icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273403
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow11 Mar 2025, 10:46 am

Gorakhpur -मिठाई की दुकानों पर छापेमारी, मिठाईयों के नमूने लिए

Basauli Buzurg, Uttar Pradesh:

 एसडीएम राजेश प्रताप सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार राम सूरज प्रसाद ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ खजनी व भैंसा बाजार में मिठाईयों की दुकानों पर पहुंच कर मिठाईयों के नमूने लिए जांच टीम के पहुंचते ही बाजारों में हड़कंप मच गया,दुकानदार तेजी से अपनी दुकानें बंद करने लगे।खजनी में राजकुमार स्वीट हाउस और भैंसा बाजार में शिवम मिष्ठान भंडार पर पहुंच कर मिठाईयों की जांच करते हुए टीम ने राजकुमार स्वीट भंडार 1 किलो खोआ और 1 किलो छेना तथा भैंसा बाजार के शिवम मिष्ठान भंडार से 1 किलो बर्फी के नमूने लिए, दुकान पर बिक रहे लड्डू में रंग की अधिक मात्रा देखकर लगभग 10 किलो लड्डू तत्काल नष्ट कराया।छापेमारी के लिए निकली टीम अन्य बाजारों में भी जांच के लिए गई किंतु जांच टीम के पहुंचने से पहले ही दुकानें बंद हो गईं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top