273003
गोरखपुरः मकान नहीं बनने दे रहे पट्टीदार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:बांसगांव के मनीष कुमार सिंह ने आज गोरखपुर प्रेस क्लब पर प्रेस वार्ता कर कहा कि उनके परिवार के अरुण सिंह, रणविजय सिंह और रणधीर सिंह सहित कई अन्य लोग मेरे जमीन पर मकान बने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से उसको आवास भी मिला हुआ है। इसको लेकर मैंने एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों तक शिकायत किया, लेकिन को कार्रवाई नहीं हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बकानी में पंचायत चुनाव: 106 वर्षीय बुजुर्ग ने किया वोट, बैलेट पेपर से मतदान
Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) बकानी पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में आज पंचायत राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से ही शुरू हुई मतदाताओं की आवाजाही देखते ही देखते लंबी कतारों में तब्दील हो गई। गांवों की सरकार चुनने को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा। बकानी मतदान केंद्र पर लोकतंत्र के प्रति जागरूकता की अनूठी तस्वीर भी देखने को मिली, जब 106 वर्षीय बुजुर्ग कंवरलाल गुर्जर मतदान करने पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनकी उम्र और मतदान के प्रति उत्साह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। इस बार सरपंच एवं वार्ड पंच के चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से करवाए जा रहे हैं। इसके चलते मतदान प्रक्रिया में समय लग रहा है और कई केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ दिखाई दे रही है। इधर, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई है। ऑब्जर्वर द्वारा मतदान केंद्रों पर प्रशासनिक निगरानी के साथ व्यवस्थाओं पर भी नजर रखी जा रही है।0
0
Report
केदारनाथ धाम में बर्फबारी से मौसम हुआ सर्द, तीर्थयात्रियों को दृश्य मिला
Karnaprayag, Uttarakhand:पहाड़ों पर मौसम ने फिर सर्द मिजाज दिखाना शुरू कर दिया है... केदारनाथ धाम में बारिश और आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से नजारा पूरी तरह बदल गया है. अचानक बदले मौसम के बीच तीर्थयात्रियों को बर्फबारी का दीदार करने का मौका मिला है0
0
Report
बंजारी गोपाल मोटर गैरेज में शर्ट सर्किट से आग, लाखों का नुकसान
Gopalganj, Bihar:नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित गोपाल मोटर गैरेज में आज शर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप ले लिया जिससे गैराज में मौजूद कई कार व सभी सामान जलकर खाक हो गया मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन सभी सामान जलकर खाक हो गया गैराज के मालिक गोपाल केडिया ने बताया कि शर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना स्टाप के द्वारा दी गई आग बिकराल था गैराज में खड़ी 5 गाड़ियां व गैराज जलकर खाक हो गया हैं लगभग 25 लाख का सामान जलकर खाक हो गया है फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय से आ गई थी घण्टो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है गैराज मालिक0
0
Report
Advertisement
दिल्ली महारैली: कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना, मतदाताओं के नाम कटने का आरोप
Ranchi, Jharkhand:1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ओर से 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली का आयोजन किया जाएगा। इस महारैली को लेकर झारखंड कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक दिल्ली पहुंचेंगे। इसी कड़ी में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने जामताड़ा से भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को दिल्ली भेजने की बात कही है। वहीं, उन्होंने भाजपा पर संविधान, लोकतंत्र और लोगों के अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।इरफान अंसारी ने कहा कि जामताड़ा से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की जनता मौजूदा सरकार से परेशान है और भाजपा ने जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। मंत्री ने मणिपुर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की घटनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार पर आदिवासियों, महिलाओं और दलितों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने उद्योगपति गौतम अडानी को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने के मुद्दे पर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाए।इरफान अंसारी ने दावा किया कि देश के करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस यह महारैली कर रही है। साथ ही उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करते हुए भाजपा को चेतावनी भी दी। बाइट: इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड0
0
Report
औरैया में युवक ने रखा करवा चौथ का व्रत अखिलेश यादव के लिए , चलनी में मोबाइल से फोटो देखकर तोड़ा व्रत
Madhupur, Uttar Pradesh:आपने अक्सर पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं को करवा चौथ का व्रत रखते देखा होगा, लेकिन औरैया में एक युवक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए करवा चौथ का व्रत रखकर सबको चौंका दिया। दिबियापुर के रहने वाले अंशुल यादव उर्फ लक्खा ने सुबह 6 बजे से चांद निकलने तक निर्जला उपवास रखा। चांद के दर्शन करने के बाद ही उन्होंने भोजन किया। अब उनका यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अंशुल का कहना है कि उनके अखिलेश भैया को किसी की नजर न लगे। यूपी औरैया जनपद के दिबियापुर निवासी अंशुल यादव उर्फ लक्खा की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति दीवानगी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार अंशुल ने करवा चौथ के मौके पर अखिलेश यादव के लिए व्रत रखा। उन्होंने सुबह 6 बजे से उपवास शुरू किया और चांद निकलने तक बिना कुछ खाए-पिए व्रत रखा। चांद के दर्शन करने के बाद ही उन्होंने अपना उपवास खोला और भोजन किया। अंशुल के इस अनोखे व्रत के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कोई इसे अखिलेश यादव के प्रति दीवानगी बता रहा है, तो कोई उनके इस अंदाज को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहा है। आपको बता दें कि अंशुल यादव कुछ दिन पहले भी सुर्खियों में आए थे, जब वह दिबियापुर से साइकिल चलाकर लखनऊ पहुंचे थे। वहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव की ओर से उन्हें लैपटॉप उपहार में दिया गया था। अंशुल की कामना है कि अखिलेश यादव एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने। फिलहाल, अखिलेश यादव के लिए रखे गए इस अनोखे करवा चौथ व्रत के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहे हैं।0
0
Report
चेतावाला गाँव में वोटरों का उत्साह, महिलाओं की भीड़ और टूटी सड़कें
Jaipur, Rajasthan:चेतावाला गाँव में वोटरों में जबरदस्त उत्साह बूथों के बाहर महिलाओं की तादाद पुरुषों से ज़्यादा टूटी सड़कें गाँव में सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा नवसृजित पंचायत में आधा दर्जन उम्मीदवार मैदान में0
0
Report
Advertisement
लूनियावास ग्राम पंचायत में बम्पर मतदान, कचरा प्लांट बड़ा चुनावी मुद्दा
Jaipur, Rajasthan:लूनियावास ग्राम पंचायत में बम्पर वोटिंग अभी भी मतदान केंद्र पर लंबी कतारें 9 महिला प्रत्याशियों के बीच है कड़ा मुकाबला गांव में कचरा प्लांट है बड़ा चुनावी मुद्दा सभी उम्मीदवारों ने कचरा प्लांट हटवाने का किया वादा0
0
Report
डीडीए आवास निवेश योजना 2026: सभी एलआईजी फ्लैट एक घंटे में बुक, 4,164 फ्लैट फुल
New Delhi, Delhi:डीडीए आवास निवेश योजना 2026 के अंतर्गत ऑफर किए गए सभी 1,648 अतिरिक्त फ्लैट बुकिंग शुरू होने के महज एक घंटे के अंदर ही बुक हो गए इसे योजना के अंतर्गत दो चरणों में पेश किए गए सभी 4,164 एलआईजी फ्लैट बुक हो गए, जो संभावित आवास खरीदारों की जबरदस्त प्रतिक्रिया को दर्शाता है। जनता की प्रबल प्रतिक्रिया किफायती आवास के अवसर प्रदान करने के लिए डीडीए की प्रतिबद्धता में आवास खरीदारों के विश्वास को दर्शाती है। नरेला का आवासीय, शैक्षणिक, संस्थागत और खेल केंद्र के रूप में बढ़ता महत्व, दिल्ली के महत्वपूर्ण भावी विकास केंद्रों में से एक के रूप में इसकी क्षमता को मजबूत करता है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आवास निवेश योजना 2026 को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। स्कीम के अंतर्गत पेश किए गए सभी 1,648 अतिरिक्त निम्न आय वर्ग (एलआईजी) फ्लैट 29 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के महज एक घंटे के अंदर ही बुक हो गए। माननीय उपराज्यपाल, दिल्ली सरदार तरनजीत सिंह संधू की निरंतर मॉनीटरिंग में प्रस्तुत यह स्कीम किफायती आवास के अवसर प्रदान करने के लिए डीडीए की प्रतिबद्धता में जनता के विश्वास को और मजबूत करती है। नरेला के पॉकेट-1, सेक्टर जी-2 से जी-6, में इस योजना के अंतर्गत अतिरिक्त फ्लैटों की पेशकश संभावित आवेदकों को अतिरिक्त अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से की गई। उपलब्ध सभी फ्लैटों की बुकिंग महज एक घंटे के अंदर हो जाना, किफायती आवास की अत्यधिक मांग तथा डीडीए की आवासीय योजनाओं के प्रति आम जनता के निरंतर बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। इससे पूर्व, डीडीए आवास निवेश योजना 2026 के अंतर्गत नरेला स्थित पॉकेट-3 एवं पॉकेट-6, सेक्टर जी-2 से जी-6, ऑफर किए गए सभी 2,516 एलआईजी फ्लैटों की बुकिंग भी 20 अक्टूबर, 2026 को बुकिंग प्रारंभ होने के मात्र दो घंटे के अंदर हो गई थी। द्वितीय चरण में 1,648 अतिरिक्त फ्लैटों को शामिल किए जाने के साथ ही योजना के अंतर्गत प्रस्तुत किए गए सभी 4,164 फ्लैटों की बुकिंग पूर्ण हो चुकी है। यह उपलब्धि संभावित आवंटियों के अपने घर के सपने को साकार करने की दिशा में डीडीए के सतत प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। दिल्ली के एक उभरते हुए उप-नगर के रूप में नरेला में सुनियोजित शहरी विकास की अपार संभावनाएँ हैं। यह क्षेत्र टिकाऊ आधारभूत संरचना के विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा एक प्रमुख आवासीय, शैक्षणिक, संस्थागत एवं खेल केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा आधारभूत संरचना एवं नागरिक सुविधाओं के विकास हेतु किए जा रहे निरंतर प्रयासों से नरेला की संभावनाओं को और बल मिल रहा है तथा यह दिल्ली के भविष्य के प्रमुख विकास केंद्रों में से एक के रूप में उभर रहा है। डीडीए आवास निवेश योजना, 2026 के दोनों फेज़ को मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया, डीडीए की आवासीय पहलों के प्रति लोगों के बढ़ते आकर्षण तथा किफायती आवासीय अवसरों की बढ़ती मांग को रेखांकित करती है। दिल्ली के संतुलित और सतत विकाय में योगदान देते हुए दिल्ली विकास प्राधिकरण अपनी आवास योजनाओं के माध्यम से किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली विकास प्राधिकरण समस्त भावी गृह-स्वामियों को बधाई देता है और सभी के लिए सुलभ आवास अवसरों के साथ एक बेहतर योजनाबद्ध दिल्ली के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है。0
0
Report
गोंडा के धानेपुर में दबंगों का महिला-परिवार पर लाठी-डंडों हमला; वीडियो वायरल
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे लदई गांव में रास्ते से जाने और पुआल,भैंस ले जाने के विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक महिला,उसकी बेटी और बेटे को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। मारपीट की पूरी घटना कल 29 अक्टूबर देर शाम 4:00 बजे की करीब की बताई जा रही है जिसका वीडियो आज शुक्रवार को सामने आया है। वायरल वीडियो में लाठी डंडे से एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए ईंट- पत्थर फेंकते हुए भी नजर आए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद धानेपुर थाने की पुलिस ने पूरे मामले को लेकर के संज्ञान लेते हुए दोनों गुटों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है। ग्राम पूरे लदई निवासिनी कृष्णा देवी पत्नी रामदीन के अनुसार, वह अपनी भैंस लेकर रास्ते से जा रही थीं। रास्ते में विपक्षियों के दरवाजे के पास पुआल रखा हुआ था, जिससे होकर निकलने पर विपक्षी गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। शोर सुनकर जब कृष्णा देवी की पुत्री अनीशा और पुत्र साजन अपनी मां को बचाने पहुंचे, तो दबंगों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जमकर ईंट-पत्थर भी फेंका है हमले में कृष्णा देवी के पैर और उनके बेटे साजन के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने आए पीड़िता के पति रामदीन को भी आरोपियों ने मारपीट कर प्रताड़ित किया। पीड़िता ने गांव के ही तिनकेनी पुत्र सुखई,भोलेनाथ पुत्र तिनकेनी,फूलचंद पुत्र बद्री, गुड्डू सोनकर पुत्र ननका सोनकर और रेखा सोनकर पत्नी भोलेनाथ पर मारपीट करने व पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि विपक्षी आए दिन उनके परिवार को तंग व परेशान करते रहते हैं।0
0
Report
Advertisement
गोंडा: 21.47 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी की संपत्ति कुर्क, गिरफ्तारी जारी
Gonda, Uttar Pradesh:जहाँ गोंडा नगर कोतवाली पुलिस और सदर तहसील प्रशासन द्वारा आज शुक्रवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक बड़गांव गोंडा शाखा में हुए 21.47 करोड़ रुपए की घोटाले को लेकर दो आरोपियों की 21.72 लाख मूल्य की अचल संपत्ति को नियमानुसार कुर्क करके जब्त कर लिया है। दोनों आरोपी फिलहाल गोंडा मंडलीय कारागार में बंद है इन दोनों पर आरोप है कि उनके द्वारा इस शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन कुमार पाल साथ मिलकर के उनके घरों में शामिल होकर 21.47 करोड़ रुपए का बड़ा घोटाला किया गया है। इन लोगों ने अवैध रूप से इन संपत्तियों को अर्जित किया था इस पूरे मामले में अपराध के जरिए बनाई गई संपत्तियों को लेकर न्यायालय अपर सिविल जज (प्रवर खंड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या-02 गोण्डा ने 13 अगस्त 2026 को जब्तीकरण का आदेश दिया था। न्यायालय के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा 5 अक्टूबर 2026 को कुर्की की प्रक्रिया के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया था।0
0
Report
प्रो. आरएन त्रिपाठी बने जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के समाजशास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. आर. एन. त्रिपाठी ने आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) के नव नियुक्त कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. त्रिपाठी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के सम्माननीय सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएँ प्रदान कर चुके हैं। उनका समृद्ध शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होने की अपेक्षा है।0
0
Report
प्रतापगढ़ में सनातन धर्म सभा: शंकराचार्य ने धर्म संवर्धन और गुरुकुल शिक्षा पर जोर
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ से बड़ी खबर, शहर के मीराभवन स्थित लीला पैलेस में विशाल सनातन धर्म सभा का भव्य आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख कुंदन सिंह के नेतृत्व में हुई इस धर्म सभा में पुरी शंकराचार्य अधोक्षجانन्द देव तीर्थ महाराज मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उनके साथ अयोध्या, प्रयागराज और वृंदावन से आए कई बड़े संतों ने शिरकत की। इस दौरान शंकराचार्य ने सीएम योगी आदित्यनाथ के तारीफ में कहा कि उनके कार्य से राज्य को इज्ज़र मिली, देश दुनिया में सनातन को नई पहचान मिली है, उनके शासन काल में सब कुछ अच्छा होता जा रहा है। इस विशाल सभा में बड़े सिर्फ पुरी शंकराचार्य अधोक्षजानन्द जी नहीं बल्कि हनुमान मंदिर प्रयागराज के महंत बलवीर गिरी महाराज, अयोध्या की छोटी छावनी से राम गोपाल दास महाराज, वृंदावन से हंस मुनि महाराज और अयोध्या-प्रयागराज के कई संत शामिल हुए। सभा में गज पूजन किया गया और आयोजक भाजपा नेता कुंदन सिंह ने सभी संतों को सम्मानित कर आशीर्वाद लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंच से सनातन संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मंच से पुरी शंकराचार्य अधोक्षजानन्द देव तीर्थ महाराज ने सनातन पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कलयुग में इच्छाओं को ही धर्म का रूप दिया जा रहा है और पश्चिमी सभ्यता के कारण धर्म परिवर्तन बढ़ा है। शंकराचार्य ने कहा कि शिक्षा पद्धति में बदलाव कर गुरुकुल शिक्षा लागू होनी चाहिए, गौपालन से ही भारत समृद्ध होगा। उन्होंने प्रतापगढ़ को महान और पूजनीय नगरी बताते हुए स्वामी करपात्री जी महाराज की पुण्य धरा को प्रणाम किया। इस दौरान शंकराचार्य ने सीएम योगी आदित्यनाथ के तारीफ में कहा कि उनके कार्य से राज्य को इज्ज़र मिली, देश दुनिया में सनातन को नई पहचान मिली है, उनके शासन काल में सब कुछ अच्छा हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
झांसी में अधिवक्ता संघ का डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन, इंचार्ज हटाने की मांग
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी कलेक्ट्रेट परिसर में आज जिला अधिवक्ता संघ ने डीएम दफ्तर के सामने जमकर प्रदर्शन किया। वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नवाबाद, कोतवाली और सीपरी बाजार थाना इंचार्ज को हटाने की मांग की। इस दौरान गुस्साए वकीलों ने एक दरोगा और सिपाही को दौड़ाकर पीट भी दिया, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो सोमवार से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वी/ओ.1- जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे ने बताया कि उनकी पहली मांग है कि कोतवाली इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया जाए और उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए, क्योंकि कोतवाली में अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता की जाती है। नवाबाद इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव क्षेत्र में गलत काम करा रहे हैं, इसकी शिकायत पुलिस अफसरों से की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। काफी दिनों से नवाबाद थाने में जमे इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव को हटाया जाए। वहीं सीपरी बाजार थाने के इंस्पेक्टर हमेशा वकीलों को इग्नोर करते हैं और कोई काम नहीं करते, उन्हें भी थाने से हटाया जाए। अध्यक्ष ने जेल प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि झांसी जेल में 5000 रुपये मशक्कत के नाम पर वसूले जाते हैं और जब वकील जेल में बंद लोगों से मिलाई के लिए जाते हैं तो उन्हें 2 घंटे खड़ा किया जाता है और वकालतनामा मांगा जाता है। हमारी मांग है कि जेलर का भी यहां से ट्रांसफर किया जाए। अधिवक्ता संघ ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो सोमवार से कचहरी में पुलिस का प्रवेश वर्जित कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Amit Shah की जीत के साथ UP में UCC लागू करने का वादा तेज
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ | अमित शाह के 2027 के चुनाव में BJP के जीतने पर UP में UCC लागू करने के वादे पर, UP की मंत्री रजनी तिवारी ने कहा, "हम यह शुरू से ही कह रहे हैं, और आज अमित शाह जी ने भी आपके सामने यह कहा। हम इस पर काम कर रहे हैं कि हमारा देश कैसे आगे बढ़ सकता है और हमारा राज्य कैसे तरक्की कर सकता है।"0
0
Report
त्योहारों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य विभाग एक्शन मोड में
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। त्योहारों की मिठास में मिलावट का जहर न घुले, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में आ गया है। खैरागढ़ सहित जिले के छोटे-बड़े बाजारों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रखी जा रही है। विभाग की टीम लगातार दुकानों और प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेज रही है। अब तक मैदा, बेसन और मंथन दूध पाउडर के सैंपल लिये जा चुके हैं। वहीं, आज से मिठाई दुकानों पर विशेष जांच अभियान शुरू होगा। टीम मिठाइयों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों की पड़ताल करेगी। जांच के दौरान एक होटल में वैध लाइसेंस मिला है, जबकि मिठाई बिक्री के लिए रखे खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। कुछ कमियां मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस जारी किया जाएगा। अब सवाल यह है कि त्योहारों के बाजार में मिठास के नाम पर मिलावट करने वालों पर विभाग की नजर कितनी सख्त रहती है और जांच रिपोर्ट के बाद क्या कार्रवाई होती है।0
0
Report
Advertisement
