273402
Gorakhpur: पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Barhalganj, Uttar Pradesh:गोरखपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी बांसगांव और प्रभारी निरीक्षक बांसगांव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 627/2024 के तहत वांछित अभियुक्त मोहम्मद कैश को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 के अंतर्गत की गई है। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन, पुतला दहन
जिला कांग्रेस कमेटी मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज मोहला में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयुक्त पर कथित वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाते हुए उनके पद छोड़ने की माँग की और राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की शुरुआत नगर के फव्वारा चौक से हुई, जहाँ से कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़े। मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगाए। फव्वारा चौक पर ही आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। हालांकि प्रदर्शनकारी पुतला पूरी तरह जला पाते उससे पहले पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई।जिसको लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को खिलाफ नारेबाजी भी की ।0
0
Report
KGMU प्रशासन ने नर्सिंग छात्रों पर सख्ती, प्रदर्शन के कारण चेतावनी जारी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ KGMU प्रशासन की नर्सिंग छात्रों पर सख्ती धरने पर बैठे छात्रों को लेकर पत्र जारी KGMU ने छात्रों के अभिभावकों को पत्र भेजा अभिभावकों से छात्रों को प्रदर्शन से दूर रखने अपील शिक्षण प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई चेतावनी प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई चेतावनी अनुपस्थिति को KGMU ने अनुशासन के खिलाफ बताया छात्रों की अटेंडेंस पर पड़ सकता है सीधा असर आंतरिक मूल्यांकन पर भी पड़ सकता है असर परीक्षा में भी छात्रों को दिक्कत होने की आशंका नियमों का पालन नहीं होने पर कार्रवाई होगी- KGMU विश्वविद्यालय ने आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी दी0
0
Report
एशियन गेम्स 2026: साइखोम मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने पर भारतीय वेटलिफ्टर साइखोम मीराबाई चानू कहती हैं, "मैं बहुत खुश हूँ। मैं सालों से इस दिन का इंतज़ार कर रही थी। मेरे पास पहले से ही ओलंपिक मेडल और वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल थे, और मैं तीन बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी थी। लेकिन यह हमारे लिए सबसे बड़ा सपना था; यह मेरे लिए बहुत ज़रूरी था, और अब मैंने आखिरकार इसे हासिल कर लिया है। मैंने अपने कलेक्शन में एशियन गेम्स का मेडल भी शामिल कर लिया है, और भारत और वेटलिफ्टिंग के लिए कुछ हासिल करके मैं बेहद खुश हूँ..." वह आगे कहती हैं, "हमने बहुत अच्छी ट्रेनिंग की। ये एशियन गेम्स मेरे लिए बहुत ज़रूरी थे क्योंकि पिछले गेम्स के दौरान मुझे चोट लग गई थी। इसलिए, यह खुद को साबित करने का मेरे लिए सबसे अच्छा मौका था। तैयारी के तरीके में ज़्यादा बदलाव नहीं हुआ; हमने उन्हीं तरीकों को अपनाया जो हम पहले इस्तेमाल करते आ रहे थे। हालाँकि, हम इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहते थे। हम वेट को लेकर एक साफ़ रणनीति के साथ स्टेज पर उतरे, यह तय करके कि क्या कोशिश करनी है और कहाँ से शुरुआत करनी है... हमने बस उन खास वेट कॉम्बिनेशन पर ज़्यादा ध्यान दिया जिनका हमें सामना करना पड़ सकता था और उसी के हिसाब से प्लानिंग की..."0
0
Report
Advertisement
गोंडा में गंभीर बाढ़: 7 गांवों में 10,000 से अधिक लोग प्रभावित
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले में तेजी से बढ़ रहे घाघरा और सरयू नदी के जलस्तर के कारण गोंडा के तरबगंज और कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के 7 गांव की 10000 से ज्यादा की आबादी बाढ़ से पूरी तरीके से प्रभावित हो चुकी है। यह गांव ऐली परसौली, Jabber नगर, दत्तनगर, ब्योन्दा माझा, परास पट्टी पुरवार है इन गांवों के चारों तरफ और लोगों के घरों के अंदर बाढ़ का पानी भरा हुआ है इन लोगों के सामने जीवन यापन करने में काफी कठिनाइयों हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा इन बाढ़ पीड़ितों के आने-जाने के लिए 100 से अधिक नाव लगाई गई है इसके साथ ही साथ 24 घंटे के अंदर 6000 लंच पैकेट का भी वितरण किया गया है। इन गांवों के रहने वाले 100 से अधिक बच्चों की बीते 24 घंटे से पढ़ाई प्रभावित हो गई है गांव के मुख्य मार्गों पर पानी भर होने और प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय के चारों तरफ पानी भर होने के कारण पढ़ाई पूरी तरीके से प्रभावित है। लगातार तेजी से गोंडा में घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण आज मंगलवार सुबह 7:30 बजे घाघरा नदी खतरे के निशान से 68 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच चुकी है। लगातार तेजी से बढ़ रहे जलस्तर के कारण तटबंधों पर भी लगातार गोंडा में खतरा बना हुआ है तटबंध की 24 घंटे लगातार गोंडा में निगरानी की जा रही है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण जहां एक तरफ लोग बाढ़ से पीड़ित हैं तो वहीं दूसरी तरफ लगातार नदी काफी तेज गति से कटान करके जमीनों और फसल को अपने आगोश में ले रही है। बीते 24 घंटे के अंदर 20 बीघा फसल और जमीन घाघरा नदी में समा चुकी है तटीय इलाकों के रहने वाले 10 से अधिक परिवार के लोग पलायन करके ऊंचे स्थानों पर जा चुके हैं ग्राम पंचायत परास में बीते 24 घंटे के अंदर पांच अस्थाई फूस के मकान भी नदी में समा चुके हैं। 28 बाढ़ चौकी पूरी तरीके से सक्रिय कर दी गई है 24 घंटे अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है पशुओं के चारे के लिए भी सबसे बड़ा किसानों के सामने संकट है।0
0
Report
ED ने कोलकाता के 10 ठिकानों पर इंद्रनील सेन के खिलाफ छापेमारी की
Noida, Uttar Pradesh:Kolkata, Kasba, Highland Park, Hindustan Park समेत 10 जगहों पर ED की तलाशी। TMC के पूर्व मंत्री और गायक इंद्रनील सेन और उनके रिश्तेदारों के घर पर ED ने तलाशी ली। हुगली ज़िले में स्थित इंद्रनील सेन के फार्म हाउस में ED रेड। 50-60 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह तलाशी चल रही है। पूजा परिक्रमा में टिकट बिक्री के नाम पर आर्थिक धोखाधड़ी/ठगी का मामला बऊबाजार थाने में इंद्रनील सेन और उनकी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। 316(2), 338, 336(2), 336(3), 338 धाराओं और 340(2), 61(2) धारा के तहत मामला दर्ज हुआ है। जांच में पता चला है कि करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस की तरफ से सारी जानकारी ED को दी गई। ED ने प्रारंभिक जांच के बाद ECIR दर्ज कर जांच शुरू की है। हिंदुस्तान पार्क में इंद्रनील सेन का एक और घर वहाँ भी ED पहुँची है। गबन/हेराफेरी की रकम लगभग 2 करोड़ रुपये है। कोलकाता के मोहना नमल बिल्डिंग में इंद्रनील सेन अपनी पत्नी के साथ मौजूद हैं।0
0
Report
तारानगर के साहवा सर्किल पर रोडवेज बस पर हमला CCTV में कैद
Churu, Rajasthan:विधानसभा तारानगर जिला चूरू तारानगर के साहवा सर्किल पर रोडवेज बस पर लाठी-डंडों से हमला तारानगर के साहवा सर्किल पर रोडवेज बस पर 3-4 युवकों द्वारा सोमवार रात्रि को लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि केबिन में बैठने की बात को लेकर हुए विवाद ने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया। युवकों ने सरेआम रोडवेज बस को निशाना बनाते हुए उसके शीशे तोड़ दिए, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि युवकों ने लाठी-डंडों से बस पर हमला किया और बस के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद तारानगर पुलिस मौके पर पहुंची। रोडवेज बस को पुलिस थाने के सामने खड़ा करवाया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।घटना के बाद स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर रोडवेज बस पर इस तरह हमला होना गंभीर मामला है और ऐसे मामलों में पुलिस की कार्रवाई पर नजर रहेगी।हालांकि, मामले में मामला दर्ज होने और पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है। सवाल यह है कि सरेराह रोडवेज बस पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस कब और क्या कार्रवाई करती है?0
0
Report
Advertisement
सरदारशहर में आंगनबाड़ी कर्मियों ने धरना देकर नोटिस और सेवा से हटाने के आदेश का विरोध
Churu, Rajasthan:सरदारशहर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल! परियोजना अधिकारी कार्यालय की अनियमितताओं के खिलाफ उपखंड कार्यालय पर धरना, नोटिस और सेवा से हटाने के आदेशों पर जताया आक्रोश. सरदारशहर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में कथित अनियमितताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को जारी नोटिस एवं सेवा से पृथक करने के आदेशों के विरोध में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन ने उपखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आदेश वापस लेने की मांग की और मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी. धरने को संबोधित करते हुए राजस्थान शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री विजय पोटलिया, प्रांतीय प्रतिनिधि रणवीर सारण, गौरीशंकर सिहाग एवं किसान सभा के रामकृष्ण छींपा ने कहा कि महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ यूनियन ने एकजुट संघर्ष का ऐलान किया था. इसके बाद कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को डराने-धमकाने और प्रताड़ित करने की नीयत से नोटिस जारी करने तथा मानदेय सेवा से पृथक करने के आदेश किए गए हैं. वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशैली किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है. संगठन ने मांग की कि जारी किए गए आदेशों को तत्काल प्रत्याहारित किया जाए तथा कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं पर आवश्यक कार्रवाई की जाए. यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते विवादित आदेश वापस नहीं लिए गए तो अन्य संगठनों एवं आमजन को साथ लेकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा. इसके तहत पोषण ट्रैकर कार्य सहित अन्य आंगनबाड़ी गतिविधियों का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी गई. धरने को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन की जिला अध्यक्ष सुशीला कंवर, जिला कोषाध्यक्ष सरोज कुलहरी, तहसील अध्यक्ष रमेश सिहाग, राजस्थान शिक्षक संघ के गौरीशंकर बाना एवं अमरचंद सांडेला सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया. इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश, प्रतिभा, गायत्री, विद्या, कंचन, दुर्गा जेदिया, सविता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं. प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन बेमियादी धरना शुरू करने के लिए मजबूर होगा.0
0
Report
इलाहाबाद हाई कोर्ट: कृषक दुर्घटना योजना में दूसरी अभिभावक की मौत पर मुआवजा नहीं रोका जाएगा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत महत्वपूर्ण आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि योजना के तहत किसी व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को पांच लाख रुपये का मुआवजा मिलने के बाद, यदि दूसरे पात्र अभिभावक की भी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उसके लिए अलग से मुआवजे का दावा खारिज नहीं किया जा सकता। न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय की खंडपीठ ने यह आदेश सीतापुर निवासी रामशंकर शुक्ल की याचिका पर दिया। याचिका के मुताबिक रामशंकर शुक्ल की पत्नी माया देवी और पुत्र संजय कुमार 22 सितंबर 2023 को सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। माया देवी की उसी दिन मृत्यु हो गई, जबकि संजय कुमार ने इलाज के दौरान 27 सितंबर 2023 को दम तोड़ दिया। दोनों कृषि कार्य से जुड़े थे और याचिका के मुताबिक दोनों उसके इकलौते वारिस थे। याची ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत दोनों की मृत्यु पर पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे का दावा किया। जिलाधिकारी ने पिता की मृत्यु के संबंध में दावा स्वीकार करते हुए पांच लाख रुपये का भुगतान कर दिया, लेकिन मां की मृत्यु के संबंध में दूसरे दावे को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि योजना के तहत एक ही परिवार में दूसरी मृत्यु पर अलग से मुआवजा नहीं दिया जा सकता। हाईकोर्ट ने सरकार की व्याख्या नहीं मानी हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की इस व्याख्या को स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने कहा कि योजना किसी व्यक्ति के संबंध में अधिकतम मुआवजे की सीमा निर्धारित करती है। अलग-अलग पात्र व्यक्तियों की मृत्यु के मामले में मुआवजे पर रोक नहीं लगाई जा सकती। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि एक अभिभावक की मौत पर मुआवजा मिलने के बाद दूसरे अभिभावक के लिए किया गया दावा केवल इस आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता। पांच लाख से अधिक की राशि नहीं देने का प्रावधान कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से दी गई इस दलील का भी उल्लेख किया कि विभिन्न योजनाओं से मिलने वाली सहायता को मिलाकर किसी व्यक्ति को पांच लाख रुपये से अधिक की राशि नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने कहा कि यह प्रतिबंध एक व्यक्ति के संबंध में मिलने वाले मुआवजे पर लागू होता है, न कि अलग-अलग पात्र व्यक्तियों की मृत्यु के मामलों में। अदालत ने कहा कि यदि योजना में स्पष्ट रूप से ऐसा प्रतिबंध नहीं है तो उसके प्रावधानों की ऐसी व्याख्या नहीं की जा सकती, जिससे पात्र आश्रित को उसके अधिकार से वंचित किया जाए।0
0
Report
बिहार में बारिश थमी, कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी संभव
Patna, Bihar:बिहार में बारिश का दौर अब धीरे-धीरे थमने लगा है, आज ज्यादातर जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है हालांकि सीवान, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल और जहानाबाद समेत कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं नवादा, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया और कटिहार में भी स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश में आंधी, वज्रपात या भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया है। राजधानी पटना में भी आज दोहरा मौसम देखने को मिलेगा आंशिक बादल छाए रहने के साथ धूप निकल सकती है। तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मानसून के कमजोर होने के साथ अगले कुछ दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है जिससे गर्मी और उमस का असर बढ़ेगा。0
0
Report
Advertisement
पہाड़गंज में मुठभेड़: सदर बाजार गोलीबारी केस के आरोपी अब भी वांछित
Noida, Uttar Pradesh:ये आरोपी सितंबर के बीच में सदर बाज़ार-नबी करीम शोभा यात्रा के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में वांछित थे। इस बारे में और जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी। दिल्ली पहाड़गंज इलाके में अपराधियों और सेंट्रल दिल्ली पुलिस के बीच मुठभेड़0
0
Report
ब्लू डायमंड होटल में महिला के साथ दुष्कर्म, नगर पुलिस पर सवाल उठने लगे
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है । साथ ही साथ कानून व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। दरअसल 27 सितंबर रात अपराधियों ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक महिला का पहले अपहरण किया फिर उसे होटल ब्लू डायमंड में ले जाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया एवं चाकू की नोक पर महिला के साथ घंटो बलात्कार करता रहा। बाद में किसी तरह महिला ने बाथरूम जाने के बहाने अपने आप को बाथरूम में कैद कर लिया और वहां से परिजनों को मोबाइल के माध्यम से इसकी सूचना दी। तत्पश्चात परिजन आकर किसी तरह उस महिला की जान बचाई। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि घंटो चली इस घटना के दौरान ना तो होटल का कोई स्टाफ या ना ही कोई सुरक्षा कर्मी के द्वारा इस घटना की जानकारी लेने की कोशिश की गई। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के एक होटल की है। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकीय में के बीच खलबली मची ہوئی है। नगर थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित ब्लू डायमंड होटल में इस तरह से एक लड़की के साथ रेप और मारपीट की घटना एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल कर कर दिया है। वीडियो अब जो है सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस पर भी सवाल उठने लगा है。0
0
Report
Exclusive: खुद भोजन की परेशानी झेली,फिर शुरू किया लंगर
Mainpura, Bihar:राजीव की रिपोर्ट। खुद भोजन की परेशानी झेली, फिर शुरू किया लंगर; 12 साल से गयाजी में रोज हजारों श्रद्धालुओं की सेवागया। पितृपक्ष मेले में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए गयाजी में पंजाब की टीम पिछले 12 वर्षों से लंगर चला रही है। वर्ष 2014 में शुरू हुआ यह लंगर आज हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन और सेवा का सहारा बना हुआ है। पंजाब निवासी विजय गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2013 में वे पूजा कराने के लिए गयाजी आए थे। उस दौरान दिनभर पूजा के बाद भोजन की परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी अनुभव के बाद उन्होंने अपने तीन-चार दोस्तों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए लंगर शुरू करने का निर्णय लिया। दोस्तों ने आपस में सहयोग राशि जुटाई और वर्ष 2014 में पहली बार लंगर की शुरुआत की गई। लंगर में सुबह करीब 5 बजे से चाय, 8 बजे नाश्ता और इसके बाद दिनभर भोजन की व्यवस्था रहती है। प्रतिदिन करीब 8 से 10 हजार श्रद्धालु यहां भोजन करते हैं। पंजाब से आए हलवाई और पूरी टीम पंजाबी शैली में पराठा, कढ़ी, राजमा, चावल सहित विभिन्न व्यंजन तैयार करती है। इस सेवा में 76 वर्षीय रामप्रकाश गुप्ता भी पूरी सक्रियता से जुटे हैं। वर्ष 2018 से लंगर सेवा से जुड़े रामप्रकाश गुप्ता अपने ग्रुप के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद घर बैठने के बजाय साथियों के साथ गयाजी आकर श्रद्धालुओं की सेवा करना बेहतर लगा। करीब 18-19 दिनों तक चलने वाली इस सेवा में टीम का उद्देश्य देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को बिना किसी भेदभाव के भोजन उपलब्ध कराना और उनकी सेवा करना है।0
0
Report
Advertisement
ADM सप्लाई और रजिस्ट्रार के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति की रातभर छापेमारी
Danapur, Bihar:आय से अधिक संपत्ति के मामले में ADM सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी दानापुर जिले के अवर निबंधक कुमारी स्वीटी के ठिकानों पर पटना और बेगूसराय में एक साथ तलाशी चली। रूपसपुर थाना क्षेत्र के कश्यप ग्रीन सिटी स्थित आवास से नकद करीब 70 लाख रुपये, लगभग 90 लाख के सोने और चांदी के आभूषण, महंगी घड़ियाँ और जमीन से जुड़े दस्तावेज मिलने की सूचना सामने आई है। नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगाई गई थी तथा करीब 48 रोलेक्स और रेडो कंपनी की महंगी घड़ियों की बरामदी की बात भी सामने आई है। निगरानी विभाग के अनुसार रविंद्र कुमार दिवाकर पटना में ADM सप्लाई के पद पर और उनकी पत्नी कुमारी स्वीटी दानापुर अवर निबंधन के पद पर कार्यरत हैं, जिनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर उनके कार्यालय, आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी की गई है और नकदी, आभूषण, घड़ियाँ व जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। पूरी कार्रवाई के बाद बरामदगी का विस्तृत आकलन किया जाएगा और आय से अधिक संपत्ति के कुल मूल्य का अंतिम आंकड़ा स्पष्ट होगा।0
0
Report
चंपारण तटबंध टूटने से दर्जनों गांव बाढ़ खतरे में, प्रशासन पर सवाल
Bettiah, Bihar:Anchor बैरिया से बड़ी खबर है जहां बैरिया के फुलियाखाड़ पंचायत में चंपारण तटबंध टूट गया है जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन की लापरवाही से बांध टूटा है. तटबंध टूटने से दर्जनों गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. बांध करीब ढाई सौ मीटर से अधिक टूटकर चौड़ा हो गया है. बांध के पास बड़ा पीपल का पेड़ भी उसमें समाहित हो गया है. जल संसाधन विभाग ने दो दिन पहले यह दावा किया था रिंग बांध और चंपारण तटबंध दोनों सुरक्षित है. सुरक्षा के लिए सतत निगरानी की जा रही है. बांध टूटने से जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन के दावों की पोल खुल गई है.0
0
Report
दरभंगा में 400 साल पुराने मजार की सुरक्षा के लिए सड़क निर्माण से तनाव
Darbhanga, Bihar:दरभंगा जिले में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-527 E के निर्माण को लेकर हायाघाट बिधान सभा के चन्दनपट्टी रघुनाथपुर स्थित करीब 400 वर्ष पुराने पीर बाबा के मजार को बचाने की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2020 में दरभंगा से रोसड़ा तक सड़क का जो एलाइनमेंट तय किया गया था, उसी के अनुसार सड़क निर्माण का काम हो ,लेकिन मजार के पास अचानक एलाइनमेंट से करीब 50 फीट हटकर निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीण इसे मजार को ध्वस्त करने की साजिश बता रहे हैं। मजार को बचाने की मांग को लेकर मजार बचाओ संघर्ष मोर्चा (चंदनपट्टी) बैनर तले रघुनाथपुर स्थित मजार परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। लहरियासराय-बहेड़ी मुख्य सड़क के किनारे बनाए गए मंच पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपनी मांग के समर्थन में धरना दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 400 वर्ष पुराना यह पीर बाबा का मजार क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र है और यहाँ सभी जाति एवं धर्म के लोग श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं। इसलिए किसी भी परिस्थिति में मजार को क्षति नहीं पहुंचाई जानी चाहिए। मजार बचाओ संघर्ष मोर्चा की मांग है कि सड़क निर्माण के दौरान मजार को सुरक्षित रखते हुए पूर्व निर्धारित2020 में एलाइनमेंट के अनुसार ही निर्माण कार्य कराया जाए। धरना दे रहे लोगों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों ने जी मीडिया को धन्यबाद दिया कि हमारी आस्था को ले इतनी दूर आप आये और हमारी समस्या को सुना, वही जब हमने प्रसासन से जानकारी चाही तो फोन पर बताया गया कि कई वार वार्ता के बाद NHAI ने अपनी सड़क निर्माण को ले अपनी मजबूरी बतायी है कि इसको चेंज करने के लिये लगभग 2 किलोमीटर पीछे से फिर से कई तरह के कार्य करने पड़ेंगे,जो सम्भव अब नही है तो जिला प्रसासन ने इसे शिफ्ट कर अच्छे से पीर बाबा की मजार बनाने की बात कही है जो भी जगह ग्रामीण तय करेंगे वहाँ संगमरमर ,सेड,सहित जो भी आवस्यकता होगी बना दिया जायेगा,0
0
Report
Advertisement
