icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवागत बीईओ शीश पाल सिंह का शिक्षकों ने किया अभिनंदन

Baheri, Uttar Pradesh:रिछा। विकासखंड दमखोदा कार्यालय परिसर में शुक्रवार नवागत बीईओ शीश पाल सिंह का शिक्षकों ने किया अभिनंदन रिछा। विकासखंड दमखोदा कार्यालय परिसर में शुक्रवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शीश पाल सिंह के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ दमखोदा के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी शीश पाल सिंह ने शिक्षकों एवं संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि विकासखंड की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सभी के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने शिक्षक हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक संवाद, आपसी समन्वय और सहयोग को प्राथमिकता देने की बात कही। कार्यक्रम जिलामंत्री बलवीर सिंह के निर्देशन एवं जिला उपाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष दमखोदा मनोज गंगवार की अध्यक्षता में हुआ। संचालन जिला संयुक्त मंत्री तपन सिंह मौर्य ने किया। इस दौरान जिला संयोजक टीएससीटी अनुज वीर गंगवार, मोर किशोर मौर्य, पंकज सिंह, प्रमोद गंगवार, सत्यपाल गंगवार, सौरभ गंगवार, जितेंद्र मोहन वर्मा, पुष्पेंद्र गंगवार, राजेश गंगवार, जगदीश गंगवार, हरीश गंगवार, सी.पी. गंगवार, योगेंद्र गंगवार ‘टिल्लू’, विनोद पटेल, जगमोहन, दीपक, संतोष गंगवार, गिरीश कुमार, रमेश गंगवार, चेतना गंगवार सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।
0
0
Report

दिग्विजय सिंह दतिया पहुंचे: सनातन स्वाभिमान यात्रा एकता का संदेश

Datia, Madhya Pradesh:दतिया पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मां पीतांबरा के किए दर्शन सनातन स्वाभिमान यात्रा को बताया एकता और भाईचारे का संदेश दिग्विजय सिंह शुक्रवार को दतिया पहुंचे। उन्होंने प्रसिद्ध मां पीतांबरा देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना کی और मां पीतांबरा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता कर कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में सनातन धर्म को बदनाम कर धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों में शामिल संस्थानों में हिंदू, मुस्लिम और सिख सहित विभिन्न समुदायों के लोग हो सकते हैं। उन्होंने किसी संस्था का नाम लेने से इनकार करते हुए कहा कि जो लोग धर्म के नाम पर नफरत फैलाते हैं, उनके खिलाफ आवाज उठाने और समाज में एकता कायम करने के उद्देश्य से सनातन स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है। शराब कांड को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि शराबबंदी बाद में की जाएगी, लेकिन जहरीली शराब जैसे मामलों के आरोपियों को तत्काल सजा मिलनी चाहिए। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लेकर पूछे गए सवाल पर दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

खजुराहो में जापानी यात्री खोकी ने सूर्या होटल के बाहर मुफ्त चाय पिलाकर दिल जीता

Chhatarpur, Madhya Pradesh:विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में एक विदेशी मेहमान का अनोखा अंदाज इन दिनों चर्चा का विषय बन गया. जापान से घूमने आए युवक खोकी ने खजुराहो के सूर्या होटल के बाहर निशुल्क चाय का स्टॉल लगाया और राहगीरों को अपने हाथों से चाय पिला रहे हैं. विदेशी पर्यटक खोकी ने बताया कि उन्हें खजुराहो बेहद पसंद है और भारत की चाय भी उन्हें काफी पसंद है. इसी खुशी को साझा करने के लिए उन्होंने लोगों को निशुल्क चाय पिलाने का निर्णय लिया. विदेशी पर्यटक द्वारा इस तरह चाय का स्टॉल लगाकर लोगों की सेवा करने का अंदाज स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. लोग रुक-रुक कर चाय पी रहे हैं और जापानी युवक के इस प्यार भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. बाईट - खोकी-पर्यटक जापान
0
0
Report

राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी के साथ मारपीट, विरोध प्रदर्शन बढ़ा

Rajsamand, Rajasthan:Rajsamand से बड़ी खबर Rajsamand नगर परिषद के वार्ड 16 के कांग्रेस प्रत्याशी के साथ मतदान के दौरान मारपीट और शाम को धमकी देने के बाद कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत कीर के साथ आज दिन में हुई थी मारपीट की घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश राजसमंद एसपी ऑफिस के बाहर जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में हो रहा है विरोध प्रदर्शन राजसमंद DYSP और कांकरौली SHO के खिलाफ कांग्रेसियों कार्यकर्ताओं कर रहे हैं नारेबाज़ी राजसमंद के वीर भानजी का खेड़ा क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भी धरने में पहुंचे, एसपी कार्यालय के बाहर भारी भीड़ जमा कांग्रेस प्रत्याशी के साथ मारपीट के बाद गरमाया माहौल, भाजपा प्रत्याशी के समर्थक सुरज शर्मा पर मारपीट का आरोप
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कर वेतन-भत्तों पर समझौता किया

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात के बाद शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का एलान किया। कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल और कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी के साथ सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों की बैठक हुई और उनकी मांगों पर सहमति बनी। बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों को एकमुश्त वर्दी भत्ता के स्थान पर 440 रुपये प्रतिमाह वर्दी भत्ता दिए जाने, समान काम-समान वेतन एवं एरियर की मांग का भुगतान, LTC लाभ, स्वास्थ्य चेकअप, मेडिकल कैशलेस नीति का लाभ आदि पर सैद्धान्तिक स्वीकृति बनी। पालिका रोल के सफाई कर्मचारियों को 2,000 रुपये प्रति माह जोखिम भत्ता, नियमित कर्मचारियों को भी लाभ, मुख्यमंत्री हरियाणा कर्मचारी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत मृत्यु-बीमा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख, SBI बैंक में बचत खाते पर दुर्घटना मृत्यु/दिव्यांगता लाभ 50 लाख/25 लाख, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना—चिरायु inclusion, वार्षिक मेडिकल अवकाश 20 दिन, लिपिक (ग्रुप सी) पदोत्तरी के लिए संशोधित नियम, वेतन वृद्धि, ESI/EPF लाभ, भर्ती के मानदंड और विज्ञापन के समय-रेखा, और सेवाकार्य के दौरान भर्ती प्रक्रिया पर सहमति हुई। फायर विभाग यूनियन के साथ भी सहमति बनी जिसमें शहीद कर्मियों के परिवार को नियमानुसार सहायता और पक्की नौकरी की मांग पर निर्णय लिया गया। 5,000 रुपये जोखिम भत्ता व 7,500 रुपये वार्षिक वर्दी भत्ता दिया जाएगा; रेगुलर कर्मचारियों का हड़ताल के कारण सेवासंरचना नहीं टूटेगी; पेरोल के कर्मचारियों की हड़ताल अवधि Extra Duty Leave के विरुद्ध समायोजित की जाएगी।
0
0
Report

बहेड़ी में चार जर्जर मार्गों के नवनिर्माण की मांग

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। नगर के चार प्रमुख मार्गों की जर्जर हालत को लेकर मोहल्ला टांड़ा निवासी नसीम अहमद पुत्र मंजूर अहमद ने उपजिलाधिकारी बहेड़ी को प्रार्थना पत्र देकर जनहित में मार्गों के नवनिर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन मार्गों से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है, लेकिन लंबे समय से सड़कें बदहाल होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रार्थना पत्र में अब्बास नगर मुख्य मार्ग (चांदनी मैरिज हॉल से शांति नगर नहर तक) की हालत बेहद खराब बताते हुए कहा गया है कि करीब 10 हजार की आबादी वाले क्षेत्र का यह मार्ग पूरी तरह टूट चुका है। बारिश के बाद मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। इसी तरह 82 फुटा रोड, जो नैनीताल हाईवे से जुड़ता है, पर गहरे गड्ढों के कारण आए दिन हादसे होने की बात कही गई है। वहीं नारायण नगला से फायर ब्रिगेड कार्यालय जाने वाला लिंक मार्ग खराब होने से आपात स्थिति में अग्निशमन वाहनों के आवागमन में देरी की आशंका जताई गई है। सबसे अधिक खराब स्थिति नारायण नगला रोड से सड़की गांव जाने वाले मार्ग की बताई गई है। इसी मार्ग पर सीसी इंटर कॉलेज के अलावा आईटीआई और जीटीआई स्थित हैं, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिदिन आवागमन करते हैं। आसपास के मजरे के ग्रामीण भी इसी मार्ग पर निर्भर हैं। नसीम अहमद ने एसडीएम से चारों मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कराकर नगर परिषद बहेड़ी को तत्काल नवनिर्माण के निर्देश देने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके और हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। थाना बहेड़ी पुलिस ने नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में थाना बहेड़ी में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में धर्मपाल पुत्र सुम्मेरी लाल निवासी ग्राम कचनारी थाना नवाबगंज, हेमराज तथा नन्दू निवासीगण भुजिया थाना भोजीपुरा को नामजद किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान थाना बहेड़ी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए धर्मपाल पुत्र सुम्मेरी लाल, निवासी ग्राम कचनारी थाना नवाबगंज, उम्र 21 वर्ष को ग्राम रोहनिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक मोहित मावी, कांस्टेबल शिवांशु राठी और कांस्टेबल विकास कुमार शामिल रहे।
0
0
Report

बिकरु कांड के आरोपी हीरू दुबे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत; जेल से रिहाई हुई

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर के बहुचर्चित बिकरु हत्याकांड मामले के आरोपी धीरेन्द्र दुबे उर्फ हीरू दुबे को मिली जमानत गैंगेस्टर मामले में हुई 10 साल की सजा मामले में हुई रिहाई हाई कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने पर सुप्रीम कोर्ट में की थी अपील सुप्रीम कोर्ट से धीरेन्द्र उर्फ हीरु को मिली जमानत माती जिला कारागार से हुई रिहाई जिला कारागार से निकलते ही अपनी पत्नी को धीरेन्द्र उर्फ हीरु ने लगाया गले धीरेन्द्र बोला न्यायपालिका पर भरोसा था, उस रात जो घटना हुई हो सही नहीं थी गलत थी उसे कोई सही नहीं ठहरा सकता माती जिला न्यायालय में अधिवक्ता की पोशाक में धीरेंद्र उर्फ हीरु ने किया था सरेंडर बिकरु गांव में सीओ समेत 8 पुलिस कर्मियों की हुई थी निर्मम हत्या पुलिस ने विकास दुबे सहीत 6 अपराधियो का किया था एनकाउंटर बाईट - धीरेन्द्र उर्फ हीरू ( आरोपी बिकरु कांड ) बाईट - अश्वनी त्रिपाठी ( वरिष्ठ अधिवक्ता )
0
0
Report

सीतापुर खैराबाद नगरपालिका बोर्ड बैठक हंगामे के बीच टकराव, सांसद ने कहा सीसीटीवी रिकॉर्ड

Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में नगर पालिका परिषद खैराबाद की बोर्ड बैठक में विकास की बात नहीं हुई लेकिन यह बैठक अखाड़ा बन गई। सभासद प्रतिनिधि ने बोर्ड बैठक में हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मना किया, तो मानने पर दोनों ही प्रतिनिधियों में जमकर नोकझोंक हुई और बोर्ड बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। सबसे बड़ी बात यह है कि बैठक में नगर पालिका बोर्ड के पदेन सदस्य कांग्रेस सांसद राकेश राठौर भी मौजूद थे और वह इस नजारे को देख रहे थे। सांसद राकेश राठौर खड़े हो गए और समझाने लगे। अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता बोले यह लोग गुंडई करने आए हैं। सांसद ने कहा सामने CCTV है, कौन उठा कौन चिल्लाया यह सब CCTV में रिकॉर्ड है। हर सदन में गर्मी नर्मी होती है। सदस्य के साथ बर्ताव अनुचित है। सांसद ने कहा जब अध्यक्ष बैठी है तो प्रतिनिधि को क्या अधिकार है बोलने का। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने बताया कि सभासद प्रतिनिधि हमला करने की नीयत से उठा उसी में बातचीत हो गई और हंगामा हो गया। पुलिस विभाग के लोग मौजूद थे बड़ी घटना टल गई। वही अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सभासद प्रतिनिधि के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। आपको बता दें कि इस नगर पालिका में 15 सभासद, अध्यक्ष के खिलाफ हैं और 10 सभासद अध्यक्ष बेबी गुप्ता के पक्ष में हैं। फिलहाल बोर्ड बैठक स्थापित कर दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

सुजानगढ़ में चुनावी रंजिश के दौरान भिड़ंत, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

Churu, Rajasthan:सुजानगढ़ में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, 5 लोग घायल; एक गंभीर रेफर निर्दलीय प्रत्याशी शाकिर खान बेसवा ने बताया - उन्हें थी जान माल के खतरे की आशंका, चुनाव से दो पहले थाने में दी थी नामजद रिपोर्ट मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस सुजानगढ़। शहर के वार्ड नंबर 31 स्थित मतदान केंद्र राजकीय अयोध्या बाई करवा स्कूल के पास शुक्रवार शाम चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। गाड़ी बैक करने के मामूली विवाद से शुरू हुआ यह झगड़ा देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के कुल 5 लोग घायल हो गए। इनमें से एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है। अस्पताल में उपचाराधीन घायल अफजल ने बताया कि वह बूथ स्थल से टेंट व कुर्सियों का सामान संभालने बाइक से स्कूल पहुंचा था। वहां काली शीशों वाली एक ब्रेजा कार खड़ी थी। आरोप है कि कार सवार युवकों ने गाड़ी बैक करते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जब उसने कार का शीशा खटखटाकर विरोध जताया, तो कार सवारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फोन कर 15-20 साथियों को बुला लिया। हमलावर कस्सी, फावड़ा, लोहे की रॉड व डंडों से लैस होकर पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। वार्ड 31 से निर्दलीय प्रत्याशी रहे शाकिर खान बेसवा ने बताया कि चुनाव के बाद से ही विपक्षी पक्ष उनसे रंजिश रखे हुए था। भांजे अफजल पर हमले की सूचना मिलते ही जब परिवार के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उन पर भी हमला कर दिया गया, जिससे अफजल और उसके दो मामा साबिर खान और सद्दाम खान घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के घायल अहमद का आरोप है कि विपक्षी पक्ष के 20-25 लोगों ने कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से एकराय होकर जानलेवा हमला किया। अहमद के अनुसार, आरोपी पिछले कुछ दिनों से पार्टी विशेष के पक्ष में वोट दिलवाने का दबाव बना रहे थे और धमकियां दे रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल अनिल कुमार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कर घायलों को तुरंत राजकीय बगड़िया उप जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल इलियास खान को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाइट अनिल कुमार, हैड कांस्टेबल बाइट शाकिर खान बेसवा, निर्दलीय प्रत्याशी (सिर पर टोपी) बाइट अफजल, घायल (सफेद टी शर्ट) बाइट अहमद, घायल (काली बनियान और दाढ़ी)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top