273201
गोरखपुर:गैंगस्टर एक्ट के तहत 1.25 करोड़ की संपत्ति जब्त
Mahdewa Jungle, Uttar Pradesh:गोरखपुर पुलिस ने संगठित अपराधों पर नकेल कसने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना झंगहा क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के तहत पांच अभियुक्तों की लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस अधीक्षक उत्तरी और क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के नेतृत्व में जिलाधिकारी गोरखपुर के आदेश के तहत कार्रवाई की गई। जब्तीकरण की यह कार्रवाई तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा के निर्देशन में पुलिस बल और राजस्व टीम की मौजूदगी में की गई0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिल्ली को ऑस्कर दिलाने का आह्वान वायरल
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
चीन के एक शहर में भारी बारिश के एक दिन बाद हालात तनावपूर्ण
Noida, Uttar Pradesh:A city in China today after 1 day of heavy rain0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: सामग्री नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
साँप ने लगभग उसे डंसा; घटना सुर्खियों में
Noida, Uttar Pradesh:OMG the snake almost bite him0
0
Report
मऊ पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन 481 रिक्रूट आरक्षियों ने लिया राष्ट्र सेवा की सपथ
Mau, Uttar Pradesh:मऊ-जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउण्ड पर आरक्षी पुलिस सीधी भर्ती वर्ष 2025-26 बैच के प्रशिक्षु आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य ‘दीक्षांत परेड’ (Passing Out Parade) समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आजमगढ़ विवेक कुमार द्वारा परेड की सलामी ली गई और मान-प्रणाम ग्रहण किया गया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आजमगढ़ विवेक कुमार ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्रशिक्षु आरक्षियों का आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस बल की वर्दी केवल एक पोशाक नहीं, बल्कि समाज के भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कठिन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि निष्पक्ष चयन और आधुनिक प्रशिक्षण से सुसज्जित यह नया बैच उत्तर प्रदेश में 'स्मार्ट पुलिसिंग' के युग को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। महोदय ने प्रशिक्षुओं को राष्ट्र की सेवा, कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की सफलता और भव्यता में जिलाधिकारी मऊ प्रवीण कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की विशेष उपस्थिति व कुशल पर्यवेक्षण सराहनीय रहा। पुलिस अधीक्षक महोदय ने नए आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन ही हमारी शक्ति है और जनता के प्रति संवेदनशीलता ही एक आदर्श पुलिसकर्मी की असली पहचान है। इस गरिमामयी अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार व समस्त क्षेत्राधिकारी/ अधिकारी द्वारा अपनी उपस्थिति से नवागत आरक्षियों का मनोबल बढ़ाया। प्रशिक्षण की अवधि में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ, जहाँ इन नए रक्षकों ने उत्तर प्रदेश को सुरक्षित, सशक्त और खुशहाल बनाने का दृढ़ संकल्प दोहराया। *गरिमापूर्ण परेड और निरीक्षण-* मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षु आरक्षियों के उत्कृष्ट टर्न-आउट, शानदार कदमताल और ड्रिल के उच्च स्तर ने उपस्थित सभी अधिकारियों का मन मोह लिया। परेड का नेतृत्व करने वाले प्रशिक्षुओं के समन्वय और अनुशासन की मुख्य अतिथि महोदय ने खुले मन से प्रशंसा की। *राष्ट्र सेवा और संविधान की शपथ-* समारोह के दौरान सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षु आरक्षियों को राष्ट्र की सेवा, कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण की अवधि के दौरान विभिन्न विधाओं (इण्डोर एवं आउटडोर) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।वहीं पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर ने नए प्रहरियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि— "अनुशासन ही हमारी शक्ति है। जनता के प्रति संवेदनशीलता और0
0
Report
नीमच: राजेश्वर कॉलोनी में ट्रांसफॉर्मर फटने से बिजली आपूर्ति ठप, नुकसान नहीं
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच की राजेश्वर कॉलोनी स्थित मिश्रा चाय के सामने अचानक एक बिजली का ट्रांसफार्मर धमाके के साथ फट गया। ट्रांसफार्मर में आग लगने और जोरदार धमाकों के कारण इलाके में हड़कंप मच गया और पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुट गई है, ताकि जल्द से जल्द बिजली बहाल की जा सके। फिलहाल इस हादसे में किसी भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।0
0
Report
Advertisement
लद्दाख, भारत सच में पृथ्वी पर स्वर्ग जैसा है
Noida, Uttar Pradesh:Ladakh, India is truly heaven on earth.0
0
Report
यात्रियों से भरी पिकअप-ट्रक टक्कर: 20 घायल, पांच गंभीर, पचور हादसा
Bhopal, Madhya Pradesh:राजगढ़ यात्रियों से भरी पिकअप वाहन और ट्रक की टक्कर.... राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा मुंबई पर पचोर के पास हुआ हादसा.... पिकअप वाहन पलटा पिकअप में सवार 20 में 5 गंभीर घायल है... घायलो को एम्बुलेंस की मदद से पहुंचाया पचोर हॉस्पिटल 5 लोगो को किया शाजापुर रेफर गाँव मवासा से गाँव बरखेड़ा जा रहे थे पिकअप वाहन में सवार यात्री... यादव परिवार यानी कि एक ही परिवार के सभी सदस्य हैं सवारी से भरी पिकअप में ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी है कुल 20 घायल है जिसमें से पांच गंभीर घायल है पचोर थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
नरसिंहपुर के नयागांव में रंजिश के चलते अधेड़ की खौफनाक हत्या, तीन गिरफ्तार
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर - नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम नयागांव में पुराने रंजिश के चलते एक अधेड़ की हत्यि किए जाने का सनसनीखेज ममला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नयागांव निवासी 48 वर्षीय गजराज पिता रूपसिंह सिलावट दोपहर को सेविंग करवाने के लिए ग्राम की ही एक दुकान पर जा रहे थे, तभी रास्ते में आरोपी प्रदीप, अखिलेश और सुषमा सिलावट से उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ कि तीनों आरोपियों ने गजराज पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत गजराज को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एडीशनल एसपी संदीप भूरिया ने बताया कि आरोपियों और मृतक के परिवार के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही थी और आरोपी अक्सर शराब पीकर गाली-गलौज करते थे। इसी विवाद के चलते प्रदीप, अखिलेश, और सुषमा सिलावट द्वारा गजराज की लाठी डंडे से मारपीट की गई। जिससे उसकी मौत हो गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। वहीं पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया। बाइट - संदीप भूरिया, एडीitional एसपी, नरसिंहपुर。0
0
Report
Advertisement
शिक्षा के मंदिर में चोरों का तांडव, चोरों ने बच्चों का राशन और गैस सिलेंडर तक नहीं छोड़ा
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीती रात बेखौफ चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर दीवार फांदकर स्कूल परिसर में दाखिल हुए और सीधे रसोईघर को निशाना बनाया। ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर, चूल्हा, मिड-डे मील का राशन और आंगनबाड़ी का ड्राई राशन लेकर फरार हो गए। यानी, जिन मासूम बच्चों के लिए ये राशन रखा था, उन्हीं के निवाले पर चोरों ने डाका डाल दिया। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल है, ग्रामीणों में भारी रोष देखा जा रहा है। सूचना मिलते ही 112 पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर ग्राम प्रधान, शिक्षक और स्थानीय समाजसेवी भी पहुंचे और इस घटना की कड़ी निंदा की। शिक्षक संघ ने साफ कहा—अगर स्कूल भी सुरक्षित नहीं, तो बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा? वहीं, दुल्लहपुर थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
संतो ने गौ भक्तों के साथ तहसीलदार को सौंपा प्रार्थना पत्र
Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा एंकर -संतो द्वारा चलाये जा रहे देश व्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान अंतर्गत महंत मोहित दास जी की अगुवाई में संतो गौ भक्तों क्षेत्र वासियो एवं नगर वासियो ने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम तहसीलदार रंजना यादव को हस्ताक्षर युक्त प्राथर्ना पत्र सौंपा उक्त प्रार्थना पत्र में गाय को राष्ट्र माता घोषित किए जाने एवं गौ संरक्षण एवं गोचर बोर्ड की स्थापना की प्रमुख मांग सहित अन्य मांगे भी शामिल की गई प्रार्थना पत्र सौंपने वालों में आर एस एस, भाजपा, कॉंग्रेस सनातनी हिंदू, गौ भक्त सहित क्षेत्र व नगर के लोग शामिल रहे बाइट -महंत मोहित दास जी रामबाग हनुमान बाग मंदिर आश्रम बड़ामलहरा0
0
Report
पूर्व मंत्री व जमानिया विधायक ओपी सिंह ने मंत्री ओमप्रकाश राजभर को क्यों कहा- सर्कस का जोकर
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के जमानिया विधायक व पूर्व मंत्री ओपी सिंह ने सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “सर्कस का जोकर” तक कह दिया। उन्होंने कहा कि राजभर अपने बयानों पर खुद ही कायम नहीं रहते और उनकी संगत का असर उनके व्यवहार में साफ दिखता है।0
0
Report
Advertisement
स्मार्ट मीटर हटाने को लेकर हिंदू जागरण समिति ने दिया ज्ञापन
Mau, Uttar Pradesh:मऊ- जनपद समेत उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती समस्याओं के बीच हिंदू जागरण समिति ने जिलाधिकारी मऊ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपकर प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में लगाए गए स्मार्ट मीटर को हटाने की मांग करते हुए बिजली विभाग की कार्य प्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं इस अवसर पर हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर योजना को लागू करने का उद्देश्य भले ही बेहतर बिजली व्यवस्था प्रदान करना रहा हो लेकिन जमीनी स्तर पर यह योजना आमजन के लिए परेशानी का सबक बन गई है बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की शिकायत है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा हाल ही में प्रदेश के सभी जनपद में स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर रोक लगाने के निर्णय का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है और कहा कि मुख्यमंत्री जी ने जन भावनाओं का सम्मान किया है साथ ही मांग की है कि जिन क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं अब उनकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जब तक तकनीकी रिपोर्ट संतोषजनक ना आ जाए तब तक स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज एवं प्रांतीय मंत्री अमित वर्मा ने कहा कि कई स्थानों पर स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई है मीटर में तकनीकी खामियों की वजह से गलत रीडिंग आ रही है जिससे उपभोक्ताओं को गलत बिल का भुगतान करना पड़ा है गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है हिंदू जागरण समिति के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि समुचित तकनीकी परीक्षण और गुणवत्ता जांच के इस प्रकार के मिटरो को जबरन लगाया जाना उचित नहीं है उन्होंने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं के बिना सहमति के मीटर बदले जा रहे हैं जो पूरी तरह से अन्याय पूर्ण है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जन आंदोलन तेज किया जाएगा हिंदू जागरण समिति प्रांतीय उपाध्यक्ष बृजेश सिंह पटेल एवं प्रांत मंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि हिंदू जागरण समिति हमेशा जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार का जनता का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हिंदू जागरण समिति यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष आर्यन सिंह ने कहा कि शासन और प्रशासन आम जनता के परेशानियों को प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के मनमानापन और तानाशाही को भी किसी भी कीमत में स्वीकार नहीं किया जाएगा इस अवसर पर गुड्डू सोनकर आदित्य रंजन सिंह शुभम गुप्ता नंदकिशोर सिंह योगेंद्र प्रजापति अभिषेक गुप्ता अंकित प्रजापति राजकुमार मौर्य सत्येंद्र सोनकर अमित कुमार सिंह पटेल करनल सिंह उदय गोढ रामाशीष यादव ध्रुव सिंह नखडू साहनी शशि सिंह सुनील चौहान प्रतिभा सिंह रीता सिंह शांति देवी सरिता गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।0
0
Report
सिरसा बस स्टैंड के पास ट्रैक्टर एजेंसी गोदाम में भीषण आग, दमकल कर्मी जुटे
Sirsa, Haryana:एंकर रीड - सिरसा के बस स्टैंड के समीप स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी के स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में अचानक भयंकर आग लग गई। ट्रैक्टर एजेंसी के साथ ही एक साइड शराब का ठेका और दूसरी साइड अस्पताल होने के कारण वहां लोगों में तफरी मच गई और भय का माहौल बन गया। हालांकि आग की लपटे अस्पताल तक नहीं पहुंची लेकिन धुएं के कारण मरीजों को एहतियात तौर पर ऊपर की बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। वहीं हैरानी की बात यह थी कि दमकल विभाग के कर्मचारी पिछले 20 दिनों से हड़ताल पर हैं लेकिन रोडवेज विभाग के चालकों ने दमकल विभाग की गाड़ी का स्टेयरिंग थामा और मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुड़ गए। वहीं एयर फोर्स स्टेशन से भी एक आग बुझाने के लिए गाड़ी मंगवाई गई। अभी तक आग पर काबू पाया जा रहा है वहीं साथ लगते शराब के ठेके को खाली कर दिया गया। तो वही ट्रैक्टर एजेंसी से नए ट्रैक्टरों को बाहर निकाला गया। वॉयस01 - मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा रोडवेज सिरसा डिपो के चालक चमन लाल ने बताया कि सीजन का टाइम है सरकार दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों की और कोई ध्यान नहीं दे रही है आज इतना बड़ा हादसा हो गया कोई भी दमकल विभाग का कर्मचारी ना होने के कारण हरियाणा रोडवेज के चालकों को दमकल विभाग की गाड़ी लेकर आना पड़ा और आग बुझाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक चार गाड़ियां आ चुकी हैं और अब एयर फोर्स स्टेशन से भी गाड़ी को बुलाया गया है और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। सरकार दमकल विभाग के कर्मचारियों की सुने ताकि कोई भी इस तरह की घटना होने पर समय पर काबू पाया जा सके। बाइट- चमन लाल , चालक ,हरियाणा रोडवेज सिरसा डिपो वॉयस02 - रात 10:30 बजे मिली ताजा जानकारी के अनुसार ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।0
0
Report
झल्लारा हादसे: दो भाइयों की मौत, 3 घायल, पुल से नीचे रफ्तार कार
Udaipur, Rajasthan:सलूंबर के झल्लारा से खबर तेज रफ्तार इको कार पुल से नीचे गिरी हादसे में दो सगे भाइयों की हुई मौत, सलूंबर-ऋषभदेव मार्ग पर बामणिया गांव के पास हुआ हादसा, कार सवार तीन अन्य लोग हुए तीन गंभीर घायल, पत्थरों से टकराकर कई बार पलटी कार, घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप, सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर, शववो को रखवाया मोर्चरी में, घायलों को पहुंचाया उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल, सलूंबर जिले के गामड़ा पाल के रहने वाले थे दोनों मृतक,0
0
Report
Advertisement
