273001
Gorakhpur: पुलिस ने वांछित अभियुक्त मुस्ताक को किया गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में और थानाध्यक्ष हरपुर बुदहट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त मुस्ताक मियां को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को कुचायकोट थाना क्षेत्र, गोपालगंज, बिहार से गिरफ्तार किया गया है। अब अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जखनियां तहसील में स्नातक चुनाव पर घमासान! फॉर्म जमा कराने पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा,SDM पर..
Ghazipur, Uttar Pradesh:वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चुनावी सरगर्मी के बीच गाजीपुर के जखनियां तहसील में प्रशासन और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर तनातनी देखने को मिली। सोमवार को समाजवादी पार्टी के जखनियां विधानसभा अध्यक्ष अवधेश उर्फ राजू यादव के नेतृत्व में करीब डेढ़ से दो सौ कार्यकर्ता स्नातक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन फॉर्म लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तहसील प्रशासन ने उनके अधिकांश फॉर्म लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद मौके पर हंगामा और नारेबाजी की स्थिति बन गई। सपा विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव ने उपजिलाधिकारी अतुल कुमार पर एकतरफा कार्रवाई और पक्षपात का गंभीर आरोप लगाया। उनका दावा है कि आवश्यक दस्तावेज, डिग्री प्रमाण पत्र और संबंधित अधिकारियों की मुहर व हस्ताक्षर होने के बावजूद कई आवेदन वापस कर दिए गए। सपा नेताओं का आरोप है कि कुछ चुनिंदा लोगों के आवेदन स्वीकार किए गए, जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं के फॉर्म लेने से इनकार किया गया। इसे लेकर सपा ने प्रशासन पर सत्तारूढ़ दल के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। वहीं, सपा नेताओं ने अलीपुर मदरा में मतदाता सूची में जोड़े गए नामों के भौतिक सत्यापन की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक अंतिम तिथि तक आवेदन लेने की व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं मामला बढ़ता देख सपा नेताओं ने वाराणसी के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंह और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देने की बात कही है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इधर, पूरे विवाद पर उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने सपा के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि तहसील प्रशासन नियमानुसार और निष्पक्ष तरीके से काम कर रहा है। एसडीएम के मुताबिक, मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदकों को मूल शैक्षणिक दस्तावेज और वैध साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। पर्याप्त प्रमाण के बिना किसी भी नाम को मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।0
0
Report
उज्जैन के पुलिस अधीक्षक ने अश्वदल के साथ क्षेत्र का जायजा लिया
Ujjain, Madhya Pradesh:अश्वदल के साथ घोड़े पर सवार होकर पुलिस अधीक्षक उज्जैन ने लिया पूरे क्षेत्र का जायजा रात्रि के समय पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा द्वारा अश्वदल के साथ घोड़े पर सवार होकर पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए उज्जैन पुलिस का पूरा बल लगातार सतर्क एवं मुस्तैद रहा।0
0
Report
जोधपुर हाईकोर्ट में जस्टिस विनीत माथुर प्रशासनिक न्यायाधीश नियुक्त, तुरंत प्रभाव से
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल की ओर से जारी स्थायी आदेश के तहत जस्टिस विनीत कुमार माथुर को तत्काल प्रभाव से प्रशासनिक न्यायाधीश नामित किया है। आदेश हाईकोर्ट के नियम 21(1) के तहत जारी किया गया है। इसके साथ ही इस संबंध में जारी पूर्व के सभी स्थायी आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। प्रशासनिक न्यायाधीश के रूप में जस्टिस माथुर अब एक कोर्ट से दूसरी कोर्ट में मामलों के स्थानांतरण, हाईकोर्ट के न्यायिक कार्य से संबंधित आवधिक रिटर्न व स्टेटमेंट केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट भेजने तथा संसद और विधानसभा के प्रश्नों के जवाब भेजने से जुड़े मामलों को देखेंगे। इसके अलावा अधीनस्थ न्यायालयों के कर्मचारियों के अंतर-जिला तबादलों से संबंधित प्रस्तावों पर भी विचार करेंगे। मुख्य न्यायाधीश द्वारा सौंपे जाने वाले अन्य मामलों की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी। जस्टिस विनीत कुमार माथुर का जन्म 31 मार्च 1970 को हुआ। उन्होंने बीएससी और एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की तथा 12 अगस्त 1993 को अधिवक्ता के रूप में नामांकन कराया। वकालत के दौरान वे 1995 से 2004 तक अतिरिक्त केंद्रीय सरकारी स्थायी अधिवक्ता और 2004 से 2014 तक भारत सरकार के असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल रहे। वे राजस्थान हाईकोर्ट सहित विभिन्न केंद्रीय व राज्य विभागों के स्थायी अधिवक्ता भी रहे। जस्टिस माथुर को 16 नवंबर 2016 को राजस्थान हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। अब प्रशासनिक न्यायाधीश के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू होगी।0
0
Report
Advertisement
Rajasthan के 35 ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक्स अब कम्प्यूटराइज्ड, 57 सेवाएं ऑनलाइन
Jaipur, Rajasthan:35 परिवहन कार्यालयों में ऑटोमेटेड टेस्ट ट्रैक, यहां कम्प्यूटराइज्ड ट्रैक पर बन रहे ड्राइविंग लाइसेंस। - परिवहन विभाग में नवाचार और डिजिटल मोड, अब कम्प्यूटराइज्ड ट्रैक पर हो रही है ड्राइविंग ट्रायल - मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की परिवहन विभाग और रोडवेज की समीक्षा, विभाग के राजस्व में 13.82 प्रतिशत की वृद्धि - गुजरात के बाद राजस्थान में दूसरे सर्वाधिक 55 ATS हुए शुरू जयपुर। परिवहन विभाग से जुड़ी 57 सेवाओं को डिजिटल किया जा चुका है। इससे आमजन परिवहन विभाग से जुड़े कामकाज अब ऑनलाइन मोड में पूरे कर पा रहे हैं। वहीं ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया 35 कार्यालयों में कम्प्यूटराइज्ड ट्रैक पर होने जा रही है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने आज परिवहन विभाग और राजस्थान रोडवेज से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा है कि परिवहन कार्यालयों में लोगों को इस तरह से सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे आमजन को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ें। इसके लिए उन्होंने विभागीय सेवाओं के ऑनलाइन मोड कार्यप्रणाली की सराहना की। मुख्य सचिव ने मंगलवार को सचिवालय में परिवहन विभाग और राजस्थान रोडवेज की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। मुख्य सचिव ने प्रदेश में आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं आधुनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार के निर्देश दिए। उन्होंने अंतर-विभागीय मुद्दों, विशेषकर भूमि आवंटन एवं बजट पुनर्भरण आदि का त्वरित समाधान करने के लिए कहा। साथ ही मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं एवं निर्देशों की शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि परिवहन विभाग ने राजस्व अर्जन में 13.82 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 27 सितंबर तक परिवहन विभाग द्वारा 3594.73 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया गया है। यह गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 436.45 करोड़ रुपए अधिक है तथा राजस्व में 13.82 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। परिवहन विभाग से जुड़ी 57 सेवाएं हुई ऑनलाइन परिवहन विभाग द्वारा आमजन को आरटीओ एवं डीटीओ कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देने के लिए 57 सेवाओं को वाहन एवं सारथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया गया है। इसके साथ ही हाइपोथेकेशन टर्मिनेशन की ऑटोमेटिक प्रक्रिया लागू की गई है। खान विभाग के ई-रवन्ना पोर्टल को आईटीएमएस से इंटीग्रेट कर ओवरलोड वाहनों के ऑटोमेटिक चालान की व्यवस्था भी लागू की गई है। बैठक में बताया गया कि सड़क सुरक्षा एवं पारदर्शी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश के टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन प्रणाली लागू की गई है। इसके माध्यम से बिना वैध दस्तावेजों जैसे टैक्स, फिटनेस, बीमा एवं पीयूसीसी आदि के संचालित वाहनों के विरुद्ध अब तक लगभग 18 लाख चालान जारी किए गए हैं, जिनकी राशि करीब 1188 करोड़ रुपए है। गुजरात के बाद दूसरे सर्वाधिक एटीएस राजस्थान में वहीं प्रदेश में वर्तमान में 55 ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन यानी ATS संचालित हैं। एटीएस की संख्या के मामले में राजस्थान देश में गुजरात के बाद दूसरे स्थान पर है। इससे वाहनों की फिटनेस का कार्य ऑटोमेशन मोड में हो पा रहा है। ऑटोमेटेड व्यवस्था से वाहनों की फिटनेस जांच में पारदर्शिता एवं तकनीकी दक्षता को बढ़ावा मिल रहा है। पुराने वाहनों को चरणबद्ध रूप से हटाने तथा प्रदूषण रहित वाहनों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नई पॉलिसी लागू की गई है। राजस्थान व्हीकल स्क्रैपिंग नीति-2025 अधिसूचित की गई है। इसके तहत स्क्रैपिंग सर्टिफिकेट के आधार पर नया वाहन खरीदने पर 16 से 26 प्रतिशत तक और अधिकतम एक लाख रुपए की टैक्स छूट दी जा रही है। रोडवेज में आएंगी 900 नई बसें रोडवेज फ्लीट को मजबूत करने के लिए एसी एवं ब्लू लाइन बसों तथा इलेक्ट्रिक बसों की खरीद व अनुबंध पर लेने की प्रक्रिया चल रही है। लगभग 900 नई बसों को रोडवेज के बेड़े में शामिल करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वहीं, अजमेर, भरतपुर, दूदू, कोटा, उदयपुर,अलवर सहित प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों एवं कस्बों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस स्टैंडों के निर्माण और रिनोवेशन के कार्य जोरों पर हैं। 35 ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक हो रहे ऑटोमेटेड सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रदेश के सभी 35 ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक को ऑटोमेटेड किया जा रहा है। इनमें से 23 स्थानों पर ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक संचालित भी होने लगे हैं। यहां ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को कम्प्यूटराइज्ड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर ट्रायल देनी पड़ रही है। इससे ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ी है और अच्छी तरह से वाहन चलाने में सक्षम लोगों को ही ड्राइविंग लाइसेंस मिल पा रहा है। बैठक में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा की गई। विभाग द्वारा शिकायतों के निस्तारण का औसत समय 23 दिन से घटकर 13 दिन रह गया है। वहीं विभाग की ग्रीवेंस रिड्रेसल परफॉर्मेंस रैंकिंग मई 2026 की 18वीं रैंक से सुधरकर अगस्त 2026 में 6वीं रैंक पर पहुंच गई है। बैठक में परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा और आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
Nutrifit Fiesta’ का रंगारंग आयोजन, मिलेट्स के पौष्टिक व्यंजनों ने जीता दिल महिला महाविद्यालय में...
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में राष्ट्रीय पोषण माह और सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘Nutrifit Fiesta’ यानी पोषण-खेल मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिलेट्स यानी श्रीअन्न से तैयार पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। छात्राओं ने अलग-अलग मिलेट्स आधारित व्यंजन तैयार कर उनके पोषण गुण, स्वास्थ्य लाभ और दैनिक आहार में उपयोगिता की जानकारी दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित योग-व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सोनी समेत कई विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। वहीं हेल्दी रेसिपी स्टॉल प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और पाक-कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सलोनी और रुचि कुमारी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, जेबा जहीन और खालीद बानो ने द्वितीय, जबकि तनु यादव और शीतल खरवार ने तृतीय स्थान हासिल किया। मांडवी गुप्ता और रिया जायसवाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की भी सक्रिय सहभागिता रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिलेट्स से आकर्षक रंगोली बनाई और पौष्टिक रेसिपी प्रदर्शित की। इसके साथ ही गोदभराई और अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन भी कराया गया। महाविद्यालय की एनएसएस, प्रज्ञा रेंजर, एनसीसी और शारीरिक शिक्षा विभाग की खेल टीम ने भी सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में संतुलित आहार के साथ शारीरिक सक्रियता, पर्याप्त नींद, व्यक्तिगत स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शम्भू शरण प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता छात्राओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।0
0
Report
भजनलाल शर्मा के झालावाड़ दौरे से भाजपा ने पंचायत चुनाव रणनीति तेज कर दी
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_ प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज झालावाड़ दौरे पर रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने झालावाड़ तथा बाराँ जिले के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर, विधायक गोवিন্দ रानीपुरिया, विधायक कालूराम मेघवाल, पूर्व विधायक नरेंद्र नागर, श्याम शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। सीएम भजनलाल शर्मा दोपहर साढ़े चार बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कोटा से झालावाड़ के कोलाना एयरपोर्ट पहुंचे। जहां जिला प्रशासन और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अगवानी करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे, मनोहरथाना विधायक गोविन्द रानीपुरिया, डग विधायक कालूराम मेघवाल और जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। जिसके बाद सीएम भजनलाल एयरपोर्ट परिसर में ही आयोजित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। झालावाड़ मंचासीन जनप्रतिनिधियों द्वारा सीएम का साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इसके बाद वंदे मातरम गायन के साथ संगठनात्मक बैठक एवं संवाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने हालिया निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता 60% समय संगठन को और 40% समय अपने परिवार को देता है। आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों पर जोर देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जुटने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की गति को बनाए रखने के लिए केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के साथ पंचायतों में जीतकर तीसरा इंजन जोड़ना बेहद जरूरी है। कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे जनता से जुड़े जो भी जायज काम लेकर जाएंगे, वे पूरे होंगे। अगर कोई काम नहीं होता है तो उन्हें बताएं, क्योंकि या तो काम होगा या फिर संबंधित अधिकारी अपने पद पर नहीं रहेगा। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में संकल्प पत्र के हर वादे को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार में लगातार पेपर लीक हुए, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने झालावाड़ के वरिष्ठ नेताओं द्वारा संगठन के लिए दिए गए योगदान की सराहना की और कार्यकर्ताओं को सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कोलाना हवाई पट्टी से विशेष विमान द्वारा किशनगढ़ के लिए रवाना हो गए। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधथा राजे हेलीकॉप्टर द्वारा जयपुर के लिए निकल गई।0
0
Report
Advertisement
चार न्यायिक अधिकारियों के तबादलों के साथ ओमप्रकाश बने हाईकोर्ट प्रशासन
Jodhpur, Rajasthan:चार न्यायिक अधिकारियों के तबादले, ओमप्रकाश बने हाईकोर्ट रजिस्ट्रार प्रशासन जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने न्यायिक अधिकारियों के स्तर पर महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए चार अधिकारियों के पदस्थापन में फेरबदल किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत डीजे कैडर के न्यायिक अधिकारी ओमप्रकाश का बीकानेर कॉमर्सियल कोर्ट से राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में रजिस्ट्रार (प्रशासन) के पद पर तबादला किया गया है। वे पूर्व में इस पद पर कार्यरत शिवानी सिंह का स्थान लेंगे। ओमप्रकाश को 1 अक्टूबर 2026 से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह रणधीर सिंह मिर्धा को राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में रजिस्ट्रार (प्रशासन-अधीनस्थ न्यायालय) नियुक्त किया गया है। नवीन कुमार किलानिया को राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में रजिस्ट्रार (वर्गीकरण)-द्वितीय के पद पर लगाया गया है। वहीं नीरज भामू को भरतपुर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पद पर पदस्थापित किया गया है।0
0
Report
बेमेतरा कॉलेज प्रोफेसर पर छात्राओं के साथ अशोभनीय व्यवहार के आरोप, जांच शुरू
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले में एक कॉलेज के प्रोफेसर पर कॉलेज छात्राओं के साथ कथित तौर पर अशोभनीय और आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगा है. मामले को लेकर कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है... मामला बेमेतरा जिले के शासकीय पीजी महाविद्यालय बेमेतरा का है.... शिकायतकर्ता के मुताबिक कॉलेज के एक लेक्चर ने फोन के माध्यम से छात्रा के साथ कथित तौर पर अश्लील और आपत्तिजनक व्यवहार किया.... शिकायत में संबंधित प्रोफेसर जे.पी. राणा के खिलाफ कार्रवाई की गई है.... शिकायत में यह भी कहा गया है कि छात्राओं ने मामले की जानकारी कॉलेज के प्राचार्य को दी.... जिसकेपर प्राचार्य डॉ. वीणा त्रिपाठी के द्वारा उलटा छात्राओं को चुप रहने और कॉलेज की बात कॉलेज में निपटने की बात कही.... इसके बाद अब कलेक्टर कार्यालय में शिकायत देकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की गई है.... फिलहाल शिकायत के आधार पर मामले की जांच और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है... अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है.. वही मामले को लेकर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगोई ने कहा कि अनुशासन समिति को जांच और बयान के लिए कहा गया है जांच प्रतिवेदन के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी..0
0
Report
मुकदमों की पैरवी में ढिलाई नहीं! गाजीपुर में मॉनिटरिंग सेल का औचक निरीक्षण, ASP सिटी ने कसे पेंच
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस की पैरवी व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। 29 सितंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने मॉनिटरिंग सेल कार्यालय का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली की बारीकी से पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान ASP सिटी डॉ राकेश मिश्रा ने कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों से उनके जिम्मे के कार्यों की जानकारी ली और साफ निर्देश दिया कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर ड्यूटी पर पहुंचें और उन्हें सौंपे गए कार्यों को लगातार अपडेट रखें।अधिकारी ने कार्यालय के विभिन्न दस्तावेजों, रजिस्टरों और रिकॉर्ड के रखरखाव की भी जांच की। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। लेकिन निरीक्षण का सबसे अहम फोकस रहा अपराधियों के खिलाफ चल रहे मुकदमों की प्रभावी पैरवी। विभिन्न जनपदों के कुख्यात अपराधियों से जुड़े मामलों में न्यायालय में मजबूत पैरवी सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक मामलों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।0
0
Report
Advertisement
पीएम मोदी के जन्मदिन पर गाजीपुर नगरपालिका का ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक छत के नीचे कई योजनाओं का लाभ
Ghazipur, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गाजीपुर नगर पालिका परिषद की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद के सभागार में लगाए गए इस कैंप में लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनका लाभ दिलाने का प्रयास किया गया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि शिविर में विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, आवास योजना, क्रेडिट कार्ड योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित कई योजनाओं से संबंधित काउंटर लगाए गए हैं। अध्यक्ष के मुताबिक, सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग कैंप में पहुंचे और करीब 300 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जा चुका है। उनका कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को सीधे जोड़ना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर पालिका परिषद कार्यालय के बाहर मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। इसमें नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। मानव श्रृंखला के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया गया।0
0
Report
लैलूंगा पुलिस ने 13 गौवंश मुक्त कर 11.04 लाख रु संपत्ति जब्त कर गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:गौवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 13 गौवंशों को मुक्त कराया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन समेत कुल 11.04 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 28 सितंबर को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को सूचना मिली थी कि एक सफेद पिकअप में मवेशियों को झारखंड/ओडिशा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम कुंजारा मेन रोड पर नाकेबंदी की। दोपहर करीब 12:30 बजे संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। VEHICLE: वाहन में 4 गाय, 8 बछिया और 1 बछुवा, कुल 13 गौवंश बंधे हुए और क्रूरतापूर्वक भरे मिले। चालक इमरान खान (29), निवासी केराडिह, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर से मवेशियों के परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने मवेशियों को झारखंड/ओडिशा की ओर ले जाने की बात बताई। पुलिस ने सभी गौवंशों को मुक्त कराकर सुरक्षित ग्राम झरन गौशाला में चारा-पानी की व्यवस्था के साथ रखवाया। कार्रवाई में करीब 1.04 लाख रुपये कीमत के गौवंश और 10 लाख रुपये कीमत का पिकअप वाहन, कुल 11.04 लाख रुपये की जप्ती की गई। मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 305/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं 4, 6, 10 और 11 में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।0
0
Report
AIIMS दिल्ली में विश्व हृदय दिवस पर डाक्टरों ने दिल की बीमारियों से बचाव बताया
New Delhi, Delhi:दिल्ली AIIMS में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर हार्ट विभाग के डाक्टरों ने जनता को जागरूक किया दिल की बीमारी से बचना जरूरी है. एम्स डॉक्टर बोले लोगो को हार्ट अटैक बीमारी से बचाना है तो आपको हेल्दी चीजे खानी होंगी, योगा, और प्रेज करना होगा. एम्स दिल्ली. राजधानी दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान कार्डियोलॉजी विभाग और नर्सिंग महाविद्यालय ने लोगो को जागरूक किया बच्चे, महिलाएं, युवा, और बुजुर्ग को दिल की बीमारी होती जा रही है. एम्स डॉक्टर और आम जनता के लिए हृदय स्वास्थ्य पर खुला सत्र और पैनल चर्चा की गईं. डॉ. निखिल टंडन, निदेशक, एम्स, नई दिल्ली ने कहा सुगर डायबिटीज होने से दिल की बीमारी हो सकती है हार्ट अटैक बचने के लिए खान-पान में बदलाव और डॉक्टर की सलाह लेते रहना बहुत जरूरी है. राजीव नारंग, विभागाध्यक्ष, हृदयरोग विभाग वक्ता एवं पैनलिस्ट. स्पीच डॉ. निखिल टंडन, निदेशक, एम्स, नई दिल्ली0
0
Report
Advertisement
गंदक नदी के तटवर्ती क्षेत्र में जलस्तर घटा; Gandak बैराज से डिस्चार्ज 1,61,000 क्यूसेक
Noida, Uttar Pradesh:Bagaha, Bihar: The water level in Mangalpur, in the lower reaches of the Gandak River, is continuously decreasing. The discharge from the Gandak Barrage was recorded at 1,61,000 cusecs.0
0
Report
Motihari में बाढ़ ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया
Noida, Uttar Pradesh:Motihari, Bihar: Visuals from Motihari, where the flood situation has affected local residents and disrupted normal life in several areas.0
0
Report
महनार में ठग गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, नकली नोट और मशीन बरामद
Hajipur, Bihar:वैशाली पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब महनार में वाहन चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय ठग गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस ने दस बंडल नकली कागज का नोट और पेपर कटिंग मशीन के साथ एक गाड़ी भी बरामद किया है। गिरफ्तार ठगों में एक झारखंड का जबकि दूसरा कटिहार का रहने वाला है वहीं मौके से फरार दो अन्य लोगो की पहचान भी कर ली गई है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस बारे में महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि यह गिरोह लोगो को झांसा दे कर ठगी का काम करता है। खास कर ग्रामीण इलाकों में लोगो को रुपया डबल करने का झांसा देकर अपना शिकार बनता था। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के साथ साथ पूरे गिरोह की क्राइम कुंडली खंगाला जा रहा है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
