273001
Gorakhpur - धोखाधड़ी करने और लूट के अपराध में एक अभियुक्त गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी व लूट के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में दीपमंजरी पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियुक्त नन्दलाल शर्मा उर्फ नन्दू को लूटपाट चोरी के अपराध में गिरफ्तार किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मरकाटोला घाटी में हादसा: धूमाल गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 मृत, 6 घायल
Raipur, Chhattisgarh:पुरूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मरकाटोला घाटी के पास बड़ा हादसा धुमाल की खड़ी गाड़ी को पीछे से ट्रक में ठोका घटना में four लोगों की मौत दो गंभीर को रायपुर रिफर किया गया लगभग 6 लोगों का धमतरी में इलाज चल रहा है गृहमंत्री ने मामले को संज्ञान में लिया महापौर रामू रोहरा पहुंचे जिला अस्पताल जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम त्वरित उपचार में जुटी हुई है कबीरधाम जिला के बताए जा रहे हैं सभी जगदलपुर धुमाल बजाने के लिए जा रहे थे0
0
Report
नर्मदा किनारे कुंडों में गणेश विसर्जन, प्रशासन की सख्त निगरानी से नदी सुरक्षित
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले में गणेश चतुर्थी के समापन और प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद और सख्त नजर आ रहा है। नदियों के स्वरूप को बिगड़ने से बचाने के लिए प्रशासन ने साफ निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी नदी में सीधे तौर पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जाएगा। इसके विकल्प के तौर पर नर्मदा नदी के किनारे विशेष कुंड तैयार किए गए हैं, जहां प्रशासन की निगरानी में मूर्तियों का विसर्जन कराया जा रहा है। गणेश प्रतिमाओं के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले केमिकल से नदियों का जल प्रदूषित होता है और नदी का स्वरूप बदलता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नरसिंहपुर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। श्रद्धालुओं की आस्था और पर्यावरण की सुरक्षा के बीच तालमेल बिठाकते हुए नर्मदा नदी के प्रमुख घाटों—जैसे बरमान घाट, ककरा घाट और अन्य तमाम घाटों पर अस्थायी कुंड बनाए गए हैं। प्रशासन की टीम मौके पर मुस्तैद रहकर सभी छोटी-बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन इन्हीं कुंडों में करवा रही है, ताकि नर्मदा नदी को स्वच्छ रखा जा सके।0
0
Report
खंडवा में गणेश विसर्जन व झांकी चल समारोह पर ड्रोन-बॉडी वॉर्न से कड़ी निगरानी
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह और निकलने वाली झांकियों को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन तैयार है। पहले गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा इसके बाद झांकियों का चल समारोह निकलेगा। देर रात तक चलने वाले इस आयोजन को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कानून व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की है। खंडवा संवेदनशील जिलों में शामिल है। ऐसे में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चल समारोह के दौरान चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए पुलिस बल के साथ तकनीकी संसाधनों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। शहर के छोटे-बड़े पंडालों से बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के लिए चल समारोह निकलेगा झांकियों का चल समारोह देर रात तक जारी रहेगा। खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता और एसपी अगम जैन के नेतृत्व में पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया है। गणेश पंडालों आयोजकों और शांति समिति के सदस्यों के साथ जिला प्रशासन ने बैठक कर गणेश उत्सव के इस त्यौहार को हर्षोल्लाह और शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। बाइट — ऋषव गुप्ता, कलेक्टर, खंडवा। खंडवा एसपी अगम जैन ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन स्थल और चल समारोह में करीब एक हजार का फोर्स जिले में तैनात रहेगा। चल समारोह के दौरान पुलिसकर्मी बॉडी वॉर्न कैमरों के साथ तैनात रहेंगे। ड्रोन कैमरों से पूरे मार्ग पर निगरानी की जाएगी, वहीं वीडियो ग्राफरों की टीम भी तैनात रहेगी। पुलिस के कवच पेट्रोलिंग सिस्टम के जरिए अलग-अलग लोकेशन पर तैनात पुलिसकर्मियों और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। बाइट — अगम जैन, पुलिस अधीक्षक, खंडवा।0
0
Report
Advertisement
मानसून ने छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड बारिश, नारायणपुर-बलरामपूर में भारी वर्षा
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, प्रदेश में 100.1% सामान्य बारिश 1 जून से 25 सितंबर तक 1082.4 MM बारिश दर्ज सामान्य औसत 1081.5 MM, बारिश का आंकड़ा सामान्य से 0.9 MM ज्यादा बलरामपुर 169.4% बारिश के साथ प्रदेश में सबसे आगे नारायणपुर में सबसे ज्यादा 1600.4 MM बारिश रिकॉर्ड बस्तर में एक दिन में 188.2 MM बारिश, प्रदेश में सर्वाधिक कोंडागांव में 161.8 MM, नारायणपुर में 151.9 MM बारिश गरियाबंद में 110.3 MM बारिश से जनजीवन प्रभावित रायपुर में अब तक 1180.2 MM यानी 129.5% बारिश गरियाबंद में 126.5%, महासमुंद में 121.7% बारिश धमतरी में 113.4%, बालोद में 115% बारिश दर्ज सरगुजा में 75.5%, जशपुर में 79.7% बारिश Bेमेतरा में 74.5%, कांकेर में 75.9% बारिश भारी बारिश वाले इलाकों में निचले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी बाढ़ नियंत्रण कक्ष और आपदा प्रबंधन विभाग लगातार कर रहा निगरानी0
0
Report
14 कॉलेजों के 470 सेवानिवृत्त पेंशन फंसने से भारी आर्थिक संकट, धरना की चेतावनी
Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारी इन दिनों अपनी पेंशन के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं आरोप है कि करीब 37 वर्षों से मिल रही पेंशन का भुगतान पिछले दो महीने से नहीं किया गया है प्रदेश के 14 कॉलेजों के करीब 470 सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारी इससे प्रभावित बताए जा रहे हैं. कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई के अनुदानित शिक्षक संघ ने इस मामले में उच्च शिक्षा विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है संघ के अध्यक्ष का कहना है कि मंत्रिपरिषद के निर्णय की गलत व्याख्या करते हुए पहले से मिल रही पेंशन ही रोक दी गई है संघ का दावा है कि जुलाई और अगस्त की पेंशन लंबित है जबकि सितंबर से पेंशन बंद किए जाने की स्थिति बन गई है उन्होंने कहा कि मंत्रिपरिषद के सामने प्रस्ताव सेवानिवृत्ति के समय लागू वेतनमान के आधार पर पेंशन और उपदान देने से जुड़ा था मंत्रिपरिषद ने इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी, लेकिन संघ का कहना है कि निर्णय में कहीं भी वर्षों से स्वीकृत पेंशन बंद करने का निर्देश नहीं है सेवानिवृत्त शिक्षकों ने बताया कि उम्र के इस पड़ाव पर पेंशन ही उनके इलाज, दवाइयों और रोजमर्रा के खर्च का प्रमुख सहारा है ऐसे में दो महीने से भुगतान नहीं होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है संघ ने सरकार से लंबित पेंशन का तत्काल भुगतान करने और पूर्ववत पेंशन बहाल करने की मांग की है साथ ही चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आने वाले समय में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा.0
0
Report
बालोद में भीषण सड़क हादसा: पिकअप भिड़ंत, 5 मौत, 9 घायल
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीषण सड़क हादसा मरकाटोला घाट मोड़ के पास पिकअप दुर्घटनाग्रस्त सभी को जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया 5 लोगों की मौत, अन्य घायलों को किया जा रहा रेफर धान से भरे ट्रक ने पिकअप को मारी थी टक्कर 9 व्यक्तियों का जिला अस्पताल में इलाज जारी, रिफर करने की हो रही तैयारी0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों मांग रही है? जम्मू में प्रदर्शन
Jammu, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया। जम्मू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के दफ्तर का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। जम्मू में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। वहीं टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए AICC Dr Sayed Naseer Husaain ने कहा कि हम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा चाहते हैं। वहीं कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हिरासत में भी लिया।0
0
Report
गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान चोरी: बैंक डकैती के एक दिन बाद लुटेरों की हरकत
Jamshedpur, Jharkhand:गोलमुरी में अपराधियों का दुस्साहस, बैंक डकैती के बाद ज्वेलरी दुकान में चोरी जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। गुरुवार को गोलमुरी केनरा बैंक में करोड़ों रुपये की डकैती के बाद शुक्रवार को उसी इलाके में चोरों ने ज्वेलरी दुकान को निशाना बना लिया। गोलमुरी बाजार के बीचोंबीच स्थित आरती ज्वेलरी का वेंटिलेटर तोड़कर चोर दुकान में दाखिल हुए और सोने-चांदी के आभूषण समेत नगद पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब चार लाख रुपये है। दुकानदार जगत जीवन राज ने बताया कि दुकान में सोने-चांदी के गहनों की रिपेयरिंग का काम किया जाता है। गुरुवार देर रात चोरों ने दुकान के वेंटिलेटर को तोड़ा और उसके रास्ते अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान में रखे गहने और नगद रुपये लेकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था और वेंटिलेटर टूटा हुआ था। घटना की सूचना तत्काल गोलमुरी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण करने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। गौरतलब है कि गोलमुरी में केनरा बैंक में हुई बड़ी डकैती के महज एक दिन बाद उसी थाना क्षेत्र में चोरी की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों घटनाओं के बीच दूरी भी ज्यादा नहीं है। लगातार दो दिनों में बड़ी वारदात से स्थानीय दुकानदारों और कारोबारियों में भी चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में सुराग जुटाए जा रहे हैं और जल्द अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
गोलमुरी में बैंक डकैती के एक दिन बाद ज्वेलरी दुकान पर चोरों ने चोरी की
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। गुरुवार को गोलमुरी केनरा बैंक में डकैती के बाद शुक्रवार को उसी इलाके में चोरों ने ज्वेलरी दुकान को निशाना बना लिया। गोलमुरी बाजार के बीचोंबीच स्थित आरती ज्वेलरी का वेंटिलेटर तोड़कर चोर दुकान में दाखिल हुए और सोने-चांदी के आभूषण समेत नगद पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब चार लाख रुपये है। दुकानदार जगत जीवन राज ने बताया कि दुकान में सोने-चांदी के गहनों की रिपेयरिंग का काम किया जाता है। गुरुवार देर रात चोरों ने दुकान के वेंटिलेटर को तोड़ा और उसके रास्ते अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान में रखे गहने और नगद रुपये लेकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था और वेंटिलेटर टूटा हुआ था। घटना की सूचना तत्काल गोलमुरी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण करने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। गौरतलब है कि गोलमुरी में केनरा बैंक में हुई बड़ी डकैती के महज एक दिन बाद उसी थाना क्षेत्र में चोरी की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों घटनाओं के बीच दूरी भी ज्यादा नहीं है। लगातार दो दिनों में बड़ी वारदात से स्थानीय दुकानदारों और कारोबारियों में भी चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में सुराग जुटाए जा रहे हैं और जल्द अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
बारां में डीएपी खाद को लेकर किसानों की भीड़, धक्का-मुनिकी और पुलिस तैनाती
Baran, Rajasthan:बारां जिले में बुवाई के सीजन में खाद का संकट गहरा गया है। किसानों को डीएपी खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। बारां के अटरू रोड स्थित मार्केटिंग सोसायटी पर सुबह से ही किसानों का जमावड़ा लग जाता है। आसपास और दूर-दराज के गांवों से किसान 5 कट्टे डीएपी लेने के लिए भूखे-प्यासे लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। सुबह से शुरू होता इंतजार दोपहर तक खत्म नहीं होता। बढ़ती भीड़ और चढ़ते तापमान के बीच किसानों का हाल-बेहाल हो रहा है। कतार में कोई महिला घर के काम छोड़कर आई है तो कोई बुजुर्ग थक-हार कर जमीन पर ही बैठ गया। किसी महिला की गोद में छोटा बच्चा है तो कोई गर्मी से बचने के लिए रूमाल से खुद को हवा कर रही है। दिन चढ़ने के साथ भीड़ और बढ़ती जाती है और अव्यवस्था का आलम बन जाता है। खाद लेने के लिए किसानों में धक्का-मुक्की तक की नौबत आ रही है। हालात को संभालने के लिए मौके पर पुलिस को तैनात रहना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि घंटों इंतजार के बाद भी बड़ी मुश्किल से खाद नसीब हो पा रही है। बुवाई का समय निकल रहा है और खाद नहीं मिलने से फसल पिछड़ने का डर सता रहा है।0
0
Report
दीगोद जागीर में तालाब निर्माण घटिया सामग्री के आरोप, ग्रामीणों ने काम रोका
Baran, Rajasthan:दीगोद जागीर में ग्रामीणों ने रुकवाया तालाब निर्माण कार्य, घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप बारां जिले की दीगोद जागीर में तालाब के निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मौके पर ही निर्माण कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मिट्टी युक्त सेंड रेत का उपयोग किया जा रहा है और सरिए की मात्रा भी मानकों के अनुरूप नहीं लगाई जा रही है। निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने लंबे समय से शिकायत की बात कही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जेईएन व कनिष्ठ अभियंता को ग्रामीणों ने आड़े हाथों लिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर खराब गुणवत्ता को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए खरी-खरी सुनाई। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करवाकर ठेकेदार का संविदा निरस्त करने की मांग की है। साथ ही इस मामले में जिला कलेक्टर से उचित कार्रवाई कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराने की मांग रखी है।0
0
Report
बागेश्वर में धान क्रॉप कटिंग पर DM ने किया निरीक्षण, किसानों से बातचीत
Bageshwar, Uttarakhand:Anchor:बागेश्वर में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का डीएम अपूर्वा पांडे ने स्थलीय निरीक्षण किया। मंडलसेरा में उन्होंने खुद क्रॉप कटिंग कर उत्पादन का जायजा लिया।काश्तकार गोपाल गिरि के खेत में 60 वर्गमीटर क्षेत्रफल में क्रॉप कटिंग की गई, जिसमें 33.9 किलो धान की उपज मिली। अधिकारियों के मुताबिक ऐसे प्रयोगों के आधार पर जिले में फसलों की औसत उपज और वार्षिक उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। निरीक्षण के दौरान डीएम ने किसानों से भी बातचीत की और सिंचाई, बीज, कृषि संसाधनों समेत अन्य समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय किसान मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
फिरोजाबाद के मजदूर 2027 चुनाव के लिए प्रॉपर वेतन और सुविधाओं की मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आपकी राय के इस एपिसोड में हम पहुंचे हैं फिरोजाबाद, फिरोजाबाद को काँच नगरी के नाम से जाना जाता है , यहाँ हाथों से बनी काँच की चूड़ियाँ कारण इसे सुहाग नगरी भी कहा जाता है ,यह जिला आजादी के समय से ही आगरा और कानपुर के बीच एजुकेशन को लेकर बड़ा हब रहा है इतना ही नहीं फिरोजाबाद जिला आजादी के बाद औद्योगिक मामलों में भी काफी चर्चा में रहा क्योंकि उस जमाने की यहाँ की हिंद लैंप फैक्ट्री एशिया की मानी हुई फैक्ट्रीओं में सुमार थी और यही वजह रही कि शायद इस शहर ने कारीगरी के क्षेत्र में कुशलता हासिल की और काँच नगरी के नाम से अपनी पहचान बनाई, यहाँ पर मौजूद लगभग 300 कारखाने में लाखों मजदूर काम करते हैं इन मजदूरों की अपनी समस्याएं हैं जिन्हें लेकर आज हम चुनावी चाय आपकी राय कार्यक्रम के तहत इन मजदूरों से आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मन टटोलने का काम कर रहे हैं जब हमने इनसे बात की तो कमोवेश इन सभी की एक ही परेशानी है कि इनको प्रॉपर मजदूरी नहीं मिल रही है फैक्ट्री में कारखानेदारों द्वारा उनकी मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी हो रही है और साथ ही स्वास्थ्य ,बेरोजगारी और महंगाई जैसी समस्याओं को लेकर मजदूर मुखर हो रहे हैं और उनका मानना है कि 2027 में जिसकी भी सरकार आए उन्हें इन मूलभूत सुविधाओं और समस्याओं पर उस सरकार को सोचना पड़ेगा ।0
0
Report
गिरिडीह हत्या मामले में आठ से पूछताछ: मुख्य आरोपी अभी फरार
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह. गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बंदरकुप्पी में बीती रात को हुए ऋतिक यादव हत्याकांड में पुलिस जांच तेज हो गयी है. एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ जितवाहन उरांव के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया गया है. इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी आजसू छात्र संघ का जिला उपाध्यक्ष सतीश यादव है, जो घटना के बाद से फरार है. पुलिस लगातार हत्याकांड में शामिल दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. लेकिन सबसे बड़ा लीड इस केस का यह है कि सूत्रों के अनुसार ऋतिक की हत्या करने के बाद मुख्य आरोपी सतीश यादव ने खुद आजसू छात्र संघ के जिलाध्यक्ष अक्षय यादव को फोन कर सूचना दी थी कि उन लोगों ने ऋतिक की हत्या कर दी है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की ओर आजसू छात्र संघ के जिलाध्यक्ष अक्षय यादव समेत 8 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिसमें बंदरकुप्पी स्थित मैगी दुकान का संचालक भी शामिल है. कैसे हुई हत्या - मृतक ऋतिक यादव शहर के बरवाडीह पुलिस लाइन का रहने वाला था. उसके पिता झारखंड पुलिस में एएसआई हैं और हजारीबाग जेल में तैनात हैं. सूत्रों के अनुसार मृतक ऋतिक का होमगार्ड जवान में चयन भी हो गया था और वह कुछ दिनों में जॉइनिंग करने वाला था. कल रात सतीश और उसके साथियों ने ऋतिक को फोन कर पुराने विवाद को खत्म करने के लिए समझौते के बहाने बुलाया था. बताया जारहा है कि पहले बराकर नदी पुल के पास दोनों पक्षों में विवाद हुआ, उसके बाद उसे बंदरकुप्पी मैगी दुकान के पास ले जाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. ऋतिक कल रात मैगी खाने के लिए ही बंदरकुप्पी गया था. दो साल पुरानी रंजिश बनी जान की दुश्मन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सतीश और ऋतिक के बीच 2 साल पुराना विवाद था. दो साल पहले ऋतिक ने सतीश को बड़ा चौक में एक थप्पड़ मारा था, उसी का बदला लेने के लिए सतीश ने दुश्मनी पाल रखी थी. इतना ही नहीं, 4-5 दिन पहले ही सतीश के कुछ साथियों ने चर्चा की थी कि ऋतिक की जिंदगी अब 4-5 दिन ही बची है. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी सतीश की तलाश में जुटी है और हिरासत में लिए गए 8 लोगों से पूछताछ कर रही है.0
0
Report
रेणुकूट में वन निगम DLM सत्य पाल प्रसाद की संदिग्ध मौत, जांच जारी
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के रेणुकूट में वन निगम के DLM सत्य पाल प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। गेस्ट हाउस के कमरे में उनका शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया और वन निगम के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है। आखिर एक उच्च अधिकारी ने यह कदम क्यों उठाया, क्या इसके पीछे पारिवारिक विवाद था या फिर कोई दूसरी वजह, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है। सोनभद्र के रेणुकूट में वन निगम के DLM सत्य पाल प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। करीब 40 वर्षीय सत्य पाल प्रसाद पुत्र जय राम प्रसाद मूल रूप से देवरिया जनपद के रहने वाले थे और मिर्जापुर व सोनभद्र में वन निगम के DLM के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वह अपने निजी कार्य से रेणुकूट स्थित हिंडालको गेस्ट हाउस में रुके हुए थे। उसी दौरान उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने की जानकारी सामने आई। मामले की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। DFO सहित वन निगम के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के पीछे की वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एक अधिकारी द्वारा इस तरह का कदम उठाने के पीछे आखिर क्या वजह रही, क्या कोई पारिवारिक विवाद था, विभागीय या व्यक्तिगत दबाव था या फिर कोई दूसरी वजह, फिलहाल इन सभी पहलुओं पर जांच जारी है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद पहुंचे परिजनों में मचा कोहराम। पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट चौकी अंतर्गत हिंडालको गेस्ट हाउस का मामला।0
0
Report
Advertisement
