273212
गोरखपुर-गांवों कस्बों में नहीं होती नियमित सफाई और छिड़काव
Khajani, Uttar Pradesh:गोरखपुर जिले के खजनी ब्लाॅक क्षेत्र के गांवों, कस्बों में मच्छरों का प्रकोप बहुत अधिक बढ़ गया है।मच्छरों के काटने से लोग बीमार भी होते हैं। मगर मच्छर रोधी दवाओं के छिड़काव की कोई व्यवस्था नहीं है,ब्लॉक में वर्षों से छिड़काव के लिए फागिंग मशीनें नहीं हैं। पंचायत राज विभाग के सफाईकर्मियों द्वारा भी गांवों कस्बों में सफाई और फागिंग नहीं की जाती, बीते 3 वर्षों से ब्लाॅक के 85 ग्रामसभाओं में कहीं भी मच्छरों से बचाव के लिए छिड़काव नहीं कराया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सहकारिता विभाग में भ्रष्टाचार सफाई अभियान शुरू, सचिव ने नेहरू भवन पर कड़ा निरीक्षण
Jaipur, Rajasthan:वरिष्ठ IAS डॉ. समित शर्मा एक बार फिर चर्चा में है। सहकारिता विभाग में भ्रष्टाचार की सफाई अभियान शुरू हो गया है। आशीष चौहान, जयपुर-राजस्थान में वरिष्ठ आईएएस डॉ. समित शर्मा एक बार फिर से चर्चा में है। अबकी बार समित शर्मा की चर्चा सहकारिता विभाग में शुरू हो गई है क्योंकि यहां आते ही उन्होंने पूरे विभाग ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है। इससे पहले सामाजिक न्याय, जलदाय विभाग में भी सफाई अभियान चलाया था, जिसके बाद समित शर्मा ने भ्रष्टाचार की सफाई की। चाहे पेंशन योजना हो या जल जीवन मिशन घोटाला, समित शर्मा ने अनियमितताओं पर लगाम लगाने की कोशिश की। यही कहा जा रहा है कि अब बारी है सहकारिता विभाग ने भ्रष्टाचार की सफाई की। विशेष सफाई अभियान की शुरूआत: सहकारिता विभाग में कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने, कार्यालयों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘स्वच्छ सहकार, समृद्ध सहकार’ विशेष अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान 29 मई 2026 तक चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा, जिसमें कार्यालयों की साफ-सफाई सहित चिह्नित रिकॉर्ड, कबाड़ के निस्तारण की कार्यवाही की जाएगी। सहकारिता विभाग के सचिव और रजिस्ट्रार समित शर्मा ने नेहरू सहकार भवन में कार्यालयों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए कार्यस्थल की स्वच्छता और व्यवस्थित कार्यप्रणाली पर जोर दिया। शर्मा ने कहा कि कार्यालयों में रिकॉर्ड के अव्यवस्थित प्रबंधन, अनुपयोगी सामग्री के संधारण, अस्वच्छता से राजकार्य प्रभावित होता है। आमजन में विभाग की नकारात्मक छवि बनती है। यदि कार्यालय साफ-सुथरा और व्यवस्थित रहेगा तो न केवल कार्य करने का सकारात्मक माहौल बनेगा, बल्कि कार्यों के निष्पादन में भी तेजी आएगी। इससे वांछित रिकॉर्ड तत्काल उपलब्ध हो सकेगा साथ ही, स्वच्छता बनाए रखने से कई बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है।0
0
Report
फतेहाबाद में जनगणना ड्यूटी नहीं करने पर TGT अध्यापक पर FIR दर्ज
Chandigarh, Chandigarh:Census : जनगणना ड्यूटी ना करने पर फतेहाबाद में TGT अध्यापक पर दर्ज हुई FIR0
0
Report
यूपी के मुज़फ्फरनगर में योगी फोर्स का ऑपरेशन जारी, लुटेरे मुठभेड़ में घायल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग योगी फ़ोर्स का ऑपरेशन लंगड़ा जारी पुलिस की लुटेरों से हुई मुठभेड़ मुठभेड़ मे दो बदमाश हुए गोली लगने से घायल घंटो पहले पुलिस क़ो चकमा देकर हुए थे फरार घायल बदमाश सागर और अभिषेक है लुटेरे दोनों लुटेरे पुलिस से बचकर थे जंगल मे छिपे दोनों लुटेरों ने अपने साथियो के साथ मिलकर की थी लूट घायल लुटेरों के पास से दो तमँचे कारतूस बरामद थाने नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सिलाजुद्दी के जंगल मे हुई मुठभेड़0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में हीटवेव का दौर शुरू, तापमान 45 डिग्री तक पहुँच सकता है
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अब आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। हालांकि उत्तर-पूर्वी जिलों में अगले 2 से 3 दिन हल्की बारिश और मेघगर्जन की संभावना बनी हुई है। वहीं, आने वाले 3 से 4 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 9 मई से पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का नया दौर शुरू हो सकता है, जहां तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। इसके साथ ही जोधपुर संभाग में 7 मई से तेज धूलभरी हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।0
0
Report
बंगाल में सत्ता पलट के बाद भाजपा ने सदस्यता लेने का नया नियम जारी किया
Kolkata, West Bengal:बंगाल में सत्ता बदलते ही, पार्टी बदलने का पार्टी शुरू, भाजपा ने कहा आप अपने स्वयं भाजपा का सदस्य घोषित नहीं कर सकते. बंगाल में भगदड़ शुरू... नेताओ का पार्टी छोड़ने का दौर शुरू... बंगाल में सत्ता भाजपा कर हाथ आते ही अपने आप को भाजपाई कर रहे घोषित... भाजपा बंगाल सार्वजनिक सूचना जारी की... कोई भी व्यक्ति स्वयं को भाजपा का सदस्य घोषित नहीं कर सकता. जब तक भाजपा आधिकारिक तौर पर किसी को भाजपा का सदस्य स्वीकार नहीं करती, तब तक वह खुद को भाजपा का सदस्य होने का दावा नहीं कर सकता।0
0
Report
ARTS, COMMERCE और SCIENCE के टॉप रैंकर्स घोषित
Ranchi, Jharkhand:ARTS 1. CHHOTI KUMARI – Rank 1 2. ANKIT KUMAR – Rank 2 3. ANSHU KUMARI – Rank 3 COMMERCE 1. SWETA PRASAD – Rank 1 2. KRISH KUMAR BARNWAL – Rank 2 3. PRIYANSHI KHATRI – Rank 3 SCIENCE 1. RASHIDA NAAZ – Rank 1 2. MD FAIZAN ALAM – Rank 2 3. AKANKSHA KUMARI – Rank 3 4. SANA AAFRIN – Rank 30
0
Report
Advertisement
ललितपुर में पाइपलाइन बिछाने के कारण सड़कों पर टूटी-फूटी हालत, लोग परेशान
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पेयजल योजना के तहत डाली जा रही पाइपलाइनों के लिये खोदी जा रही सड़कें लापरवाह ठेकेदारों की वजह से आम जनता के लिये परेशानीयों का सबब बनी हुई है । शहर क्षेत्र की गलियों और सड़कों में जहां पाइपलाइन डालने के लिये खोदी गयी सड़कों को बिना मरम्मत के मिट्टी ही डालकर छोड़ दी गयी है । जिसमें वाहन फस रहे और लोग चोटिल हो रहे है । ताजा मामले में तालाबपुरा मोहल्ले में एक मरीज को लेने जा रही एम्बुलेंस खोदी गयी सड़क की मिट्टी में फस गयी ,जो कई घँटों तक मिट्टी में फसी रही । इसी तरह लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।0
0
Report
शाहपुर में खेत में बारूदी गोले से दो गायों की मौत, आरोपी गिरफ्तार
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहां एक व्यक्ति ने जंगली सूअर को मारने के लिए अपने ही खेत में बारूदी गोले बिछा दिए। इस घटना में 2 गायों की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि 4 मवेशी गंभीर रूप से घायल हैं,जिनका इलाज जारी है। दरअसल मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोयलारी का है,जहां आरोपी राकेश चौहान ने अपने खेत में जानवरों से परेशान होकर अवैध रूप से विस्फोटक तैयार किए। इन बारूदी गोलों पर आटा और दाल का लेप लगाया गया था,ताकि मवेशी उन्हें खा लें और विस्फोट हो जाए। जैसे ही मवेशियों ने इन्हें खाया जिसके बाद जोरदार धमाके हुए,जिससे 2 गायों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि 4 अन्य मवेशियों के जबड़े बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था,जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही भौंरा पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से 9 जिंदा बारूदी गोले मिले,जिसके बाद नर्मदापुरम से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। BDS टीम ने सभी जिंदा विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि इंसानियत को भी झकझोरने वाली है।0
0
Report
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के जन्मदिन पर गौसेवा व सामाजिक कार्य
Ajmer, Rajasthan:प्रदेश के जलसंसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का जन्मदिन इस बार खास अंदाज़ में सेवाभाव और पुण्य कार्यों के साथ मनाया गया... कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए माघव गौशाला पहुंचकर गौसेवा की तथा गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया ..इस दौरान कार्यकर्ताओ ने उत्साहपूर्वक केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीٹھा कराया और मंत्री रावत की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और संगठन की एकजुटता साफ झलकती रही। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान रामचंद्र थाकण, भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सामरिया, राजेंद्र ओझा, प्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
जालौन में संदिग्ध मौत: घर के अंदर फंदे से लटकी महिला का मामला
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के करमेर गांव में एक 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मृतका की पहचान 32 बर्षीय उमा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी शादी वर्ष 2014 में हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। महिला का पति खेती-किसानी का काम करता है और परिवार सामान्य रूप से गांव में रह रहा था। घटना उस समय सामने आई जब परिजनों और ग्रामीणों ने महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध माना जा रहा है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। ससुराल पक्ष का कहना है कि परिवार में किसी प्रकार का बड़ा विवाद पहले सामने नहीं आया था। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
पश्चिम बंगाल के अपराधी ने साहिबगंज में शव छुपाकर फरार किया; प्रेम-विवाह हत्या का मामला
Sahibganj, Jharkhand:पश्चिम बंगाल में सरकार बदलते देख अब अपराधियों ने भी अपराध के साक्ष्य छुपाने का बेहतर जगह पश्चिम बंगाल के सीमा से सटे झारखण्ड के साहिबगंज जिला को चुना हैं. इसका खुलासा तब हुआ जब अपराधियों ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के फरक्का में हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद शव को ठिकाने लगाने के इरादे से झारखण्ड के साहिबगंज जिला का बारहारवा थाना क्षेत्र में फेंक कर फरार हो गया. जिसकी सुचना मिलने पर बारहरवा थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 85/2026 दर्ज कर अनुसन्धान शुरू किया. जिसके मुख्य अभियुक्त को झारखण्ड पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिला कालियाचक से गिरफ्तार किया. इससे पूर्व दो अभियुक्तों को पुलिस ने मुर्शिदाबाद जिला के फरक्का थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था. दरअसल यह पुरा मामला 8 अप्रैल 2026 की हैं जब बारहरवा थाना को यह सुचना मिली की थाना क्षेत्र के चावलछल्ला एवं लाधोपाडा के बीच किसी अज्ञात वाहन से एक शव फेंक कर पश्चिम बंगाल की ओर चला गया. जिसकी पुष्टि के बाद पुलिस ने अपने वरीय पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी. और फिर अनुशंधान शुरू हुआ जो kaafi चौकाने वाला सामने आया. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला थाना फरक्का के क्लैडांगा निवासी चन्दन बेसरा की हत्या उनकी पत्नी पिंकी बेसरा उर्फ़ पिंकी बीबी ने अपने प्रेमी राशेद अली के साथ मिलकर कर दी. और शव को छुपाने के इरादे से झारखण्ड के साहिबगंज जिला का बारहरवा थाना क्षेत्र में फेंक कर फरार हो गई थी. पिंकी बेसरा का प्रेम विवाह चन्दन बेसरा से हुआ था. जो फरक्का के मुस्तफ़ा काम्प्लेक्स में किराये पर रहती थी. बाद में चन्दन बैरसा से झगड़ा होने के करण अपने घर चली गई. लेकिन इस बीच फरक्का का रहने वाला राशेद से उनकी नजदीकी बढ़ी और शारीरिक सम्बन्ध हो गया. जिसकी जानकारी चन्दन बेसरा को मिला. इसको लेकर चन्दन ने फ़ोन से बात किया. तो उन्हें फरक्का थाना क्षेत्र के लोहापट्टी में बात करने के लिए बुलाया. चन्दन बेसरा के लोहापट्टी पहुँचने के बाद राशेद अली भी पहुँ ध गया जिसे देख चन्दन बेसरा काफी भड़क गए. इसके पिंकी बेसरा और राशेद अली ने गला दबा कर चन्दन बेसरा की हत्या कर दी और शव को बंगाल के सीमा से बाहर झारखण्ड के साहिबगंज सीमा में फेंक दिया. इस कांड से यह खुलासा हुआ की अब पश्चिम बंगाल के अपराधी झारखण्ड का इस्तेमाल कर रहा हैं.0
0
Report
दिल्ली-एनसीआर के शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, जंगलों में गोदाम से 12 गाड़ियाँ बरामद
Noida, Uttar Pradesh:पुलिस ने दबोचे दो शातिर वाहन चोर, चोरी की 10 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी बरामद, चोरी की बाइक छुपा रखा था जंगलों में बना रखा गोदाम पुलिस ने सेक्टर-24 पुलिस ने दो ऐसे शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है जो पलक झपकते ही भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोटरसाइकिल और स्कूटी चुरा लेते थे। पुलिस ने इनके निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी बरामद की गई हैं। अनीकेत उर्फ अंकित और रतन सिंह उर्फ रवि के रूप में पहचान, खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद के रहने वाले। इन्हें सेक्टर-11 टी-ब्लॉक से गिरफ्तार किया गया। एडिशनल डीसीपी मनिषा सिंह ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने खुलासे किए: पहले दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के व्यस्त इलाकों में रेकी, मौका मिलते ही घर के बाहर या पार्किंग में खड़ी बाइकों का लॉक तोड़कर उड़ा लेते थे। गिरफ्तारी के डर से पास अवैध चाकू रखते थे। एडिशनल डीसीपी ने बताया बदमाशों ने सेक्टर-54 के जंगलों में गोदाम बना रखा था, चोरी के बाद वे वाहन तुरंत नहीं बेचते थे, जंगलों और झाड़ियों में छिपाकर रखते थे। जैसे ही ग्राहक मिलता, कम दामों में बेचकर पैसा बांट लेते थे। गिरफ्तार आरोपी अनीकेत पर दिल्ली-NCR के विभिन्न थानों में 15 और रतन सिंह पर 7 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इनके कब्जे से भारी मात्रा में बरामद वाहन KTM, होंडा शाइन और टीवीएस रेडर जैसी गाड़ियां शामिल हैं। पुलिस इन दोनों आरोपियों को जेल भेज रही है और इनके अन्य साथियों व खरीदारों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
जयपुर वर्कशॉप में निजी कोर्स प्रचार से खाद्य विभाग पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की एक सरकारी वर्कशॉप अब विवादों में घिर गई है। विभागीय मुद्दों पर चर्चा के नाम पर आयोजित इस बैठक में निजी संस्थाओं के पेड कोर्स का प्रमोशन किए जाने से सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वर्कशॉप की अध्यक्षता कर रहे खाद्य सचिव अंबरीश कुमार खुद वर्ष 2020 में ईशा फाउंडेशन में प्रोजेक्ट डायरेक्टर रह चुके हैं।.......जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। 300 से ज्यादा अफसर बुलाए, एजेंडा बदला 3 मई को जारी आदेश के तहत 5 मई को जयपुर में आयोजित इस वर्कशॉप में प्रदेशभर से 300 से अधिक जिला रसद अधिकारी (DSO), प्रवर्तन अधिकारी (EO) और प्रवर्तन निरीक्षक (EI) बुलाए गए। अधिकारियों को बताया गया था कि बैठक में विभागीय मुद्दों पर चर्चा होगी, लेकिन वर्कशॉप शुरू होते ही एजेंडा बदलता नजर आया मंच पर निजी संस्थाओं के सेशन सुबह के सेशन में ईशा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों की ओर से बताया गया कि 7 से 10 मई के बीच जयपुर के शास्त्री नगर में इनर इंजीनियरिंग कोर्स आयोजित होगा....जिसमें शरीर, मन, भावनाओं और ऊर्जा को संतुलित करने के लिए प्राचीन योग विज्ञान के साधनों का उपयोग और यह तनाव मुक्ति, स्पष्टता और जीवन में आनंद का अनुभव कराने में मदद करता है। वहीं शाम को लैंडमार्क फोरम की ओर से हुए सेशन में 3 दिनों और एक शाम (लगभग 13 घंटे प्रतिदिन) तक चलने वाले कोर्स के बारे में बताया गया....जिसकी रजिस्ट्रेशन की फीस 26 हजार अधिकारियों को बताई गई.....इसमें बताया गया की यह कोर्स प्रतिभागियों के सोचने के तरीके में परिवर्तनकारी शिक्षा के माध्यम से जीवन में सकारात्मक, स्थायी बदलाव और नई संभावनाएं लाने का दावा करता है। अधिकारियों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समझाई गई और फायदे गिनाए गए। कुछ अधिकारियों ने मौके पर ही रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया खाद्य सचिव का जुड़ाव, बढ़े सवाल सबसे बड़ा सवाल इस बात को लेकर उठ रहा है कि खाद्य सचिव अंबरीश कुमार वर्ष 2020 में ईशा फाउंडेशन में प्रोजेक्ट डायरेक्टर रह चुके हैं। ऐसे में उसी संस्था से जुड़े कोर्स का सरकारी मंच से प्रमोशन किए जाने पर हितों के टकराव (कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट) की आशंका जताई जा रही है। वर्कशॉप के दौरान उनके कथित बयान जो मुझ पर भरोसा करते हैं, वे इसमें रजिस्ट्रेशन कराएं ने विवाद को और गहरा दिया है अधिकारियों में नाराजगी, शॉर्ट नोटिस पर भी सवाल कई अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वे विभागीय समीक्षा और समस्याओं के समाधान की उम्मीद से आए تھے, लेकिन वर्कशॉप का रुख देखकर हैरान रह गए। शॉर्ट नोटिस पर पूरे प्रदेश से अधिकारियों को बुलाना और फिर एजेंडा बदलना भी सवालों के घेरे में है। जिस विभाग पर गेहूं खरीद, राशन वितरण और LPG मॉनिटरिंग जैसी अहम जिम्मेदारियां हैं, उसकी आधिकारिक बैठक में अगर निजी संस्थाओं के पेड कोर्स का प्रचार हो, तो यह प्रशासनिक पारदर्शिता और प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि सरकार इस मामले में कोई जांच या कार्रवाई करती है या नहीं सवालों के घेरे में पूरी वर्कशॉप क्या सरकारी वर्कशॉप में प्राइवेट कोर्स का प्रमोशन वैध है? क्या सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हुआ? बिना तय एजेंडा के अफसरों को बुलाना क्या यह प्रशासनिक लापरवाही है? क्या यह “मोटिवेशन” के नाम पर “मार्केटिंग” नहीं? क्या ऐसे मामलों के लिए स्पष्ट गाइडलाइन होनी चाहिए? क्या उच्च स्तर पर जांच होनी चाहिए? क्या सरकारी वर्कशॉप अब प्राइवेट मार्केटिंग प्लेटफॉर्म बन रही? सरकारी वर्कशॉप के नाम पर “कोर्स सेलिंग”…कौन जिम्मेदार? सरकारी कुर्सी का इस्तेमाल…निजी संस्थाओं के फायदे के लिए? क्यों वर्कशॉप के नाम पर दबाव बनाकर रजिस्ट्रेशन कराया गया? विभागीय मुद्दे छोड़…मोटिवेशनल बिजनेस क्यों? क्या यह प्रशासनिक आचरण नियमों का उल्लंघन है? जवाब से बचते दिखे सचिव अंबरीश कुमार मामले पर खाद्य सचिव अंबरीश कुमार से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कैमरे पर बोलने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि वर्कशॉप विभागीय मुद्दों को लेकर बुलाई गई थी। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक अन्य विभाग में उनके कार्यकाल के दौरान इसी तरह की बैठक को लेकर सवाल उठ चुके हैं0
0
Report
ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026: 155 करोड़ के MOUs से निवेश के संकेत
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - आयोजन से पहले GRAM सफल! - ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026 - कृषि विभाग की ओर से 23 से 25 मई तक आयोजन - आयोजन से पहले 155 करोड़ के हुए MOU - अहमदाबाद में रोड शो में हुए ऑन दि स्पॉट MOU - कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल प्रो एक्टिव वीओ- 1 राजस्थान में अब कृषि, कृषि विपणन, उद्यानिकी और पशुपालन के क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश होने की संभावना है। राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाने और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकी नवाचारों से रूबरू कराने के लिए ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट कराने जा रही है। ग्राम का आयोजन 23 से 25 मई तक जयपुर के जेईसीसी में होगा। ग्राम के आयोजन से पूर्व राज्य सरकार अलग-अलग शहरों में कृषि क्षेत्र के उद्यमियों और निवेशकों के साथ इन्वेस्टर्स मीट भी कर रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले दिल्ली में रोड शो के साथ की गई थी। दिल्ली के बाद बेंगलूरु और फिर अहमदाबाद में रोड शो आयोजित किए गए हैं। बड़ी बात यह है कि अब कृषि विभाग इन रोड शो के जरिए निवेशकों के साथ एमओयू भी कर रहा है। अब तक कृषि विभाग ने 4 निवेशकों के साथ 155 करोड़ रुपए लागत के एमओयू हस्ताक्षरित कर लिए हैं। Gfx In इन एमओयू से बदलेगी तस्वीर - मेपेक्स पैकेजिंग एलएलपी अहमदाबाद ने 30 करोड़ निवेश का MOU किया - बीकानेर में 1 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता की मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट लगाएगी कम्पनी - फणिधर मेगा फूड पार्क कम्पनी मेहसाना ने 50 करोड़ का MOU किया - सांचौर, सिरोही या जैसलमेर में फूड पार्क बनाने का दिया प्रस्ताव - आलू, इसबगोल या जीरा की इंटिग्रेटेड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने का भी दिया प्रस्ताव - भगवती एग्रो ऊंझा ने 25 करोड़ के निवेश का एमओयू किया - सांचौर में जीरा की स्पाइस प्रोसेसिंग यूनिट लगाने का दिया प्रस्ताव - श्री मारुति नंदन ट्यूब्स ने 50 करोड़ निवेश का किया एमओयू - सांचौर में फूड पार्क लगाने के लिए हस्ताक्षरित किया एमओयू Gfx Out बाइट- नरेश कुमार गोयल, आयुक्त, कृषि विभाग वीओ- 2 ग्राम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं और निवेशकों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। जिससे कि कृषि क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी प्रगति और निवेश को बढ़ावा दिया जा सके। इसके तहत नवीन तकनीक आधारित कृषि प्रणाली, मूल्य संवर्धन, निर्यातोन्मुख उत्पादन और आधुनिक विपणन व्यवस्थाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। कृषि विभाग के आयुक्त नरेश कुमार गोयल आयोजन से पूर्व प्रत्येक रोड शो में सक्रियता से कम्पनियों को राजस्थान आने के लिए प्रोत्साहित करने में जुटे हैं। बाइट- नरेश कुमार गोयल, आयुक्त, कृषि विभाग वीओ- 3 ग्राम का आयोजन “किसान सशक्तिकरण ही ग्रामीण विकास की पूंजी है” थीम पर किया जा रहा है। कृषि क्षेत्र में आर्थिक खुशहाली लाने के लिए कृषि विभाग प्रयासरत है कि अधिक से अधिक निवेशकों को राज्य में कृषि क्षेत्र में उद्यम लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। 8 मई को हैदराबाद में होने जा रहे रोड शो को लेकर भी कृषि विभाग ने तैयारी की है कि निवेशकों के साथ वार्ता के दौरान मौके पर ही एमओयू साइन किए जा सकें। - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर0
0
Report
वन विभाग पर अवैध बजरी खनन-परिवहन के आरोप, विधायक ने सवाल उठाए
Tonk, Rajasthan:टोंक देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने वन विभाग पर अवैध बजरी खनन और परिवहन करवाने के आरोप लगाए। टोंक जिले में चौपाल के दौरान कलेक्टर टीना डाबी ने गांवों में समस्याओं का समाधान किया और वन विभाग के रेंजर पंकज शर्मा पर बजरी माफियाओं से मिलीभगत के आरोप दर्शाए। चौपाल में उपवन संरक्षक अनुराग महर्षि ने भी जांच की बात की। विधायक ने क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के लिए रेंजर और उनकी टीम पर आरोप लगाए, साथ ही संरक्षण और मुकदमों के बारे में भी बयान दिए।0
0
Report
Advertisement
