icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273212
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow15 Dec 2024, 03:51 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोडरमा में छठ महापर्व की तैयारी तेज, घाटों पर सफाई व सुविधाओं का इंतजाम

Koderma, Jharkhand:कोडरमा जिले में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नहाय-खाय के साथ ही छठ पूजा की शुरुआत हो गई है। घरों से लेकर छठ घाटों तक भक्ति और आस्था का माहौल है। वहीं, महापर्व को लेकर जिले के various छठ घाटों की साफ-सफाई की जा रही है। घाटों पर फैली गंदगी को हटाने के साथ ही रास्तों को दुरुस्त करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। खास तौर पर रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कोशिश है कि छठ व्रतियों को घाटों तक पहुंचने, पूजा-अर्चना करने और अर्घ्य देने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। झुमरी तिलैया के इंदरवा छठ तलाब में श्रद्धा और भक्ति के साथ मेला का भी संगम देखने को मिलेगा। यहां भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, साथ ही छठ घाटों पर बनी सीढियो को दुरुस्त किया जा रहा है। आकर्षक लाइटिंग के साथ छठ गीतों को गुंजयमान करने के लिए बेहतर साउंड सिस्टम भी लगाया जा रहा है। वाई डी सी समिति के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने बताया कि पिछले 40 सालों से यहां छठ पूजा का आयोजन किया जाता रहा है जो अनवरत जारी है। बड़ी संख्या में यहां पहुंचने वाले छठवर्तियों और अन्य श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर तमाम इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है。
0
0
Report

प्रवासियों के साथ जुड़ाव: धामी ने दून विश्वविद्यालय में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन-2026 का उद्घाटन किया

Noida, Uttar Pradesh:1311ZUP_DOON_DHAMI_BT_R देहरादून, उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन-2026 में भाग लिया। उन्होंने कहा, "हमारे उत्तराखंड के भाई-बहन जो देश और दुनिया में रहते हैं, उनके लिए हम एक दिन यहां सम्मेलन करते हैं। उनको आमंत्रित करते हैं। वे बड़ी संख्या में आते हैं, अपना समय देते हैं। यहां आकर हमारे उस संकल्प को मजबूती देते हैं कि हमें अपने गांव से जुड़ना है, अपनी विरासत को आगे बढ़ाना है, अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाना है, अपने पैतृक स्थानों को आगे बढ़ाना है... मैं सभी का यहां स्वागत करता हूं...उत्तराखंड के भाई-बहन जो बाहर रहते हैं, जिन्होंने अपना नाम बनाया है, अपना एक स्थान बनाया है, अपनी एक पहचान बनाई है...वो सभी अपने-अपने गांव को जा रहे हैं, उनसे जुड़ रहे हैं और अपने गांव को गोद लेने का काम भी उन्होंने शुरू किया है।"
0
0
Report

बलरामपुर में छठ महापर्व शुरू, नदी किनारे घाट सजकर तैयार

Balrampur, Uttar Pradesh:तीन दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की शुरुआत आज से हो चुकी है, जिसके कारण बलरामपुर जिला मुख्यालय के सेंदुर नदी के तट पर छठ घाट सजकर तैयार हो चुके हैं। छठ सेवा समिति द्वारा छठ व्रतियों के लिए नदी के दोनों तरफ घाट बनाए गए हैं, तथा घाट पर लाइटिंग की व्यवस्था भी जोर-शोर से चल रही है। छठ महापर्व के दूसरे दिन घाट पर काशी की तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। छठ महापर्व को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की टीम भी मुस्तैद नजर आ रही है। आपको बता दें कि बलरामपुर जिला झारखंड और बिहार से लगा हुआ है और इसी कारण यहाँ पर छठ महापर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है। बाइट छठ सेवा समिति
0
0
Report
Advertisement

बरेली ने अक्टूबर सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में पूरे यूपी में पहला स्थान प्राप्त किया

Bareilly, Uttar Pradesh:योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों से प्रदेश में सुशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का असर धरातल पर साफ देखा जा सकता है। सीएम डैशबोर्ड की अक्टूबर माह की समग्र रैंकिंग में एक बार फिर बरेली ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं पीलीभीत ने दूसरा और रामपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उत्तर प्रदेश की सीएम डैशबॉर्डर अक्टूबर माह की रैंकिंग में बरेली ने 10 में से 9.37 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि सीएम डैशबॉर्डर रिपोर्ट उन जिलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है, जिन्होंने प्रशासनिक दक्षता, विकास कार्यों और राजस्व प्रबंधन में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप बरेली में विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। इसके साथ ही सीएम डैशबॉर्डर के जरिये मिलने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीएम डैशबॉर्डर की अक्टूबर माह की रैंकिंग में बरेली को 10 में से 9.37 अंक प्राप्त हुए। इसी के साथ बरेली ने प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं पीलीभीत ने 9.29 अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
0
0
Report

चंदौली के चकिया मार्ग पर पेड़ गिरा, दो बाइक सवार घायल

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली .. - बीच सड़क अचानक टूट कर गिरा पेड़ का डाल - सड़क पर डाली गिरने से दो बाइक सवार चपेट में आये - स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनो बाइक सवार को डाल के नीचे से बाहर निकाल कर भेजा गया सयुंक्त चिकित्सालय - घटना से मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा - घायल बाइक सवार अहरौरा से सब्जी बेचने आये थे चकिया सब्जी मंडी - सड़क के किनारे दर्जनों पेड़ घटना को दे रहा दावत - बीते कुछ पहले अहरौरा रोड पर पेड़ गिरने से हो चुकी है एक बाइक सवार की मौत - चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद इलिया मार्ग पर डिग्री कालेज मेन गेट के समीप की घटना.
0
0
Report

भीकाजी प्लेस में बहुमंजिला कार पार्किंग खुली, 18 ई-चार्जिंग स्टैंड से यातायात राहत

New Delhi, Delhi:दिल्ली LG सरदार तरंजीत सिंह सिंधु ने भीकाजी जी प्लेस में बहुमंजिला आधुनिक कार पार्किंग का उद्घाटन किया. कार 400 से ज्यादा बाइक, 200 से अधिक कार और 18 ई चार्जिंग स्टैंड बनाए गए हैं. सांसद बासुरी स्वराज, विधायक अनिल शर्मा मौजूद रहे. दिल्ली LG ने कहा भीकाजी प्लेस के आस पास पार्किंग की बड़ी समस्या थीं आज बड़ी राहत; आधुनिक कार पार्किंग खुलने से लोगों को मिलेगी साथ ही कार ई-चार्जिंग भी होगी. लोकेशन: भीकाजी प्लेस. पार्किंग से सड़क किनारे पार्किंग का दबाव कम होने की उम्मीद है. बाइट्स: दिल्ली LG तरंजीत सिंह सिंधु, सांसद बासुरी स्वराज, विधायक अनिल शर्मा.
0
0
Report
Advertisement

देवघर के किन्नर समुदाय ने छठ व्रतियों को उपहार देकर सभी की आस्था मजबूती

Deoghar, Jharkhand:देवघर में आस्था का महलोक पर्व छठ बड़े श्रद्धा भाव से मनाया जाता है जिसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता। घर पर छठ मानने वालों के अलावा जो घर नहीं रहते, वे दूसरे के घर जाकर सहयोग देते हैं। देवघर के किन्नर समाज भी पीछे नहीं रहते; रास्तों की सफाई से लेकर मोहल्ले के छठ व्रतियों को नई साड़ी, नारियल और अन्य फल देकर उनका समर्पण दिखाते हैं। किन्नर समाज की मुखिया और महामण्डलेश्वर राजेश्वरी नंद गिरि उर्फ रोज मौसी अपनी पूरी टोली के साथ गली-गली घूमकर छठ व्रतियों को उपहार देती हैं और उनका आशीर्वाद लेती हैं। उनका कहना है कि वे छठी मैया से कुछ नहीं मांगती, अपने यजमानों और छठ व्रतियों की खुशहाली की कामना करती हैं।
0
0
Report

कोटा थर्मल यूनिट 1-2 बंकरों से धुआं, तापमान बढ़ने से कोयला सुलग रहा

Kota, Rajasthan:कोटा थर्मल के यूनिट 1 और यूनिट 2 के कोयला संग्रहण बंकरों से धुआं निकल रहा है. वर्कर्स के अनुसार पिछले एक महीने से बंकरों में जमा कोयले के गर्मी के कारण तापमान बढ़ने और कोयला सुलगने से धुआं निकल रहा है. प्रत्येक यूनिट में लगभग 13 मीटर ऊंचाई के चार बंकर हैं, जिनमें 150 से 200 टन तक कोयला संग्रहित किया जाता है. एक शिफ्ट में लगभग 10 कर्मचारी कार्यरत रहते हैं. इन बंकरों के कारण धुएं के बीच काम करना मुश्किल हो रहा है. चीफ इंजीनियर शिखा अग्रवाल ने बताया कि दोनों यूनिट पुरानी हैं और बंकरों का डिज़ाइन भी पुराना है. कोनों में कोयला जमा होने से तापमान बढ़ता है. स्थिति सामने आने पर कोयले की फीडिंग रोककर बंकर खाली किए जाते हैं. उन्होंने इसे नियमित प्रक्रिया बताते हुए खिड़कियों में एग्जॉस्ट लगाने के निर्देश दिए. हालांकि, लगातार धुआं निकलने से कर्मचारियों की कार्यस्थितियों और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement

नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ महापर्व, आस्था और परंपरा का पवित्र संगम

Danapur, Bihar:ANCHOR लोक आस्था का महापर्व छठ आस्था, पवित्रता और शुद्धता का ऐसा संगम, जहां हर परंपरा का अपना विशेष महत्व है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत आज नहाय-खाय के साथ हो गई है। नहाय-खाय सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि तन, मन और घर की शुद्धता का प्रतीक है। इस दिन व्रती गंगा स्नान करने के बाद पूरी पवित्रता के साथ सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। मिट्टी के चूल्हे पर तैयार लौकी की सब्जी, अरवा चावल और चने की दाल से छठी मैया की आराधना का पहला दिन शुरू होता है। छठ महापर्व के पहले दिन यानी नहाय-खाय के साथ ही घरों में भक्ति और पवित्रता का माहौल बन गया है। सुबह से ही व्रती गंगा घाट पहुंच स्नान कर पूजा-पाठ में जुटे हैं। घरों की साफ-सफाई से लेकर रसोई की शुद्धता तक का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मान्यता है कि नहाय-खाय के दिन तन और मन की शुद्धता के साथ छठ व्रत का संकल्प लिया जाता है। नहाय-खाय के प्रसाद की भी अपनी खास परंपरा है। इस दिन बनने वाला भोजन पूरी तरह सात्विक होता है। बिना प्याज-लहसुन और साधारण नमक के, केवल सेंधा नमक का इस्तेमाल कर मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद तैयार किया जाता है। इसमें सबसे खास होती है लौकी की सब्जी, जिसके साथ अरवा चावल और चने की दाल परोसी जाती है। लौकी की Subji को नहाय-खाय के भोजन में विशेष महत्व दिया जाता है। वहीं अरवा चावल और चने की दाल इस सात्विक भोजन को पूरा करते हैं। शुद्ध घी और पारंपरिक तरीके से तैयार यह भोजन छठ की पवित्रता और लोक परंपरा को दर्शाता है। व्रती इसी प्रसाद को ग्रहण कर आगामी कठिन व्रत के लिए खुद को तैयार करते हैं। BYTE बबीता देवी छठ बर्ती BYTE ज्ञानती देवी छठव्रती नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व अब अगले पड़ाव की ओर बढ़ेगा। दूसरे दिन खरना होगा, जिसके बाद व्रती निर्जला उपवास का संकल्प लेकर अस्ताचलगामी और फिर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में आस्था, अनुशासन और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। यही वजह है कि आधुनिकता के इस दौर में भी छठ की सदियों पुरानी परंपराएं पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ निभाई जा रही हैं। लोक आस्था के इस महापर्व में हर घर छठी मैया की भक्ति में सराबोर है।
0
0
Report

रतनगढ़ में बंद मकान से चोरी, पुलिस मौके पर जांच में जुटी

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-रतनगढ़ लोकेशन--रतनगढ़ बंद मकान में हुई चोरी, पुलिस ने किया मौका मुआयना रतनगढ़। शहर के वार्ड संख्या 37 के लुंडिया मोहल्ले में गुरुवार की रात बंद मकान में अज्ञात ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। मामले के अनुसार लुंडिया मोहल्ले के रहने वाले लालचंद गौरीसरिया परिवार सहित सूरत रहते हैं। उनके मकान में रेलवे कर्मचारी सुमन जाट किराएदार के रूप में रहती है। सुमन 10 नवंबर को उज्जैन गई थी और पीछे से मकान बंद था। मकान में सुबह-शाम संभालने के लिए रेलवे में सफाई का कार्य करने वाला युवक नरेश आता था। शुक्रवार की सुबह जब नरेश मकान की लाइट बंद करने के लिए आया, तो कमरों के ताले टूटे हुए दिखे, जिस पर उसने किराएदार सुमन को सूचना दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तथा पुलिस को सूचना दी, जिस पर हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। चोरी की घटना में नुकसान का आंकलन किराएदार के आने के बाद होगा.
0
0
Report

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप

Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत गरमाने लगी है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने अब प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। कांग्रेस इस अभियान के जरिए भाजपा सरकार के खिलाफ जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठा रही है। कांग्रेस ने 10 नवंबर 2026 से इस अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश सरकार पर राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक अत्याचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, भूमि घोटाले, भू-माफियाओं को संरक्षण, बेरोजगारी, पलायन और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इसके साथ ही कांग्रेस ने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को भी प्रमुख मुद्दा बनाया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में युवा पलायन करने को मजबूर हैं। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी का कहना है कि जमीनों से जुड़े विवादों और कथित भूमि घोटालों ने भी प्रदेश में गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस हस्ताक्षर अभियान के पहले चरण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला, ब्लॉक और नगर स्तर पर सक्रिय किया गया है। कार्यकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर पर्चों और बैनरों के माध्यम से लोगों को अभियान की जानकारी दे रहे हैं और जनता से हस्ताक्षर करवाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। कांग्रेस इस अभियान के जरिए प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और सरकार के खिलाफ जनमत तैयार करने की कोशिश में जुटी है। इस अभियान का अगला बड़ा पड़ाव 23 नवंबर 2026 को देहरादून में देखने को मिलेगा। इस दिन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से राजभवन तक विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस की योजना इस पदयात्रा के जरिए प्रदेश सरकार के खिलाफ उठाए जा रहे मुद्दों को राज्यपाल तक पहुंचाने और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की है।
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर में छठ पूजा की तैयारी तेज, खरना प्रसाद की धूम

Jamshedpur, Jharkhand:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर लौहनगरी जमशेदपुर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर घरों में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। छठ व्रती महिलाएं खरना का प्रसाद तैयार करने के लिए गेहूं को धूप में सुखाती नजर आ रही हैं। इस दौरान महिलाएं छठी मैया के पारंपरिक गीत गुनगुनाते हुए गेहूं सुखा रही हैं। छठ महापर्व में शुद्धता और स्वच्छता का विशेष महत्व होता है। यही वजह है कि प्रसाद तैयार करने से लेकर पूजा की तमाम सामग्रियों की व्यवस्था में विशेष सावधानी बरती जाती है। गेहूं को अच्छी तरह साफ कर धूप में सुखाने के बाद उसका इस्तेमाल खरना और छठी मैया के प्रसाद बनाने में किया जाएगा। घरों में छठ गीतों की गूंज के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। श्रद्धा, आस्था और पवित्रता के इस महापर्व को लेकर हर तरफ उत्साह देखने को मिल रहा है।
0
0
Report

बिहार ले जाने के बाद गायब गरीब मजदूर: परिवार और पुलिस के बीच सवाल उठे

Dhanbad, Jharkhand:एंकर बेहतर मजदूरी और रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य गए धनबाद के एक गरीब मजदूर के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले 46 वर्षीय मजदूर दिनेश तूरी बिहार के भभुआ स्टेशन से अचानक गायब हो गए। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही दो लोग उन्हें काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गए थे। मजदूर के लापता होने के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने गोविंदपुर थाने में शिकायत देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस मामले को बिहार क्षेत्र से जुड़ा बताकर वहां के थाने में शिकायत करने की सलाह दे रही है। ऐसे में गरीब मजदूर की तलाश और पुलिस की जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आसनबनी-2 पंचायत अंतर्गत गौरांगडीह गांव का है। यहां के रहने वाले 46 वर्षीय दिनेश तूरी दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजनों के मुताबिक, बीते 27 अक्टूबर को गांव के ही सिकंदर अंसारी और पिंटू मंडल उन्हें अच्छी मजदूरी, खाने और रहने की सुविधा दिलाने का भरोसा देकर काम के सिलसिले में अपने साथ बिहार ले गए थे। बताया जा रहा है कि दिनेश बाहर जाने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन उन्हें समझा-बुझाकर साथ ले जाया गया। इसके बाद बिहार के भभुआ स्टेशन से उनके अचानक लापता होने की खबर मिली। परिजनों का आरोप है कि दिनेश को साथ ले जाने वाले दोनों व्यक्ति अब न तो उनके ठिकाने की स्पष्ट जानकारी दे रहे हैं और न ही परिवार को उस स्थान पर ले जा रहे हैं, जहां उन्हें काम पर रखने की बात कही गई थी। दिनेश तूरी के लापता होने से उनकी पत्नी चिंता देवी और मां सरिता देवी का बुरा हाल है। दोनों किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। उन्होंने गोविंदपुर थाने में लिखित शिकायत देकर दिनेश की सकुशल बरामदगी की मांग की है। वहीं, गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत का कहना है कि मामला बिहार क्षेत्र से जुड़ा है, इसलिए परिजन संबंधित स्थानीय थाने में आवेदन दें, ताकि वहां की पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सके। थाना प्रभारी के अनुसार, 5 नवंबर को आवेदन मिलने के बाद पंचायत के मुखिया को भी मामले की जानकारी दी गई थी
0
0
Report

सिमली में बेस अस्पताल की मांग तेज, 14 नवंबर को मुख्यमंत्री से मुलाकात तय

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर सिमली क्षेत्र में बेस अस्पताल की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले एक महीने से धरने पर बैठे क्षेत्रवासियों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए 'बेस नहीं तो वोट नहीं' का नारा बुलंद कर दिया है。 धरना दे रहे लोगों का आरोप है कि सरकार उनकी मांग को लगातार नजरअंदाज कर रही है। वहीं, स्थानीय विधायक अनिल नौटियाल पर भी क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि कल 14 नवम्बर को भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता सीएम से मुलाकात करने गौचर जाएगी । सिमली में बेस अस्पताल लो लेकर धरने पर बैठे आंदोलनकारियों का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल ने 15 अगस्त तक बेस अस्पताल की मांग पूरी कराने का भरोसा दिया था, लेकिन समय सीमा बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षेत्र की जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है。 अब आंदोलनकारी अपनी मांग को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की तयारी में हैं। धरने पर बैठे लोगों ने ऐलान किया है कि 14 नवंबर को गौचर मेले में क्षेत्रीय जनता एकजुट होकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकাত करेगी और सिमली में बेस अस्पताल की स्थापना की मांग उठाएगी।।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top