icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273158
Devendra Pratap SinghDevendra Pratap SinghFollow2 Jan 2025, 02:12 pm

Gorakhpur - चोरी की मोटरसाईकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Campirganj, Uttar Pradesh:

चोरी की मोटरसाईकिल के साथ 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार .वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज के नेतृत्व में गौरव मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा थाना सहजनवां पर पंजीकृत अभियुक्त विपिन कुमार को चोरी की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त  विपिन कुमार निवासी सूरस कलान टोला थाना क्षेत्र का है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

MMDR विधेयक के विरोध में CITU- JCMU का धरना, राज्यों की स्वायत्तता पर सवाल

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्रीय इकाई यानी CITU और झारखंड कोयलरी मजदूर यूनियन यानी JCMU ने संयुक्त रूप से MMDR विधेयक के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। CITU के जिला अध्यक्ष ए. एम. पाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार MMDR विधेयक को खनिज संपन्न राज्यों पर जबरन थोपना चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र की इस नीति से राज्यों की आर्थिक स्वायत्तता प्रभावित होगी और उनकी निर्भरता केंद्र पर बढ़ेगी। JCMU ने दावा किया कि इस कानून से झारखंड सरकार को सालाना करीब 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है, जिसका सीधा असर राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ेगा। संगठन ने कहा कि वह इस अधिकार की लड़ाई जारी रखेगा और केंद्र सरकार से MMDR विधेयक वापस लेने की मांग की。
0
0
Report

बीजेपी के बड़े नेता 20 जिलों में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज करेंगे

Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी पंचायत चुनाव तैयारी बीजेपी ने निकाय चुनावों में जीत के बाद अब पंचायत चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान भले ही नहीं हुआ हो, लेकिन बीजेपी ने प्रदेशभर में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। आने वाले तीन दिनों में बीजेपी के तमाम बड़े नेता प्रदेश के 20 से अधिक जिलों का दौरा करेंगे. प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन बीजेपी ने पंचायत चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के बड़े नेता भी आने वाले तीन दिनों में 20 से अधिक जिलों का दौरा कर संगठन की नब्ज टटोलेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार और प्रदेश सह प्रभारी कुलजीत सिंह चहल अलग-अलग जिलों के दौरे पर जाएंगे。 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच बीजेपी के ये बड़े नेता विभिन्न जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे。 बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और उदयपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे。 प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया खैरथल-तिजारा, अलवर, भरतपुर और दौसा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे。 प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ टोंक, अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा और राजसमंद में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे。 प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे。 प्रदेश सह प्रभारी कुलजीत सिंह चहल झुंझुनूं, सीकर और कोटपूतली-बहरोड़ में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे。 रामलाल शर्मा, पूर्व विधायक, बीजेपी बीजेपी के तमाम बड़े नेता 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। निकाय चुनावों के बाद अब बीजेपी का पूरा फोकस पंचायत चुनावों पर है। इन दौरों के दौरान बीजेपी के नेता जमीनी कार्यकर्ताओं, जिला पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर पंचायत चुनावों की तैयारियों का फीडबैक लेंगे.
0
0
Report

बुलंदशहर के बुजुर्ग पेंशनरों का आक्रोश: आठवें वेतन आयोग के फैसले के खिलाफ धरना

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर विधेयक 2025 में पुराने पेंशनरों की आठवें वेतन आयोग के अनुसार पेंशन वृद्धि को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन बलंदशहर में आठवें वेतन आयोग के अनुसार पेंशन अंशवृद्धि को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। नगर के काला आम स्थित मलका पार्क में सैकड़ों की संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी इकट्ठा हुए और वहां से कलेक्ट्रेट गेट तक मार्च किया। कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम 12 सूत्रीय ज्ञापन आला अधिकारियो को सौंपा。 स्क्रिप्ट - हाथों में लाठी - डबडबाती आंखों में भविष्य को लेकर डर के साथ जी रहे ये सब बुजुर्ग आज बुलंदशहर के गांधी पार्क में पेंशन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने पहुंचे थे, जिस उम्र के पड़ाव पर इन असहाय बुजुर्गों को घर पर आराम करना चाहिए, आज उम्र के उस पड़ाव पर ये सभी असहाय बुजुर्ग धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है, कोई 80 साल का है तो कोई 90 साल की उम्र के साथ जीवन के उतर चढ़ाव देख रहा है, किसी की टांगे साथ नहीं देती तो किसी की रीढ़ की हड्डी में परेशानी है, कोई बड़ी मुश्किल के साथ छड़ी के लेकर धीरे धीरे चलकर अपने साथियों का हौसला बढ़ाने आया है, कई तो ऐसे तो न जाने कितने है जिन्हें दिखता बिल्कुल न के बराबर है, लेकिन इतनी लंबी चौड़ी बीमारियों की फेहरिस्त के साथ भी आज ये सब बुजुर्ग पेंशनर सड़कों पर नारे बाजी कर रहे हैं धरना प्रदर्शन करने के बाद अब सरकार को ज्ञापन देने के लिए पूरे जोश के साथ बढ़ चले है, चारों ओर एक ही आवाज है ... हर जोर जुल्म की टक्कर से संघर्ष हमारा नारा है, जो हमसे टकराएगा चूर चूर हो जाएगा, जो सरकार निकम्मी है... वो सरकार बदलनी है, दरअसल मामला है जीवन यापन के मिल रही पेंशन का, आइए आपको विस्तार से समझाते है आज बुलंदशहर के गांधी पार्क में सैकड़ो की संख्याओं में बुजुर्ग पेंशनर इकट्ठा हुए थे वजह थी सरकार से पेंशन की बढ़ोतरी की मांग को लेकर दर्शन सरकार जब भी नए वेतन आयोग को लागू करती है तो पुरानी पेंशंन भी इस वेतन आयोग के नियम अनुसार बढ़ाई जाती हैं लेकिन इस बार सरकार ने एक-एक 2026 से पूर्व में रिटायर हुए कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग में पेंशन बढ़ाने के लिए शामिल नहीं किया है सरकार ने बाकायदा एक नियम बनाकर यह ऐलान कर दिया कि 1 जनवरी 2026 से पहले जो भी सरकारी कर्मचारी रिटायर हुए हैं उनकी पेंशन एवं भक्तों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी जिसको लेकर आज यह सब असहाय बुजुर्ग धरना प्रदर्शन करने के लिए गांधी पार्क में इकट्ठा हुए वहीं प्रदर्शन के बाद सभी सरकारी कर्मचारियों ने सड़क पर अनुशासित लाइन बनाकर सरकार को ज्ञापन देने के लिए जिलाधिकारी की ओर रुक किया कोई लाठी के सहारे धीरे-धीरे दमभरकर कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहा था तो किसी को कम दिख रहा था इसलिए उसके साथ ही उसका हाथ पकड़ कर साथ लेकर आगे बढ़ रहे थे किसी की उम्र 80 साल थी तो कोई बाबूजी तो 90 साल की उम्र में भी अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए इस धरने में पूरे जोश के साथ शामिल हो रहे थे चारों ओर सरकार के खिलाफ नारेबाजी हो रही थी जिस उम्र में बुजुर्गों को अपने घर पर आराम करना चाहिए उसे उम्र में यह सभी बुजुर्ग धरना प्रदर्शन और सड़कों पर नारेबाजी करते हुए रैली निकालने पर मजबूर थे, किसी का कहना था कि सरकार को जीवन कैसे मोड़ पर हमें धोखा नहीं देना चाहिए इस उम्र में हम न्याय पाने के लिए किस-किस का दरवाजा खटखटाएंगे वही एक अन्य कर्मचारियों ने बताया कि उनकी उम्र 90 साल है उनके कूल्हे का ऑपरेशन हो चुका है वह चलने में असमर्थ हैं लेकिन सरकार की नई घोषणा के चलते उन्हें मजबूरी में आज यहां अपने साथियों के साथ धरना प्रदर्शन में शामिल होना पड़ रहा है बाइट - धर्मपाल सिंह (उम्र 90 वर्ष) एग्रीकल्चर विभाग से रिटायर्ड वही पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव ने कहा कि सरकार को हमारी मांगे मानी ही होगी अभी यह धारणा सिर्फ एक दिवसीय आयोजित किया गया है अगर देश और प्रदेश की सरकार ने हमारी मांगों को नहीं माना तो यह धारणा पूरे देश में एक भयानक रूप ले लेगा और इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी。 बाइट - ठाकुरदास लोधी - अध्यक्ष - सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन बाइट - ब्रहमपाल सिंह - सचिव - सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के माड़ा कार्यालय में SIR फॉर्म सुधार, भीड़ और गर्मी में पानी की कमी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के माड़ा कार्यालय में SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के फॉर्म में सुधार को लेकर माड़ा कार्यालय में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। उमस भरी गर्मी के बीच लोग घंटों लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सुबह से ही कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि फॉर्म में टाइटल, पिता के नाम समेत अन्य गलतियां होने के कारण उन्हें सुधार के लिए बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। सुबह करीब 8 बजे से लाइन में लगे लोगों को गर्मी और उमस के बीच काफी परेशानी हो रही है। वहीं, कार्यालय परिसर में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ पहुंचे लोगों को खास दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, कार्यालय में मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि जिन लोगों के पास जेनविन और जरूरी कागजात हैं, उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है। लोगों के मुताबिक SIR के लिए आवासीय प्रमाण पत्र या वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट और जन्मतिथि का प्रमाण उपयोगी है। बाइट:- अभिषेक कुमार – आम नागरिक। फाइनल भीओ --- फिलहाल SIR फॉर्म में सुधार को लेकर माड़ा कार्यालय में लोगों की भीड़ बनी हुई है। गर्मी में घंटों कतार में खड़े लोगों की परेशानी को देखते हुए पेयजल और बेहतर व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही है।
0
0
Report

24 घंटे में चौंकाने वाला खुलासा: चालक बंधक बनाकर लूटी गई स्कॉर्पियो, चार गिरफ्तार

Jamui, Bihar:जमुई जिले के चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बटिया घाटी में चालक को बंधक बनाकर स्कॉर्पियो लूटने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने लूट में शामिल चार अपराधियों सहित लूटी गई गाड़ी खरीदने वाले मुख्य रिसीवर को धर दबोचा। मंगलवार को चंद्रमंडीह थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ विकास केशव ने पूरे मामले की जानकारी दी।एसडीडीपीओ ने बताया कि 27 सितंबर की सुबह जसीडीह से सोनो जाने के बहाने चार बदमाशों ने चालक मो. राजा की उजले रंग की स्कॉर्पियो को तीन हजार रुपये में किराए पर लिया था। सुबह करीब छह बजे बटिया घाटी पहुंचते ही बदमाशों ने उल्टी होने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई। इसके बाद गमछे से चालक के हाथ-पैर बांधकर जंगल में फेंक दिया और स्कॉर्पियो लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर चन्द्रमंडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए जमुई एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ झाझा के नेतृत्व में एसआईटी और जिला असूचना इकाई का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बरहट थाना क्षेत्र के भंदरा गांव से तीन अभियुक्तों उदय कुमार पासवान, श्यामदेव कुमार मांझी और आतिश कुमार पासवान को गिरफ्तार किया। वहीं आतिश के ममेरे भाई आयुष पासवान निवासी वर्धमान, पश्चिम बंगाल को जमुई रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया गया।पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने लूटी गई गाड़ी बांका जिले के शंभुगंज थाना अंतर्गत पौकरी गांव निवासी दिलखुश कुमार उर्फ भोला पासवान को डेढ़ लाख रुपये में बेच दी थी। पुलिस ने दिलखुश को उसके घर से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर सुलतानगंज में छिपाकर रखी गई स्कॉर्पियो बरामद कर ली। पुलिस ने बिक्री की रकम में से आतिश के पास से 42,450 रुपये, उदय से 27,000 रुपये और श्यामदेव से 17,000 रुपये कुल 86,450 रुपये तथा 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए।एसडीपीओ ने बताया कि रिसीवर दिलखुश आदतन अपराधी है, जिस पर कासिम बाजार, तारापुर, बांका और शम्भुगंज थानों में लूट व चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं उदय पासवान का भी बरहट और झाझा में आपराधिक इतिहास रहा है। छापेमारी दल में चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार, बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव, अनुसंधानकर्ता रितेश कुमार, एसआई नंदन कुमार सहित जिला सशस्त्र बल शामिल थे।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ केसरगंज मस्जिद विवाद पर प्रदर्शन, पिंकी चौधरी गिरफ्तारी की तहरीर

मेरठ: केसरगंज मस्जिद विवाद को लेकर हंगामा, पिंकी चौधरी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर मेरठ। केसरगंज मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को इस मामले ने नया मोड़ ले लिया जब बसपा से पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के भाई हाजी राशिद अखलाक के नेतृत्व में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली थाने में तहरीर दी。 हाजी राशिद अखलाक द्वारा थाना अध्यक्ष कोतवाली को दी गई तहरीर में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गाजियाबाद निवासी पिंकी चौधरी यह कह रहा है कि मंगलवार 29/09/2026 को वह मेरठ पहुंचेगा और पुलिस प्रशासन को धमकी भरे अंदाज में कह रहा है कि केसरगंज वाली मस्जिद को खुद तोड़ दो वरना मैं आकर तोड़ दूंगा। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इस तरह के बयान से पूरे मेरठ में दहशत का माहौल है और फिजा खराब हो रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिंकी चौधरी द्वारा आज केसरगंज मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा की गई थी, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि इसको रोका जाये और इसके खिलाफ साम्प्रदायिक दंगा भड़काने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया जाये ताकि शहर के अंदर अमन शांति व भाई चारा कायम रहे। बाइट रशीद अख़लाक़, अखलाक का भाई
0
0
Report

देवघर में हथियारबंद लूट: दो गिरफ्तार, लूटी TVS Raider बरामद

Deoghar, Jharkhand:देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर बाइक लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई TVS Raider मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:30 बजे साहिल अंसारी, उम्र करीब 22 वर्ष, अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान trois अज्ञात अपराधकर्मियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और मारपीट करते हुए हथियार का भय दिखाकर उनकी TVS Raider बाइक लूट ली। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर मोहनपुर थाना कांड संख्या 141/2026, दिनांक 24 अगस्त 2026 को मामला दर्ज किया गया। मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए लूटी गई बाइक बरामद कर ली। साथ ही मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चन्द्रशेखर ठाकुर, निवासी झांझर और नितीश यादव, निवासी कुरेवा, मोहनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने TVS Raider बाइक बरामद की है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

NDA saved Bihar from being ruined, Ramkriopal Yadav's first reply

Danapur, Bihar:साहकारिता मंत्री रामकृपाल रोहनी आचार्य और राहुल पर किया जबाबी वार, कहा NDA ने बिहार और देश को इनलोगों के हाथों बर्बाद होने से बचाया रोहिणी आचार्य जी के सोशल मीडिया पर यह पोस्ट कि बिहार में क्राइम बढ़ा है, यहाँ राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। इस पर जवाब देते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि रोहिणी आचार्य जी, अपने उस सरकार के कल को देखें, याद करें, जहाँ कोई लोग सुरक्षित नहीं था, माँ-बहनों की इज्जत नहीं बची थी। 5 बजे के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। आतंक का वातावरण था, लूट का सूट की छूट थी। व्यवस्था का विकास नहीं, विनाश हुआ था। बड़ी मुश्किल से 2005 के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार ने व्यवस्था को व्यवस्थित किया। इंडिया की सरकार बनी। अब भारतीय जनता पार्टी के सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के कार्यों को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं, विकास करने का काम कर रहे हैं। आप लोग धैर्य रखें。 बाईट रामकृपाल यादव साहकारिता मंत्री एसआईआर को लेकर इंडिया गठबंधन के साथ राहुल गांधी अपने पदाधिकारी को लेकर बैठक कर रहे हैं पर जवाब देते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि राहुल गांधी एसआईआर को लेकर बैठक कर रहे हैं, क्या दिक्कत हुई है? मुख्य निर्वाचन आयोग ने अपने दायित्व का श्रेष्ठ निर्वाह किया है और देश के विभिन्न भागों में सही काम हो रहा है। यह सवाल उठाया जा रहा है, यह पॉलिटिकल पागलपन का एक निशान है। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है, इसीलिए मुख्य चुनाव आयोग पर उंगली उठाने का काम कर रहे हैं। इस पवित्र देश के साथ बिहार सहित कहिए राज्यों में चुनाव आयोग ने काम किया है। सफलतापूर्वक चुनाव को संपन्न कराया है। कहीं भी कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं हुआ है। यह लोग विवाद पैदा करके ऐसे संवैधानिक संस्थाओं पर उंगली उठाने का काम कर रहे हैं। यह लोग विवाद पैदा करके उंगली उठाने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है。 बीजेपी पर सवाल यह लोग नहीं उठाएंगे। भाजपा ने जनता का आशीर्वाद प्राप्त करके इनको बेदखल कर दिया। कुर्सी का लालच है, लूटपाट का जमाना समाप्त हो गया, कानून का राज्य स्थापित है। अर्थव्यवस्था दृष्टि में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लोगों पर भरोसा है। हमारे जितने भी चुनाव हुए, सभी जगह हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तो पीड़ा तो स्वाभाविक है。 बाईट रामकृपाल यादव साहकारिता मंत्री
0
0
Report
Advertisement

अमरोहा के आलमपुर में बदहाल रास्ते पर मिट्टी भराव, जल्द सड़क बनेगी

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के गांव आलमपुर में बदहाल रास्ते की समस्या को दूर किया जाने लगा है। गांव के स्कूल तक पहुंचने वाले खस्ताहाल रास्ते पर बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव के कारण स्कूली बच्चों और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। आए दिन बच्चे और अन्य लोग बदहाल रास्ते में फिसलकर गिर जाते थे, जबकि कई बार शिक्षक भी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। ग्रामीणों के मुताबिक यह रास्ता गांव के लोगों के लिए भी मुख्य मार्ग है, जिसके चलते लंबे समय से लोग परेशानी झेल रहे थे। गांव निवासी अंकुश चौहान ने समस्या को लेकर जिलाधिकारी अमरोहा और नौगावां सादात विधायक समरपाल सिंह से शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज की जी हेल्पलाइन और जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर से मामले की शिकायत की। जी हेल्पलाइन की ओर से भी जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर से संपर्क किए जाने के बाद ललित तंवर ने तत्काल समस्या का संज्ञान लेते हुए रास्ते पर मिट्टी का भराव शुरू करा दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क का निर्माण कराकर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को स्थायी राहत दिलाई जाएगी।
0
0
Report

45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

Itia Thok, Uttar Pradesh:*छह वर्षीय होनहार छात्र रुद्र को मंडलायुक्त ने सम्मानित किया* इटियाथोक। इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत परसिया बहोरीपुर गांव निवासी छह वर्षीय छात्र रुद्र प्रताप साहू ने अपनी स्मरण शक्ति से खास उपलब्धि हासिल की है। हरैया झूमन स्थित एमके कॉन्वेंट स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाले रुद्र का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रुद्र ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के नाम महज 45 सेकेंड में सुनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसके अलावा उन्होंने भारत के संविधान की प्रस्तावना भी 37 सेकेंड में सुनाई। रुद्र की याददाश्त और सामान्य ज्ञान की जानकारी से लोग हतप्रभ हैं। परिवार के मुताबिक, रुद्र को भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम भी याद हैं। इसके अलावा वह सामान्य ज्ञान के करीब 100 सवालों के जवाब भी आसानी से दे देता है। छोटी उम्र में रुद्र की इस प्रतिभा ने आसपास के लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।रुद्र की उपलब्धि से प्रभावित होकर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय सहित देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल भी सम्मानित कर चुकी हैं। अधिकारियों ने रुद्र प्रताप के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रतिभावान छात्र की इस उपलब्धि से परिवार व शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement

25 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। बहेड़ी थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुरारीलाल (28) पुत्र मदनलाल निवासी ग्राम खिरनी, थाना बहेड़ी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक शिवम कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खिरनी स्थित शर्मा जी के बाग के पास ईख के खेत में एक व्यक्ति कच्ची शराब बनाने की भट्ठी चला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 25 लीटर कच्ची शराब के अलावा दो गैस चूल्हे, पाइप लगी छोटी पतीली, बड़ी पतीली, प्लास्टिक की बाल्टी, कटी हुई प्लास्टिक की बोतल, लाल रंग का ड्रम, गैस सिलेंडर और प्लास्टिक की कैन बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने कच्ची शराब बनाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम कुमार, हेड कांस्टेबल विशेष कुमार, हेड कांस्टेबल देवेश सिंह और कांस्टेबल अर्जुन कुमार शामिल रहे।
0
0
Report

MP में नर्सिंग रजिस्ट्रेशन घोटाला: पोर्टल पर फर्जीवाड़ा उजागर

Bhopal, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश में पहले नर्सिंग कॉलेज घोटाला अब नर्सिंग रजिस्ट्रेशन में भारी फर्जीवाड़ा सामने आया है। मध्य प्रदेश का नर्सिंग विभाग ने नर्सिंग की नौकरी के लिए गधे और स्वास्थ्य मंत्री, विभाग के प्रमुख रजिस्ट्रेशन दे दिया है। भरोसा नहीं हो रहा है तो ये नर्सिंग रजिस्ट्रेशन देख लीजिए… स्वास्थ्य महकमे के मंत्री राजेन्द्र शुक्ल से लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह का भी रजिस्ट्रेशन हो गया। हैरत की बात तो यह है कि ऑनलाइन प्रोसेस में इतनी खामी है कि स्वास्थ्य विभाग के पीएस सुखवीर सिंह के रजिस्ट्रेशन में पिता का नाम बताए बिना रजिस्ट्रेशन हो गया। ऑनलाइन सेवा से पारदर्शिता का दावा करने वाले विभाग की पोल डंकी के रजिस्ट्रेशन और डंकी के वीडियो से खुल गई। हमने नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रेशन काउंटर से प्रिंटआउट निकालने को कहा तो स्टाफ ने इंकार कर दिया। व्हिसलबॉलेअर रवि परमार ने कहा कि एक माह से फर्जी रजिस्ट्रेशन जारी हो रहे हैं; डंकी के रजिस्ट्रेशन के लिए 2040 रुपये पेमेंट कर डंकी का फोटो लगाकर रजिस्ट्रेशन जारी कर दिए गए। मंत्री और स्वास्थ्य पीएस का भी रजिस्ट्रेशन इसी तरह जारी हुआ। नरेंद्र शिवाजी पटेल ने पोर्टल बंद करने के निर्देश दिए और ट्रायल रोक दिया गया। मध्य प्रदेश में नर्सिंग की सरकारी या प्राइवेट नौकरी के लिए नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी होता है; इसी रजिस्ट्रेशन के जरिए सरकारी और निजी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ को नौकरी मिलती है।
0
0
Report

दिल्ली नगर निगम सत्र में हंगामा, अवैध निर्माण पर चर्चा टली—विपक्ष का आरोप-प्रत्यारोप

New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक आज सुचारू रूप से चल रही थी सदन की बैठक शुरू होने के करीब डेढ़ घंटे बाद प्रतिपक्ष सदन की बैठक में पहुंचा तुम मार्शमैलो में उनका अंदर आने से रोका इसके बाद काफी झड़प भी देखने को मिली मार्शमैलो और नेता प्रतिपक्ष के बीच जैसे ही विपक्ष सदन में आया सदन को बर्खास्त कर दिया गया आम आदमी पार्टी के आरोपों पर जवाब देते हुए दिल्ली नगर निगम की उप महापौर में विपक्ष पर पलटवार करते हुए तंज कसा कहां की सदन में काफी गंभीर मुद्दों पर चर्चा हो रही थी जिसमें अवैध निर्माण और प्रदूषण प्रमुख थे लेकिन विपक्ष इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा न करने के बजाय शोर शराब और हंगामा करता रहा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top