273002
Gorakhpur - नवागत पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र (आईपीएस) ने कार्यभार ग्रहण किया
Vahrampur, Gorakhpur, Uttar Pradesh:नवागत पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र (आईपीएस) ने गोरखपुर स्थित जीआरपी अनुभाग कार्यालय में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत लक्ष्मी निवास मिश्र ने अनुभाग कार्यालय की समस्त शाखाओं एवं कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव, स्वच्छता एवं कार्य प्रणाली की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने टीम भावना से कार्य करने पर बल देते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर जीआरपी अनुभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे और नवागत पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धमतरी के मां अंगारमोती मड़ई मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतान प्राप्ति की कामना के साथ दिखी अनोखी
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी के गंगरेल स्थित मां अंगारमोती मंदिर में वार्षिक मड़ई मेले का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें 52 गांवों के देवी-देवताओं का महासंगम देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच संतान प्राप्ति की कामना लेकर दूर-दूर से आई सैकड़ों महिलाएं मंदिर परिसर में जमीन पर लेटीं और मुख्य पुजारी व बैगा उनके ऊपर से गुजरे। मान्यता है कि इस रस्म से मां अंगारमोती निःसंतान महिलाओं की गोद भरती हैं। यह मेला छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और लोक आस्था को दर्शाता है। Massive Devotion at Dhamtari's Maa Angarmoti Madai Fair: Unique Ritual Performed for Parenthood0
0
Report
राजस्थान के श्रीगंगानगर में चौथे चरण के पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण मतदान जारी
राजस्थान में चौथे ओर अंतिम चरण में पंचायती राज चुनावों को लेकर श्रीगंगानगर जिले में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर अनूपगढ़ घड़साना करणपुर सादुलशहर इलाके में चौथे चरण का मतदान चल रहा है। ऐसे में सभी पार्टियों के लोग अपने-अपने मतदाताओं से वोट की अपील करते हुए मतदान केंद्रों के समीप नजर आए।0
0
Report
बस्सी में शांतिपूर्ण मतदान, नवमतदाताओं में खास उत्साह
Dudu, Rajasthan:बस्सी में शांतिपूर्ण मतदान जारी, सुबह के समय केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़, नवमतदाताओं में दिखा मतदान को लेकर खासा उत्साह। पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत बस्सी क्षेत्र में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह 7.00 बजे से शुरुआती दौर में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ नजर आई। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर पहली बार मतदान कर रहे नवमतदाताओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। फिलहाल क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान जारी है.0
0
Report
Advertisement
बलौदा में पुलिस-ग्रामीण बहस के दौरान महिला हैड कांस्टेबल ने थप्पड़ जड़ा, वीडियो वायरल
Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़, झुंझुनूं बलौदा में हरियाणा पुलिस और ग्रामीणों में बहसबाजी तैश में आई महिला हैड कांस्टेबल ने एक ग्रामीण को जड़ा थप्पड़ लोहारू थाने में दर्ज लड़की की गुमशुदगी के मामले में आई थी पुलिस आपस की बहसबाजी में हैड कांस्टेबल रविना का आया गुस्सा, जड़ा थप्पड़ थप्पड़ जड़ते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल सर्च वारंट मांगने पर महिला हैड कांस्टेबल पर महिलाओं को भी थप्पड़ मारने का आरोप घटना के बाद परिवार की महिलाओं और ग्रामीणों ने जताया विरोध वहीं घटना की शिकायत लेकर महिला कांस्टेबल पहुंची सूरजगढ़ थाने तो ग्रामीण भी पहुंचे सूरजगढ़ थाने, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना इलाके के बलौदा गांव में हरियाणा पुलिस के लोहारू थाने में कार्यरत महिला हैड कांस्टेबल रविना द्वारा एक ग्रामीण के थप्पड़ जड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है। जब हरियाणा के लोहारू थाने में एक लड़की की गुमशुदगी के मामले में लोहारू थाने की महिला हैड कांस्टेबल रविना और अन्य पुलिसकर्मी बलौदा गांव पहुंचे थे। यहाँ पुलिस और ग्रामीणों में अच्छी खासी बहस हुई। इस दौरान ही महिला हैड कांस्टेबल को एक ग्रामीण पर गुस्सा आ गया और उन्होंने ग्रामीण को थप्पड़ जड़ दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, ग्रामीणों ने हरियाणा पुलिस पर आरोप लगाया है कि जब उन्होंने पुलिस से सर्च वारंट मांगा तो उन्होंने ना केवल पुरूष, बल्कि महिलाओं से भी मारपीट की। जानकारी के अनुसार हरियाणा के लोहारू थाने में दर्ज लड़की की गुमशुदगी के एक मामले की जांच के सिलसिले में लोहारू पुलिस सूरजगढ़ थाना इलाके के बलौदा गांव में सुरेश सिंह के घर पहुंची थी। यहाँ पुलिस टीम ने मकान में तलाशी शुरू की। इस दौरान परिवार की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से सर्च वारंट दिखाने की मांग की। आरोप है कि इस बात को लेकर विवाद हो गया और लोहारू पुलिस की महिला हैड कांस्टेबल रवीना ने परिवार की महिलाओं के थप्पड़े मारे। घटना के बाद महिलाएं आक्रोशित हो गईं और पुलिस टीम का विरोध शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सर्च वारंट दिखाने की मांग करने पर महिला पुलिसकर्मी ने उनके साथ मारपीट की। मामले ने तूल पकड़ा तो हरियाणा पुलिस सूरजगढ़ थाने पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीण भी सूरजगढ़ थाने पहुंचे और लोहारू पुलिस से तलाशी के लिए सर्च वारंट दिखाने तथा महिलाओं के साथ कथित मारपीट करने वाली महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को बढ़ता देख सूरजगढ़ पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश की और उन्हें शांत करवाया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश रहा। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, हरियाणा पुलिस की महिला हैड कांस्टेबल भी घटना की शिकायत लेकर सूरजगढ़ थाने पहुंची।0
0
Report
जयपुर के पन्नीगरान मोहल्ले में शादी के विवाद में चाकूबाजी, 5 गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर VishnuSubhash चौक थाना इलाके मोहल्ला पन्नीगरान में चाकूबाजी शुक्रवार शाम की बताई जा रही है चाकूबाजी की घटना शादी की दावत में पानी की बोतल फेंकने को लेकर हुआ था विवाद इस दौरान चाकू के हमले से युवक के सिर में आई चोट वहीं दूसरे पक्ष के भी एक जने के आई चोटें दोनों पक्षों की ओर से थाने में दर्ज करवाया गया मुकदमा दोनों ही पक्षों के लोग आपस में बताए जा रहे हैं रिश्तेदार पांच जनों को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तारी आदिल, सत्तार, मोहम्मद शाह, जुनेज और इरशाद शामिल0
0
Report
खरगोन में भूकंप का झटका: 4.1 रिएक्टर स्केल, स्कूलों में छुट्टियां
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन में महसूस हुआ भूकंप का झटका। करीब पांच सेकंड के लिए लगा जोरदार झटका। जोरदार भूकंप के झटके से लोग घरों से बाहर निकले। आज सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर महसूस हुआ भूकंप का झटका। खरगोन के शहर के जैतापुर, सुरती नगर, अंजुमन नगर, शास्त्री नगर सहित एक दर्जन कालोनियों में भूकंप झटके जैसे एहसास हुआ। इस दौरान कहीं कंपन, कहीं घर्षण, कहीं हिलते हुए दिखा नजारा। कहीं बर्तन तक गिरे। अधिकृत रूप से मोबाइल चर्चा में खरगोन में 4.1 रिएक्टर स्केल पर भूकंप के झटके की तीव्रता SDM सत्येंद्र बैरवा ने की पुष्टि। स्कूलों से बच्चों की छुट्टी की गई। पेरेंट्स को सूचना दी गई। शहर की संतजूद स्कूल में बच्चों की छुट्टी की गई। लोगों ने CCTV वीडियो डालकर भी सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की।0
0
Report
Advertisement
चूरू में चौथे चरण के मतदान की शुरुआत, 231 ग्राम पंचायतों में मतदान शुरू
Churu, Rajasthan:चूरू\n\nविधानसभा-चूरू\n\nलोकेशन--चूरू\n\nमतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण जारी, जिले की छह पंचायत समितियों की 231 ग्राम पंचायतों में मतदान, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए जारी है मतदान, चूरू। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण के तहत शनिवार सुबह 7 बजे से जिले की छह पंचायत समितियों की 231 ग्राम पंचायतों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। जिले के 696 मतदान केंद्रों पर कुल 6 लाख 40 हजार 195 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चौथे चरण में सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी), रतनगढ़, चूरू एवं चूरू उत्तर पंचायत समितियां शामिल हैं। इन क्षेत्रों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है। कुल मतदाताओं में 3 लाख 29 हजार 702 पुरुष, 3 लाख 10 हजार 490 महिलाएं तथा 3 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करवाने के निर्देश दिए हैं। चतुर्थ चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 14 नवंबर को मतदान हो रहा है, जबकि पंच एवं सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है।0
0
Report
मुज़फ्फरपुर के बाजार: छठ पूजा के दउरा-कोलसुप के दाम महंगाई के कारण उछले
Muzaffarpur, Bihar:मुज़फ्फरपुर में छठ पूजा के लिए बांस से बने सूप और दउरा की दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा हुआ है,हालांकि इस बार महंगाई का असर भी साफ देखने को मिल रहा है,बाजार में जहां दउरा 400 से 500 रुपये तक बिक रहा है,वहीं कोलसूप की कीमतें भी 150 से 200 रुपये के पार पहुंचा महापर्व छठ की तैयारियों के बीच मुजफ्फरपुर के बाजार पूरी तरह से छठमय हो चुके हैं.शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर बांस से बने पारंपरिक सामानों की दुकानें सज गई हैं.छठ पूजा में बांस के बने दउरा और अर्ध देने के लिए कोलसुप का विशेष महत्व होता है,यही वजह है कि हर लोग पीतल के डाला और कोलसुप रहने के बाद भी लोग पूजन बांस से बने दउरा और अर्ध देने के लिए एक कोलसुप की खरीदारी जरूर करते हैं.,लेकिन इस बार आस्था के इस पर्व पर महंगाई भारी पड़ती दिख रही है.मुजफ्फरपुर के बाजार में बड़ा दउरा 400 से लेकर 500 रुपये तक बिक रहा है.वहीं अर्ध देने में इस्तेमाल होने वाला कोलसूप भी 150 से लेकर 200 रुपये प्रति पीस की दर से मिल रहा है. दउरा और कोलसुप खरीदने आए महीला ग्राहको ने बताया कि बजार में इन दिनों पीतल का डाला और कोलसुप मिल रहा है और लोगो उसे भी खरीद रहे हैं,लेकिन छठ पूजा में बांस से बने दउरा और कोलसुप का अपना महत्व है,जिसकी मान्यता है कि बांस के सूप और दउरा में प्रसाद रखकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से परिवार में सुख-समृद्धि और वंश वृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है.यही वजह है कि पीढ़ियों से छठ पूजा में बांस से बने सूप और दउरा का इस्तेमाल किया जाता रहा है. कहा जाता है कि बांस का पेड़ है कि एक पेड़ लगाने के बाद उससे कई पेड़ निकल जाते है, इसलिए बांस को बंस वृद्धि के लिए सुभ मानना जाता है. दुकानदारों का कहना है कि कच्चे बांस की कीमतों में बढ़ोतरी और कारीगरों की मजदूरी बढ़ने की वजह से दामों में उछाल आया है,इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं है और लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं,दुकानदार ने बताया कि दउरा 400 से लेकर 500 रुपये तक बिक रहा है.वहीं अर्ध देने में इस्तेमाल होने वाला कोलसूप भी 150 से लेकर 200 रुपये प्रति पीस की दर से मिल रहा है.0
0
Report
सिरसा में पराली जलाने पर नियंत्रण: कृषि विभाग के प्रयास सफल
Sirsa, Haryana:एंकर रीड जिला सिरसा में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार पराली जलाने की घटनाओं में काफी गिरावट दर्ज की गई है। किसानों को पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए विभाग की ओर से गांव-गांव जाकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जागरूकता टीमों के साथ-साथ वीडियो और विभिन्न प्रचार माध्यमों का भी सहारा लिया जा रहा है। विभाग की ओर से अब तक करीब 720 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनके माध्यम से किसानों को पराली में आग न लगाने और फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस सीजन में अब तक सैटेलाइट के माध्यम से पराली जलाने की केवल तीन घटनाएं सामने आई हैं। यह पिछले वर्षों की तुलना में काफी कम है। विभाग का प्रयास है कि किसानों के सहयोग से पराली जलाने की घटनाओं को शून्य तक लाया जाए। वोल 1 कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक कृषि अभियंता विजय कुमार ने बताया कि अधिकांश किसान अब पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक हो चुके हैं और आधुनिक कृषि उपकरणों की सहायता से फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन कर रहे हैं। उनके अनुसार पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए केवल मशीनों और सब्सिडी तक ही प्रयास सीमित नहीं हैं, बल्कि किसानों से सीधे संपर्क कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। वोल 2 कर्मचारियों के माध्यम से भी किसानों तक पहुंच बनाई जा रही है। विभिन्न जागरूकता शिविरों, स्कूलों, प्रिंट मीडिया और अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए पराली जलाने से होने वाले नुकसान तथा फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है। जिन स्थानों पर पराली जलाने की घटनाएं सामने आती हैं, वहां संबंधित किसानों से संपर्क कर उन्हें भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने और पराली प्रबंधन के बेहतर विकल्प अपनाने के लिए समझाया जाता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पिछले वर्षों की तरह इस बार भी प्रशासन और कृषि विभाग का सहयोग करें। पराली को खेतों में जलाने के बजाय इन-सीटू और एक्स-सीटू तकनीकों के माध्यम से उसका प्रबंधन करें। इसके अलावा, पराली और फसल अवशेषों का उपयोग पशुओं के चारे के रूप में भी किया जा सकता है, जिससे किसानों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। विभाग का मानना है कि किसानों के सामूहिक सहयोग और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से पराली जलाने की घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाने के साथ-साथ पूरी तरह समाप्त करना भी संभव है। बाइट विजय कुमार , सहायक कृषि अभियंता , कृषि एवं किसान कल्याण विभाग。0
0
Report
Advertisement
रोहतक छठ पूजा: 50 हजार श्रद्धालुओं के लक्ष्य घाट पर सफाई अभियान तेज
Rohtak, Haryana:रोहतक छठ महापर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ने से पहले रोहतक में तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। भालोट नहर स्थित छठ घाट पर इस बार करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए घाट तक आने-जाने वाले रास्तों को दुरुस्त करने के साथ आसपास सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है पूर्वांचल एकता सेवा समिति ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के साथ श्रमदान कर अभियान की शुरुआत की छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भालोट नहर घाट तक पहुंचते हैं। ऐसे में घाट के आसपास के रास्तों और खाली जगहों पर जमा कचरा तथा उगी झाड़ियां परेशानी पैदा कर सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति के सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने रास्तों के किनारे जमा कचरा हटाया और झाड़ियों की सफाई की। अभियान का उद्देश्य पूजा से पहले पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाना है, ताकि श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में परेशानी न हो0
0
Report
फिरोजाबाद के अंगदपुर में 40 किलो अजगर, ग्रामीणों की लापरवाही पर बवाल!
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के अंगदपुर गांव में खेत में लगभग 40 किलो वज़न का विशालकाय अजगर दिखाई दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन वह पहुँचते पहुँचते ग्रामीणों ने अजगर के साथ खिलवाड़ कर लिया और तमाशा बनाते रहे, वीडियो बनाते रहे। लापरवाही जहанलेवा हो सकती थी, लेकिन गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और वन विभाग की टीम मौके पर पहुँचकर अजगर को सुरक्षित जगह छोड़ दी। वन विभाग को ग्रामीणों की इस हरकत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।0
0
Report
दिल्ली-प्रयागराज बस आगरा में हादसे का शिकार, यात्रियों के घायल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग दिल्ली से प्रयागराज जा रही लक्ष्मी ट्रैवल्स की बस आगरा में हादसे का शिकार लक्ष्मी ट्रैवल्स की बस को हाईवे पर बंद रास्ते से उतारने का आरोप बस चालक पर नशे में ड्राइविंग करने का अधिवक्ता अंकित त्यागी ने लगाया आरोप हादसे में कई यात्री घायल, घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया 112 पर कॉल के 10 मिनट से पहले मौके पर पहुंची एकता थाना पुलिस और एंबुलेंस एकता थाना पुलिस और आगरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संभाला मोर्चा घायलों को अपने हाथों से एंबुलैंस तक पहुंचाते नजर आए पुलिसकर्मी अधिवक्ता अंकित त्यागी ने यूपी पुलिस और आगरा पुलिस का जताया आभार पुलिस की तत्परता की अधिवक्ता अंकित त्यागी ने की जमकर तारीफ वीडियो बनाकर घटना की जानकारी और पुलिस की तारीफ करता यात्री0
0
Report
Advertisement
खरगौन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, लोगो में दहशत
Khargone, Madhya Pradesh:एमपी खरगौन एमपी खरगौन जिले में सुबह 9.15बजे भूकंप के झटके,सीसीटीवी में कम्पन्न कैद,लोगो में दहशत मप्र में भूकंप के झटके... खरगौन में हुए झटके महसूस... आईएमडी विभाग ने की पुष्टि 4.5 तीव्रता का भूकंप की पुष्टि... विभाग के मुताबिक 9:15 पर आए झटके... भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर की रेंज में झटके... भूकंप के झटके सीसीटीवी कैमरे में कम्पन्न कैद... रहवासियों में दहशत...0
0
Report
उत्तर प्रदेश के वकीलों के विधानसभा घेरने के ऐलान से सुरक्षा बढ़ी
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के वकीलों का विधानसभा घेरने के ऐलान को लेकर विधानसभा की सुरक्षा बढ़ाई गई एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट समेत पांच मांगों को लेकर अधिवक्ता संगठन ने विधानसभा घेरने का किया है ऐलान0
0
Report
महराजगंज सोनौली में छठ घाटों की सफाई के लिए उतरी जेसीबी, चेयरमैन हबीब खान खुद संभाल रहे कमान
Mahuwa, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में बुलडोजर और जेसीबी का इस्तेमाल अक्सर अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के लिए चर्चा में रहता है लेकिन महाराजगंज के सोनौली नगर पंचायत में जेसीबी का एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। यहां जेसीबी से छठ घाटों की सफाई और समतलीकरण कराया जा रहा है। छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खुद नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान गंगा जमुना तहजीब का अद्भुत मिशाल पेश करते हुए मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। खास बात यह है कि भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली में नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा करने पहुंचते हैं। देखिए ज़ी मीडिया की ये ग्राउंड रिपोर्ट वी/ ओ- तस्वीरें महाराजगंज जिले की सोनौली नगर पंचायत की हैं जहां लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। कहीं जेसीबी मशीन से घाटों की मिट्टी समतल की जा रही है तो कहीं सफाई कर्मचारी घाटों को साफ-सुथरा बनाने में जुटे हैं। बारिश की वजह से घाटों पर बने गड्ढों को भरकर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित रास्ते तैयार किए जा रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान खुद मौके पर मौजूद रहकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उनका कहना है कि हर साल सोनौली में छठ महापर्व बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इस बार भी घाटों की सफाई, समतलीकरण और रोशनी के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। वन 2 वन विथ हबीब खान ऑन छठ पर्व की तैयारी वी/ओ-सोनौली नगर पंचायत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है लिहाजा यहां सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा करने पहुंचते हैं। ऐसे में नगर पंचायत ने रात के समय भी विशेष इंतजाम किए हैं। घाटों पर आकर्षक लाइटिंग के साथ संगीत कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और वे रात में भी सुरक्षित माहौल में समय बिता सकें। सोनौली में जेसीबी छठ व्रतियों की सुविधा के लिए घाटों को संवारने में जुटी है। मकसद साफ है छठ महापर्व पर आस्था के इस संगम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। वन 2 वन विथ हबीब खान ऑन छठ पर्व की तैयारी0
0
Report
Advertisement
