273012
गोरखपुरः रजिस्ट्री कहीं और कराई, कब्जा कहीं और कराया जा रहा
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर एम्स क्षेत्र के महादेव झारखंड टुकड़ा नंबर 3 में स्थित सीलिंग की जमीन पर प्रॉपर्टी डीलर कब्जा कर रहे हैं। आरोप है कि जमीन किसी और नंबर पर है। रजिस्ट्री करने के बाद सीलिंग की जमीन में कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं। सदर तहसील के लेखपाल बृजेश सागर सिंह की तहरीर पर रामलाल पासवान, जगदीश यादव, आशा देवी और पवन प्रॉपर्टी डीलर और उसके अज्ञात सहयोगी पर पुलिस जान पड़ताल में जुड़ गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NEET पेपर लीक से छात्रों के भविष्य की चिंता: NSUI-कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन
Muju, Jeonbuk State:NEET पेपर लीक और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई संयुक्त रूप से देशभर में छात्रों की गूंज नाम से राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन शुरू करने जा रही हैं। इसकी जानकारी मनेन्द्रगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने दी। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री एवं अभियान प्रभारी पूनम सिंह भी मौजूद रहीं। प्रेसवार्ता में नेताओं ने आरोप लगाया कि NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। उनका कहना था कि लगातार सामने आ रहे परीक्षा घोटालों से छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर हुआ है। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही, निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई जाएगी। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के चलते युवाओं में निराशा का माहौल है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग करते हुए कहा कि कांग्रेस छात्र हितों के मुद्दों पर अपना संघर्ष जारी रखेगी।0
0
Report
जयपुर-कोटपूतली हाईवे पर डंपर ट्रेलर टक्कर: एक घायल, घंटों ट्रैफिक जाम
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ (कोटपूतली-बहोड़) .... जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूंती फ्लाईओवर के समीप रविवार शाम करीब 7 बजे एक सड़क हादसे में डंपर चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे एक ट्रेलर पंचर होने के कारण खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यूपी निवासी चालक वाहन में फंस गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए कोटपूतली अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कराया गया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर जयपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगवाई, लेकिन क्रेन छोटी होने के कारण क्षतिग्रस्त डंपर को हटाया नहीं जा सका। इसके बाद बड़ी हाइड्रा क्रेन बुलवाई गई। हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद तक भी दोनों वाहनों को सड़क से नहीं हटाया जा सका, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।0
0
Report
फर्जी शादी से करोड़ों की ठगी: गोरखपुर गैंगस्टर पकड़े गए
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो शादी के नाम पर लोगों को धोखा देकर फर्जी शादी कराते थे, फिर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर उन्हें डराते व बंधक बनाते थे ताकि उनसे मोटी रकम वसूली जा सके। गिरोह का सरगना अंकुर सिंह है, जिसके खिलाफ पूर्व में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस जैसे गंभीर मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना चिलुआताल क्षेत्र में यह गिरोह दूसरे राज्यों से युवकों को गोरखपुर बुलाकर शादी का झांसा देकर फर्जी विवाह कराता था। इसके बाद गिरोह के सदस्य खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पीड़ितों को डराते और उनसे धन उगाही करते थे। गैंगस्टर एक्ट के तहत आठ सदस्यों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें गैंग लीडर अंकुर सिंह के अलावा राजू शर्मा, धीरेन्द्र यादव उर्फ टुनटुन, रवि चौधरी, मुन्ना जायसवाल, नवमी शर्मा, शैला देवी और नीलम सिंह शामिल हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार अंकुर सिंह का आपराधिक इतिहास 2006 से 2026 तक हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस जैसे मामलों से भरा है। यह गिरोह आम लोगों में भय का माहौल पैदा कर रहा था और उसकी संपत्तियों तथा आर्थिक गतिविधियों की भी जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज की उपस्थिति में गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है।0
0
Report
Advertisement
नेशनल हाईवे-9 के पास देह व्यापार अड्डा भंडाफोड़, पति-पत्नी समेत चार गिरफ्तार
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला क्षेत्र में हाईवे किनारे चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, पति पत्नी सहित चार आरोपी गिरफ्तार, कई महिलाएं मुक्त अमरोहा जनपद के गजरौला क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 किनारे एक मकान में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सीओ अंजली कटारिया के नेतृत्व में गजरौला पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर कैलाश, उसकी पत्नी पूजा, बिट्टू और मोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी मिलकर लंबे समय से इस अवैध धंधे का संचालन कर रहे थे। छापेमारी के मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान मिली पीड़ित महिलाओं से पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके घर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।0
0
Report
52 कॉलोनियों में ओ-ज़ोन के विरोध ने बदरपुर में बड़ा मोर्चा
New Delhi, Delhi:दिल्ली राजधानी में 91 अनधिकृत कॉलोनी पर ओ-ज़ोन का बोर्ड लगा हुआ है, जहां निर्माण कार्य पर पूर्ण रोक है। कई ओ-जोन वाले इलाकों में नगर निगम और दिल्ली विकास प्राधिकरण की बुलडोजर कार्रवाई भी चल रही है। बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के 52 कॉलोनी में भी ओ-जोन का बोर्ड लगा है, जिससे हरिनगर, मीठापुर और जैतपुर के लोग डरे हुए हैं और लगातार विरोध कर रहे हैं ताकि ओ-जोन के दायरे से उन्हें बाहर निकाला जाए। 52 कॉलोनी के लोगों ने मसाल जुलूस निकालकर ओ-जोन के खिलाफ प्रदर्शन किया, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सरजीत चौकन के नेतृत्व में हरिनगर चौकन वाटिका से मीठापुर चौक तक बड़ी संख्या में पीड़ित शामिल थे। उनका कहना है कि क्षेत्र यमुना से चार से पांच किलोमीटर दूर है, फिर भी गलत तरीके से ओ-जोन लागू किया गया है, जिसके कारण लगभग सात लाख आबादी वाले इलाके में डर का माहौल है और बुलडोजर की संभावित कार्रवाई का डर है। क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि क्षेत्र का सर्वे फिर से किया जाए और ओ-जोन हटाया जाए, अन्यथा बड़ा प्रदर्शन करेंगे। भूपेंद्र सिंह ने भी कहा कि हमारा इलाका ओ-ज़ोन में नहीं था लेकिन लापरवाही से क्षेत्र ओ-जोन में आ गया है; वे प्रशासन से निवेदन करते हैं कि इसे हटाया जाए और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।0
0
Report
संत कबीर कुटीर से मुख्यमंत्री का संदेश: सभी के लिए विकास और पारदर्शिता
Chandigarh, Chandigarh:*संत कबीर कुटीर में आयोजित संध्या में मुख्यमंत्री का संबोधन आज का यह दिन हमारे लिए पावन उत्सव के समान- मुख्यमंत्री सबसे बड़े मार्गदर्शक, सामाजिक चेतना के अग्रदूत और अद्भुत संत शिरोमणि कबीर दास जी के विचारों को अपने जीवन में उतारने का दिन संत शिरोमणि कबीर दास जी के चरणों में नमन, प्रदेशवासियों को संत कबीर जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं आज संत कबीर कुटीर में संतजन और कबीर पंथी पधारे हैं, आप सबका हार्दिक स्वागत संत कबीर भारतीय संस्कृति की 'सर्वधर्म समभाव' और 'वसुधैव कुटुम्बकम्' परम्परा के संवाहक और इतिहास के अनमोल रत्न प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने संत कबीर दास जी के विचारों को आधुनिक भारत की नींव बताया हमने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं और नीतियां लागू की हमने अनुसूचित जातियों के कल्याण लिए 'हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया हमने अनुसूचित जातियों को प्रथम व द्वितीय श्रेणी के पदों में 20 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों की बहन-बेटियों की शादी पर 71 हजार रुपये शगुन का प्रावधान अब तक 3 लाख 85 हजार बेटियों की शादी पर 1523 करोड़ रुपये शगुन राशि दी गई - मुख्यमंत्री हमारी हर योजना, हर नीति, हर निर्णय में संत कबीर दास जी की भावना बसती है हम संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना' के तहत संतों व महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कर रहे हैं काम उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए हमने इस निवास का नाम भी 'संत कबीर कुटीर रखा- मुख्यमंत्री यह संत परंपरा, लोक मंगल और जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक संत कबीर कुटीर मुझे निरंतर प्रेरित करता है कि शासन का प्रत्येक निर्णय जनहित, जनसेवा और पारदर्शिता की भावना से लिया जाए0
0
Report
Advertisement
सारंगढ़ डूबने से एक युवक की मौत: तीन दोस्तों में हादसा, जांच जारी
Saiki, Bihar:स्लग/डूबने से एक युवक की मृत्यु। एंकर/3 दोस्त नहाने आये थे 1 दोस्त की डूबने से मौत,,, सिटी कोतवाली सारंगढ़ के टिमरलगा सबरी घाट मे मे 3 दोस्त नहाने आये थे,,, सागर सिदार,,, रविंद्र भारद्वाज,, और आशीष,,,, तीनो दोस्त नहा रहे थे तभी अचानक एक दोस्त आशीष कुर्रे नदी मे डूब गया,,,, तीनो दोस्त देवरी मठ का बताया जा रहा जो की हसोद क्षेत्र का है ,,,, फिलहाल डूबने के बाद तत्काल नजदीकी थाना को सुचना दी गई जिसमे तत्काल मौके पर पहुंच कर तलाश शुरू किया गया,,, वही पुलिस और ndrf की टीम ने कुछ देर ढूढ़ने के बाद थोड़ी दूर 80 मीटर आगे उसकी बॉडी को पुलिस रिकॉवर किया गया,,,,जिसको pm के लिए सारंगढ़ भेजा गया,,, फिलहाल घटना नहाने के दौरान हुई है पुलिस मामले की जाँच कर रही है0
0
Report
आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, ग्राम में मातम
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए किसान आम के पेड़ के नीचे खड़ा हुआ था, तभी अचानक बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान रामजी पटेल (46 वर्ष), पिता फेरू पटेल, निवासी ग्राम पंचायत रौचन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रामजी पटेल अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू होने पर वे बरकोही बांध के पास एक आम के पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े हो गए। तभी अचानक आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पूरे गांव में मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
कोलकाता नगर निगम भ्रष्टाचार केस: कैलाचरण बनर्जी के फ्लैट पर छापेमारी
Howrah, West Bengal:কোলকাতা পুরসভায় বিভিন্ন দুর্নীতির সাথে যুক্ত ও এস ডি পদে কর্মরত কালী চরণ ব্যানার্জিকে নিয়ে তার ফ্ল্যাটে আসে সিটের অফিসারেরা।হাওড়ার শিবপুরে দিনো মাস্টার লেনে তার ফ্ল্যাটে দুপুর সাড়ে তিনটে আসে।রাত প্রায় আটটা নাগাদ ফ্ল্যাটে তল্লাশী চালানোর পাশাপাশি জিজ্ঞাসাবাদ করা হয়।তবে তদন্তের স্বার্থে তদন্তকারী অফিসারেরা কিছুই জানাতে চায়নি。0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के बिजनौर में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर, PAC के साथ कड़ी कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के बिजनौर में नगर निगम ने अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर की कार्यवाही की अपर नगर आयुक्त पंकज ने PAC के साथ अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही की0
0
Report
पृथ्वीपुर के खेत में ट्रैक्टर पलट, चालक सहित एक घायल
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में खेत पर जुताई करते समय एक बड़ा हादसा हो गया, जहां ट्रैक्टर चालक का अचानक ट्रैक्टर से संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में बने कुएं में जा गिरा, जिससे ट्रैक्टर चालक सहित ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी किया गया रेफर, वही ट्रैक्टर को क्रेन मशीन की मदद से कुएं से निकाला गया बाहर, पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के गोरा खास गांव की घटना।0
0
Report
राम मंदिर दान मामले की SIT जांच तेज, दोषियों को सजा होगी
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी, उत्तर प्रदेश | अयोध्या राम मंदिर के कथित दान चोरी मामले पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "...सरकार ने भ्रष्टाचार करने वालों को सजा देने का निर्णय ले लिया है... जो भी दोषी है उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो चुकी है। SIT का गठन भी हो चुका है... इसकी पूरी जांच होगी। इसमें अनेक लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है... राम मंदिर के संबंध में जो हुआ है, वह हमारे लिए अच्छा नहीं है। भ्रष्टाचार करने वालों को सजा मिलनी चाहिए।"0
0
Report
Advertisement
चैनत गाँव को हिस्से का पानी मिलने की राजनीति गरम, सीएम दबाव में
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - चैनत गाँव को मिलना चाहिए हिस्से का पानी धरना नहीं टूटता तो हरियाणा में प्रदर्शन होता - सोमेश हांसी शहर को पानी पूरा मिलेगा यदि टी -लग जाए तो -सोमेश ग्रामीण को पानी मिलने का विरोध कर रहे है केवल विधायक मुख्यमंत्री पानी देने को तैयार है लेकिन इस मामले को समझे मुझ पर राजनीतिक दबाव बहुत ज्यादा है0
0
Report
दरबारगाँा राजौली में मोबाइल नंबर विवाद से हिंसक झड़प, पथराव-लाठी के साथ चार गिरफ्तार
Darbhanga, Bihar:दो दोस्तों के बिच मोबाइल नंबर को लेकर शुरू हुआ विवाद सम्पर्दायिक रंग ले लिया ,रजौली में हिन्दू मुश्लिम आमने सामने हिंसक झड़प; पथराव-लाठी चलने का CCTV वीडियो भी आया सामने ,पुलिस ने किया चार को गिरफ्तार। दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के रजौली गांव में दो दोस्तों के बिच मोबाइल नंबर को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव, लाठी-डंडे और भाले चले, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।जिसका लाइव CCTV वीडियो भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राज सहनी ने मो. फैयाज का मोबाइल नंबर मांगा था। मोबाइल नंबर नहीं देने पर राज सहनी और मो. एजाज के बीच मारपीट शनिवार को देर शाम शुरू हो गई। इसके बाद दोनों मुस्लिम पक्ष के लोग भड़क गए और देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।मुस्लिम समुदाय के लोग लाठी डंडे से हमला कर दिए। सूचना मिलते ही हायाघाट थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने मौके से मो. डब्लू, मो. एजाज, मो. राजा और शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दोनों पक्षों के कई नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों से मिली जानकारी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य है तथा एहतियात के तौर पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। रामचंद्र प्रसाद ने भी कड़ी कार्रवाई की बात कही है और घटना की निंदा भी किया है।0
0
Report
शराबबंदी के बाद जीविका से सुधरी जीवनयापन: धर्मशीला देवी की सफलता
Munger, Bihar:मुंगेर : टेटिया बंबर प्रखंड के जगन्नाथ उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को आयोजित पंचायत विकास दिवस समारोह के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष केशौली पंचायत की इटवा निवासी जीविका दीदी धर्मशीला देवी ने मंच से शराब बंदी पर अपनी बात रखी। शराबबंदी के बाद परिवार पर आए रोजगार का संकट के आपदा को उसने अवसर में बदल दिया। धर्मशीला ने बताया कि उसका पति पहले शराब का कारोबार करता था। शराबबंदी के बाद बेरोजगारी की स्थिति उत्पन्न हुयी और घर परिवार चलाना मुश्किल होने लगा। इसके बाद वह जीविका से जुड़ीं। सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत जीविका से जुड़ कर उसने मनिहारी की दुकान खाेली। उससे होने वाली आमदनी से आजीविका के साथ बच्चों की पढ़ाई भी होने लगी। धीरे-धीरे जीविका के सहयोग से किये गये व्यवसाय से उसने उन्नति की। पिछले दिनों दस हजार रुपया मिला जिससे रोजगार को बढ़ाने का मौका मिला। आज उसके पास गाय, बकरी और खेती सब कुछ है। दस हजार रुपया पाकर जीविका से जुड़ी महिलाएं बकरी पालन, गौ पालन कर जीविकोपार्जन कर रही है। धर्मशीला ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि अब समाज में वह सम्मान के साथ रह रही है उसके बच्चे अच्छी शिक्षा पा रहे हैं। उन्होंने सरकार के सम्मान में स्थानीय भाषा में एक गीत गाकर सुनाया।0
0
Report
Advertisement
