icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273212
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow19 Jan 2025, 06:14 pm

गोरखपुरः मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पहुंचे मरीजों का मुफ्त में हुआ इलाज

Khajani, Uttar Pradesh:

खजनी तहसील क्षेत्र में आज जनवरी महीने के तीसरे रविवार को खजनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एमओआईसी डाॅक्टर प्रदीप तिवारी के निर्देश पर पीएचसी के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ के द्वारा "मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले" पहुंचे। सभी मरीजों की मुफ्त जांच और इलाज किया गया। न्यू पीएचसी भैंसा बाजार में 123 मरीजों का इलाज डॉ. रामदास यादव, फार्मासिस्ट अर्चना रस्तोगी और स्टाॅफ नर्स के द्वारा और बन्हैता उप स्वास्थ्य केंद्र में 126 मरीजों का जांच इलाज डॉ. टी.के.द्विवेदी फार्मासिस्ट सुभाष यादव और स्टाॅफ नर्स वंदना ने किया। मरीजों को मुफ्त दवाएं दी गईं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पंचकूला में कांग्रेस पार्षद हिरासत से चेयरमैन वोटिंग तक सियासी हंगामा

DRDivya RaniJust now
Panchkula, Haryana:*पंचकूला में राजस्थान की सियासत का हाईवोल्टेज ड्रामा!* *चेयरमैन चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के 18 पार्षदों को हरियाणा पुलिस द्वारा उठाने का आरोप!* *हिमाचल से लौट रहे पार्षदों को चंडीमंदिर के पास रोके जाने का आरोप, थाने के बाहर कांग्रेस नेताओं का धरना...* राजस्थान के तिजारा नगर परिषद में चेयरमैन पद के चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस से जुड़े करीब 18 पार्षदों को हरियाणा पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये पार्षद हिमाचल प्रदेश से राजस्थान लौट रहे थे। आरोप है कि चंडीमंदिर इलाके के पास पुलिस ने पार्षदों की गाड़ियों को रोक लिया और उन्हें अपने साथ ले गई। घटना की सूचना मिलते ही राजस्थान से कांग्रेस नेता और पार्षदों के समर्थक पंचकूला पहुंचे और पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि चेयरमैन पद की वोटिंग से ठीक पहले पार्षदों को रोककर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर क्या कारण बताया गया है, यह स्पष्ट होना बाकी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आज होने वाली चेयरमैन पद की वोटिंग में ये 18 पार्षद पहुंच पाएंगे या नहीं? चुनाव से कुछ घंटे पहले सामने आए इस घटनाक्रम ने राजस्थान से लेकर हरियाणा तक सियासी माहौल गरमा दिया है। थाने के बाहर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पूरे मामले पर अब पुलिस के आधिकारिक पक्ष और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement

कठूमर के नगर पालिका अध्यक्ष पद चुनाव में सुरक्षा चौकसी के बीच मतदान जारी

Alwar, Rajasthan:कठूमर अलवर कठूमर में अध्यक्ष चुनाव को लेकर हाईवोल्टेज हलचल, पालिका के बाहर ग्रामीणों का हुजूम; सुरक्षा के कड़े इंतजाम कठूमर (अलवर)। नवगठित नगर पालिका कठूमर में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मतदान के दौरान सियासी हलचल तेज हो गई है। नगर पालिका कार्यालय के बाहर सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक जमा हैं। वहीं पालिका परिसर के अंदर अध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। चुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पार्षदों पर किसी तरह का दबाव या लोभ-प्रलोभन न हो, इसके लिए पुलिस ने पालिका परिसर में प्रवेश को लेकर सख्ती बरती है। पार्षदों को उनके वाहनों से सीधे उतारकर नगर पालिका कार्यालय के अंदर ले जाया जा रहा है। प्रत्याशी के अलावा किसी भी जनप्रतिनिधि, समर्थक या अन्य व्यक्ति को पालिका परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक जोगेंद्र सिंह राजावत मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। वहीं सांसद संजना जाटव भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंची हैं। पालिका कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक चुनावी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस समर्थित पार्षदों का मतदान पूरा हो चुका है। इसके बाद भाजपा के पार्षद भी वाहनों से पालिका कार्यालय पहुंचे और उन्हें सीधे परिसर के अंदर प्रवेश कराया गया। मतदान प्रक्रिया के बीच अब सभी की निगाहें अध्यक्ष पद के परिणाम पर टिकी हुई हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

भाठागांव बाजार आवंटन के विरोध में दुकानदारों ने किया भारी हंगामा

Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में बाजार आवंटन को लेकर जमकर हंगामा हुआ...पौनी पसारी योजना के तहत सब्जी दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम ने दुकानें आवंटित की हैं...लेकिन आवंटन के बाद स्थानीय सब्जी दुकानदारों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है...दुकानदारों का आरोप है कि वर्षों से भाठागांव इलाके में सड़क किनारे सब्जी का कारोबार करने वाले स्थानीय लोगों की जगह करीब 75 प्रतिशत दुकानें बाहरी लोगों को आवंटित कर दी गई हैं... वहीं स्थानीय दुकानदारों को जो जगह दी गई है, वह भी काफी छोटी है... ऐसे में इतने छोटे स्थान पर वे अपना व्यवसाय कैसे चला पाएंगे, इसको लेकर दुकानदार सवाल उठा रहे हैं...इधर विरोध के चलते मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और नगर निगम की टीम मौजूद रही... वहीं नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि दुकानों के आवंटन में लोगों की संख्या और उपलब्ध जगह को ध्यान में रखा गया है... निगम का तर्क है कि जगह छोटी या बड़ी होने का सवाल नहीं है, बल्कि उपलब्ध स्थान के अनुसार दुकानदारों को जगह आवंटित की गई है...
0
0
Report

पेंड्रा के बिजली तार हादसे में पिता और बेटा किशन की मौत, इलाके में मातम

Karhi, Chhattisgarh:लोकेशन - पेंड्रा एंकर - पेंड्रा क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम खरड़ी में बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया जहा गीले कपड़े सुखाने के दौरान लगाए गए तार में विद्युत करंट आने से पिता को लगे विद्युत करंट के बाद पिता को बचाते बचाते 16 वर्षीय किशोर किशन की दर्दनाक मौत हो गई, मृतक के माता-पिता भी बिजली के झटके से बुरी तरह प्रभावित हुए है。 पूरा मामला रविवार की शाम का है जहाँ क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद विकेश सिंह गाँव से लौटे थे बारिश की वजह से भीगने पर उनके कपड़े गीले हो गए थे, घर पहुंचने पर गीले कपड़े निचोड़ कर उसे घर के आंगन में लगे कपड़ा सुखाने के तार में जैसे ही विकेश ने गीला कपड़ा डाला, बारिश की वजह से विद्युत तरंगित तार में गीला कपड़ा पढ़ते ही वेकेश को जोरदार झटका लगा , करंट की चपेट में आने से विकेश बेहोश हो गए, पति को बचाने पहुंची पत्नी रहमत बाई भी जैसे ही विद्युत तरंगित तार के चपेट में आई उसे भी जोरदार करंट लगा और वह झटके से दूर जा गिरीं, माता-पिता को अचेत देखकर उनका 16 वर्षीय बेटा किशन मदद के लिए पहुंचा और करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया,और मौके पर गिर गया, बेटे और पति को करंट लगा देख पत्नी ने शोर मचाना शुरू किया जिससे पास पड़ोस से पड़ोसी उनके घर पहुंचे और स्थानीय व्यवस्था से घर की बिजली बंद की, ग्रामीणों की मदद से परिवार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने किशन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है घटना से गांव में मातम पसरा है...
0
0
Report

स्कूल परिसर में डारडोमी सांप दिखा; अफरा-तफरी के बाद रेस्क्यू, पढ़ाई जारी

Korba, Chhattisgarh:कोरबा से लगभग 25 किलोमीटर दूर सतरेगा रोड स्थित ग्राम माखुरपानी के शासकीय विद्यालय में जब बच्चे नियमित पढ़ाई कर रहे थे, तभी अचानक स्कूल परिसर में रंग बदलने वाली प्रजाति Bronze Back Tree Snake जिसे डारडोमी कहा जाता है दिखाई दिया. साँप देखकर स्कूल में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. एक शिक्षक ने समझदारी दिखाते हुए इसकी सूचना तुरंत जितेंद्र सारथी को दी. सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी ने अपनी टीम के अन्य सदस्य को मौके पर भेजा जिसने सावधानीपूर्वक साँप का रेस्क्यू किया और बाद में उसे उसके प्राकृतिक आवास जंगल क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया, इसके बाद विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई फिर से नियमित शुरू हो सकी.
0
0
Report
Advertisement

सागर जिले में तेज बारिश से जलभराव, बिजली कट और जीवन अस्त-व्यस्त

Sagar, Madhya Pradesh:देर शाम से शुरू हुई तेज बारिश रात भर जारी, कई इलाकों में जलभराव, बिजली बंद ब्लैकआउट के हालात.. ग्रामीण इलाकों में तेज बरसात के बाद चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है, जिले के देवरी समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद सड़के नालों में बदल गईं तो लोगों के घरों में पानी भर गया और गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया. इसके अलावा दुकानों में भरे पानी ने दुकानदारों का लाखों का नुकसान किया है. भारी बारिश की वजह से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप है और ब्लैकआउट है, लिहाजा लोगों को दोहरी परेशानी भी हो रही है और अभी मौसम विभाग की माने तो बरसात जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top