273212
गोरखपुर- भू स्वामित्व घरौनी का प्रमाणपत्र सौंप कर प्रधानमंत्री ने लोगों को समृद्ध बनाया-विधायक
Khajani, Uttar Pradesh:केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी भू स्वामित्व योजना के तहत क्षेत्र के ग्रामिणों को उनके आवासीय भूखण्डों का प्रमाणपत्र घरौनी के रूप में सम्मान सहित सौंपा गया। तहसील में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीराम चौहान सहित भाजपा पदाधिकारियों उप जिलाधिकारी कुंवर सचिन सिंह,तहसीलदार कृष्ण गोपाल तिवारी बीडीओ रमेश शुक्ला एडीओ पंचायत राजीव दूबे ने खजनी ब्लॉक के 6 गांवों ेक लोगों को घरौनी के प्रपत्र सौंपे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रांची के निजाम नगर में नशे के कारोबार पर पुलिस से मारपीट के आरोप
Ranchi, Jharkhand:रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र का निजाम नगर देर रात हंगामे और पुलिस से कथित मारपीट को लेकर सुर्खियों में रहा। नशे के कारोबार की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को कथित तौर पर तस्करों ने घेर लिया और एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की गई। वहीं, दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने भी पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हालात बिगड़ने की सूचना मिलते ही कोतवाली एसपी निखिल राय समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि मारपीट करने वाले लोगों की पहचान कर ली गई है और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की भूमिका के साथ-साथ पुलिसकर्मी पर लगे आरोपों की भी जांच कर रही है। यानी निजाम नगर की इस रात में सवाल सिर्फ हंगामे का नहीं, बल्कि नशे के कारोबार, पुलिस से कथित मारपीट और पुलिस कार्रवाई पर लगे आरोप तीनों की सच्चाई सामने लाने का है।0
0
Report
कानपुर में पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई का वीडियो वायरल, कारण अभी स्पष्ट नहीं
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में खाकी से हाथापाई का वीडियो वायरल! रावतपुर थाना क्षेत्र के अशोक वाटिका चौराहे का बताया जा रहा वीडियो कानपुर में एक वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली और मौके पर हुए विवाद को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक व्यक्ति के दूसरे व्यक्ति से मारपीट करने के बाद बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई होती दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो में 112 डायल की पुलिस टीम, एक दीवान और महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की होती नजर आ रही है। मौके पर एक महिला के भी मौजूद होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, विवाद की असली वजह क्या थी और घटना की शुरुआत कैसे हुई, इसकी अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि भी अभी नहीं हुई है।0
0
Report
रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे दो युवक पुणे से गिरफ्तार
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स पाने के लिए रेलवे ट्रैक पर रील बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया। राजनांदगांव रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे ट्रैक पर रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दो युवकों को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। दरअसल, बीते 18 अगस्त को राजनांदगांव रेलवे पुलिस को रेलवे ट्रैक पर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने की जानकारी मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ-साथ रेलवे स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। लगातार पड़ताल के बाद पुलिस को दोनों युवकों के पुणे रेलवे स्टेशन पर होने के सुराग मिले। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान सुनिश्चित की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए युवकों में महासमुंद निवासी अजय प्रजापति भीincluded है। उसके खिलाफ विधिवत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। दूसरे युवक के संबंध में भी पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल ने लोगों को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर कुछ सेकेंड की रील और ज्यादा व्यूज के लिए रेलवे ट्रैक पर जाना बेहद खतरनाक हो सकता है। ट्रैक पर अचानक ट्रेन आने, चलती ट्रेन की चपेट में आने या रेलवे के विद्युत तारों के संपर्क में आने से गंभीर हादसा हो सकता है। रेलवे पुलिस ने यात्रियों और आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया के लिए रेलवे ट्रैक, रेलवे लाइन या प्रतिबंधित रेलवे क्षेत्र में रील बनाने से बचें। ऐसे कृत्य न केवल जानलेवा साबित हो सकते हैं, बल्कि रेलवे नियमों के तहत दंडनीय अपराध भी हैं।0
0
Report
Advertisement
शिक्षा विभाग का स्पष्टीकरण: पद वृद्धि संभव नहीं, चयनित अभ्यर्थी धरना जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में धरने पर बैठे वर्ग 1, 2 और 3 के चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों से जुड़ी बड़ी खबर शिक्षा विभाग का धरने पर बैठे अभ्यर्थियों को دو टूक परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन : शिक्षा विभाग पद वृद्धि की मांग विधि अनुकूल न होने के कारण विचार योग्य नहीं : शिक्षा विभाग शिक्षा विभाग ने पद वृद्धि की मांग को लेकर दिया स्पष्टीकरण धरना दे रहे अभ्यर्थियों को चयनित शिक्षक अभ्यर्थी मानने से शिक्षा विभाग ने किया इनकार रिक्त पदों को नई भर्तियों में विज्ञापित किया जा सकता है उसे पुरानी भर्ती में पद वृद्धि कर शामिल नहीं किया जा सकता शिक्षा विभाग ने अपने स्पष्टीकरण में बताया जो पद खाली उसके कारण क्या अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों प्राप्त न होने से बैकलॉग में है उसे अनारक्षित और ओबीसी वर्ग को नहीं दिया जा सकता रिक्त पदों में भर्ती नहीं हो रही ये कहना सही नहीं धरना दे रहे अभ्यर्थी चयन सूची में शामिल नहीं ये कहना गलत के चयनित अभ्यर्थी धरना दे रहे : शिक्षा विभाग0
0
Report
चेन्नई: तमिलनाडु के खाद्य मंत्री पी. वेणकट्रमण ने सब्सिडी वाला प्याज की बिक्री शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:Chennai: Tamil Nadu Food Minister P Venkatraman launches the subsidised onion sale at a ration shop/visuals0
0
Report
आदित्य ठाकरे Nashik में Tribal छात्रों से मिलने के उद्देश्य से रवाना
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): ADITYA THACKERAY (SHIVSENA MLA UBT) LEAVES FOR NASHIK TO MEET PROTESTING TRIBAL STUDENTS VISUALS0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO नियुक्ति पर स्पीकर महाना का बयान
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): SATISH MAHANA (UTTAR PRADESH ASSEMBLY SPEAKER) ON RAM MANDIR TRUST CEO APPOINTMENT/ NEW TRUSTEES APPOINTMENT/ OPPOSITION ALLEGATIONS ON TRUST CHANGES लखनऊ - राम मंदिर के CEO के तौर पर एयर मार्शल (रिटायर्ड) जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना ने कहा, "पूरे देश ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर की सेवा की ज़िम्मेदारी एक ऐसे व्यक्ति को सौंपी है जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया है। वे एक पूर्व मार्शल हैं और उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाई थी। हिंदू धर्म हमें भारत माता की सेवा के प्रति समर्पित रहने की सीख देता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने कहा था कि माँ और मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर हैं। हमारी जन्मभूमि स्वर्ग से भी ज़्यादा सुंदर है..."0
0
Report
बरेली गौकशी मुठभेड़: वांछित अभियukt राशिद गिरफ्तार, पैर में गोली
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली। गौकसी में वांछित चल रहे अभियुक्त मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त राशिद के पैर में लगी गोली घायल रास्गिड़ को जिला अस्पताल में कराया भर्ती 30 अगस्त को थाना कैंट में गौकसी के मुकदमे था वांछित राशिद के पास से अवैध असलाह के साथ साथ गौकशी के हथियार बरामद थाना कैंट क्षेत्र के कठपुला पुल के पास आज सुबह हुई मुठभेड़ बाइट आषुतोष शिवम, सीओ प्रथम0
0
Report
रायबरेली में खुले कुएं में गिरकर युवक की मौत, परशदेपुर में सनसनी
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली में डीह थाना क्षेत्र की नगर पंचायत परशदेपुर के वार्ड नंबर-10 स्थित शुक्लाना जूनियर हाईस्कूल के पास बुधवार रात झाड़ियों से ढके एक खुले कुएं में गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि परशदेपुर के पूरे काजी निवासी आकाश पुत्र पिंटू बुधवार रात करीब 9:30 बजे झाड़ियों की ओर गया था। इसी दौरान वह झाड़ियों से ढके खुले कुएं में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सलोन सीएचसी ले जाया गया। वहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद आकाश को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
झरिया में जमीन धंसने से हड़कंप, आग-गैस के खतरे की आशंका
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के झरिया में एक बार फिर जमीन धंसने की घटना से हड़कंप मच गया है। लोदना क्षेत्र के बरारी छह नंबर बस्ती में गुरुवार को जोरदार धमाके के साथ अचानक जमीन धंस गई। जमीन में गहरी दरारें पड़ गईं और दरारों से जहरीला धुआं निकलने के साथ आग की लपटें भी दिखाई देने लगीं। घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि जमीन के नीचे आग और जहरीली गैस का खतरा बढ़ सकता है। वहीं भू धंसान वाली जगह के पास से लक्ष्मी कॉलोनी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क भी गुजरती है। लोगों को डर है कि अगर भू धंसान का दायरा बढ़ा तो सड़क भी इसकी चपेट में आ सकती है। स्थानीय नेता सबूर गोराई ने घटना के पीछे अवैध कोयला खनन और कथित अवैध सुरंगों को जिम्मेदार ठहराते हुए बीसीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर बीसीसीएल की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्र में भराई कराने का आश्वासन दिया है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थायी समाधान के लिए पहले जमीन के नीचे की स्थिति की जांच और आग व गैस के खतरे को खत्म करना जरूरी है।0
0
Report
राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को पहला सीईओ नियुक्त किया
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD: N RAMCHANDER RAO (BJP) ON RAM TEMPLE TRUST APPOINTS AIR MARSHAL JITENDRA MISHRA (RETD.) AS FIRST CEO/CONGRESS CITES FORMER FINANCE SECRETARY’S ANALYSIS, QUESTIONS 7.8% GDP GROWTH. CONGRESS SAYS THE GOVERNMENT NEEDS TO ACKNOWLEDGE THE ACTUAL STATE OF THE ECONOMY AND UNDERTAKE REFORMS TO GENERATE EMPLOYMENT, STRENGTHEN MSMES AND PRIVATE INVESTMEN अयोध्या, UP - AIR MARSHAL जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला CEO बनने पर महामंडलेश्वर विष्णु दास जी महाराज ने कहा, "जितेंद्र मिश्रा ने देश के लिए बहुत काम किया है और देश की अच्छी सेवा की है। अब उन्हें भगवान राम लल्ला के चरणों में सेवा करने का मौका मिला है। वे बहुत भाग्यशाली हैं... विपक्ष मंदिर को लेकर घटिया राजनीति कर रहा था, बार-बार चोरी की घटनाओं और चढ़ावे में कथित घोटाले की बातें उठा रहा था। इससे 'सनातन' संत समाज को बहुत दुख हुआ था। विपक्ष यह मुद्दा उठाता रहा, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी। हमें भरोसा है कि CEO जितेंद्र मिश्रा की देखरेख में सब कुछ ठीक से मैनेज किया जाएगा..."0
0
Report
भागलपुर में गंगा उफान: बाँध क्षरण से भारी जलजमाव, मंत्री ने कवायद तेज
Naya Chak, Bihar:एंकर – राघोपुर में गंगा नदी इस कदर उफना रही है मानो अब पूरा गाँव अपने आगोश में समा लेगी लगातार हो रही बारिश भी जल संसाधन विभाग का इम्तिहान ले रही है। पूरा बंद कीचड़ से सन गया है जिसके कारण बालू भरी बोरियां ट्रैक्टर से लाने में भी काफी परेशानी हो रही है बाँध को मोटरेबल करने का काम किया जा रहा है। मार्जिनल बाँध की 350 मीटर हिस्सा के साथ साथ नोज भी कट कर गंगा में विलीन हो गया पुरानी रेल लाइन बंद को बचाने की लगातार कवायद की जा रही है बुधवार को पूरा दिन बड़े जहाज से मेघा जिओ बाग कटाव स्थल पर गिराया गया। पिछले कई दिनों से पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र एवं जिलाधिकारी अलंकृता पांडे यहां कैंप कर व्यवस्थाओं को मजबूत करने में जुटी है कल सुबह से देर रात तक जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय अधिकारी मौजुद रहे0
0
Report
Advertisement
कानपुर LIC ऑफिस में आग: दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर-एलआईसी आफिस में आग से मचा हड़कंप। बिल्डिंग से धुंआ निकलता देख लोगों ने दमकल को दी सूचना। दमकल जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। कोतवाली थाना क्षेत्र के वेस्टकाट बिल्डिंग की घटना।0
0
Report
नचनौरा के सरकारी स्कूल में शिक्षक ताश खेलते वीडियो, जांच की मांग
Panna, Madhya Pradesh:शासकीय स्कूल में शिक्षा का कार्य छोड़ ताश के पत्तों के खेल? नचनौरा गांव के सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल नचनौरा के सरकारी स्कूल में शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, जांच की आवश्यकता नचनौरा के ग्राम नचनौरा के शासकीय स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था की गरिमा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं वायरल वीडियो में कथित तौर पर स्कूल में शिक्षक पढ़ाई कराने के बजाय ताश खेलते नजर आ रहे हैं वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस स्कूल में शिक्षक बच्चों को ज्ञान, संयम और अनुशासन की शिक्षा देने के लिए आते हैं, और वही शिक्षक जब ताश का खेल खेलेंगे तो विद्यार्थियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा? वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी, लेकिन वीडियो ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं0
0
Report
औरंगाबाद: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार, तीसरे की गिरफ्तारी जारी
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र में नाबालिग से हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पीड़िता के बयान के अनुसार अस्पताल जाने के क्रम में गांव के तीन युवकों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। वह उनके सामने गिड़गिड़ाती रही और अपनी खराब तबीयत का हवाला भी देती रही, पर उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद किसी को कुछ भी बताने की शर्त पर उसे गांव के पास नहर पर लाकर छोड़ दिया गया। परिजनों को आपबीती सुनाने के बाद थाने गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके अलावा पुलिस ने कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
