273165
गोरखपुर-संविधान गौरव अभियान के तहत विधायक प्रतिनिधि ने निकाला रैली ।
Peppeganj, Uttar Pradesh:सोमवार को विधायक प्रतिनिधि चंदन सिंह उर्फ सोनू सिंह और रवि प्रताप नारायण उर्फ दिनेश सिंह के संयुक्त नेतृत्व में विशाल जन समूह को लेकर गोरखपुर के गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में गए। जहां प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ अनुसूचित मोर्चा सभा की अध्यक्षता करेंगे। इस सभा में जिले के सभी बीजेपी नेता शिरकत करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नाबालिग लड़की भगाने की कोशिश असफल, पुलिस ने बरामद कर लिया
Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक पर नाबालिग लड़की को अपने साथ भगाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि 3 सितंबर को आरोपी युवक कथित तौर पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। हालांकि, बाद में लड़की वापस लौट आई। आरोप है कि 5 सितंबर को जब नाबालिग लड़की मेडिकल जांच के लिए जा रही थी, तभी आरोपी युवक एक अन्य युवक की मदद से उसे दोबारा बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। मृतका की माँ का कहना है कि चौराहे के पास से मारा पीटा गया और उसकी लड़की को लेकर भग गए। मामल0
0
Report
महाने नदी में डायवर्सन फिर बहा, टेटिया बंबर मुख्यालय का संपर्क टूटा
Munger, Bihar:डायवर्सन बहने से टेटिया बंबर मुख्यालय का संपर्क टूटा महाने नदी में दोबारा बहा डायवर्सन, टेटिया बंबर मुख्यालय का संपर्क टूटा।तेज धार के कारण आवागमन ठप, ग्रामीणों ने निर्माण गुणवत्ता पर उठाए सवाल。 मुंगेर : प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर बरसंडा गांव के समीप महाने नदी में निर्माणाधीन पुल के लिए बनाया गया डायवर्सन शनिवार की रात को तेज बहाव में दोबारा बह गया। इससे टेटिया बंबर प्रखंड मुख्यालय, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह ठप हो गया है। सड़क संपर्क बाधित होने से आम लोगों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि लगातार हो रही बारिश के कारण महाने नदी का जलस्तर बढ़ गया था। बुधवार को भी तेज बहाव में डायवर्सन बह गया था, जिसकी शुक्रवार को मरम्मत कराई गई थी। लेकिन शुक्रवार शाम से शनिवार तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद नदी में अचानक पानी बढ़ने और तेज धार आने से डायवर्सन फिर पानी के दबाव को नहीं झेल सका और बह गया। इसके बाद दोनों ओर से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने डायवर्सन निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण में नदी से निकाली गई बालू और मिट्टी का अधिक इस्तेमाल किया गया था। पर्याप्त पत्थर और मजबूत सामग्री का इस्तेमाल किया जाता तो डायवर्सन के बहने की स्थिति नहीं बनती। डायवर्सन टूटने से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने ग्रामीण कार्य विभाग से तत्काल डायवर्सन की मरम्मत कर आवागमन बहाल कराने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।0
0
Report
सहारनपुर मस्जिद मुद्दे पर साक्षी महाराज का दावा: कब्जे हों तो हटेंगे, कहीं भी
Noida, Uttar Pradesh:नागपुर: सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने पर BJP सांसद साक्षी महाराज कहते हैं, "शायद मस्जिद पर बुलडोज़र नहीं चलाया गया, लेकिन अगर कहीं गैर-कानूनी कब्ज़ा था, तो ऐसे सभी कब्ज़ों को हटाया जाएगा, चाहे वे कहीं भी हों..." महाराष्ट्र में आने वाले नवरात्रि कार्यक्रमों को लेकर VHP की गाइडलाइंस पर वे कहते हैं, "...हमारे नेता मोहन भागवत ने कहा है कि भारत के सभी मुस्लमानों के पूर्वज राम थे वे हमारे भाई हैं... ऐसी कोई पाबंदी नहीं है। चाहे लोकसभा हो, राज्यसभा हो, विधानसभा हो या ब्लॉक स्तर पर कोई संवैधानिक पद हो, कहीं भी ऐसी कोई पाबंदी नहीं है कि कोई मुस्लमान वहां नहीं जा सकता।"0
0
Report
Advertisement
भीषण दलदल में शवयात्रा: मुलताई के खड़कवार गांव की सड़कों पर विकास के दावे सवाल
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले की मुलताई विधानसभा के खड़कवार गांव से सामने आया यह वीडियो ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के दावों की हकीकत बयां कर रहा है। खड़कवार गांव से पार बिरोली गांव तक सड़क कच्चा है वहीं खड़कवार गांव में मोक्षधाम तक जाने के लिए पक्के रास्ते का अभाव है। गांव के एक युवक की हृदय गति रुकने से मौत के बाद जब उसकी शव यात्रा निकाली गई तो परिजनों और ग्रामीणों को कीचड़,दलदल और पानी से भरे नाले के बीच शव को कंधों पर लेकर गुजरना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के दावों पर सवाल खड़े कर रहा है। खड़कवार गांव से पार बिरोली तक सड़क और गांव में मोक्षधाम तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह पानी भरा हुआ है और बीच में नाला होने से हालात और भी बदतर हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शव यात्रा में शामिल लोगों को एक-एक कदम संभलकर रखना पड़ रहा है। कई बार लोग फिसलते-फिसलते बचे और भारी मशक्कत के बाद शव को मोक्षधाम तक पहुंचाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में यह रास्ता जानलेवा बन जाता है। गांव के स्कूली बच्चे हैं हाई स्कूल फॉर हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए पार बिरोली जाते हैं उन्हें भी बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है सड़क की वजह से। कई लोग दलदल और नाले में गिरकर हादसों का शिकार भी हो चुके हैं। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर.local विधायक,सांसद और कलेक्टर तक कई बार गुहार लगाई गई,लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। एक ओर गांवों के विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं,वहीं दूसरी ओर अंतिम यात्रा जैसे संवेदनशील मौके पर भी लोगों को ऐसी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। अब यह वायरल वीडियो प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जवाब मांग रहा है कि आखिर ग्रामीणों को सम्मानजनक अंतिम यात्रा के लिए भी कब तक संघर्ष करना पड़ेगा।0
0
Report
शिवनारायण नायक बर्तन धोते वक्त नदी में डूबे, SDRF खोज जारी
Durg, Chhattisgarh:बर्तन धोने शिवनाथ नदी में उतर कर एक युवक बह गया। इसके बाद इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। कुर्सी पार के रहने वाले शिवनारायण नायक का जन्मदिन था। शिवनारायण अपने दोस्त सहदेव महोबिया, सोने साहू, दिनेश यादव और सागर के साथ ऑटो में बैठकर सिरसा भटगांव एनीकेट के गनियारी घाट पहुंचे। वे साथ में चिकन और चावल भी लेकर गए थे। खाना बनाने और खाने के बाद उन्होंने जमकर पार्टी की। इसके बाद बर्तन धोने के लिए सभी नदी के किनारे पहुंचे। सहदेव महोबिया और शिवनारायण नायक बर्तन धोने के लिए सीढ़ी से नीचे उतरे। पानी भरते समय तेज बहाव की चपेट में आने से शिवनारायण नदी में गिर गया और तेज बहाव के कारण बह गया। जिसके बाद दोस्तों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम शिवरीनारायण नायक को ढूंढने रेस्क्यू कर रही है।0
0
Report
जमीनी विवाद में गोली से रामशंकर रस्तोगी की मौत; अतुल दुबे पर हत्या का आरोप
Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सिद्धार्थंनगर जमीनी विवाद मे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या。 रामशंकर रस्तोगी के सीने मे लगी गोली, मौके पर हुई मौत。 पिछले कई वर्षों से रामशंकर रस्तोगी और और अतुल दुबे के बीच चल रहा था जमीनी विवाद。 आज सड़क बनने के दौरान जमीन पर स्लैप ढ़ालने को लेकर अतुल दुबे और राम शंकर रस्तोगी के बीच बढ़ गया विवाद। इस दौरान अतुल दुबे ने लाइसेंसी राइफल से राम शंकर रस्तोगी पर कर दिया फायर । गोली लगने से रामशंकर में रस्तोगी की मौके पर मौत。 घटना में रामशंकर रस्तोगी की बहन और बच्ची घायल। जिनका चल रहा है मेडिकल कॉलेज में इलाज。 घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे मे लेकर पुलिस जांच मे जुटी。 एएसपी सहित पुलिस के अधीकारी मौके पर पहुंचकर घटना का लिया जायजा。 सदर थाना क्षेत्र कांशीराम आवास कालोनी के पास जगदीशपुर का है पूरा मामला।0
0
Report
Advertisement
वेलकम में छत गिरने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, दूसरा युवक घायल
New Delhi, Delhi:सोते समय गिरी मकान की छत, 15 वर्षीय किशोर की मौत दूसरा किशोर मामूली रूप से घायल, वेलकम के राजा मार्केट में तड़के हुआ हादसा उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना वेलकम इलाके की वेलकम कॉलोनी में दो जुड़वा भाइयों पर मकान की छत गिरने से दर्दनाक हादसा नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र स्थित राजा मार्केट के कबूतर मार्केट में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ, जब मकान की छत का एक हिस्सा अचानक कमरे में सो रहे दो किशोरों के ऊपर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए。 पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अहिल (15) के रूप में हुई है। अहिल अपने परिवार के साथ वेलकम के राजा मार्केट स्थित जेड-2/178 मकान की दूसरी मंजिल पर किराये पर रहता था। हादसे के वक्त अहिल और उसका साथी साहिल कमरे में सो रहे थे। अचानक कमरे की छत का हिस्सा भरभराकर दोनों के ऊपर जा गिरा。 छत गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे दोनों किशोरों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए कैलाश दीपक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अहिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं साहिल को मामूली चोटें आई हैं。 घटना की सूचना मिलते ही वेलकम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस मकान की संरचना और छत गिरने के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के पीछे मकान की जर्जर हालत या किसी अन्य वजह की भी जांच की जा रही है。0
0
Report
कैथल पहुंचे रणदीप सुरजेवाला: सफाई कर्मियों की हड़ताल और स्कूल प्रवेश रोक पर सरकार पर निशाना
Kaithal, Haryana:कैथल पहुंचे रणदीप सुरजेवाला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से लेकर स्कूलों में प्रवेश पर रोक तक सरकार पर साधा निशाना कैथल। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला कैथल पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, कर्मचारियों को हटाने के नोटिस, गुजरात का प्रभारी बनाए जाने और सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर नायब सैनी सरकार पर निशाना साधा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार को घेरा हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि “नायब सैनी सरकार की सफाई कर्मचारी के प्रति बदनीयत कूड़े के ढेर के नीचे दब गई है।” उन्होंने कहा कि हरियाणा में हजारों सफाई कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। सुरजेवाला ने कहा कि गरीब आदमी आंदोलन पर जाने से पहले दस बार सोचता है, क्योंकि उसके पास न तो समय होता है, न पैसा और न ही संसाधन होते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सफाई कर्मचारी लगभग एक महीने से हड़ताल पर हैं। इसके बावजूद सरकार इतनी हार्ईधर्मिता और इतना अहंकार क्यों किए हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री के पास सफाई कर्मचारियों की बात सुनने तक का समय नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सफाई कर्मचारियों को पक्का नहीं होना चाहिए? क्या उन्हें पेंशन का अधिकार नहीं है? क्या सफाई कर्मचारी सरकार के कर्मचारी नहीं हैं? सुरजेवाला ने कहा कि यदि सरकार इन्हें अपना कर्मचारी मानती है तो इन्हें पक्का कर पूरी सुविधाएं और पैसा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि “हमने कर्नाटक में बेंगलुरु के अंदर एक कलम से 28 हजार कर्मचारियों को पक्का कर दिया था। अगर कर्नाटक की कांग्रेस सरकार सभी सफाई कर्मचारियों को पक्का कर सकती है तो हरियाणा की सरकार क्यों नहीं कर सकती है।” उन्होंने नायब सैनी से कहा कि वे सिर्फ इतना बता दें कि या तो वे सफाई कर्मचारियों के विरोधी हैं या उनकी मंशा में गड़बड़ है। सुरजेवाला ने कहा कि सरकार को इस बदनीयती को त्यागना चाहिए और सफाई कर्मचारों को पक्का करना चाहिए। सफाई कर्मचारियों को हटाने के नोटिस पर भी हमला सफाई कर्मचारियों को हटाने के नोटिस दिए जाने के सवाल पर सुरजेवाला ने कहा कि “कभी तो हमारी बहनों को पुलिस वाले थप्पड़ मारते हैं, कभी सफाई कर्मचारी बहनों को सड़क पर डालकर पीटते हैं। कभी पुरुषों को मारते हैं, उनको हवालात में बंद करते हैं तो कभी उनको नौकरियों से हटा देते हैं।” उन्होंने कहा कि नायब सैनी और भाजपा के लोगों को यह जानना चाहिए कि सफाई कर्मचारी हरियाणा के सबसे मेहनतकश कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि “जब इनकी हाय लगेगी तो सरकार का सिंहासन बचेगा नहीं।” गुजरात का प्रभारी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार गुजरात का प्रभारी बनाए जाने पर रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद और आभार जताया। उन्होंने कहा कि गुजरात हमेशा से बापू महात्मा गांधी और सरदार पटेल की कर्मभूमि रही है। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा और सद्भाव वहां के सूत्र हैं, जिनका संदेश पूरी दुनिया में फैला है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर गुजरात के उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक राजनीति के पदार्पण के लिए नई शुरुआत कर पाएंगे। सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश और वीडियोग्राफी पर रोक को लेकर सवाल हरियाणा के स्कूलों में बाहरी व्यक्ति, चाहे पत्रकार हो या अभिभावक, के अंदर जाने पर रोक और किसी भी प्रकार की वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी की अनुमति नहीं होने के मुद्दे पर भी सुरजेवाला ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “मैं जानना चाहता हूं कि क्या सरकारी स्कूल पाबंदी का नेशनल टॉप सीक्रेट है?” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूलों को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर नायब सरकार अपने निकम्मेपन और नकारेपन को पत्रकारों और आम जनता से छुपाने की कोशिश कर रही है। सुरजेवाला ने सवाल किया कि आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्या यह सच नहीं है कि भाजपा ने पूरे भारत में एक लाख सरकारी स्कूल बंद कर दिए हैं? क्या यह सच नहीं है कि हरियाणा के कॉलेजों में लगभग 60 प्रतिशत शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं? उन्होंने कहा कि हरियाणा के स्कूलों में लगभग 40 हजार शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी का एक ही नारा है—अनपढ़ रहेगा हरियाणा तो जात-पात में बटा रहेगा हरियाणा।” सुरजेवाला ने कहा कि “इसलिए ये लोग हमारे बच्चों को अनपढ़ रख जात-पात की शिक्षा देते हैं।” उन्होंने कहा कि अब जेनजी जैनरेशन है, नौजवान बच्चे हैं, वे जाग चुके हैं और इन हथकण्डों से भटकने वाले नहीं हैं। बाइट: रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद)0
0
Report
BSF ने 89 सोने के बिस्कुट बरामद किये; कीमत 17.4 करोड़ रुपये
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস গতরাতে বাংলাদেশের এক দুষ্কৃতকারীর কাছ থেকে ৮৯টি সোনার বিস্কুট উদ্ধার ও বাজেয়াপ্ত করলো 32 ব্যাটালিয়ন BSF, এই সোনার বিস্কুটগুলো ২৪ ক্যারেট মানের এবং এগুলোর মোট ওজন ১১,২৮১.৭৭০ গ্রাম; এগুলোর আনুমানিক মূল্য ১৭,৪০,২১,৩০২/- (সতেরো কোটি চল্লিশ লক্ষ একুশ হাজার তিনশ দুই) টাকা। ঘটনার বিএসএফ-এর ৩২ ব্যাটালিয়নের অন্তর্গত বিওপি (BOP) হালদারপাড়ার আওতাধীন এলাকায় ঘটেছে।0
0
Report
Advertisement
औरंगाबाद में हाई टेंशन तार की चपेट से दंपति की मौत, गांव में मातम
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में हाई टेंशन तार की चपेट में आकर एक दम्पत्ति की मौत हो गई है।घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के बौर गांव की है।मृतकों की पहचान बौर गांव निवासी 65 वर्षीय गोपाल प्रसाद तथा उनकी पत्नी ऐरावती देवी के रूप में की गई है।सूचना पाकर मौके पर पहुंची रफीगंज थाना की पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।परिजनों ने बताया कि खेत की तरफ से दोनों अपने घर लौट रहे थे , जैसे ही वे पंचायत सरकार भवन के पास दोनों पहुंचे वहां टूटकर गिरे हुए तार से करंट की चपेट में आ गए।घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है।0
0
Report
UPI कनेक्शन से जहरीली शराब: बार्डर क्षेत्र से सप्लाई की आशंका, 10–12 हिरासत
Sagar, Madhya Pradesh:जहरीली शराब मामले में यूपी कनेक्शन आया सामने, बार्डर के इलाकों से अवैध शराब सप्लाई की आशंका के बीच पुलिस ने 10–12 लोगों को हिरासत में लिया. जहरीली शराब से मौतों के बढ़ते आंकड़ों के बीच जांच की पहली परत सामने आई है और ये मौतें अवैध शराब की खेप से होना बताया जा रहा है. कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि जिन इलाकों से बीमार लोग सामने आए वे यूपी की बार्डर वाले गांव हैं. यहाँ यूपी के ललितपुर से अवैध शराब की खेप आने की जानकारी मिली है और ये शराब जहरीली हो सकती है. एसपी ने बताया कि यूपी कनेक्शन की आशंका के तहत पुलिस ने प्रभावित इलाकों से करीब 10–12 लोगों को हिरासत में लिया है जिन पर अवैध शराब बिक्री का शक है. प्रशासन ने 6 सरकारी शराब दुकानों को भी सील किया है और सेंपलिंग की जा रही है. घटना से आक्रोशित लोग Banda के बरा तिराहे पर जाम लगाए हुए हैं.0
0
Report
चित्रकूट (यूपी): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वे किया
Noida, Uttar Pradesh:Chitrakoot (UP): Chief Minister Yogi Adityanath Holds Arial Survey Of Flood Affected Areas In Chitrakoot/Visual0
0
Report
Advertisement
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे गिरिडीह0
0
Report
SNMMCH ICU में बिजली गुल: आदिवासी महिला मौत, अस्पताल पर सवाल
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल SNMMCH में रविवार को बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल के इमरजेंसी स्थित सर्जिकल आईसीयू में करीब आधे घंटे तक बिजली गुल रहने के दौरान एक 48 वर्षीय आदिवासी महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गिरिडीह जिले की रहने वाली पानमुनि देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि आईसीयू की बिजली गुल होने से वहां लगे जरूरी मेडिकल उपकरण बंद हो गए, जिसके कारण मरीज की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार को पानमुनि देवी को जहरीले सांप ने काट लिया था। गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें धनबाद के SNMMCH रेफर किया गया था। यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सर्जिकल आईसीयू में भर्ती किया था। परिजनों के अनुसार, रविवार को अचानक आईसीयू की बिजली गुल हो गई। करीब आधे घंटे तक बिजली नहीं रहने के कारण आईसीयू में लगे कई उपकरण बंद हो गए। इसी दौरान पानमुनि देवी की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बिजली कटने के बाद मरीजों की देखभाल के लिए अस्पताल की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। बिजली गुल होने के कारण आईसीयू के साथ महिला और पुरुष वार्ड में भी अंधेरा पसरा रहा। गर्मी से परेशान मरीजों के परिजन खुद हाथ के पंखे से अपने मरीजों को हवा करते नजर आए। उनका कहना है कि अस्पताल में बिजली जैसी बुनियादी व्यवस्था भी ठीक नहीं है और अधिकारी तथा अस्पताल प्रबंधन की ओर से समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले में अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि करीब एक सप्ताह से अस्पताल का जनरेटर खराब है। इसके कारण बिजली कटने के दौरान बैकअप की समस्या उत्पन्न हो रही है और कभी-कभी आईसीयू की बिजली भी प्रभावित हो जा रही है। हालांकि पानमुनि देवी की मौत सीधे तौर पर बिजली गुल होने के कारण हुई या उनकी गंभीर चिकित्सकीय स्थिति इसकी वजह बनी, यह जांच का विषय है। परिजनों के आरोपों के बाद अस्पताल की व्यवस्था और बिजली बैकअप को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।0
0
Report
झारखंड में मंत्री सुधिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद कांग्रेस-झामुमो के कार्यक्रम स्थगित
Ranchi, Jharkhand:झारखंड सरकार के मंत्री सुधिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के कारण कांग्रेस पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने सभी कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिये हैं। 7 सितम्बर को कांग्रेस ने MMDR के विरोध में लोकभवन पर प्रदर्शन का आयोजन किया था और झामुमो ने सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया था, जिसे स्थगित कर दिया गया है। झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने बताया कि मंत्री सोनू के निधन के बाद पार्टी के सभी आगामी कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिये गये हैं। अभी हमारी पार्टी और प्रदेश अवसाद के हैं। दुख की घड़ी में दूसरे विषय पर न कुछ सोचा जा सकता है न चर्चा किया जा सकता है। हम अपने नेता के निधन के बाद की विकट स्थिति में हैं। वित्त मंत्री Radha Krishna Kishore ने बताया कि कांग्रेस द्वारा जितना भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था उसे स्थगित किया गया है। 7 सितम्बर को MMDR को लेकर कांग्रेस द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। विपक्ष के किसी कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया जाता है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने कहा कि एक सहयोगी छोड़कर चले गए हैं, पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है, चाहे लोक भवन का घेराव हो या एसआईआर से जुड़ी बैठक हो, सभी रद्द कर दिये गये हैं।0
0
Report
Advertisement
