273165
Gorakhpur - पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया पैदल गश्त
Peppeganj, Uttar Pradesh:पीपीगंज थाने के एसआई अश्वनी तिवारी के नेतृत्व में कस्बा चौकी इंचार्ज नितिन कुमार श्रीवास्तव, एसआई अनिकेत भारती, एसआई मनीष राज,एसआई आदर्श द्विवेदी, कांस्टेबल प्रदीप कुमार मिश्रा, कांस्टेबल अजीत कुमार यादव, कांस्टेबल गोविंद कुमार, कांस्टेबल उमेश कुमार सिंह, पीआरबी 112 कांस्टेबल भीम यादव आदि ने एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को साथ लेकर नगर के मुख्य मार्ग, मुख्य बाजार, प्रभा तिराहा, स्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया आदि मे पैदल गश्त किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तराखंड: सीएम धामी ने DBT से कल्याण पेंशन ट्रांसफर का बड़ा कदम उठाया
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने DBT के ज़रिए सामाजिक कल्याण योजनाओं की पेंशन राशि ट्रांसफर की0
0
Report
पन्ना जिला अस्पताल के जलभराव पर कलेक्टर ने 24 घंटे में समाधान के निर्देश दिए
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले के जिला अस्पताल में आज बारिश के बाद हुए जल भराव के बाद जिला कलेक्टर उषा परमार ने मौका का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग सहित निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को बुलाकर 24 घंटे के अंदर जल भराव की समस्या को खत्म करने की आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में जल भराव नहीं होने दिया जाएगा और जो अधिकारी इसमें लापरवाही करेंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ पर खबर दिखाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया है और जिला कलेक्टर ने मौके पर अपने अधिकारियों के साथ पहुंचकर मौका मोना किया और जिला अस्पताल में जल भराव से संबंधित समस्याओं को तत्काल दूर करने के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए उन्होंने कहा कि वे कल फिर से जिला अस्पताल आएंगे और 24 घंटे के अंदर इस समस्या का हाल सुनिश्चित किया जाएगा उषा परमार जिला कलेक्टर पन्ना0
0
Report
गोंडा के कैसरगंज में जल जीवन मिशन- बिजली विभाग पर पूर्व सांसद का बड़ा आरोप
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आज मंगलवार को अपने ही सरकार की दो विभागों के कार्य शैली पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाया है और कहा कि हम केवल सवाल उठा सकते हैं और बोलकर भड़ास निकाल सकते हैं। लेकिन जल जीवन मिशन और विद्युत विभाग की लापरवाही से जो मौत हो रही है उसका जिम्मेदार कौन है। जांच कराया जाए तो जल जीवन मिशन के तहत 2 हजार से 4 हजार घटनाएं निकलेगी बिजली विभाग की भी लापरवाही से पता नहीं कितने लोग रोज मरते हैं कितने जानवर मरते हैं कितनी घटनाएं होती हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने ऊपर विस्तार से बिजली विभाग और जल जीवन मिशन विभाग पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाया है। बृजभूषण ने आगे कहा कि हमारे क्षेत्र के तीन दलित परिवार पासवान परिवार के 40-42 साल और कुछ 22-23 साल के तीन लोग मज़दूर मर गए। वो जल जीवन मिशन का नाम इसलिए आता है कि जो सड़क पर ट्रक धंसी और धंसने के बाद पलटी, उसको जल जीवन मिशन ने वहां पाइप डालने का काम किया था। और ठीक से उसकी पटाई या कुटाई या पेंटिंग या खड़ंजा या सोलिंग कुछ नहीं किया था, जिसके कारण वो ट्रक पलटी और सारी सरिया उन्हीं के पास ऊपर चली गई और उन बेचारों की मृत्यु हो गई। कल मैं गया था थोड़ी-बहुत हमने मदद भी की, लेकिन बड़ी दुखद घटना है। हमारा मानना है कि जल जीवन मिशन का जो ठेका है बहुत बड़ी कंपनियों का है और ये अपने नीचे जो है, ठेके को ठेका, ठेके पर ठेका, ठेके पर ठेका, ठेके पर ठेका और ज़िम्मेदारी के साथ काम नहीं हो रहा है। अगर निकाला जाएगा कि जन जीवन मिशन के कारण कितनी घटनाएं हुईं तो एक नहीं निकलेंगी कम से कम दो-चार हज़ार घटनाएं निकलेंगी पूरे प्रदेश के अंदर तो हमारे हमने देखा तो हमने बोला भाई अब हम क्या कर सकते हैं। जिन-जिनको ये ज़िम्मेदारी को उठाना चाहिए, उठाने के लिए तैयार नहीं हैं। तो अब हम बोल कर के अपनी भड़ास निकाल रहे हैं, और क्या कर सकते हैं लेकिन हज़ारों लोग मर चुके होंगे अब तक। अगर कोई एजेंसी आवे जो देखे और जल जीवन मिशन मतलब इनको सड़क तोड़ने के पहले NOC लेना चाहिए ये लेते नहीं हैं। ना नगरपालिका से लेते हैं, ना ग्राम प्रधान से लेते हैं, ना PWD से लेते हैं। NOC के बाद इनका भुगतान होना चाहिए, वो भी नहीं लेते हैं सब बड़ी-बड़ी कंपनियां हैं उनका भुगतान हो जा रहा है और यहां लोग मर रहे हैं। गड्ढा खोद कर चले गए, सड़क तोड़ कर चले गए। गांव-गांव सड़कें टूटी पड़ी हैं। पहले हम लोग जाते थे मीटिंग में सबसे ज़्यादा यही प्रकरण उठता था लेकिन उठता है थम जाता है, उसके ऊपर नहीं जाता है। वहीं जब पूछा गया कि ये गलती कंपनी की है कि जो विभाग के जो मंत्री हैं उनकी गलती है तो बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अब हमारी गलती है हम लोग आवाज़ उठा सकते हैं, आवाज़ उठा रहे हैं बाकी गलती सब हमारी है। वहीं बिजली विभाग की लापरवाही से गोंडा में बहन को परीक्षा दिलाने लाए भाई विमल की करंट चपेट में आने से हुई मौत को लेकर बिजली विभाग कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बहुत दुखद घटना है 30 जून को विमल नाम का एक लड़का अपनी बहन प्राची को परीक्षा दिलाने के लिए एलबीएस चौराहे पर आया था, दोनों परीक्षा देने के उपरांत वहां खड़े थे। अचानक तार टूट करके गिर पड़ा, प्राची को करंट लगा, विमल ने बचाने की कोशिश की, प्राची तो बच गई लेकिन विमल, जो अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए मर गया। ये भी एक अजीब घटना है ये एक रोज की घटना नहीं है, और पूरे प्रदेश में अगर कोई छानबीन करे, एजेंसी करे, तो पता नहीं कितने हज़ार लोग मरते हैं, कितनी जानवर मरते हैं। जब घटना हो जाती है तब पता चलता है ये तार टूटा तार टूटने के पहले क्या पोजीशन है तार की क्या पोजीशन है। ढीला है, टूटा है अब क्या बताया जाए बहुत दुखद घटना है ऐसी घटनाएं रोज हो रही हैं।0
0
Report
Advertisement
हरदोई: लेखपाल-एसडीएम के विवाद पर पुलिस जांच शुरू, धमकी-जातिसूचक आरोप
Hardoi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की शाहाबाद तहसील में एक महिला लेखपाल और एसडीएम के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है। महिला लेखपाल ने एसडीएम पर अश्लील टिप्पणी, छेड़छाड़, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं एसडीएम ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि महिला लेखपाल को कार्यालय में खतौनी संबंधी कार्य सौंपा गया था, जिसे करने से इनकार करने के बाद यह विवाद खड़ा किया गया। इस मामले में लेखपाल के अधिवक्ता पिता से एसडीएम के साथ गरमागरमी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में तहसील के अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन करके कार्रवाई की मांग भी की। फिलहाल महिला लेखपाल ने एसडीएम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है जिसकी जांच चल रही है। हालिया घटनाक्रम के अनुसार शाहाबाद तहसील में तैनात एक महिला लेखपाल ने कोतवाली में दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि एसडीएम सुशील मिश्रा ने उन्हें अपने चैंबर में बुलाकर पहले उनकी जाति पूछी, फिर कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, अश्लीय बातें कीं और व्यक्तिगत रूप से अपने चैंबर में काम करने का दबाव बनाया। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें निलंबित कराने, मुकदमा दर्ज कराने और वापस ट्रांसफर कराने की धमकी दी गई। महिला लेखपाल के अनुसार उनका हाल ही में बिलग्राम से शाहाबाद तबादला हुआ था; उन्हें कार्यालय में खतौनी से जुड़े कार्य के लिए संबद्ध किया गया था, जबकि वह स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देकर फील्ड ड्यूटी चाहती थीं। इसी विषय पर बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। महिला के पिता, जो उसी तहसील में अधिवक्ता हैं उनका कहना है कि बेटी के फोन पर वह अन्य अधिवक्ताओं के साथ तहसील में एसडीएम के चैंबर में पहुंचे, जहां एसडीएम से उनकी कहासुनी हुई। उन्होंने एसडीएम पर अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया। घटना के बाद अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर एसडीएम सुशील मिश्रा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि महिला लेखपाल को कार्यालय में खतौनी का कार्य सौंपा गया था, लेकिन वह यह कार्य नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि आंखों की समस्या बताकर फील्ड ड्यूटी माँगी थी, जिसे न मानते हुए खतौनी के काम के साथ ही उपचार के लिए पर्चे लाने और सीएमओ से जांच कराकर आगे कार्रवाई करने को कहा गया। इसी बात पर महिला लेखपाल भड़गई और उसने अपने अधिवक्ता पिता को बुला लिया। एसडीएम का दावा है कि उनके चैंबर में उस समय कई कर्मचारी मौजूद थे और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि उनसे की जा सकती है। उनका आरोप है कि महिला और उनके साथ आए लोगों ने उनके चैंबर में घुसकर अभद्र व्यवहार किया। फिलहाल इस पूरे मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक ओर महिला लेखपाल ने छेड़छाड़, जातिसूचक टिप्पणी और धमकी देने के आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी ओर एसडीएम का कहना है कि यह विवाद केवल कार्यालय में सौंपे गए कार्य को लेकर हुआ और उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और सभी तथ्यों, उपलब्ध वीडियो तथा संबंधित कर्मचारियों के बयान के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी।0
0
Report
पटना की ख़ुदा बख़्श लाइब्रेरी: सदी पुरानी विरासत आज भी ज्ञान की रोशनी
Patna, Bihar:पटना की सरज़मीं पर मौजूद ख़ुदा बख़श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी सिर्फ़ किताबों का ख़ज़ाना नहीं, बल्कि हमारी तहज़ीब, तारीख़ और इल्म की एक बेमिसाल विरासत है। साल 1891 में क़ायम की गई यह लाइब्रेरी आज भी दुनिया भर के मुहक़्क़िक़ीन और तलबा के लिए मरकज़-ए-तवज्जोह बनी हुई है। पेश है हमारी ख़ास रिपोर्ट। वीओ-1: गंगा के किनारे पटना में वाक़े ख़ुदा बख़्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी अपने अंदर सदियों पुरानी तारीख़ समेटे हुए है। यहाँ अरबी, फ़ारसी, उर्दू, तुर्की और दूसरी ज़बानों की हज़ारों नायाब हस्तलिखित पांडुलिपियां महफ़ूज़ हैं। इस लाइब्रेरी की बुनियाद ख़ान बहादुर ख़ुदा बख़्श ने अपने वालिद मोहम्मद बख़्श के ख़्वाब को पूरा करने के लिए रखी थी। वीओ-2: आज यह लाइब्रेरी मुल्क की अहम क़ौमी विरासतों में शुमार की जाती है। यहाँ मौजूद नायाब मक़तूतात, मुग़ल दौर की तसावीर, क़दीम किताबें और दस्तावेज़ दुनिया भर के रिसर्च स्कॉलर्स को अपनी जानिब मुतवज्जेह करते हैं। साल 1969 में हिंदुस्तान की संसद ने इसे "राष्ट्रीय महत्व की संस्था" का दर्जा दिया था। "हमारी कोशिश है कि इस बेशकीमती विरासत को आने वाली नस्लों तक महफ़ूज़ पहुंचाया जाये। डिजिटलीकरण के ज़रिए नायाब पांडुलिपियों को दुनिया भर के रिसर्चर्स तक पहुंचाने का काम जारी है।" ख़ुदा बख़्श लाइब्रेरी सिर्फ़ किताबों का ज़खीरा नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की गंगा-जमुनी तहज़ीब, इल्मी रिवायत और साक़ाफ़ती विरासत की ज़िंदा मिसाल है। यहाँ हर रोज़ मुल्क और विदेश से آنے वाले मुहक़्क़िक़ीन अपनी तहक़ीक़ को नई सम्त देते हैं। "करीब सवा सौ साल से ज़्यादा पुरानी यह लाइब्रेरी आज भी इल्म की शम्अ रोशन किए हुए है। बद्लते दौर में जहां डिजिटल दुनिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है, वही ख़ुदा बख़्श लाइब्रेरी अपनी तारीखी विरासत को महफ़ूज़ रखते हुए नए दौर के साथ क़दम से क़दम मिलाकर चल रही है।"0
0
Report
पेपर लीक केस: SOG ने एक और गिरफ्तारी की, कुल 150 आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक केस में SOG ने की एक और गिरफ़्तारी आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा द्वारा लीक प्रश्नोत्तरों को परीक्षा पूर्व पढ़कर लिखित परीक्षा पास की आरोपी ने आरोपी भवानी शर्मा द्वारा संदीप कुमार लाटा सहायक लेखाधिकारी से हासिल किया था पेपर हालांकि फिजिकल टेस्ट में पास नहीं हो पाया था आरोपी भवानी शर्मा लम्बे समय से चल रहा था फरार गिरफ्तारी पर था 10 हजार रूपये का इनाम राशि घोषित पूरे मामले में अब तक कुल 150 आरोपी हुए गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
मंडला में गर्भवती महिला ने चार बच्चों के साथ समयपूर्व जन्म दिया; चारों मृत
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला जिले के बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बेहद दुर्लभ मामला सामने आया है। ग्राम नयागांव की 28 वर्षीय गर्भवती महिला ने समय से पहले एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। हालांकि समय पूर्व प्रसव होने के कारण चारों नवजात मृत पाए गए। परिजनों का आरोप है कि 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची, जिससे महिला को ऑटो से अस्पताल ले जाना पड़ा और रास्ते में ही प्रसव हो गया। आशा कार्यकर्ता की तत्परता से महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज कर उसकी जान बचा ली। फिलहाल महिला की हालत पूरी तरह स्थिर और स्वस्थ है। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो शायद हालात कुछ और हो सकते थे। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला की स्थिति अब सामान्य है और उसका उपचार जारी है。0
0
Report
खंडवा में हिस्ट्रीशीटर अमन लाला का पुलिस जुलूस, कान पकड़कर माफी
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में गुंडे अमन लाला का पुलिस ने निकाला जुलूस। प Pistl लहराकर पुलिस को गालियां देने का वीडियो आया था सामने। वीडियो में कहा था - जेब में रहती है पुलिस。 जुलूस निकाला तो गुंडे ने कान पकड़कर कहा - गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है। खंडवा में खुलेआम प Pistl लहराकर पुलिस को चुनौती देने, लोगों से मारपीट करने और पुलिस की गाड़ी देखकर अभद्र भाषा का उपयोग कर वीडियो पोस्ट करने वाले बदमाश पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। कोतवाली और मोघट थाना पुलिस ने आरोपी अमन उर्फ अमन लाला का शहर की सड़कों पर जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर माफी मांगता और गुंडागर्दी छोड़ने की बात कहता नजर आया। खंडवा में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश अमन उर्फ अमन लाला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसका शहर में जुलूस निकाला। कोतवाली और मोघट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने खानशाहवली और इमलीपुरा क्षेत्र में पैदल जुलूस निकालकर लोगों को कानून का संदेश दिया। अमन लाला के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें वह पिस्टल लहराते हुए पुलिस के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था। वीडियो में वह यह कहते हुए भी दिखाई दिया कि जेब में रहती है पुलिस। वहीं, एक अन्य वीडियो में वो पुलिस की गाड़ी को आगे जाता देखकर गलत शब्दों का इस्तेमाल करता है। जबकि तीसरे वीडियो में वो मारपीट करता हुआ नजर आता है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने गिदवानी मार्केट में शेख जुबेर नामक युवक को रोककर उस पर पिस्टल तांकर धमकाया था। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। जुलूस के दौरान अमन लाला कान पकड़कर लोगों के सामने माफी मांगता दिखाई दिया। उसने कहा, गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है। पुलिस ने पूरे इलाके में जुलूस निकालकर अपराधियों को सख्त संदेश दिया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस के अनुसार, अमन का पिता नासिर भी आदतन अपराधी है और परिवार का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है। पुलिस का कहना है कि शहर में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
पूनिया का परबतसर दौरा: कार्यकर्ताओं से संवाद और योजनाओं पर फीडबैक
Didwana, Rajasthan:हरियाणा प्रभारी व राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया मंगलवार शाम एकदिवसीय दौरे के दौरान परबतसर उपखण्ड के पीह गांव पहुंचे। यहां पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान सांसद पूनिया ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन की गतिविधियों और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर फीडबैक लिया। इसके बाद उन्होंने देवकरण फौजी के निधन पर आयोजित शोकसभा में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, जिलाप्रमुख भागीरथ चौधरी, जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मदन गौरा, पंचायत समिति सदस्य सुखराम धूण, भाजपा नेता रामाकिशन खींचड़, ज्ञानाराम रणवां, भाजयुमो प्रदेश मंत्री रामेश्वर छाबा, मंडल अध्यक्ष अमित आसोपा, ईड़वा मंडल अध्यक्ष विनय भुकार, परबतसर शहर अध्यक्ष अजय राठी, रामकिशोर चोयल, ओमप्रकाश बिशु, प्रकाश लाडवा, नानूराम मेघवाल और मनमोहन सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे。0
0
Report
Advertisement
मसूरी में पर्यटकों का सप्ताहांत हंगामा; पुलिस जांच शुरू
Aligarh, Uttar Pradesh:देहरादून से मसूरी में वीकेंड पर सैर-सपाटा करने आईं कुछ महिला पर्यटकों का ऐसा हंगामा देखने को मिला, जिसने पुलिस को भी असहज कर दिया। अब जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई की जाती है0
0
Report
बलिया में माटी कोड़ रस्म को नया अंदाज, लोगों के बीच चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:बलिया में एक परिवार ने पारंपरिक 'माटी कोड़' की रस्म को बिल्कुल नए अंदाज में निभाया। बदलते दौर में परंपराएं भी नए रंग में नजर आने लगी हैं। बलिया की यह अनोखी 'माटी कोड़' रस्म लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है0
0
Report
मटर भुगतान नहीं मिलने पर किसान कलेक्टर को ज्ञापन देंगे, 15 जुलाई को आंदोलन
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले में मटर फसल का भुगतान नहीं मिलने से परेशान किसानों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा. इन आरोपों के अनुसार गोटेगांव कृषि उपज मंडी में बेची गई मटर का भुगतान पिछले पांच माह से नहीं किया गया है और संबंधित व्यापारियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. करीब 150 किसानोंने अपनी मटर फसल गोटेगांव मंडी में बेची थी, जिसे गोपाल एंड कम्पनी के नाम से खरीदा गया था. किसानों का आरोप है कि गोपाल एंड कम्पनी के संचालक गोपाल पटेल, संदीप पटेल, अमित पटेल, मलखान पटेल, ऋषि पटेल तथा गुरु एंड कम्पनी के संचालक मनोज मिश्रा द्वारा किसानोंका भुगतान नहीं किया गया था. किसानों का कहना है कि व्यापारियों द्वारा दिए गए चेक भी बाउंस हो चुके हैं. पिछले सप्ताह SDM द्वारा सात दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठ पाया. इससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है. किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित व्यापारियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाए और किसानों का लंबित मटर भुगतान शीघ्र कराया जाए. किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो 15 जुलाई को बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी.0
0
Report
Advertisement
दतिया उपचुनाव: बेरोज़गारी मुद्दा बना चुनावी केंद्र, आज़ाद समाज पार्टी ने कदम बढ़ाए
Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव का चुनावी रण अब पूरी तरह सजने लगा है। चुनावी माहौल के बीच आम मतदाता भी खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। शहर की प्रसिद्ध ठंडी सड़क, जो सामान्य दिनों में शांत माहौल के लिए जानी जाती है, इन दिनों चुनावी चर्चाओं से गर्म नजर आ रही है। ठंडी सड़क पर मौजूद युवाओं ने उपचुनाव को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। अधिकांश युवाओं ने बेरोजगारी को सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए रोजगार के अवसर बढ़ाने, क्षेत्र के विकास और भयमुक्त वातावरण की मांग की। मतदाताओं का कहना है कि इस बार वे ऐसे प्रत्याशी को चुनना चाहते हैं जो जनता की मूल समस्याओं का समाधान कर सके। इसी बीच आज़ाद समाज पार्टी ने भी चुनावी मैदान में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी की ओर से दामोदर सिंह यादव ने प्रत्याशी के रूप में चुनावी ताल ठोक दी है। हालांकि अभी भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन दामोदर सिंह यादव ने पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को अपना प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बताया है। दामोदर सिंह यादव का आरोप है कि दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने क्षेत्र में भय का वातावरण पैदा किया और भाईचारे को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि वे जनता के बीच जाकर विकास, रोजगार और सामाजिक सौहार्द के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेंगे। बाइट: दामोदर सिंह यादव, प्रत्याशी, आज़ाद समाज पार्टी।0
0
Report
जायल के स्कूलों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Nagaur, Rajasthan:जायल में नशामुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। तालुका विधिक सेवा समिति, जायल के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास राम चौधरी ने कल्पना चावला इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जायल में विद्यार्थियों को नशामुक्ति का संदेश दिया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, जायल दीपिका रामावत ने स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, जायल में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा जनागल ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कठौती में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा विद्यालयों में जूनियर विधिक साक्षरता क्लब और 'कोर्ट वाली दीदी' शिकायत पेटी की स्थापना की गई। एंकर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता के निर्देशानुसार मंगलवार को जायल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में "नशे को ना कहो, अपने सपनों को हाँ कहो" विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। तालुका Vidalिक सेवा समिति, जायल के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास राम चौधरी ने कल्पना चावला इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जायल, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय दीपिका रामावत ने स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, जायल तथा सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा जनागल ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कठौती में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों और स्वस्थ जीवन के महत्व की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और नशे से दूर रहकर ही अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा विद्यालयों में जूनियर विधिक साक्षरता क्लब एवं 'कोर्ट वाली दीदी' शिकायत पेटी की स्थापना भी की गई।0
0
Report
उत्तरकाशी के गांवों में फूलियार मेले की सदियों पुरानी परंपरा का उत्सव
Noida, Uttar Pradesh:उत्तरकाशी भटवाड़ी ब्लॉक के गांवों में सदियों पुरानी परंपरा के तहत फुल्यार यानी फूलियार मेले का आयोजन किया जा रहा है. फुल्यार मेला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत उत्सव है।0
0
Report
Advertisement
