Gorakhpur - प्रॉपर्टी डीलर ने बेइज्जती का बदला लेने के लिए की हत्या
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर, गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही में शनिवार की शाम तेरही कार्यक्रम में प्रॉपर्टी डीलर(पूर्व बीडीसी) को उचित सम्मान नहीं मिला तो तेरही में खाना खिला रहे साले-बहनोई पर साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया . आरोपित मफलर में ईट-पत्थर भरकर दोनों युवकों को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया , तथा पास में पड़े ईट से जान से मारने की नियति से तीन बार धर्मेंद्र के सिर पर वार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भर्ती करवाया .और रविवार की शाम घायल धर्मेंद्र निषाद की मृत्यु हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलो सोने का महादान
Tirupati, Andhra Pradesh:तिरुमला। भगवान श्री वेंकटेश्वर के प्रति आस्था और श्रद्धा का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है। एक अज्ञात भक्त ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान करने का संकल्प लिया है। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि सोने के इन आभूषणों में कुल 45 आभूषण शामिल हैं, जिन्हें 9 सेट में तैयार किया गया है। इनमें भगवान श्री वेंकटेश्वर का स्वर्ण मुकुट और पद्म पादालु (स्वर्ण चरण पादुकाएं) भी शामिल हैं। आभूषणों का औपचारिक हस्तांतरण आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में TTD के कार्यकारी अधिकारी (EO) को किया जाएगा।
121 किलो सोने के इन आभूषणों का दान TTD के इतिहास में किसी एक भक्त की ओर से किए जाने वाले सबसे बड़े व्यक्तिगत स्वर्ण दानों में से एक माना जा रहा है।
