277207
गोरखपुरः हत्या का प्रयास करने के आरोप पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Dhska, Uttar Pradesh:बांसगांव थाना क्षेत्र के डीघवा पर मंगलवार की शाम कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर बांसगांव निवासी आयुष सिंह को गाली देते हुए जान से मारने की नीयत से चाकू और राड से मार कर घायल कर दिया। इस मामले में कौड़ीराम चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुभाष पांडेय ने अपनी टीम के साथ बुधवार को बघराई निवासी गौरीशंकर यादव पुत्र उमाशंकर यादव और रमाशंकर यादव उर्फ अंगद यादव पुत्र उमाशंकर यादव को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जीतू पटवारी अभ्यर्थियों के बीच पहुँचकर अनशन छुड़वाने की कर रहे दावे
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पहुंचे चयनित अभ्यर्थियों के बीच अनशन पर बैठे नरेंद्र राजपूत का नारियल पानी पिलाकर छुड़वाया अनशन पिछले 28 दिन से नरेंद्र राजपूत से अनशन पर पिछले 50 दिन से चयनित शिक्षक अभ्यर्थी कर रहे है धरना प्रदर्शन वर्ग दो और तीन में पद वृद्धि की कर रहे है मांग जीतू पटवारी बोले हठधर्मिता का छोड़ें सरकार शिक्षकों की माने बात जब मध्य प्रदेश में लाखों पहले खाली तो क्यों नहीं की जा रही है भर्ती विधानसभा सत्र में कांग्रेस उठे कि मुद्दा अनशन पर बैठे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत ने कहा जीतू पटवारी जी आए हैं इसलिए रखा गया है उनका मान लेकिन धरना आगे भी रहेगा जारी जब तक पदवृद्धि की मांग सरकार नहीं करती है स्वीकार。0
0
Report
भोपाल के न्यू मार्केट इलाके में दुकान में लगी आग, भारी भीड़ जुटी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल न्यू मार्केट इलाके में दुकान में लगी आग न्यू मार्केट के बीचो-बीच बाजार के भीतर लगी आग बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए लोग आग बुझाने की कोशिश में जुटे लोग न्यू मार्केट इलाके में मची आफरा तफरी आसपास के दुकान संचालक भी हुए इकट्ठा पुलिस और बड़ी संख्या में व्यापारी भी हुए इकट्ठा फायर ब्रिगेड को दी सूचना0
0
Report
मिर्जापुर: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए कांग्रेस ने किया हल्ला बोल
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से काला दिवस मनाते हुए लोकतंत्र के हत्यारे चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के आरोप मे पद से हटाए जाने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुत ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त कर गिरफ़्तारी की मांग की।0
0
Report
Advertisement
सुल्तानपुर में कलेक्ट्रेट गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, SIR में धांधली का लगाया आरोप
Alinagar Sonhara, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर: कलेक्ट्रेट गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘ब्लैक डे ऑफ कॉन्स्टिट्यूशन’ के नारे के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश प्रवक्ता उमाशंकर पांडे और जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर भी अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दावा किया कि सुल्तानपुर में भी SIR के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और धांधली हुई है। कांग्रेस ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की। कलेक्ट्रेट गेट पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को लेकर इलाके में कुछ देर तक सियासी हलचल बनी रही। हालांकि, कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों पर चुनाव आयोग या भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।0
0
Report
जिला पंचायत सभागार में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सेंट्रल पीस कमेटी बैठक में जिलाधिकारी
Gonda, Uttar Pradesh:जिला पंचायत सभागार में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक करती हुई जिलाधिकारी और, पुलिस अधीक्षक,अधिकारियों ने निर्देश दिया कि दुर्गा प्रतिमाओं की ऊंचाई अधिक न हो0
0
Report
जयपुर में जेडीए अवैध निर्माण पर बुलडोजर के खिलाफ व्यापारी विरोध प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जेडीए की कार्रवाई के खिलाफ विरोध दर्शन। सोडाला تجارت मंडल ने किया विरोध प्रदर्शन। न्यू सांगानेर रोड पर टायर जलाकर किया रोड जाम। रिद्धि सिद्धि चौराहा सोडाला तक की जड़ी तोड़फोड़ को लेकर विरोध दर्शन। जेडीए कल चलाएगा अवैध निर्माण पर बुलडोजर। कल होने वाली कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन। सूचना मिलती पहुंची पुलिस में व्यापारियों के साथ समझाइस कर यातायात के सुचारू।0
0
Report
Advertisement
असम में मुसलमान पर जुल्म के विरोध में MUSA 5 नवंबर जंतर मंतर प्रदर्शन
Guwahati, Assam:असम में मुसलमान पर जुल्म के विरोध में MUSA 5 नवंबर जंतर मंतर प्रदर्शन इसी को लेकर मुस्लिम स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ आसाम के प्रमुख आशिक रब्बानी से बातचीत की. बातचीत के दौरान आशिक रब्बानी ने कहा कि असम में जो मुसलमान पर हर रोज जुल्म हो रहे हैं कभी बुलडोजर एक्शन कभी बांग्लादेशी बनाकर इंडियन लोगों को बांग्लादेश में पुश बैक करना या कभी एनआरसी को लेकर हरासमेंट इसी को लेकर हम आने वाले 5 नवंबर को जंतर मंतर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंग . क्योंकि असम में बहुत ही जुल्म हो रहा है मुसलमान पर खासतौर से देखा जाए तो कुछ दिन पहले एक नौगांव की महिला को बांग्लादेश में पुश बैक कर दिया जिसका नाम मुमताज बेगम है अभी गुवाहाटी हाई कोर्ट ने भी ऑर्डर दे दिया है कि मुमताज बेगम को फिर से बांग्लादेश से असम लाया जाए और उनके पति को दो लाख मुआवजा दिया जाए परंतु देखा जाए तो अभी तक मुमताज बेगम का कोई भी अता पता नहीं है सरकार अभी तक मुमताज बेगम को नहीं ले इस तरह से और भी बहुत से जुल्म मुसलमान पर हो रहे हैं कभी बुलडोजर से मुसलमान के घर तोड़ दिए जाते हैं अभी इस तरह से जुल्म के खिलाफ हम लोग असम में हर रोज प्रदर्शन कर रहे हैं और आने वाले दिनों में जैसे की 5 नवंबर को दिल्ली राजधानी में जंतर मंतर में जोरदार प्रदर्शन करेंगे मूसा के तरफ से. गुवाहाटी से शरीफ उद्दीन अहमद0
0
Report
पशुपतिनाथ मंदिर सुरक्षा बढ़ी: मुस्लिम दंपत्ति के गर्भगृह प्रवेश के बाद पाबंदियाँ कड़ी
Patna, Bihar:नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में सोमवार की घटना के बाद सरकार ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। पशुपतिनाथ एरिया में प्रवेश से लेकर मन्दिर के गर्भ गृह तक जांच प्रकिया कड़ी की गई है। दरअसल, सोमवार 19 आसोज को इसी पशुपति नाथ मंदिर की मर्यादा के साथ मुस्लिम दंपत्ति ने छेड़छाड़ किया था और मुस्लिम टोपी पहनकर अंसारी और उसकी हिन्दू पत्नी प्रियंका ने मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किया। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद पशुपति ट्रस्ट ने नेपाल पुलिस को जांच और करवाई को लिखा जिसके बाद नेपाल पुलिस ने इटहरी से अंसारी और प्रियंका को अरेस्ट कर लिया। मंदिर परिसर में मौजूद संत कहते है कि मंदिर के गर्भगृह में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक है। सरकार को सोचना चाहिए कि ऐसी घटना ना हो। आप उस वीडियो को देखिए जिसके बाद प्रियंका सानी और उसके पति को गिरफ्तार किया गया। इसी वीडियो के बाद पशुपति क्षेत्र विकास परिषद ने पत्र लिखा और हिन्दू संगठन विरोध पर उतर आए।0
0
Report
किशनगंज में कांग्रेस-राजद ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर पर विरोध प्रदर्शन
Kishanganj, Bihar:भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की गड़बड़ियों के विरोध में आज किशनगंज में कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेसीे कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें प्रतीकात्मक रूप से जंजीरों में बांधकर पूरे शहर में घुमाया गया। वही शहर के गांधी चौक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। साथ ही कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही कांग्रेस के विधायक कमरुल होदा और राजद के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत देशभर में करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इसे वे वोट चोरी बताते हुए, इस प्रक्रिया को रद्द करने, हटाए गए नामों को बहाल करने और सीईसी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते मांग पूरी नही हुई तो इससे बड़ा उग्र आंदोलन कर राष्ट्रीय राज को जाम किया जायेगा।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव खारजा नहर में नवजात शव: पुलिस जांच शुरू
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज। उन्नाव : खारजा नहर में मिला नवजात का शव। गहोली गांव के पास शारदा नहर से निकले खारजा नहर में मिला नवजात का शव। शव मिलने की सूचना से इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। सूचना पर सफीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल शुरू। नवजात का शव नहर में कैसे पहुंचा और किसने फेंका, पुलिस कर रही जांच। सफीपुर कोतवाली के खारजा नहर का मामला।0
0
Report
सपा का ऐतिहासिक प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध और पुतला फूंकना
Ukhdand, Uttar Pradesh:चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी पार्टीयो का धरना समाजवादी पार्टी का अबतक का सबसे बड़ा प्रदर्शन कलेक्ट्रेट में सपा का जमकर प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सपा ने लगाया जोर छात्र सभा ने कलेक्ट्रेट में फूंका पुतला पुतला फूंकने के दौरान छात्र सभा और पुलिस कार्यकर्ताओ में हुई जमकर नोकझोक कुछ समय के लिए कलेक्ट्रेट में मची रही अफरातफरी सपाइयों ने लगाए सरकार विरोधी नारे0
0
Report
बिलासपुर के स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था और उपस्थिति पर शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था और शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। संयुक्त संचालक शिक्षा अश्विनी भारद्वाज ने बिल्हा, चकरभाठा, हरदी और हिर्री क्षेत्र के कई स्कूलों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ स्कूलों में शिक्षकों की गैरहाजिरी और समय-सारिणी के मुताबिक कक्षाएं संचालित नहीं होने की स्थिति सामने आई। सबसे पहले चकरभाठा कन्या स्कूल का निरीक्षण किया गया, जहां प्राचार्य सहित कई शिक्षक अनुपस्थित मिले। स्कूल में तैनात 17 व्याख्याताओं में से निर्धारित समय पर सिर्फ 4 शिक्षक ही अध्यापन कराते पाए गए। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त संचालक ने प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं बिल्हा के आत्मानंद स्कूल में निरीक्षण के दौरान संकुल समन्वयक के नियमित रूप से अध्यापन नहीं कराने की बात सामने आई। मामले में संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। हरदी प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी मानकों के अनुरूप नहीं मिली। अधिकारियों ने भोजन बनाने वाले समूह और प्रधान पाठक को चेतावनी देते हुए गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में कर्मचारियों के संलग्नीकरण को लेकर भी अधिकारियों ने नाराजगी जताई। संयुक्त संचालक ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, समय पर अध्यापन और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विभाग की प्राथमिकता है। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
करनाल में कांग्रेस का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के पोस्टरों पर कालिख, बचाने की मांग
Karnal, Haryana:ज्ञानेश कुमार के पोस्टरों पर कालिख... सड़कों पर कांग्रेस का आक्रोश। करनाल में चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, भारी पुलिस बल रहा तैनात अशोक अरोड़ा बोले—लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई... शमशेर गोगी का तंज—जिसे बीजेपी पप्पू कहती थी, आज वही उनका पापा बन गया। करनाल में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के पोस्टरों पर कालिख पोती और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके मुताबिक लोकतांत्रिक व्यवस्था और मतदाता के अधिकारों से जुड़े सवालों को लेकर है। लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन प्रदर्शन में कुरुक्षेत्र से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए विपक्षी दल सड़कों पर उतर रहे हैं। अरोड़ा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश के नागरिकों को मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत आधार दिया था, लेकिन आज कांग्रेस का आरोप है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ED-CBI से लेकर चुनाव आयोग तक... अरोड़ा ने सरकार पर लगाए आरोप अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ED, CBI, चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हितों के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों पर जवाब मांग रही है और इसी वजह से राहुल गांधी ने भी लगातार आवाज उठाई है। अरोड़ा ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश को बाहर किए जाने के बाद कांग्रेस को सरकार की मंशा पर सवाल उठाने का आधार मिला। एसआईआर और मतदाता सूची पर भी उठे सवाल कांग्रेस नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर भी सवाल खड़े किए। अरोड़ा ने दावा किया कि फॉर्म-6 में हुए बदलावों को लेकर लोगों से मंजूरी या जानकारी लेने के सवाल उठे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग से इन मुद्दों पर जवाब मांग रही है। भाजपा की ओर से कांग्रेस के विरोध को गलत बताए जाने के सवाल पर अरोड़ा ने पलटवार करते हुए कहा—अगर सवाल कांग्रेस उठा रही है तो जवाब भाजपा क्यों दे रही है? शमशेर गोगी बोले—सरकार ने हमें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर किया असंध से पूर्व कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी ने प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अपनी इच्छा से सड़कों पर नहीं उतरे, बल्कि उनके मुताबिक सरकार की नीतियों ने उन्हें प्रदर्शन के लिए मजबूर किया है। गोगी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब इन मुद्दों को लेकर जाग रही है और पूरे देश में आक्रोश दिखाई दे रहा है। 2024 के बाद हुए चुनावों पर भी सवाल, दोबारा चुनाव की मांग शमशेर गोगी ने 2024 के बाद हुए चुनावों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने एसआईआर को रद्द करने और दोबारा चुनाव कराने की मांग रखी। उनका कहना था कि देश में लोकतंत्र और संविधान की व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए और जनता की चुनी हुई सरकार ही सत्ता में होनी चाहिए। 'पप्पू' वाले तंज का गोगी ने दिया जवाब प्रदर्शन के दौरान शमशेर गोगी ने राहुल गांधी को लेकर भाजपा के पुराने राजनीतिक तंज का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस राहुल गांधी को कभी 'पप्पू' कहती थी, आज वही राहुल गांधी भाजपा के लिए 'पापा' बन गया है। वहीं, पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा की ओर से सांसद दीपेंद्र हुड्डा को लेकर हाईकमान को पत्र लिखे जाने के सवाल पर अशोक अरोड़ा ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि आज का मुद्दा एसआईआर है और इस विषय पर किसी और दिन बात की जाएगी। बाइट — अशोक अरोड़ा, कांग्रेस विधायक, कुरुक्षेत्र बाइट — शमशेर सिंह गोगी, पूर्व कांग्रेस विधायक, असंध0
0
Report
CM साय का बयान: तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा
Raipur, Chhattisgarh:चौक के नाम बदलने पर CM साय का बयान, तेलीबांधा चौक का नहीं बदला जाएगा नाम: CM साय जिन्हें भ्रम है ,अपना भ्रम दूर करना चाहिए, तेलीबांधा चौक का नाम परिवर्तन नहीं किया जा रहा है, किसी भी गलतफहमी में नहीं पड़ना चाहिए, सेवा संकल्प ज्योति चौक के रूप में डेवलप किया जाएगा,0
0
Report
बहरोड़ में ज्ञापन के दौरान कांग्रेस-जनसभा पुलिस धक्का-मुक्की; वरिष्ठ नेता घायल
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ (कोटपूतली-बहरोड़) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच ज्ञापन देने को लेकर भारी हंगामा हुआ। उपखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर पुलिस द्वारा ज्ञापन रोकने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। धक्का-मुक्की के कारण वरिष्ठ नेता डॉ. आर. सी. यादव सहित कुछ कार्यकर्ता नाले में गिर गए। इसके बाद कांग्रेस ने अनिश्चितकालीन धरना दिया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रशासन और पुलिस के रवैये के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन जारी रखने की बात कही। डॉ. आर. सी. यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने आए थे लेकिन अभद्रता हुई।0
0
Report
Advertisement
