273007
गोरखपुरः चरगावा ब्लाक में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की बैठक हुई संपन्न
Bisunpur, Uttar Pradesh:पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक चरगावा ब्लाक के मानबेला में गठबंधन लान पर तहसील सदर के पत्रकार समाज सेवी गठबंधन लान के प्रबन्धक अनिकेत कौशिक के नेतृत्व में हुआ जिसमें गोरखपुर जिले के तहसील सदर के सभी पत्रकारों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया। बेबाक और स्वच्छ पत्रकारिता करने वाले पत्रकार का पूर्वांचल पत्रकार एशोसिएशन पक्षधर है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रणिती शिंदे के विवादित बयान से हंगामा, क्या बीजेपी विचारधारा आतंकियों को जन्म दे रही है?
Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग - भाजपच्या विचारसरणीमुळे यापुढे देशात, डॉक्टर, इंजिनियर, शिक्षक निर्माण होणार नाहीत तर पाकिस्तान सारखे अतिरेकी निर्माण होतील - खा. प्रणिती शिंदे - खासदार प्रणिती शिंदे यांचे भाजपला उद्देशून वादग्रस्त विधान *प्रणिती शिंदे भाषण पॉईंटर्स* आजची निवडणूक महत्वाची आहे. देशात कधी नव्हे तशी परिस्थिती निर्माण झाली आहे ब्रिटिशांविरोधात आपल्याला लढ्याला संधी मिळाली नाही पण लोकशाही जिवंत ठेवण्याची संधी आपल्याकडे आहे क्रांतीसाठी मतदानाची संधी ही आपल्याला मिळाली आहे, लोकशाही खंबीरपणे ठेवण्यासाठी ही मतदान आहे. देशात जी स्थिती आहे ती पाहता आज प्रचाराची गरज आहे काय? अहंकारी सत्ताधाऱ्याला शिकवायचं असेल तर ही संधी आहे बॅलेट पेपरवर ही निवडणूक होतेय त्यामुळे जर यात जर आपण दाखवून दिलं नाही तर मग आंदोलनाच काय फायदा आहे? अमित शाह म्हणतात 2029 मध्ये आम्हीच जिंकू हा आत्मविश्वास त्यांच्यात कसा आला? ज्ञानेश कुमारला वाचवण्यासाठी इवढे प्रयत्न करतायत जेवढे धर्मेंद्र प्रधानसाठी सुद्धा यांनी केले नाही दाल में कुछ कला नाही पूर्ण दाल काळी आहे. 13 कोटी मतदार कमी यानी केले याचे पूरावे आपल्याकडे आहे. फॉर्म 6 मध्ये जे बदल केले त्यामुळे आपल्या राज्याचे मुख्य सचिव यांचे नाव सुद्धा कट होण्याची शक्यता आहे तडीपार आणि व्होट चोर या दोघांच्या प्रेशरमुळे फॉर्म 6 बदल केले आहेत तुमचं नाव यादीतून कट झालं तर देशात नागरिक सिद्ध करण्याची वेळ तुमच्यावर येईल आता नाही तर कधी लढणार? रस्त्यावर उतरून लढाई लढण्याची वेळ आहे. या देशाला आता तुमची गरज आहे, देशाचा DNA हा संविधन मानणारा DNA आहे हाच DNA या सरकारला बदलायचा आहे ज्ञानेश कुमार आणि त्यांचे सहकारी RSS आणि कट्टरं विचारसरणी या मदतन प्रक्रियेत आणून dna बदलायचं आहे *या देशात इंजिनियर आणि वकील होणार नाही तर अतिरेकी होतील केवळ यांच्या भाजपच्या विचारसरणीमुळे* या लोकांनी देशात तिरंगा फडकवला नाही आणि दिल्लीत तिरंगा फडकवणाऱ्या सुद्धा त्यांनी अटक केली तब लढे थे गोरो से अब लढ रहे है चोरो से आपली लढाई और शिक्षक और पदवीधरसाठी नाही तर पुरोगामी विचार सरणी टिकवण्यासाठी ही लढाई आहे कितीही पैशाचा वापर त्यांनी केला तर आता त्यांचं काही होणार नाही ह्या देशात एक चळवळ आता निर्माण झाली आहे. ही चळवळ बघून स्वातंत्र्य काळाची आठवण येते भाजप राष्ट्रवादी काँग्रेस सगळं विसरून जावा पण या देशाचे जे नुकसान होतंय ते भरून काढायला किमान 50 वर्ष लागतील या देशाचे वाटोळे करण्याचे पाप मोदी आणि शाह करतायत आम्ही ही सत्तेत होतो आमच्याविरोधात ही आंदोलन झाली पण यांच्यासारखे आम्ही अटक केली नाही यांना आंदोलन होऊ द्यायचे नाही, जंतरमंतर वर या आंदोलन होणार नाही, मग ही हुकूमशाही नाही तर काय आहे? Gen z च्या समोर हुकूमशाही झुकली आणि लोकशाही टिकून राहिली साउंड बाईट : प्रणिती शिंदे, काँग्रेस खासदार0
0
Report
NSUI के विरोध: संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन, FIR दर्ज नहीं
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: संसद मार्ग पुलिस थाने की तस्वीरें, जहाँ NSUI कार्यकर्ता इस बात को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे कि NSUI कार्यकर्ताओं पर कथित हमले के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज नहीं किया है।0
0
Report
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट रिमांड 7 दिन
Noida, Uttar Pradesh:MANSA (PUNJAB): POLICE ARREST MAIN ACCUSED WITHIN 24 HOURS IN PARVINDER SINGH JHOTA MURDER CASE. मानसा, पंजाब: मानसा के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) वैभव चौधरी बताते हैं, "मानसा शहर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें परविंदर सिंह झोटा को गोली मार दी गई, जिसके बाद हमलावर वहां से भाग गया। इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई की और मौके पर अपनी टीमें भेजीं। आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गईं और उन्हें अलग-अलग इलाकों में तैनात किया गया... आज उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां हमें उसका 7 दिन का पुलिस रिमांड मिल गया है... इसके अलावा, आज हमें विपिन का भी 7 दिन का पुलिस रिमांड मिल गया है, और हमने आज नीलम को भी गिरफ्तार कर लिया है। हम इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रहे हैं। केस की पूरी गुत्थी सुलझा ली गई है, और अब तकनीकी तथा मानवीय खुफिया जानकारी (टेक्निकल और ह्यूमन इंटेलिजेंस) के आधार पर आगे की जांच की जाएगी..."0
0
Report
Advertisement
बाढ़ थाना क्षेत्र में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस ने बड़ी छापेमारी
Barh, Bihar:बाढ़ थाना अंतर्गत ढेलवा गोसाई मोहल्ला में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो महिला को गिरफ्तार किया है, वहीं एक व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से कई स्मैक की पुड़िया और सूई भी बरामद की है। वहीं पुलिस ने कई नशेड़ियों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने कई दिनों से रेकी करने के बाद रात में छापेमारी की। स्थानीय लोगों ने महिला पर सूखा नशा बेचने का आरोप लगाते हुए जमकर هंगामा किया था। डीएसपी रामकृष्ण ने बताया कि महिला अपने घर से ही सूखा नशा का कारोबार कर रही थी। मौके से कई स्मैक की पुड़िया और सूई से नशा लेने की सामग्री भी बरामद हुई है। रामकृष्ण, डीएसपी, बाढ़0
0
Report
छपरा के अभियंता चंद्रशेखर सिंह के ठिकानों पर विजिलेंस ने छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति
Katihar, Bihar:ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा करीब हुआ पूरा, आय से अधिक संपत्ति का मामला में हुआ रेड छपरा ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है । छपरा में पदस्थापित अभियंता के कटिहार स्थित आवास पर 9 सदस्यीय विजिलेंस टीम ने छापेमारी की । मामले की जानकारी देते हुए सुजीत कुमार सागर, वरीय पुलिस उपाधीक्षक एवं धावा दल प्रभारी , निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बताया कि चंद्रशेखर सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया था. इसी के तहत उनकी टीम द्वारा उनके घर पर छापेमारी की गई है । डीएसपी ने बताया कि लगभग ढाई लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं । प्रारम्भिक जांच में लगभग एक करोड़ पचहत्तर लाख रुपये के भूखंडों , प्लॉट्स में निवेश की जानकारी सामने आई है। सिलीगुड़ी स्थित प्लॉट्स और विभिन्न संपत्तियों में निवेश के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं । उन्होंने बताया कि यह ज्वाइंट फैमिली मकान है, लेकिन अभियंता का अपना अलग फ्लैट भी है । फिलहाल एक ठिकाने पर छापेमारी की गई है, अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी को लेकर अभी कोई सूचना नहीं है ।0
0
Report
Muzaffarpur में प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, शव दफनाकर छुपाने की कोशिश
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में प्रेम प्रसंग में खौफनाक अंत और प्रेम प्रसंग से नाराज युवती की मां और बहन पर हत्या कर उसके शव को घर के पिछवाड़े में खड्ढा खोद कर दफना देने और फिर साक्ष्य छुपाने की नीयत से उसके ऊपर आम का पेड़ लगाने का मामला सामने आया है, लेकिन परिजनों ने युवती के गायब होने का मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज कराते ही घटना का राज खुल जाने के डर से मृतिका युवती के परिजन घर छोड़कर फरार हो गए. जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पूरा मामला खुल गया कि गायब युवती को उसके परिजनों ने ही गायब किया है. इसके बाद पुलिस ने मीर्तिका की मां और बहन को गिरफ्तार किया. फिर पुलिस ने उनसे पूछताछ कर पता चला कि मृतका के शव को जमीन के अंदर दफनाया गया, फिर जमीन खोद कर शव निकला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां की रहने वाली एक युवती 1 सितंबर 2026 से लापता थी. पुलिस ने उसकी परिजनों की तलाश शुरू की, परिजन घर से गायब मिले. काफी दिनों तक पता नहीं चला. डेढ़ महीनों के बाद तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने लापता युवती की मां उसके बहन के साथ मृत्तिका के प्रेमी और एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार मृत्तिका की मां और बहन से पूछताछ में बताया गया कि पुत्री की मौत के बाद शव खोद कर जमीन में दफना दिया गया. इसके बाद पुलिस ने लापता युवती के शव को जेसीबी से मिट्टी से निकाला. शव के ऊपर आम का पौधा लगाकर छुपाने की कोशिश की थी. यह घटना प्रेम प्रसंग को लेकर हुई. ग्रामीण एसपी ने बताया कि गायब युवती को जमीन के अंदर से निकाला गया. गिरफ्तार परिजनों से पूछताछ में बताया गया कि उसकी पुत्री आत्महत्या थी, इसके बाद साक्ष्य छुपाने के लिए घर के पीछे खड्डा खोदकर दफन दिया गया. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा. गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है.0
0
Report
Advertisement
बोकारो में टेंपु-ट्रेलर टक्कर: एक की मौत, चार घायल; सड़क जाम जारी
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के काशीझरिया काजू वन के समीप एनएच 32 में गुरुवार को चास से सवारी लेकर पिंड्राजोरा की ओर जा रही एक टेंपु ने सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से टक्कर खा गई। दुर्घटना में टेंपु में सवार एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गई और अन्य चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस शव को कब्जे में लेने के साथ चारों घायलों को सदर अस्पताल ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेलर संख्या NL 01 AD 99 11 पहले से ही NH 32 काजुवन काशीझरिया के पास सड़क किनारे खड़ी थी। चास से पिंड्राजोरा जा रही टेंपु संख्या JH 10 AS 7129 सवारी लेकर शाम साढ़े बजे जा रही थी। किसी कारणवश वह टेंपु अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रेलर से जाकर टक्कर खा गई। इसे टेंपु में सवार इसी थाना क्षेत्र के ग्वालाडीह गांव निवासी 50 वर्षीय मृत्युंजय महतो की मौत हो गई। बाकी टेंपु यात्री घायल। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई है। थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि मुआवजे की बात नियम के अनुसार दिलाई जाएगी, फिर भी उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर लिखित मांग पर सड़क जाम पर अड़े रहे। इधर पुलिस दोनों गाड़ी को निगरानी में रखते हुए कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। शव बीजीएच बोकारो के मर्चरी रखवाया गया है जिसका पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम बरकरार है।0
0
Report
हरदोई की कचहरी में अधिवक्ताओं के बीच मारपीट, मुकदमा दर्ज
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई कचहरी में अधिवक्ताओं के बीच मारपीट! VIDEO वायरल, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज हरदोई की कचहरी में बुधवार को दो अधिवक्ताओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। अधिवक्ता राघवेंद्र मिश्रा और सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। राघवेंद्र मिश्रा निवासी ग्राम व पोस्ट बहोरवा, थाना टड़ियावां, जिला हरदोई ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि 14 अक्टूबर को एएसपी कार्यालय में बयान दर्ज कराने के बाद वह कचहरी पहुंचे थे। दोपहर करीब तीन बजे सत्येंद्र मिश्रा, अनिल मिश्रा, प्रशांत मिश्रा और पवन त्रिवेदी समेत दो अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। राघवेंद्र का आरोप है कि सत्येंद्र ने उनके गले में लोहे की जंजीर डालकर कस दी, जबकि पेट और गुप्तांग पर वार किए गए तथा लोहे की छड़ से सिर पर हमला किया गया। उन्होंने असलहे और धारदार चाकू के इस्तेमाल का आरोप लगाने के साथ गले से सोने की चेन गिरने की बात भी कही। उन्होंने पहले से धमकी मिलने और टड़ियावां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का भी उल्लेख किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार मिश्रा निवासी मकान नंबर D-93, डी-ब्लॉक, आवास विकास कॉलोनी, जिला हरदोई ने आरोप लगाया कि वह अपनी सीट पर बैठे थे, तभी राघवेंद्र मिश्रा और दिलीप कुमार, रजनीश कुमार निवासी ग्राम बहोरवा, थाना टड़ियावां, जिला हरदोई वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। सत्येंद्र के मुताबिक, आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि दोनों अधिवक्ताओं के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। शिकायतों के आधार पर मुकमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों के बीच अब पुलिस की कार्रवाई पर नजर है.0
0
Report
नितिन नवीन ने लव कुश रामलीला की सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, "आज मुझे लव कुश रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला देखने का अवसर मिला। इससे मुझे पटना में रामायण देखने और रामलीला में शामिल होने से जुड़ी अपने बचपन की सुखद यादें ताजा हो गईं। दिल्ली भर में 700 से अधिक समितियां ऐसे आयोजन करती हैं। रामलीला हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं और भगवान राम के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। लव कुश रामलीला समिति और हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने व बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे सभी लोगों को मेरी हार्दिक बधाई। सभी को शुभकामनाएं।"0
0
Report
Advertisement
किशनगढ़ में सड़क हादसे में तीन की मौत, बस ने बाइक को टक्कर मारी
Noida, Uttar Pradesh:किशनगढ़ - सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत बेकाबू बस ने मारी थी बाइक को टक्कर हादसे में बाइक सवार मां बेटी सहित एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत टक्कर के बाद काफी दूर तक घसीटता लेकर गया बस चालक मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस किशनगढ़ जयपुर हाइवे पाटन चौराया की घटना मृतकों के शवों को रखवाया राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में बांदरसिंधरी थाना पुलिस जुटी मामले की जांच में0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट: अग्रिम जमानत मामले में पहले सत्र अदालत में याचिका आवश्यक
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण कानूनी सिद्धांत स्पष्ट करते हुए कहा है कि याचिकाकर्ताओं को सीधे हाईकोर्ट आने के बजाय पहले संबंधित सत्र न्यायालय की शरण लेनी चाहिए। न्यायाधीश संजीत पुरोहित की एकल पीठ ने उदयपुर के ऋषभदेव थाने में दर्ज धार्मिक रूपांतरण व अन्य धाराओं से जुड़े मामले में दायर दो अग्रिम जमानत याचिकाओं को खारिज करते हुए आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 482 के तहत भले ही हाईकोर्ट और सत्र न्यायालय दोनों को समवर्ती क्षेत्राधिकार प्राप्त है, लेकिन न्यायिक पदानुक्रम और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले निचली अदालत में जाना ही उचित प्रक्रिया है। छत्तीसगढ़ निवासी याचिकाकर्ताओं ने दूरस्थ स्थान और सह-आरोपियों की याचिकाएं खारिज होने का हवाला देकर सीधे हाईकोर्ट का रुख किया था। कोर्ट ने इन तर्कों को अमान्य ठहराते हुए कहा कि ऐसे कारण सत्र न्यायालय के क्षेत्राधिकार को दरकिनार करने का आधार नहीं बन सकते। हालांकि, हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को राहत देते हुए उन्हें संबंधित सत्र न्यायालय के समक्ष नई याचिका दायर करने की छूट प्रदान की है और निचली अदालत को मामले पर शीघ्र व निष्पक्ष निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।0
0
Report
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने NCC सम्मेलन 2026 की अध्यक्षता की
Noida, Uttar Pradesh:गुवाहाटी, असम: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नेशनल कैडेट कोर (NCC) द्वारा आयोजित 'विशेष संयुक्त राज्य प्रतिनिधि और अतिरिक्त महानिदेशक सम्मेलन 2026' की अध्यक्षता की。0
0
Report
Advertisement
राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा, चुनाव कार्यक्रम घोषित होने पर आरक्षण में संशोधन संभव नहीं
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने पंचायत चुनावों में आरक्षण व्यवस्था को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि एक बार चुनाव कार्यक्रम (इलेक्शन शेड्यूल) की घोषणा हो जाने के बाद, कोर्ट चुनाव प्रक्रिया में दखल देकर आरक्षण की स्थिति में कोई संशोधन नहीं कर सकता। यह मामला जोधपुर जिले की मंगल नगर समेत अन्य ग्राम पंचायतों का है, जहाँ याचिकाकर्ताओं ने दावा किया था कि गाँव में एक भी पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का मतदाता नहीं होने के बावजूद सरपंच और वार्ड पद को ओबीसी श्रेणी के लिए आरक्षित कर दिया गया है। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि योग्य उम्मीदवार के बिना चुनाव कराना व्यावहारिक नहीं है, इसलिए लॉटरी रद्द कर नए सिरे से आरक्षण तय किया जाए। जस्टिस डॉ. नूपुर भाटी की एकल पीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243-O के तहत चुनावी प्रक्रिया में न्यायिक हस्तक्षेप पर रोक है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि चुनाव बिना किसी रुकावट के समय पर पूरे होने चाहिए, और ऐसे विवादों का निस्तारण केवल चुनाव के बाद चुनाव याचिका (इलेक्टशन पीटिशन ) के माध्यम से ही किया जा सकता है।0
0
Report
कानपुर में होमगार्ड भर्ती मेडिकल के दौरान भारी हंगामा, पैसे की वसूली के आरोप
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर बिग ब्रेकिंग पुलिस लाइन में होमगार्ड अभ्यर्थियों का हंगामा होमगार्ड भर्ती के मेडिकल के दौरान अभ्यर्थियों ने की नारेबाजी。 आरोप है कि मेडिकल प्रक्रिया में पैसों की वसूली की जा रही है。 कथित वसूली को लेकर अभ्यर्थियों में आक्रोश, मौके पर हंगामे की स्थिति。 मेडिकल प्रक्रिया पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों के आरोपों की जांच की मांग。0
0
Report
NSUI- कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की, दिल्ली में पुलिस कार्रवाई पर समर्थन
Noida, Uttar Pradesh:NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ कहते हैं, "दिल्ली में कई जगहों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की। छात्रों को अलग-अलग पुलिस थानों में हिरासत में रखा गया—ऐसी जगहों पर जहाँ CCTV कैमरे नहीं थे—और उनके साथ अत्याचार किए गए। उनके खिलाफ FIR दर्ज की गईं, कई छात्रों को तिहाड़ जेल भेज दिया गया, और कुछ छात्रों के परिवारों पर भी दबाव डाला गया। आज राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और के.सी. वेणुगोपाल ने NSUI और कांग्रेस सेवा दल के उन कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जो इस आंदोलन के दौरान घायल हो गए थे... उन्होंने छात्रों को पूरा समर्थन और हौसला देने का भरोसा दिलाया, और उन्हें पूरी दृढ़ता के साथ यह लड़ाई लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया, क्योंकि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण और दूरगामी संघर्ष है।0
0
Report
Advertisement
