273012
गोरखपुर रेलवे ने UTS ऐप से टिकट बुकिंग को बनाया आसान
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर रेलवे ने यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए UTS ऐप के उपयोग को बढ़ावा दिया है। इस ऐप की मदद से यात्री बिना किसी परेशानी और भीड़भाड़ से बचते हुए तेजी से टिकट बुक कर सकते हैं। UTS ऐप से टिकट बुकिंग करना अब बेहद आसान हो गया है। इससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबी कतारों से राहत मिलने के साथ-साथ समय की भी बचत होगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इस ऐप का अधिक से अधिक उपयोग कर अपनी यात्रा को सरल और सुविधाजनक बनाएं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा के सीएम ने लाडवा में 1.3 करोड़ के विकास कार्यों का दावा किया
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र की विधानसभा लाडवा के गांव कालीरोनो में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर सरकार की ओर से बड़ा दावा किया गया है। एक करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जाने की बात कही गई है। वहीं, गांव और क्षेत्र में आगे भी विकास कार्यों को गति देने का दावा किया गया है。 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्मयंत्री ने कहा कि गांव में एक करोड़ 30 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों को भी प्रदेश सरकार तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और महिलाओं को भी सुविधाएं मिलें, इस दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। शिक्षा को लेकर बड़ा दावा मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में करीब 150 ऐसे स्कूल चिन्हित किए गए हैं, जिनकी हालत खराब हो चुकी है। इन स्कूलों को डिमोलिश करके इसी वर्ष नए स्कूलों का निर्माण शुरू करने की योजना है। सरकार का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ आधुनिक और सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना है。 संकल्प पत्र के वादों पर सरकार का दावा मुख्मयंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार ने 217 संकल्प लिए थे। इनमें से 18 महीने के कार्यकाल में 70 संकल्प पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 144 संकल्पों पर काम चल रहा है।मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने सड़कों के विस्तार, रेलवे के आधुनिकीकरण और वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को मजबूत करने के लिए काम कर रही है और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीब परिवारों को इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। सरकार का उद्देश्य किसान, महिला और आम आदमी को बेहतर सुविधाएं देना है। विकास कार्यों को तीन गुना गति से आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।’ मुख्मयंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान शिक्षा और किसानों की फसल खरीद से जुड़ी समस्याओं पर विपक्ष अब सवाल उठा रहा है, जबकि उनके अनुसार उन समस्याओं पर उस समय पर्याप्त चर्चा नहीं हुई। राहुल गांधी और विपक्ष पर हमला मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के हालिया बयानों और गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए और कांग्रेस नेताओं से उनके बयानों पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार सरकार के खिलाफ गलत बातें और आरोप लगा रहा है। विधानसभा में विपक्ष के रवैये पर सवाल मुख्मयंत्री ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष की ओर से सवाल पूछे जाते हैं, लेकिन कई बार सवाल का जवाब सुनने से पहले ही विपक्ष के सदस्य खड़े होकर विरोध करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई सवाल पूछा गया है तो उसका जवाब भी सुनना विपक्ष की जिम्मेदारी है.0
0
Report
भीलवाड़ा शहर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा हिरण बर्खास्त, चुनाव से पहले बड़ा फैसला
Jaipur, Rajasthan:पार्टी विरोधी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई: गंगापुर अध्यक्ष चुनाव से पहले महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेखा हिरण बर्खास्त गंगापुर - गंगापुर नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में एक बहुत बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। भीलवाड़ा शहर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेखा हिरण को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बिना संगठन की अनुमति के निर्दलीय नामांकन दाखिल करना भारी पड़ गया है। इसे अनुशासनहीनता और संगठन के निर्देशों की अवहेलना मानते हुए, प्रदेश महिला कांग्रेस ने त्वरित और कड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने रेखा हिरण को भीलवाड़ा शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। यह निलंबन आदेश 19 सितंबर 2026 से प्रभावी हो गया है, जिसने चुनाव से ऐन पहले स्थानीय राजनीतिक गलियारों में भारी हलचल पैदा कर दी है।0
0
Report
जयपुर में 187 केंद्रों पर SI भर्ती पुनः परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न—पहली पारी की GK संपन्न
Jaipur, Rajasthan:जयपुर SI भर्ती पुनः परीक्षा। पहली पारी में सामान्य ज्ञान की परीक्षा संपन्न। राजधानी जयपुर में 187 केदो पर आयोजित हुई परीक्षा। 66. 89 प्रतिशत रही परीक्षा में उपस्थिति। अतिरिक्त जिला कलेक्टर व परीक्षा कोऑर्डिनेटर नरेंद्र वर्मा कई परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएगा। परीक्षा कोऑर्डिनेटर नरेंद्र वर्मा ने बताया। जयपुर में 187 केंद्रों के लिए बनाई गई 32 फ्लाइंग की टीम। सभी की देखरेख में पहली पारी में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न。0
0
Report
Advertisement
भोपाल के निशातपुरा में दिनदहाडे हत्या, दोस्त ने गोली चलाई; पुलिस ने संदेही पकड़ा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दिनदहाडे गोली मारकर हत्या चलती बाइक पर युवक को उसके दोस्त ने गोली मारी पुलिस ने एक संदेही को पकड़ा, गोली मारने वाले की तलाश में जुटी पुलिस मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी0
0
Report
उत्तरकाशी में भालू के हमले से एक व्यक्ति गम्भीर घायल, हाईयर सेंटर रेफर
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:भालू के हमले से एक व्यक्ति गम्भीर घायल है और हाईयर सेंटर रेफर किया गया। उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के नटीन गांव के पास आज सुबह मंगल सिंह पर भालू ने हमला जिससे व्यक्ति गम्भीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा लेकिन जिला अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टरों ने मरीज की हालत को गंभीर देखते हुए हाईयर सेंटर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति वन विभाग में प्लांटेशन चौकीदार के पद पर कार्यरत है और व्यक्ति सुबह गांव की ओर आ रहा था लेकिन भालू ने अचानक हमला कर दिया जिससे व्यक्ति गम्भीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने वन विभाग एवं सरकार से मांग की है कि क्षेत्र में लगातार गत वर्ष से भालू के हमलों से कुछ व्यक्तियों की जान गई है तो कुछ गंभीर घायल हुए हैं। इसके लिए सरकार कोई ठोस कार्यवाही करें ताकि भालू के हमलों से बचा जा सके।0
0
Report
बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी में पारिवारिक उम्मीदवारों के चयन पर बड़ा फैसला लिया
Noida, Uttar Pradesh:आज मेरा पुनः पार्टी के लोगों से यही कहना है कि मेरे ख़ुद के अनुभव को मद्देनज़र रखते हुये यदि इनको राजनीति में कामयाब होना है और समाज के लिए कुछ करना है तो उन्हें मेरी तरह अपने भाई-बहिनों व नज़दीकी रिश्ते-नातों आदि के मोह से ऊपर उठकर अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करना है, इसलिए बी.एस.पी. के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी ने राजनीति में आने के बाद, फिर अपने सभी नज़दीकी रिश्ते-नातों आदि को राजनीतिक लाभ देने से हमेशा दूर रखा है। उन्हें केवल निःस्वार्थ भावना से पार्टी संगठन में कार्य करने की ही इजाज़त दी है। इतना ही नहीं बल्कि इन्होंने अपनी पूरी ज़िन्दगी, अपना ख़ुद का परिवार ना बनाकर, ’बहुजन समाज’ के हित व कल्याण के लिए ही समर्पित की है। जिनसे प्रेरित होकर फिर मैंने भी उन्हीं के पदचिन्हों पर चलने का फैसला लिया और अपनी पूरी ज़िन्दगी ’बहुजन समाज’ के लिए समर्पित कर दी है। लेकिन मैं एक लड़की होने की वजह से फिर मजबूरी में मुझे अपने किसी ना किसी भाई-बहिन आदि को हमेशा अपने साथ रखना पड़ा है, जिसके तहत् ही मेरा छोटा भाई श्री आनन्द कुमार यह पिछले काफी वर्षों से मेरी सेवा में कार्यरत है। और इनके विशेष आग्रह करने पर फिर इनके परिवार में से मुझे इनके बड़े बेटे श्री आकाश आनन्द को राजनीति में आगे करना पड़ा है। जिनकी शादी होने के बाद से अब श्री आकाश आनन्द का क़दम-क़दम पर ऐसा रवैया व गतिविधियाँ आदि रही हैं कि जिसकी वजह से अभी कुछ दिन पहले फिर से इनको पार्टी से अलग भी करना पड़ा है। अर्थात् अब वह अपने ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ के जंजाल में पूरी तरह से फंस चुके हैं, जिसे अब पार्टी में वापिस लेना यह पार्टी के लिए बहुत बड़ा विश्वासघात ही होगा, जो मैं यह पार्टी विरोधी ग़लत कार्य कदापि नहीं कर सकती हूँ। ऐसे में अब मैं श्री आनन्द कुमार के परिवार में से किसको पार्टी में आगे करूँ या ना करूँ, यह मेरे लिए पिछले कुछ समय से काफी दुविधा सी बनी हुई है, जिस पर विराम देते हुए अब मैंने हर पहलू पर काफी गम्भीरता से सोच-विचार करने के बाद यह फैसला लिया है कि इनके परिवार में से ऐसे किसी सदस्य को अब पार्टी में आगे किया जाये, जो आकाश के नक्शेकदम पर बिल्कुल भी ना चले। और जहाँ तक आगे चलकर, इनकी बेटी की मदद लेने का सवाल है तो इनकी शादी होने के बाद, फिर इनका मामला भी यदि श्री आकाश आनन्द की तरह ही निकल गया तो यह भी पार्टी हित में सही नहीं होगा। ऐसी सम्भावना को भी ध्यान में रखकर अब पार्टी हित में यही उचित होगा कि श्री आकाश आनन्द व इनकी बहिन को भी अब पार्टी की कोई भी ज़िम्मेवारी देने से इन दोनों को एकदम दूर रखा जाये अर्थात् अब इनके इस फैसले में कोई भी फेरबदल नहीं किया जायेगा। और जहाँ तक आगे चलकर, इनकी बेटी की मदद लेने का सवाल है तो इनकी शादी होने के बाद, फिर इनका मामला भी यदि श्री आकाश आनन्द की तरह ही निकल गया तो यह भी पार्टी हित में सही नहीं होगा। फिर भी यदि इन्होंने पार्टी विरोधी ऐसा कोई भी गम्भीर कृत्य किया तो फिर इनको भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा, लेकिन तब ऐसी स्थिति में श्री आनन्द कुमार के परिवार में से अन्य किसी भी सदस्य को पार्टी की कोई भी छोटी-बड़ी ज़िम्मेवारी नहीं दी जायेगी। बल्कि इसके स्थान पर, तब फिर पार्टी में ही कार्यरत दलित वर्ग के किसी भी एक मिशनरी व वफादार कार्यकर्ता को ही आगे कर दिया जायेगा। इसलिए देश व जनहित के ज़रूरी मुद्दों के साथ-साथ इस ख़ास मुद्दे को भी लेकर अब दिनांक 23 सितम्बर की बी.एस.पी. की अत्यन्त ज़रूरी ऑल-इण्डिया की बैठक बुलाई गई है ताकि फिर पार्टी के लोग अपनी पार्टी के कार्यों में पूरे जी-जान से जुट जायें। अंत में अब मैं यही कहना चाहती हूँ कि ख़ासकर परिवार को लेकर पार्टी व मूवमेन्ट के हित में मैंने यह फैसला मान्यवर श्री कांशीराम जी से प्रेरित होकर तथा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जी के भी लिखे गये एक पत्र से प्रभावित होकर लिया है, जिस पत्र का सारांश इस प्रकार से है: बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने, दिनांक 23 फरवरी सन् 1956 को 26 अलीपुर रोड, सिविल लाइन्स, नई दिल्ली से बम्बई में अपने पुत्र श्री यशवन्त बी. अम्बेडकर को पत्र में लिखा है कि मुझे तुम्हें सूचित करना है कि श्री उपशम के कई पत्राचार मिले हैं कि तुम उन्हें बौद्ध भूषण प्रिन्टिंग प्रेस के एकाउण्टेन्ट व कैशियर के रूप में उनकी ड्यूटी नहीं करने दे रहे हो। तुम्हें ऐसा लगता है कि ऐसा करके तुम प्रेस को अपने कब्जे में ले लोगे। मैं तुम्हें आगाह कर रहा हूँ कि प्रेस पब्लिक प्रापर्टी है, ना तुम्हारा है और ना मेरा, और एक पब्लिक अकाउण्ट में किसी भी प्रकार की अनियमितता की अनुमति देना संभव नहीं है। तुम्हारा आचरण उचित नहीं रहा है...अगर तुमने मेरी अन्तिम व फाइनल निर्देश की परवाह नहीं कि तो फिर मैं तुम्हें प्रेस से निकाल-बाहर करूंगा और इस चेतावनी के नहीं मानने पर फिर मैं आपके विरुद्ध अभियोजन (मुक़दमा) भी करूंगा। संक्षेप में अब मैं अपने ख़ुद के बारे में भी यही कहना चाहती हूँ कि समस्त ’बहुजन समाज’ ही मेरा असली परिवार है तथा सत्ता की मास्टर चाबी के ज़रिये ही उन्हें ’शोषित से शासक वर्ग’ बनाकर उनका हित व कल्याण सुनिश्ति करना ही मेरा मिशनरी लक्ष्य व मेरी प्रतिज्ञा भी है, जिसके लिए मैं अपने भाई-बहिनों आदि के ख़िलाफ भी किसी भी हद तक जा सकती हूँ, जैसाकि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने उदाहरण पेश किया, यही मेरा भी संकल्प है।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद साहिबाबाद साइट-4 में फर्नीचर शोरूम-गोदाम में भीषण आग, दमकल काबू पाने में जुटे
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के साहिबाबाद साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र में फर्नीचर के शोरूम और गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की विकरालता को देखते हुए दमकल की करीब आठ गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। शोरूम और गोदाम में बड़ी मात्रा में फर्नीचर और अन्य ज्वलनशील सामान रखा हुआ था, जिसके चलते आग तेजी से फैल गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। दमकल विभाग की टीमों ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। राहत की बात यह रही कि घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पाने का प्रयास जारी है। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। दमकल और संबंधित विभाग की टीम आग बुझाने के बाद घटना के कारणों की जांच करेगी। नुकसान का आकलन भी आग बुझने के बाद किया जाएगा।0
0
Report
वाराणसी के रामनगर में ATS ने इनामी नक्सली को मार गिराया
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के रामनगर इलाके में बड़ा एनकाउंटर, UP ATS ने 30 लाख का इनामी नक्सली मार गिराया • एनआईए को पिछले 8 वर्षों से थी तलाश, कई बड़े हमलों में था मुख्य आरोपी • वारदात वाली जगह से सीधी रिपोर्ट, घटनास्थलब से दिख रहा है पूरा खौफनाक मंजर • जिस मुख्य रास्ते पर हुआ एनकाउंटर, वही मार्ग वाराणसी को चंदौली से जोड़ता है • एनकाउंटर स्थल के आसपास खड़ी हैं दर्जनों गाड़ियां और मालवाहक ट्रक • सड़क किनारे स्थित स्थानीय ढाबे के ठीक बगल में ATS कमांडो और नक्सली के बीच हुई फायरिंग • सटीक इनपुट पर ATS के स्पेशल कमांडोज ने इलाके को चारों तरफ से घेरा • घिरता देख बदमाश ने कमांडोज पर झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में हुआ ढेर • मुठभेड़ के बाद इलाके में भारी पुलिस फोर्स और ATS टीम की तैनाती, सर्च ऑपरेशन जारी • एनकाउंटर के वक्त ढाबे और सड़क पर मची अफरा-तफरी, इलाके में रहा दहशत का माहौल • पूर्वांचल में नक्सली नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में यूपी एटीएस की अब तक की सबसे बड़ी सफलता • एटीएस और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद, साक्ष्य जुटाने में जुटी एजेंसियां0
0
Report
कानपुर: डायल 112 की गाड़ी गड्ढे में, ट्रैक्टर से बाहर निकाले जवान
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग ओमनी कार को बचाने में डायल 112 अनियंत्रित विषधन कस्बे में ककवन के पास हादसा गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिरी पुलिस की गाड़ी गाड़ी में मौजूद दरोगा और सिपाही बाल-बाल बचे स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर बुलाया गया ट्रैक्टर ट्रैक्टर से बांधकर बाहर निकाली गई डायल 1120
0
Report
Advertisement
PDP विधायक Aga Syed Muntazir Mehdi बोले- जम्मू-कश्मीर के लोगों को राहत ही प्राथमिकता
Aram Pora, Ganderbal, PDP MLA Aga Syed Muntazir Mehdi says, "At this point, posts, perks and privileges do not matter to the PDP. What matters to the PDP right now is how we can provide relief to the people, how we can resolve the reservation issue, and how we can provide relief to the children here. Our priority at this point is, by any means, to provide relief to the people of Jammu and Kashmir, rather than looking for a position or a post for ourselves."0
0
Report
गणेश पूजा के दौरान स्कूल में बार बालाओं के अश्लिल डांस का वीडियो वायरल
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में भी ऐसा कुछ देखने को मिला है। गणेश पूजा के अवसर पर जिले में कई स्थानों पर पूजा समितियों द्वारा बार बालाओं को बुलाकर अश्लिल डांस प्रस्तुत किया गया। सबसे हैरानी की बात यह रही कि शिक्षा के मंदिर में ऐसे कार्यक्रम का आयोजन कर समाज में अश्लिलता फैलायी जा रही है। यह तस्वीर नानपुर प्रखंड के रायपुर स्थित सरकारी विद्यालय सरस्वती विद्या निकेतन सह मॉडल उच्च विद्यालय की है । गणेश पूजा के दौरान बार बालाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विद्यालय परिसर में मेले का आयोजन किया गया था वायरल वीडियो सामने आने के बावजूद शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। मामले को लेकर स्थानीय लोग विद्यालय प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सोनबरसा प्रखंड के भूतही में भी गणेश पूजा के मौके पर बार बालाओं का अश्लिल डांस का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा जिसमें अभद्रता का दृश्य देखने को मिला।0
0
Report
JSSC-CGL परीक्षा को लेकर मरांडी ने सरकार पर निशाना, CBI जांच की मांग
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL भर्ती परीक्षा को लेकर राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। जमशेदपुर परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में मरांडी ने हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से दाखिल हालिया जवाबी हलफनामे का हवाला देते हुए कहा कि अगर सरकार अब पूरी परीक्षा प्रक्रिया को अनियमितताओं से प्रभावित मान रही है, तो पहले अदालत के सामने क्या तथ्य रखे गए थे। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि सरकार के पहले के दावों और अब हाईकोर्ट में रखे गए पक्ष में अंतर दिखाई दे रहा है। उन्होंने JSSC-CGL मामले में पूर्व की जांच और उसके निष्कर्षों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की। मरांडी ने कहा कि जांच केवल निचले स्तर के आरोपितों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि भर्ती प्रक्रिया की निगरानी और संचालन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने सुधीर गुप्ता, अनुराग गुप्ता, प्रशांत कुमार और मनोज कौशिक की भूमिका की स्वतंत्र जांच की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछली CID जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर अब व्यापक अनियमितताओं की बात सामने आ रही है, तो पहले की जांच में ये तथ्य क्यों सामने नहीं आए। उन्होंने मामले की CBI जांच की मांग दोहराते हुए JSSC के प्रभारी अध्यक्ष प्रशांत कुमार और सचिव सुधीर गुप्ता को पद से हटाने के साथ CID ADG मनोज कौशिक को हटाने की भी मांग की। मरांडी ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मामले में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों या राजनीतिक नेतृत्व की संलिप्तता को लेकर लगाए गए आरोप फिलहाल राजनीतिक आरोप हैं और इन्हें न्यायालय द्वारा स्थापित तथ्य नहीं माना जा सकता। JSSC-CGL भर्ती परीक्षा से जुड़ा मामला फिलहाल झारखंड हाईकोर्ट में विचाराधीन है। मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को निर्धारित बताई गई है।0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद के लॉज से मोबाइल चोरी: दो युवक गिरफ्तार
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के लॉज में मोबाइल चोरी करते दो युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों आरोपियों को हवाले कर दिया गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के ऊंटा-मदारपुर मोहल्ले की है। पकड़े गए रोहन कुमार और गोलू आसपास के ही रहने वाले बताए जाते हैं। लॉज मालिक के अनुसार इलाके में सूखे नशे के कारण आए दिन मोबाइल चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। लॉज के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है और अब तक इसी लॉज से तीन से चार बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। रविवार को दो युवक लॉज में पहुंचे और इधर-उधर ताक-झांाक करने के बाद एक कमरे में घुसकर मोबाइल चोरी करने लगे। इससे मकान मालिक मौके पर पहुंच गए और उन्होंने एक युवक को रंगे हाथ पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। फिर घटना की जानकारी तुरंत नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बीच स्थानीय लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे दूसरे साथी को भी पकड़ लिया और उसे भी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई है और उनसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पूछताछ कर रही है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने बोलने से परहेज करते दिखे।0
0
Report
बिहार के सभी प्रखंड विकास अधिकारी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाने की तैयारी
Kishanganj, Bihar:बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के बैनर तले बिहार के सभी 822 से अधिक ग्रामीण विकास पदाधिकारी आगामी 21 सितंबर से अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में अनिश्चित कालीन सामूहिक अवकाश पर जाने की तैयारी में हैं। बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने मुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री को ज्ञापन देकर अपनी लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की है। वही संघ ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि अगर रविवार यानी आज 20 सितंबर तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो बिहार के सभी 534 प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला विकास पदाधिकारी, सहायक निदेशक बिप्रद, आरडीओ ग्रामीण विकास पदाधिकारी सोमवार यानी कल 21 सितंबर से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह संघ के मीडिया कोषांग सदस्य बप्पी ऋषि ने बताया कि संघ की प्रमुख मांगों में राज्य सेवा संवर्ग, सेवा संरचना में सुधार, पद एवं दायित्व में उचित अवसर तथा बिहार के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों की सुरक्षा शामिल है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर विभागीय स्तर पर कई बार वार्ता हुई है, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं आया है। उन्होंने बताया कि रविवार तक सरकार मांग पूरी कर दी तो सामूहिक अवकाश का निर्णय वापस लिया जायेगा।0
0
Report
KVK Ganderbal ने ट्राइबल किसानों के लिए टेक-आधारित इनपुट वितरण कार्यक्रम आयोजित
Aram Pora, Ganderbal, Krishi Vigyan Kendra (KVK) Ganderbal, Sher-e-Kashmir University of Agricultural Sciences and Technology of Kashmir (SKUAST-K), organised an input distribution-cum-awareness programme at Bagpati, Gund Kangan, under the ICAR-sponsored competitive grant project titled “Strengthening Livelihoods and Agricultural Resilience of Tribal and Marginal Farmers in Ganderbal District through Technology-Driven Resource Packages.” The programme was attended by Mian Meher Ali, MLA Kangan, as the Chief Guest, while Prof. Nazir Ahmad Ganai, Vice Chancellor, SKUAST-K, and Prof. Rajbir Singh, DDG (Agricultural Extension), ICAR, were the Guests of Honour. Dr. Ajaz Malik, Head, KVK Ganderbal, and Principal Investigator of the project, said the initiative provides a comprehensive package of eco-friendly inputs and tools aimed at strengthening farming systems and enhancing household resilience. He stressed the need to shift from subsistence farming towards commercial and income-oriented agriculture through the adoption of eco-friendly inputs and climate-resilient practices. Mian Meher Ali, MLA Kangan, appreciated KVK Ganderbal and SKUAST-K for directly engaging with tribal farming households and ensuring that scientific knowledge and guidance reach marginalised communities. He said such initiatives can help empower farmers and promote sustainable, productive and income-oriented agriculture. He also urged farmers to protect their soil resources and work towards securing better livelihoods for their families. Prof. Nazir Ahmad Ganai, Vice Chancellor, SKUAST-K, emphasised the importance of technology-driven agriculture and effective extension services in empowering farming communities and improving the socio-economic well-being of rural households. He also highlighted the importance of youth engagement and equitable access to resources in enabling farming families to achieve long-term economic independence and social dignity through modern, income-oriented agriculture. Later, agricultural inputs were distributed among tribal beneficiaries to facilitate the adoption of modern agricultural technologies at the grassroots level.0
0
Report
Advertisement
