी।
0
0
Report

हनुमान बेनीवाल के दौरे से घड़साना के किसानों का आंदोलन तेज, 10 अक्टूबर को बड़ी सभा

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी की मांग को लेकर घड़साना में किसानों का आंदोलन 27वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को व्यापार मंडल में किसानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंदोलन की वर्तमान स्थिति और आगामी रणनीति की जानकारी दी। किसानों ने कहा कि मांगों को लेकर संघर्ष लगातार जारी रहेगा। किसानों ने बताया कि किसानों की आवाज को मजबूती देने के लिए आरएलपी सुप्रीमो एवं सांसद हनुमान बेनीवाल 10 अक्टूबर को घड़साना पहुंचेंगे। इस दौरान उनके समर्थन में बड़ी किसान सभा आयोजित की जाएगी। किसानों ने सभा में हजारों किसानों के पहुंचने की उम्मीद जताई है। बेनीवाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर आंदोलन से जुड़े किसानों में उत्साह है। किसानों ने स्पष्ट किया कि मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top