273015
गोरखपुरः अधिवक्ता दिवस के अवसर पर जिला अधिवक्ता एसोसिएशन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर, जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के सभागार में मंगलवार को अधिवक्ता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण दामोदर पाठक और मंत्री लालमन ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में 584 अधिवक्ताओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, डॉयरी, पेन और मिष्ठान प्रदान कर उनके समर्पण और सेवा की सराहना की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दुर्ग के गनियारी हाई स्कूल में छत का प्लास्टर गिरने से तीन छात्राएं घायल
Noida, Uttar Pradesh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्ग जिले के गनियारी स्थित हाई स्कूल के क्लासरूम में छत का प्लास्टर अचानक भर भरा कर गिर गया जिससे क्लासरूम में बैठी तीन छात्राएं घायल हो गई तो वहीं घायल छात्राओं का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है दरअसल गनियारी स्थित हाई स्कूल में कक्षा 9वी में छात्राएं बैठी हुई थी तभी अचानक छत का प्लास्टर गिर गया प्लास्टर के जद में आने से तीन छात्राओं को चोट आई है जिन्हें फौरी तौर पर जिला अस्पताल रेफर किया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है.0
0
Report
दमक के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग तेज – आंदोलन उग्र
Dumka, Jharkhand:दुमका के दिग्घी स्थित नवनिर्मित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में थर्ड ग्रेड और फोर्थ ग्रेड की नौकरियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर रैयतों का आंदोलन अब उग्र होता नजर आ रहा है। अस्पताल के लिए जमीन देने वाले रैयतों ने साफ तौर पर कहा है कि जब तक उनके परिवार के लोगों को नौकरी देने को लेकर अस्पताल प्रबंधन लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक आउटसोर्सिंग कंपनी के किसी भी कर्मचारी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। रैयतों ने कहा कि अस्पताल में सिर्फ डॉक्टर, नर्स और मरीजों की ही इंट्री होगी। बीते 25 सितंबर को रैयतों की ओर से फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य और अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर स्थानीय पंचायत के ग्रामीणों को अस्पताल में रोजगार देने की मांग की गई थी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन, आउटसोर्सिंग कंपनी और रैयतों के बीच 29 सितंबर को वार्ता तय हुई थी। लेकिन रैयतों का आरोप है कि तय समय पर न तो आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रतिनिधि वार्ता के लिए पहुंचे और न ही अस्पताल के प्राचार्य और अधीक्षक की ओर से उनसे बातचीत की गई। इससे नाराज होकर सैकड़ों की संख्या में रैयत नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। आंदोलक रैयतों ने निर्णय लिया है कि बुधवार से आउटसोर्सिंग कंपनी के किसी भी कर्मचारी को अस्पताल परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। रैयतों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने अपनी जमीन दी है, इसलिए नौकरी में उनके परिवार के सदस्यों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। रैयतों ने स्पष्ट किया है कि जब तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से नौकरी देने को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा。0
0
Report
नवोदय विद्यालय में छात्रों के बीच भिड़ंत, कई घायल, परीक्षा प्रभावित
Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, शिवनगर, अरवल में छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे, रॉड और ईंट-पत्थर चलने से लगभग एक दर्जन छात्र घायल हो गए; छह छात्रों के हालत गंभीर बताई गई। तीन छात्रों के सिर में चोट लगी, जबकि एक के हाथ और एक के पैर में चोटे आईं। सभी घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया। अर्धवार्षिक परीक्षा भी चल रही थी, लेकिन झड़प के कारण कई छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिला प्रशासन के निर्देश पर अधिकारी विद्यालय पहुंचे और छात्र- अभिभावकों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया।0
0
Report
Advertisement
कोटा में भाजपा की जीत के बाद CM भजनलाल शर्मा का पंचायत चुनाव मोर्चा
Noida, Uttar Pradesh:कोटा \n\nनगर निगम में जीत के बाद कोटा पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा मंगलवार को कोटा दौरे पर पहुंचे। कोटा एयरपोर्ट पर मंत्रियों, क्षेत्रीय विधायकों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।\nएयरपोर्ट से मुख्यमंत्री का काफिला सीधे 80 फीट रोड स्थित निर्माणाधीन भाजपा शहर जिला कार्यालय पहुंचा। यहां उन्होंने बन रहे कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया तथा निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली।\nकार्यालय निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री बारां रोड स्थित एक सभागार पहुंचे, जहां आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विशेष संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में कोटा देहात और बूंदी जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों से सीधा संवाद किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव में मिली सफलता कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है और इसी ऊर्जा के साथ आगामी पंचायत चुनावों में भी पार्टी का परचम लहराना है।\nबैठक के दौरान आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों, संगठन की जमीनी गतिविधियों, बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया।\nइस दौरान कोटा के महापौर, उप महापौर, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी, विधायक, मंडल और जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा प्रदेश स्तरीय नेता उपस्थित रहे।0
0
Report
एटा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका का बड़ा अभियान
Etah, Uttar Pradesh:एटा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका का अभियान, टीम ने दुकानों से पॉलीथिन जब्त कर किए चालान, नगर पालिका टीम की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप, आरआई राकेश कुमार गौरव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की दी सख्त हिदायत, शासन के निर्देश पर लगातार जारी रहेगा पॉलीथिन के खिलाफ अभियान - आरआई, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के हाथी गेट का पूरा मामला。0
0
Report
छुईया घाटी में NDPS आरोपी की पेशी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी की छुहिया घाटी में मंगलवार दोपहर पुलिस टीम पर हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। ओडिशा पुलिस NDPS के आरोपी आदित्य मिश्रा को रीवा न्यायालय में पेशी के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान चार गाड़ियों में सवार बदमाशों ने पुलिस वाहन को घेर लिया। ओडिशा पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने तीन बार फायरिंग की और बेसबॉल बैट से पुलिसकर्मियों पर हमला किया। इसके बाद आरोपी को पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीधी पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर तलाश शुरू कर दी गई। रीवा-सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी… मंगलवार दोपहर अचानक गोलियों की आवाज से दहल उठी। ओडिशा पुलिस की टीम NDPS मामले में गिरफ्तार आरोपी आदित्य मिश्रा को रीवा जिला न्यायालय में पेशी के लिए लेकर आ रही थी। इसी दौरान चार गाड़ियों में सवार बदमाशों ने कथित तौर पर पुलिस वाहन को घेर लिया। ओडिशा पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने पुलिस टीम पर तीन बार फायरिंग की। बदमाशों ने बेसबॉल बैट से पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया और पुलिस कस्टडी से आरोपी आदित्य मिश्रा को छुड़ाकर अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम में कुल आठ पुलिसकर्मी मौजूद थे और उनके पास AK-47, पिस्टल समेत अन्य हथियार थे। इसके बावजूद हमलावर आरोपी को लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीधी पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी संतोष कोरी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया और संभावित रास्तों पर तलाश शुरू कर दी गई। फिलहाल पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी को छुड़ाने के बाद बदमाशों की गाड़ियां मैहर की तरफ निकली हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में वाहनों की जांच और संदिग्धों की तलाश में जुटी है। छीहिया घाटी में पुलिस टीम पर हमला कर NDPS आरोपी को छुड़ाने की इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों और फरार NDPS आरोपी आदित्य मिश्रा की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
बिहार MLC चुनाव: एनडीए गठबंधन के भीतर सीटों को लेकर तनाव बढ़ा
Patna, Bihar:बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है बिहार की सभी 8 MLC सीटों, 4 स्नातक और 4 शिक्षक के लिए चुनाव हो रहे हैं। RJD ने अपने 6 नाम की घोषणा कर दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए से जदयू के तरफ से चार और बीजेपी के तरफ से कर उम्मीदवार दिए गए हैं जिनके नाम की घोषणा भी हो चुकी है अब इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है RJD के विधायक गौतम कृष्ण ने कहा कि एनडीए के बीच इन लोगों का रिश्ता सही नहीं है। अब चार बीजेपी में, चार जेडीयू ने अपना नाम की घोषणा कर दिया है। उपेंद्र बाबू की पार्टी कहां गए? मांझी साहब कहां गए? लोजपा रामविलास को कहां सीट मिली है? यह बिल्कुल स्थिति इन लोगों की और रिश्ते सही नहीं है। वहीं देखिए राजद ने अपने सबों को लेकर चला है, सबको मौका दिया है, सब मिलजुल कर रहे हैं। इसलिए हमको लगता है एनडीए के बीच आपसी तालमेल और रिश्ता सही नहीं है। बीजेपी के पूर्व विधायक और बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष पवन जायसवाल ने कहा एनडीए में सब कुछ ठीक-ठाक है। विपक्ष को कभी ठीक नहीं लगेगा क्योंकि विपक्ष के पास कुछ बचा हुआ है नहीं। एनडीए में सब कुछ ठीक है, एनडीए की चिंता विपक्ष को करने की जरूरत नहीं है। और एनडीए के सभी कैंडिडेट चुनाव जीतेंगे ये भी कटु सत्य है। इसलिए आरजेडी और कांग्रेस जो बोल रहे हैं ये हताशा का इनका बयान है। और इनको एनडीए के बारे में नहीं सोचना है, अपने यूपीए के बारे में सोचें। JDU की प्रवक्ता अंजुम आरा ने निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष लग रहा है कि सवाल खड़ा करने की स्थिति में है? इंडि गठबंधन के जितने भी घटक दल हैं यह तो बताने की आवश्यकता है नहीं, उनके बीच में आपस में किस तरह से सीटों को लेकर के सर फुटव्वल मचा रखा है और आज भी वही स्थिति बनी हुई है। जहां तक उनका कहना है एनडीए गठबंधन को लेकर के, तो देखिए एक चीज जान लीजिए कि विपक्ष हर मामले में केवल एक वो अपनी राजनीति करने की वो कोशिश करते हैं, भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं। कहीं कोई भी किंतु परंतु एनडीए गठबंधन के अंदर नहीं है। हमारा जो भी डिसीजंस होता है एनडीए गठबंधन में वो बिल्कुल आपसी कोऑर्डिनेशन के साथ और बातचीत के उपरांत ही वो सारे फैसले होते हैं। और एनडीए गठबंधन में जो भी हमारे सहयोगी हैं ना, उनकी सहमति के साथ ही गठबंधन की मर्यादा के अनुरूप हम निर्णय लेते हैं। तो कहीं से भी उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। जो निर्णय हुए हैं एमएलसी चुनाव को स्नातक और शिक्षक निर्वाचन को लेकर के, बिल्कुल हमारे तमाम घटक दलों की आपसी सहमति से और गठबंधन की मर्यादा के अनुरूप लिए गए हैं। बाइट अंजुम आरा जदयू प्रवक्ता कांग्रेस के प्रवक्ता शिशिर कौण्डिल्य ने कहा कि एमएलसी चुनाव में चले थे दूसरे पर आरोप लगाने। लेकिन आज खुद देखिए न, भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड की स्थिति। दोनों ने एमएलसी की आठ सीटों के लिए चार-चार सीटें बांट ली। और बाकी के जो पार्टनर्स हैं उनके एलायी पार्टनर्स, उनको कुछ भी नहीं मिला। साफ है कि जो स्थिति बन रही है, उसमें एनडीए में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा।0
0
Report
हनुमानगढ़ में निटूसिंह के इलाज नाम पर अंडकोष निकालने के आरोप पर DYFI धरना
Hanumangarh, Rajasthan:निटूसिंह को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बेमियादी धरना शुरू,डीवाईएफआई ने एसपी कार्यालय के सामने डाला धरना, मांग पूरी होने तक जारी रखने की चेतावनी हनुमानगढ़ में इलाज के नाम पर कथित तौर पर अण्डकोष निकालने के आरोप मामले में गांव डबलीराठान निवासी निटूसिंह को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा जिला कमेटी की ओर से मंगलवार से जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने बेमियादी धरना शुरू किया गया। DYFI कार्यकर्ताओं ने कहा कि निटूसिंह के मामले में न्याय मिलने तक धरना जारी रहेगा। वेद मक्कासर ने बताया कि डबलीराठान निवासी निटूसिंह के प्रकरण में हॉस्पिटल के डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर पूर्व में हॉस्पिटल के बाहर धरना दिया गया था। उस दौरान सीओ सिटी मीनाक्षी मौके पर पहुंचीं और जांच कमेटी गठित कर जांच करवाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से जांच कमेटी गठित कर जांच करवाई गई। DYFI की ओर से मामले की जांच बीकानेर बोर्ड से करवाने की मांग की गई थी।आरोप लगाते हुए कहा कि निटूसिंह को न्याय मिलने तक संगठन की ओर से आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक कार्यकर्ता एसपी कार्यालय के सामने धरने पर डटे रहेंगे।0
0
Report
डीआईजी मनोज कुमार ने खाटूश्यामजी थाना निरीक्षण कर सुरक्षा उपायों के निर्देश दिए
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी सदर थाने का डीआईजी मनोज कुमार ने निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना पहुंचने पर डीवाईएसपी राजेश कुमार जांगिड़ एवं थानाधिकारी अमित कुमार नागोरा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। पुलिस की टुकड़ी ने डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। डीआईजी मनोज कुमार ने थाना परिसर का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था सुरक्षा एवं पुलिसिंग व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आमजन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में सीएलजी एवं शांति समिति के सदस्यों की बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में सदस्यों ने स्थानीय समस्याओं और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे डीआईजी के सामने रखे। सदस्यों ने कहा कि अयोध्या मंदिर में चढ़ावे की चोरी जैसी घटनाओं से जिस प्रकार धार्मिक स्थलों की छवि प्रभावित होती है ऐसी घटना खाटूधाम में नहीं होनी चाहिए और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा जाए। बैठक में लामिया, ढींगपुर एवं गीलों की ढाणी सहित आसपास के गांवों से आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के दौरान होने वाली परेशानियों का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर डीआईजी ने कहा कि श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को परेशानी न हो इसके लिए बीच का रास्ता निकालकर व्यवस्था बनाई जाए। सदस्यों ने यह भी बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के दौरान लगाए जाने वाले बाहरी पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों को पहचान नहीं पाते। मंढ़ा मुख्य रोड पर बैरियर लगाने के दौरान स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की मांग रखी गई। डीआईजी ने इस संबंध में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बाय चौकी के अधीन क्षेत्र के लोगों ने पुलिस वेरिफिकेशन के लिए थाना जाने में समय और धन की बर्बादी का मुद्दा उठाया। इस पर डीआईजी ने चौकी स्तर पर ही पुलिस वेरिफिकेशन की व्यवस्था शुरू करने के तत्काल निर्देश दिए। सदर थाना वर्तमान में स्कूल भवन में संचालित होने के बावजूद डीआईजी ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त बताया। उन्होंने कहा कि दिसंबर माह में थाना नए भवन में संचालित हो जाएगा। वहीं सीएलजी सदस्यों ने महिला कांस्टेबल अमरावती के कार्य की प्रशंसा की जिस पर डीआईजी ने उन्हें बधाई दी। खाटूधाम में यातायात पुलिस थाने की मांग भी बैठक में रखी गई। डीआईजी मनोज कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस थाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है। थाना बनने के बाद खाटूधाम की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार के निर्देशन में डीआईजी मनोज कुमार ने खाटूश्यामजी सदर थाने को गोद लिया है। इसके तहत थाना क्षेत्र की व्यवस्थाओं पुलिसिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
संभल । मुल्ला अफरोज पर लगी NSA रद्द होने पर जामा मस्जिद के सदर जफर अली का बड़ा बयान .
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । संभल दंगे के आरोपी मुल्ला अफरोज पर लगाई NSA रद्द किये जाने .. सरकार पर 10 लाख का जुर्माना लगाये जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ... विवादित जामा मस्जिद के सदर जफर अली का बड़ा बयान । पुलिस प्रशासन ने पुलिस कस्टडी में दिये गये बयानों के आधार पर मुल्ला अफरोज पर गलत NSA लगाया गया था ... जो की कोर्ट में नहीं टिक पाया । जामा मस्जिद सदर जफर अली ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई .. कहा ,सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से संभल दंगे के अन्य आरोपियों को भी लाभ मिलेगा ..उमीद है बाकी आरोपियों पर भी लगाई गई NSA रद्द होगा । विवादित जामा मस्जिद के सदर जफर अली संभल दंगे के मामले में खुद भी आरोपी है ...हाईकोर्ट से जमानत और चल रहे है जफर अली ।0
0
Report
NH-911 पर सेना की हाईवे लैंडिंग ने दिखायी वैकल्पिक ऑपरेशन क्षमता
Bikaner, Rajasthan:सरहद के करीब NH-911 बना मिलिट्री रनवे, भारतीय सेना ने दिखाई एविएशन ताकत दंतौर के पास हाईवे पर उतरे रुद्र, ध्रुव और चेतक हेलीकॉप्टर रेगिस्तानी इलाके में हाईवे लैंडिंग प्रैक्टिस, एयरक्रू और ग्राउंड क्रू ने दिखाया शानदार समन्वय देश के जांबाजों की तैयारी और सेना की ऑपरेशनल रेडीनेस का प्रदर्शन intro - सरहद के करीब जब आसमान में भारतीय सेना के हेलीकॉप्टरों की गूंज सुनाई दी तो हर किसी की नजरें आसमान पर टिक गईं बीकानेर के दंतौर इलाके में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास NH-911 कुछ समय के लिए मिलिट्री रनवे में तब्दील हो गया सड़क पर आम दिनों में दौड़ने वाले वाहनों की जगह नजर आए सेना के रुद्र, ध्रुव और चेतक हेलीकॉप्टर। मौका था हाईवे लैंडिंग प्रैक्टिस का जिसके जरिए भारतीय सेना ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में वैकल्पिक स्थानों से हेलीकॉप्टर संचालन की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। ये तस्वीरें देश की सेना के दमखम और जवानों की तैयारी की गवाही दे रही हैं राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके में दंतौर के पास NH-911 पर भारतीय सेना की एविएशन इकाइयों ने हाईवे लैंडिंग और टेक-ऑफ का अभ्यास किया रुद्र, ध्रुव और चेतक हेलीकॉप्टरों ने निर्धारित हाईवे स्ट्रेच पर लैंडिंग की और फिर टेक-ऑफ किया। इस दौरान एयरक्रू के साथ ग्राउंड क्रू ने भी बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया। सेना के लिए ये सिर्फ हेलीकॉप्टर उतारने और उड़ाने का अभ्यास नहीं है इसके पीछे मकसद है ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना, जब पारंपरिक एयरबेस या हेलिपैड के अलावा किसी वैकल्पिक स्थान से ऑपरेशन करना पड़े। पायलटों के लिए सड़क की सतह, उपलब्ध जगह, हवा, दृश्यता और आसपास के क्षेत्र का आकलन बेहद महत्वपूर्ण होता है वहीं ग्राउंड टीम और एयरक्रू के बीच सटीक समन्वय इस तरह के ऑपरेशन की अहम कड़ी होता है। दंतौर का इलाका भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब है और पश्चिमी Rajasthan का रेगिस्तानी भूभाग अपने आप में चुनौतीपूर्ण माना जाता है गर्मी, धूल, तेज हवाएं और लंबा खुला इलाका एयरक्रू के लिए अलग तरह की चुनौती पेश करता है ऐसे वातावरण में लगातार अभ्यास सेना की ऑपरेशनल रेडीनेस और परिस्थितियों के मुताबिक तेजी से विकल्प बदलने की क्षमता को मजबूत करता है। भारतीय सेना के एविएशन बेड़े में शामिल ध्रुव, उसके सशस्त्र संस्करण रुद्र और चेतक जैसे हेलीकॉप्टर अलग-अलग सैन्य जरूरतों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं सैनिकों की आवाजाही, लॉजिस्टिक सपोर्ट, निगरानी और अन्य सैन्य आवश्यकताओं में हेलीकॉप्टरों की भूमिका अहम रहती है NH-911 पर हुआ ये अभ्यास इसी तैयारी का हिस्सा है, जहां एक सामान्य हाईवे को कुछ समय के लिए सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्र में बदला गया। रेगिस्तान की खामोशी को चीरती हेलीकॉप्टरों की आवाज और हाईवे पर उतरते सेना के जांबाज एविएशन प्लेटफॉर्म—ये तस्वीरें बता रही हैं कि भारतीय सेना की तैयारी कितनी व्यापक है। दंतौर के पास NH-911 पर हुआ हाईवे लैंडिंग अभ्यास सटीक उड़ान, अनुशासन, टीमवर्क और ऑपरेशनल रेडीनेस का प्रदर्शन रहा। सरहद के करीब हुए इस अभ्यास ने एक बार फिर दिखाया कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी भारतीय सेना अपने जवानों और संसाधनों को हर परिस्थिति के लिए तैयार रखने पर जोर देती है।0
0
Report
फतेहाबाद के हुड्डा सेक्टर में स्पा सेंटर पर पुलिस दबिश, दर्जनभर युवक-युवतियों से पूछताछ
Noida, Uttar Pradesh:फतेहाबाद में हुड्डा सेक्टर में स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश स्पा सेंटर में पुलिस को मिली दर्जनभर युवक युवतियाँ पुलिस के अनुसार पुलिस को स्पा सेंटर में गलत गतिविधियों के संबंध में मिली रही थी सूचना स्पा सेंटर मैनेजर सहित युवक युवतियों से पुलिस कर रही पूछताछ0
0
Report
Advertisement
खबर अभी उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
फर्रुखाबाद में बाढ़ से सड़क टूट, गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में डूबी
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में बाढ़ से धंसी सड़क, गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में समाई; 108 बोरी डूबीं एंकर - फर्रुखाबाद में बाढ़ के पानी से सड़क अंदर ही अंदर खोखली हो गई। सड़क टूटने से गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सोता नाले में पलट गई। ट्रॉली में लदी गेहूं की 108 बोरियां पानी में समा गईं। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो युवक भी पानी में गिर गए, हालांकि दोनों सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में किसान को भारी नुकसान हुआ है。 वीओ - फर्रुखाबाद से बाढ़ के कारण सड़क टूटने और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की तस्वीर सामने आई है। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बिलावलपुर में सोता नाले के पास सड़क टूटने से गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में पलट गई। ट्रॉली में गेहूं की 108 बोरियां लदी थीं, जो ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत पानी में समा गईं। बताया गया कि शिकारपुर निवासी गोविंद ट्रैक्टर-ट्रॉली से गेहूं लेकर मंडी जा रहे थे। तभी बिलावलपुर में सोता नाला के पास यह हादसा हो गया। ट्रैक्टर चालक गोविंद और उसके साथ जोगेंद्र पानी में गिर गए, लेकिन किसी तरह बाहर निकल आए। ग्रामीणों के मुताबिक, बीते दिनों आई बाढ़ के पानी के कारण सड़क अंदर से खोखली हो गई थी। सड़क के ऊपर पानी था सड़क ठीक से दिखाई नहीं दे रही थी , लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली का वजन पड़ते ही टूट गई। हादसे में करीब 65 क्विंटल गेहूं पानी में डूब गया, जिससे भारी नुकसान हुआ है। वहीं, सड़क पर घुटनों तक बाढ़ का पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आगे इस तरह का हादसा न हो。 वहीं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि फर्रुखाबाद करीब दो महीने तक बाढ़ से प्रभावित रहा। पिछले दो दिनों में हुई बारिश के कारण कई जगह सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। इसको लेकर PWD, जिला पंचायत समेत सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे कराया जाए। सर्वे के बाद उनका एस्टीमेट तैयार कर स्पेशल रिपेयर के लिए बजट की मांग भेजी जाए, ताकि सड़कों की मरम्मत कराई जा सके。 बाइट - गोविंद, ट्रैक्टर चालक , फर्रुखाबाद बाइट - डॉ. अंकुर लाठर, जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद0
0
Report
नेपाल में बारिश के कारण मोतिहारी में बाढ़, स्टेट हाईवे 74 बंद
Motihari, Bihar:नेपाल में हुई लगातार बारिश और बाल्मीकि नगर गंडक बैराज से छोड़े गए पानी के कारण मोतिहारी में संग्रामपुर और अरेराज प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। स्टेट हाईवे 74 पर आवागमन बंद हो गया है。0
0
Report
Advertisement
