Back
सीवान में पत्रकार पर गोली: खून से लथपथ पत्रकार की हालत गंभीर
ASAmit Singh
Feb 12, 2026 19:00:23
Siwan, Bihar
सीवान में बेखौफ बदमाशों ने दैनिक अखबार के पत्रकार को गोली मारी है। गोली पत्रकार रमेश सिंह के पेट में लगी है जिसमें घायल को सीवान सदर अस्पताल लाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित पत्रकार शादी समारोह से घर लौट रहे थे,इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना पचरुखी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि दैनिक अखबार के पत्रकार रमेश सिंह एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार दो की संख्या में अपराधियों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली पत्रकार के पेट में जा लगी। जिससे वह खून से लथपथ हो कर जमीन पर गिर पड़े। वहीं घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीवान सदर अस्पताल लाया गया है। जहां घायल का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीवान एसपी पूरन कुमार झा सदर अस्पताल में घायल पत्रकार से मिलने पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। एसपी ने बताया कि घटना स्थल से गोली का एक खोखा बरामद किया गया है। घटना प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश का लग रहा है। पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 12, 2026 19:01:020
Report
जांजगीर-चांपा के नेताजी चौक पर एक्टिवा में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची; डायल 112 की अनुपस्थिति पर सवा
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 12, 2026 18:46:320
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 12, 2026 18:46:040
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 12, 2026 18:45:500
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 18:45:29Noida, Uttar Pradesh:पंचायत चुनाव से पहले सरकार बनाएगी पिछड़ा वर्ग आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के आधार पर होंगे पंचायत चुनाव, सरकार ने हाईकोर्ट को अपने हलफनामों में जानकारी दी
0
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 12, 2026 18:45:210
Report
STSharad Tak
FollowFeb 12, 2026 18:32:110
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 18:31:540
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 12, 2026 18:31:430
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 12, 2026 18:31:220
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 12, 2026 18:31:090
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 12, 2026 18:30:430
Report