273012
Gorakhpur- ऑनलाइन पत्रकार वार्ता के माध्यम से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों को किया संबोधित
Gorakhpur, Uttar Pradesh:पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय से ऑनलाइन पत्रकार वार्ता के माध्यम से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों को संबोधित किया, पत्रकारवार्ता में उन्होंने बताया कि इस बार के बजट में उत्तर प्रदेश को रेलवे के लिए करोड़ों रुपए मिले हैं, उन्होंने यूपीए की तुलना में मोदी सरकार की बजट को 18 गुना ज्यादा बताया, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बहुत तेजी से कार्य कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतापगढ़ केशवराय मंदिर में निर्जला एकादशी महोत्सव श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में निर्जला एकादशी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत एवं उपवास रखकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की तथा मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन और कथा कार्यक्रमों में भाग लिया। जिलेभर में गायों एवं मूक प्राणियों की सेवा के साथ पक्षियों के लिए परिंडे और राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था भी की गई। महिलाएं सुबह से ही मंदिरों में पहुंचीं और भगवान विष्णु को तरबूज, मौसमी फल तथा प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भीषण गर्मी को देखते हुए कई स्थानों पर ठंडे पानी की मटकियां रखवाई गईं। जिले के अनेक घरों में भी श्रद्धापूर्वक निर्जला एकादशी का व्रत रखा गया। प्रतापगढ़ स्थित श्री केशवराय मंदिर में निर्जला एकादशी महोत्सव के तहत विशेष धार्मिक आयोजन हुए। सुबह 9 बजे भगवान का गौ दुग्ध एवं आम रस से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को नवीन वस्त्र धारण कराकर आकर्षक श्रृंगार किया गया। दोपहर 12:15 बजे श्रृंगार आरती संपन्न हुई। सायंकाल मंदिर में 108 परिक्रमा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद आरती एवं प्रसादी वितरण हुआ। रात्रि में एकादशी कथा वाचन और सामूहिक भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। सयन आरती के साथ दिनभर के धार्मिक कार्यक्रमों का समापन हुआ। मंदिर के पुजारी कन्हैयालाल शर्मा ने बताया कि निर्जला एकादशी को भीम एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन श्रद्धालु निराहार एवं निर्जल रहकर भगवान विष्णु की आराधना करते हैं। उन्होंने कहा कि एकादशी व्रत, कथा, भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण से आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है तथा जीव मात्र के कल्याण की भावना को बल मिलता है। निर्जला एकादशी के अवसर पर जिलेभर के मंदिरों में धार्मिक आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु से सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।0
0
Report
बीजेपी ने आज सूची जारी की, 2027 के लिए नए पदाधिकारी, टीम मजबूत संकेत
Noida, Uttar Pradesh:अभी बीजेपी में आज सूची जारी होने के बाद तमाम नए पदाधिकारी ने टीम में जगह पाने के बाद 2027 के लिए मजबूत काम करने की बात कही टिकटैक राम प्रताप सिंह भाजपा महामंत्री टिकटैक शंकर लोधी भाजपा यूपी महामंत्री0
0
Report
मुंगेर जिला कल्याण कार्यालय में रात चोरी: एसी-सीपीयू-वेबकैम सहित कई उपकरण चोरी
Munger, Bihar:एसपी कार्यालय से 30 फीट दूर जिला कल्याण कार्यालय में चोरी. एसी, कंप्यूटर, इन्वर्टर आदि चोरी हुए. गुरुवार सुबह कार्यालय पहुंचे कर्मियों के सामने मामला उजागर हुआ. मुंगेर जिले के जिला कल्याण कार्यालय में बुधवार रात चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. अज्ञात चोर खिड़की तोड़कर कार्यालय में घुसे और एसी, एसी का स्टेबलाइजर, चार सीपीयू, एक एलईडी टीवी, वेब कैमरा सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले उड़े. गुरुवार सुबह जब कर्मी कार्यालय पहुंचे तो खिड़की टूटी देख उनके होश ठिकाने लगे. अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कई जरूरी इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब था. घटना की सूचना पर कोतवाली थाना की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. जिला कल्याण पदाधिकारी कल्पना रानी ने बताया कि बुधवार शाम तक वह कार्यालय में मौजूद थीं. उस समय सब कुछ सामान्य था. सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया. बड़ी बात यह कि जिला कल्याण कार्यालय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महज कुछ कदम की दूरी पर स्थित है. शाम होते ही कार्यालय परिसर से निकलने वाले रास्ते पर लगा लोहे का गेट बंद कर दिया जाता है और रात्रि गार्ड की ड्यूटी निभाई जाती है. इसके बावजूद चोरों का कार्यालय तक पहुंचकर सामान समेट लेना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. फिलहाल चोरी गए सामान का आकलन किया जा रहा है. बाइट: कुमारी रानी जिला कल्याण पदाधिकारी बाइट: नीलांबर कुमार कर्मचारी0
0
Report
Advertisement
पिंडारी ग्लेशियर: चार सप्ताह बाद भी अभिषेक चौहान का सुराग नहीं मिला
Bageshwar, Uttarakhand:पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक से लापता नोएडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान का चार सप्ताह बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। इस बीच ट्रैकिंग के दौरान के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें अभिषेक कैमरे के सामने पोज देते और प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। लेकिन इन तस्वीरों के पीछे छिपा सवाल अब भी बरकरार है—आखिर अभिषेक कहां हैं? 29 मई से लापता अभिषेक चौहान की तलाश लगातार जारी है। पिता रघुराज चौहान जांच की रफ्तार और दायरे से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच होनी चाहिए। वहीं पुलिस ने अब सर्च ऑपरेशन का दायरा बढ़ाते हुए बागेश्वर से आगे चमोली और पौड़ी जिलों में नदी किनारों पर भी खोज अभियान शुरू कर दिया है। चार सप्ताह बाद भी अभिषेक का कोई सुराग न मिलना रहस्य को और गहरा रहा है।0
0
Report
गोंडा में भीषण गर्मी के बीच अब मूसलाधार बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Gonda, Uttar Pradesh:जहाँ गोंडा जिले में आज गुरुवार दोपहर से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है 39 सेल्सियस तापमान और भीषण गर्मी के बीच गोंडा में हल्की काली घने बादल छाए हुए हैं। हल्की हवाओं के साथ गोंडा में गुरुवार दोपहर 1:00 बजे से ही मूसलाधार बरसात हो रही है मूसलाधार बरसात शुरू होने से जहां एक तरफ भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। तो वही घरों के अंदर उमस भरी गर्मी भी शुरू हो गई है अगले 3 घंटे को लेकर के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर हल्की हवाओं के साथ तेज बरसात होने को लेकर के अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने के निर्देश दिया है। तो वहीं दूसरी तरफ गन्ना किसानों के गन्ना फसल को भी सबसे ज्यादा फायदा हुआ है भीषण गर्मी के बीच सबसे अधिक किसानों को ही पानी की आवश्यकता थी।0
0
Report
उज्जैन में मोहर्रम के दौरान खतरनाक स्टंट वीडियो वायरल, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया
Ujjain, Madhya Pradesh:मोहर्रम के दौरान खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, प्रशासन अलर्ट उज्जैन जिले में मोहर्रम के दौरान कुछ युवकों द्वारा खतरनाक स्टंट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बड़नगर तहसील क्षेत्र का है, जिसमें विशेष समुदाय के कुछ लोग जोखिम भरे करतब करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इसकी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि वीडियो की सत्यता और समय की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में करियर काउंसलिंग समारोह: अर्जुनराम मेघवाल मुख्य अतिथि, मेधावी छात्रों का सम्मान
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर में युवाओं और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से करियर काउंसलिंग एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। सांसद सेवा केंद्र में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान रविशेखर मेघवाल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। मेघालव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल पर यह कार्यक्रम 26 जून को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही उन्हें उच्च शिक्षा, करियर चयन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। समारोह में राजस्थान के प्रतिष्ठित शिक्षाविद, करियर काउंसलर और विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों से संवाद करेंगे तथा उनके सवालों के जवाब भी देंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित करना है। रविशेखर मेघवाल ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में समय पर सही मार्गदर्शन मिलना बेहद जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने भविष्य की बेहतर योजना बनाने में भी मदद करते हैं।0
0
Report
घरौनी वितरण: गाँव में सर्वे विभाजन के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-घरौनी प्रकिया में शामिल करने की माँग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, मांगों से संबंधित ज्ञापन एडीएम को सौपा, स्वामित्व योजना के तहत घरौनी जारी करने में आधे गाँव को सर्वे में शामिल न करने का आरोप, ग्रामीण बोले चकबंदी के पहले से यथास्थान पर कर रहे हैं निवास, गाँव का सर्वे कराकर शेष ग्रामीणों को घरौनी जारी करने की माँग, जिले प्रशासन से लगाई गुहार, कुरारा क्षेत्र के रिठौरा गाँव का मामला。0
0
Report
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत ड्रग तस्करी से अर्जित 2.10 करोड़ की संपत्ति फ्रीज: प्रतापगढ़ में बड़ी कार्रवाई
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ(1) के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित करीब 2 करोड़ 10 लाख रुपये की चल-अचल संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई अरनोद थाना पुलिस के निर्देशन में की गई। एसपी बी आदित्य ने बताया कि 11 फरवरी 2025 को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अहमदाबाद ने 4.534 किलोग्राम अल्प्राजोलम पाउडर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान सामने आया कि बरामद मादक पदार्थ प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी शाहजेब उर्फ बल्ला और यास्मीन बानो से खरीदा गया था। इसके बाद एनसीबी ने 4 जुलाई 2025 को दोनों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि शाहजेब उर्फ बल्ला लंबे समय से एमडीएमए, ब्राउन शुगर सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त रहा है। पुलिस ने उसकी वित्तीय जांच कर तस्करी से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित किया। जांच में नौगांव स्थित कनाड रोड पर बना आलीशान आवासीय मकान, बेडमा रोड पर दो बड़े मुर्गी फार्म हाउस के साथ कई वाहन تस्करी की कमाई से खरीदे जाने का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी मां यास्मीन बानो के नाम पर मकान और फार्म हाउस बनवाए, जबकि पिता और भाई के नाम पर वाहन खरीदे। इनमें मारुति स्विफ्ट डिजायर, मारुति ब्रेजा, महिंद्रा स्कॉर्पियो तथा दो मोटरसाइकिल शामिल हैं। मकान और फार्म हाउस की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये तथा वाहनों की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। अरनोद थाना पुलिस ने सभी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति फ्रीज करने का प्रस्ताव भारत सरकार की अधिकृत सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक सफेमा (एफओपी) एवं एनडीपीएस एक्ट, नई दिल्ली को भेजा था। सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रस्ताव स्वीकार किए जाने के बाद संपत्तियों पर फ्रीज़िंग नोटिस जारी किए गए और संबंधित संपत्तियों पर बोर्ड लगाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी शाहजेब उर्फ बल्ला वर्तमान में एनडीपीएस के मामले में साबरमती जेल अहमदाबाद में बंद है। वहीं उसका भाई समीर खान भी एक अन्य एनडीपीएस मामले में वांछित चल रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि जिले में मादक पदार्थ तस्करी करने वालों तथा उन्हें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर उन्हें जब्त और फ्रीज करने की कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी。0
0
Report
Advertisement
20 दिनों से पेयजल संकट: दूषित पानी से वार्डवासी आंदोलन की चेतावनी
Bewar, Uttar Pradesh:बिजयनगर (ब्यावर ) बिजयनगर शहर के शीतला माता गली व कुम्हार गली क्षेत्र में पिछले 20 दिनों से अधिक समय से पेयजल संकट गहराया हुआ है। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय बड़ोला ने बताया कि क्षेत्र में बीते 20 दिनों से भी अधिक समय से नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। इस दौरान केवल दो बार पानी की सप्लाई हुई, लेकिन उसमें भी नलों से दूषित एवं बदबूदार पानी आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जलदाय विभाग द्वारा वार्ड में कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए हैं उसके बावजूद भी अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। पेयजल संकट और दूषित पानी की समस्या से वार्डवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन एवं जलदाय विभाग से शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नियमित एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वार्डवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे0
0
Report
कोटा के विवेकानंद नगर में कोबरा रेस्क्यू, पिता ने बुलाया
Kota, Rajasthan:कोटा विवेकानंद नगर में कोबरा रेस्क्यू बेटे की आंख खुलने से डरे पिता ने बुलाया रेस्क्यूअर गोविंद शर्मा ने 1 घंटे मेहनत कर पकड़ा कोटा विवेकानंद नगर M.N. 798 निवासी गोपाल जी सोनी s/o देवकरण के घर 10 दिन बाद लौटने पर बेटे विकलांग की आंख खुलने पर सफाई के दौरान निकले कोबरा प्रजाति के सांप को देखकर घबरा गए। उन्होंने तुरंत रेस्क्यूअर गोविंद शर्मा को फोन किया। गोविंद शर्मा ने 15-20 मिनट में पहुंचकर 1 घंटे की मेहनत से बक्से में छिपे सांप को सुरक्षित बाहर निकालकर पकड़ा0
0
Report
जयवीर सिंह की टिप्पणी: कांग्रेस के काल में संविधान पर हमला इतिहास में दर्ज रहेगा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, "(आपातकाल लगाकर)संविधान का हनन और उत्पीड़न, संविधान को नेस्तनाबूत करने का दूषित प्रयास जो कांग्रेस की सरकार के समय में किया गया, जिसका दंड पूरे देश ने झेला...यह सभी चीजें इतिहास में आनी चाहिए और वो ही आज देश के सामने प्रस्तुत हो रहा है।"0
0
Report
Advertisement
पटना: 39 हार्डिंग रोड सरकारी आवास का रंग बदला और हरा किया गया
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग लालू यादव और राबड़ी देवी का नया सरकारी आवास 39 हार्डिंग रोड भगवा से हरा रंग में भवन निर्माण विभाग ने तब्दील किया। मुख्य द्वार समेत घर का रंग भगवा रंग हटा कर हरा रंग में तब्दील किया गया है。 वही तेजगति से चल रहा है काम। जल्द ही शिफ्ट हो सकते हैं लालू परिवार 39 हार्डिंग रोड सरकारी आवास में।0
0
Report
सीतামढ़ी में मुहर्रम शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने मॉक ड्रिल किया
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सीतामढ़ी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में एसपी अमित रंजन के निर्देश पर पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी में दंगा नियंत्रण को लेकर विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में जिले के पुलिस अधिकारी एवं जवानों ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण, संवेदनशील परिस्थितियों से निपटने, उपद्रव की स्थिति में त्वरित कार्रवाई समेत आपातकालीन प्रस्थिति से निपटने का परीक्षण किया गया। एसपी अमित रंजन ने कहा कि मुहर्रम के दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार है।0
0
Report
एसवीयू ने टेंडर घोटाले में सात आरोपियों पर चार्जशीट फाइल, राजनीति गर्माई
Patna, Bihar:बिहार पुलिस की विशेष निगरानी इकाई ने बहुचर्चित टेंडर घोटाला मामले में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव और आईएएस अधिकारी संजीव हंस समेत सात आरोपियों के खिलाफ बुधवार को अदालत में चार्जशीट फाइल कर दी। एसवीयू के बयान के अनुसार जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया है। जिन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की गई है, उनके नामों की लिस्ट नीचे है। संजीव हंस रिशु श्री मुमुक्षु कुमार चौधरी तारिणी दास उमेश कुमार सिंह संतोष कुमार पवन कुमार लेकिन अब इसको लेकर राजनीति शुरू हो गई है कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा रिशु श्री मामले में बिहार सरकार सिर्फ और सिर्फ चुन-चुन कर छोटी मछलियों पे कार्रवाई कर रही है। बड़ी मछलियों को सरकार द्वारा संरक्षण प्राप्त है और मुझे लगता है कि ये बड़ी मछलियां न जाने कितनी छोटी मछलियों को निगल गईं। और साफ़ तौर पे कहा जाए, तो बिहार सरकार दलितों पे टारगेट करके रिशु श्री मामले में कार्रवाई कर रही है। जो कि उचित नहीं है। इसकी जांच सही ढंग से हो, तो बड़े-बड़े लोग इसमें पकड़े जाएंगे बाइट प्रतिबिम्ब प्रतिमा कुमारी पूर्व विधायक कांग्रेस राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा रिशु श्री का जो भी मामला है, सरकार छोटी मछलियों को पकड़ रही है और बड़ी मछलियों को बचा रही है। जनता जानना चाहती है कितना हजार करोड़ का टेंडर घोटाला हुआ है और अभी भी वो लोग काम कर रहे हैं टेंडर घोटाले का, और बिहार में खजाना खाली हो गया है। ऐसे ही रिशु श्री जैसे कई लोग हैं और पदाधिकारी भी हैं, जो ब्यूरोक्रेट हैं, वो बिहार का दोहन और शोषण, लLootने का काम किया है। सरकार निश्चित रूप से इसकी जांच कराए और बड़ी मछलियों को पकड़ने का काम करे। छोटी मछली से काम नहीं चलेगा। बड़ी मछलियों को पकड़ने का काम करे, जो विदेश में घर बनाकर रह रहे हैं, जो उनका परिवार रह रहा है, विदेशों में पैसा जमा किए हुए हैं, बिहार के गाढ़ी कमाई को लूटने का काम किया है। सरकार उसको बड़ी मछली को पकड़कर सजा दिलाने का काम करे। अब सरकार से मैं आग्रह करूंगा कि बड़ी मछलियों को पकड़ने का काम करे। बाइट भाई वीरेंद्र राजद विधायक जेपी बीजेपी एमएलसी नवल यादव ने कहा विपक्ष क्या कह रहा? विपक्ष को जांच दे दिया जाए? अरे, जो एक्यूज्ड होगा उसी को न पकड़ा जाएगा। जो एक्यूज्ड नहीं है, इसमें बड़ी मछली या छोटी मछली या मंझली मछली क्या होता है? जो एक्यूज्ड होगा, जिसके खिलाफ साक्ष्य मिलेगा, उसी पर कारवाई करेगी सरकार न? तो, प्रतिपक्ष कहे जिसको-जिसको नाम देगा, उस पर-उस पर कारवाई कर देगी? कानूनी प्रक्रिया है। कानून में जिसको-जिसको जहां साक्ष्य मिला, उस आदमी पर कारवाई कर रही है। तो, इसका मतलब यह थोड़ी होता है कि बड़ी मछली या छोटी मछली या मंझली मछली। यह क्या बात होता है? बात यह है कि कानून अपना काम कर रही है। बाइट नवल यादव बीजेपी एमएलसी जेडयू के प्रवक्ता निहोरा यादव ने कहा नहीं देखिए, जो शामिल हैं, रिशू मामले में, चाहे छोटा हो या बड़ा हो, जांच में जो भी आए हैं, सारे लोगों पर चार्जशीट हुआ है। हम लोग इनके जैसा पक्षपात नहीं करते हैं। अब पक्षपातपूर्ण रा... सरकार नहीं चलाते हैं। स्पष्ट है सरकार की नीति, कि जो भ्रष्टाचार में लिप्त है, जो जांच में पकड़े जाएंगे, उस पर कार्रवाई होगी और हुई। यह तो स्वागत योग्य है। सरकार को बधाई देना चाहिए, कि भ्रष्टाचार समाप्त करने की ओर कदम बढ़ाया है।0
0
Report
Advertisement
