icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामगढ़ में छात्र शक्ति की जीत: कांग्रेस का जश्न, पारदर्शिता की मांग तेज

Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ मे कांग्रेस ने छात्र शक्ति की जीत का जश्न लड्डू खिलाकर मनाया, निकाला विजय मार्च। रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने सुभाष चौक से लेकर डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क तक विजय मार्च निकाला गया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आंदोलन में मिली सफलता की खुशी में छात्र-छात्राओं को लड्डू खिलाकर छात्र शक्ति की जीत का जश्न मनाया गया। रामगढ़ विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता देवी ने कहा कि छात्रों के जनदबाव के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा, जो लोकतांत्रिक अधिकारों और युवा शक्ति की जीत है। ममता देवी ने नीट (NEET) परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों, सीबीएसई से जुड़े सवालों और आंदोलन में जान गंवाने वाले छात्रों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक कांग्रेस की न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। शहजादा अनवर (पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष) ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी छात्रों की आवाज दबाने के बजाय शिक्षा में समान अवसर और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। बलजीत सिंह बेदी (जिला महासचिव) ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ तब तक संघर्ष करेगी जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलता मुंडा, उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू जोशी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
0
0
Report

धार में 5 हजार पौधे: मां के नाम स्मृति वृक्षारोपण, विजयवर्गीय ने प्रेरणा दी

Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के ग्राम अमझेरा में अपनी मां की स्मृति में शर्मा परिवार ने 5000 पौधे लगाने का संकल्प पूरा किया, समापन कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, कलेक्टर राजीव रंजन मीना और एसपी सचिन शर्मा, DFO (IFS) विजयानंथम TR शामिल हुए, मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से प्रेरित यह पहल समाज के लिए अनुकरणीय है, कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं और वन विभाग के कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया, इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि वे पहले से इस्तीफा देने को तैयार थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें रोका था, सीजेपी के आंदोलन पर विजयवर्गीय ने कहा कि 140 करोड़ आबादी वाले भारत पर छोटे-मोटे आंदोलनों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बंगाल चुनाव के बाद निराश लोगों को इस आंदोलन से ऑक्सीजन मिल गई है, वहीं "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत अमझेरा के शर्मा परिवार द्वारा लगाए गए 5 हजार पौधों की सराहना करते हुए वृक्षारोपण को पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम बताया..
0
0
Report

यमुनानगर नेहरू पार्क में कांग्रेस का कैंडल मार्च, इस्तीफे की मांग तेज

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के नेहरू पार्क में आज जिला कांग्रेस द्वारा कैंडल march का आयोजन किया गया। दिल्ली में हुए लाठीचार्ज को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में बोलते हुए जिला कांग्रेस शहरी प्रधान देवेंद्र सिंह ने कहा की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा अभी शुरुआत है। अगर जल्दी ही व्यवस्था में बदलाव नहीं हुआ तो प्रधानमंत्री को भी इस्तीफा देना पड़ सकता है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश के युवा परेशान है, विद्यार्थी परेशान है। बेरोजगारी बढ़ रही है, युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उनकी कोई सुनने वाला नहीं । इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए जगाधरी के विधायक अकरम खान, कांग्रेस नेता सतपाल कौशिक, डॉ राजन शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता राय सिंह ने कहा कि युवा परेशान हैं जब पेपर देते हैं तो पेपर लीक हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा देर से उठाया गया सही कदम है। उन्होंने हरियाणा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि हर विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है, जहां किसी की कोई सुनवाई नहीं होती।इसके लिए जब भी किसी आंदोलन की जरूरत पड़ी तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सभी वर्गों के साथ खड़ा मिलेगा
0
0
Report
Advertisement

बानसूर में पिकअप दुर्घटना: दुकान पर बैठे व्यक्ति का पैर टूटने वाला हादसा, चालक गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:इंट्रो:--बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़).....बानसूर के हमीरपुर में तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने दुकान पर बैठे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति का पैर का पंजा कटकर दूर जा गिरा। घटना हमीरपुर की है जहां शेरसिंह कुम्हार दुकान पर बैठे थे, तभी एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने पहले बिजली के पोल को तोड़ा और फिर उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शेरसिंह का पैर का पंजा कटकर दूर जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने घायल शेरसिंह को तुरंत 'निशुल्क रोटी बैंक' की एम्बुलेंस की मदद से बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप तेज रफ्तार में थी और बिजली के पोल को तोड़ते हुए सीधे दुकान पर बैठे व्यक्ति से टकरा गई। ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके परपहुंची पुलिस ने चालक को पकड़ कर पिकअप को जप्त कर थाने ले आई जिसके बाद पुलिस मामले की जाँच मे जुट गई है।
0
0
Report

जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण पर रोक के लिए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया

Lucknow, Uttar Pradesh:Lucknow जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन लखनऊ। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के संभावित ध्वस्तीकरण को रोकने तथा विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर अधिवक्ता मोहम्मद आराफत खान ने अपने अधिवक्ता साथियों के साथ लखनऊ के जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय राज्यपाल महोदया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि विश्वविद्यालय से जुड़े किसी भी निर्णय से पहले वहां अध्ययनरत हजारों विद्यार्थियों शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि शिक्षा संस्थानों से संबंधित निर्णय न्यायपूर्ण, संवेदनशील और विधिसम्मत होने चाहिए, ताकि किसी भी छात्र का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित न हो और कर्मचारियों एवं शिक्षकों के अधिकारों की भी रक्षा हो सके।
0
0
Report
Advertisement

जानवर बचाते मजदूर नदी में डूबे, नवादा में शोक

Nawada, Bihar:जानवर बचाने के प्रयास में नदी में डूबे मजदूर की मौत, नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के हादसा गांव में जानवर को बचाने के प्रयास में नदी में डूबने से 45 वर्षीय रामस्वरूप मांझी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह जानवर लेकर नदी के पास गए थे। इसी दौरान जानवर गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए नदी में उतरे रामस्वरूप तेज बहाव और अधिक पानी के कारण डूब गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक दिहाड़ी मजदूर थे और मकान निर्माण का कार्य कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटी हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार के द्वारा शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
0
0
Report

बलिया में गोवंश ले जा रहे दो आरोपियों से पुलिस मुठभेड़

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में गोवंश के लिए ले जा रहे गोवध के दो आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया जबकि जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया है। दरअसल बलिया जनपद के बांसडीह रोड थाना पुलिस को जानकारी मिली कि गोवध के लिए दो अज्ञात लोग चोरी-छिपे एक गोवंश को ले जाने की तैयारी में हैं। लिहाजा बांसडीह रोड पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया; इस दौरान पुलिस से घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया जबकि जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों کا नाम कयामुद्दीन और दीपक अंसारी है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया उनका काम गोवंश का वध करना है। वही पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया है।
0
0
Report
Advertisement

नवादा के राजेंद्र नगर में घर घुसकर 10 लाख के जेवरात चोरी, बदसलूकी

Nawada, Bihar:नवादा में घर में घुसकर 10 लाख के जेवरात की चोरी, महिला से बदसलूकी; परिवार को जान से मारने की धमकी नवादा। शहर के राजेंद्र नगर मोहल्ले में बदमाशों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और करीब 10 लाख रुपये के सोने के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़िता प्रज्ञा कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि चार-पांच बदमाश घर में घुस आए। उस समय वह घर में अकेली थीं। बदमाशों ने गोदरेज और टीवी में तोड़फोड़ की तथा उनके साथ बदसलूकी का प्रयास किया. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने नवादा के एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है。
0
0
Report

देहरादून के सहस्त्रधारा में डूबे युवक SDRF की मदद से सकुशल बाहर निकला

RARAM ANUJ16m ago
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून के पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में नदी में डूबे एक युवक को एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा निवासी अंशु (पुत्र रामपाल) नदी में नहाने के दौरान अचानक गहराई में चले जाने से डूब गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उपनिरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके पर पहुंची。 SDRF ने स्थानीय लोगों की मदद से सर्च अभियान चलाकर युवक को मूर्छित अवस्था में बाहर निकाला。 टीम ने त्वरित प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला पुलिस के सुपुर्द किया, जहां से उसे इलाज के लिए निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया
0
0
Report

फर्रुखाबाद में पिता ने डेढ़ साल की बेटी की हत्या कर दी

Farrukhabad, Uttar Pradesh:पड़ोसियों को फंसाने के लिए बेटी की हत्या! फर्रुखाबाद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। आरोप है कि एक पिता ने अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर पड़ोसियों को फंसाने के लिए पथराव की झूठी कहानी गढ़ दी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया。 थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम गुगौरा निवासी बबलू जाटव अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी जिज्ञासा का इलाज करा रहा था। पुलिस के मुताबिक बच्ची बीमार थी और इलाज में काफी खर्च होने से वह कर्ज में डूब गया था। आरोप है कि इसी तनाव में उसने 20 जुलाई की रात अपनी मासूम बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी。 हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पत्नी के जरिए पड़ोसियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने घर पर ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे बच्ची की मौत हो गई। लेकिन पुलिस जांच में पथराव की पुष्टि नहीं हुई और बच्ची के शरीर पर कोई बाहरी चोट भी नहीं मिली。 पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना सामने आने के बाद पुलिस ने बबलू से पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उसने बेटी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि उसका एक और बच्चा भी पहले मौत का शिकार हो चूका एक पिता, जो अपनी बेटी की सुरक्षा का सबसे बड़ा भरोसा होता है, उसी पर उसकी हत्या का आरोप लगा है। पुलिस का कहना है कि इलाज के खर्च और कर्ज से परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया और पड़ोसियों को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश भी रची। फिलहाल आरोपी सलाखों के पीछे है और इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
0
0
Report
Advertisement

यमुनानगर मैराथन में नशे के खिलाफ बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री ने खुद हिस्सा लिया

Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : हरियाणा सरकार के "नशे से जंग, यमुनानगर के संग" अभियान के तहत रविवार सुबह यमुनानगर में विशाल मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं दौड़ लगाकर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों का उत्साह बढ़ाया। हजारों लोगों ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर स्वस्थ समाज का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का मन मोह लिया। 10 किलोमीटर मैराथन के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए, जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹1 लाख का था। वीओ : सुबह तड़के शुरू हुई "नशे से जंग, यमुनानगर के संग" मैराथन में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया और स्वयं भी प्रतिभागियों के साथ दौड़ लगाई। पूरे मार्ग पर "नशा छोड़ो, जिंदगी से जुड़ो" जैसे नारों के साथ लोगों ने नशामुक्त हरियाणा का संकल्प लिया। वीओ :  इस मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, खिलाड़ी, स्वयंसेवी संगठन, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आमजन भाग लिया । इस मैराथन दौड़ के लिए 1,13,451 नागरिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया, जिनमें 75,411 पुरूष व 37,933 महिलाएं शामिल है। 5 किलोमीटर दौड़ के लिए 1,12,183 नागरिकों और 10 किलोमीटर दौड़ के लिए 1,268 नागरिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया है।, 10 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को ₹100000 का इनाम दिया जाएगा, जबकि दूसरे नंबर पर आने वाले को 75000 और तीसरे नंबर पर आने वाले को 50000 का इनाम दिया जाएगा, चौथे नंबर पर आने वाले 10 प्रतिभागियों को 5100 प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा वीओ : मैराथन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जहां कलाकारों ने गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान सरकार की ओर से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने और युवाओं को खेल तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धावकों को सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार ₹1 लाख, जबकि अन्य विजेताओं के लिए भी आकर्षक पुरस्कार घोषित किए गए। सम्बोधन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: "नशा समाज और युवाओं के भविष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। इस अभियान का उद्देश्य हर युवा को नशे से दूर रखकर खेल, शिक्षा और सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना है। जब पूरा समाज एकजुट होकर इस लड़ाई में आगे आएगा, तभी हरियाणा पूरी तरह नशामुक्त बन सकेगा। सरकार इस दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है और जनभागीदारी से इस अभियान को और मजबूत बनाया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top