icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273306
Tulsi Kumar KashaypTulsi Kumar KashaypFollow31 Jan 2025, 03:22 pm

गोरखपुरः नाबालिग ने शिक्षिका के जेब से निकाला मोबाईल, घटना सीसीटीवी में कैद

J. Janul Abden Urf Jainp, Uttar Pradesh:

गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में स्थित एक दुकान पर चप्पल खरीदने गई शिक्षिका के जेब से एक नाबालिग मोबाईल निकाल कर फरार हो गया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पीड़िता ने पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैनपुर में एक निजी स्कूल की शिक्षिका डा. किरन लता मिश्रा पत्नी गजेन्द्र नाथ शुक्रवार की दोपहर बाद अपने पति के साथ भटहट कस्बे में चप्पल ले ने गई थीं। गोरखपुर महराजगंज फोलेन पर स्थित हाई हिल्स फूट वेयर की दुकान पर चप्पल देखने लगी। तभी पीछे आए एक नाबालिग लांग स्वेटर के जेब से रेडमी 30 मोबाईल निकाल कर फरार हो गया। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अश्विन नवरात्र के पहले दिन कालीस्थान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था चरम पर

Nahan, Himachal Pradesh:अश्विन नवरात्रों का शुभारंभ आज.. सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर में सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कालीस्थान मंदिर नाहन से लोगों की है अटूट आस्था हिमाचल के अलावा अन्य राज्यों से भी पहुंचते हैं श्रद्धालु, मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम, नवरात्रों के पहले दिन प्रदेशभर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जिला सिरमौर के नाहन स्थित सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर में भी माता के दर्शन के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। नवरात्रों के दौरान मंदिर में विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिल रहा है। मंदिर कमेटी के सचिव देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कालीस्थान मंदिर के प्रति नाहन सहित जिला सिरमौर के लोगों की गहरी आस्था है। यही वजह है कि यहाँ हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नवरात्रों के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि नवरात्रों को देखते हुए मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि माता के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। नवरात्रों के पहले दिन मंदिर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
0
0
Report

नाहन के त्रिलोकपुर में अश्विन नवरात्र मेले का शुभारंभ, सुरक्षा-व्यवस्था भी मजबूत

Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन : नाहन शक्तिपीठ त्रिलोकपुर नवरात्र मेला शुरू हुआ.. डीसी सिरमौर ने विधिवत पूजन कर किया शुभारंभ, आगामी 26 अक्टूबर तक चलेगा अश्विन नवरात्र मेला, श्रद्धालुओं के लिए जुटाई गई कई व्यवस्थाएं। शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में चेत्र नवरात्र मेले का आगाज हुआ है आज सुबह विधिवत पूजन के बाद उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अश्विन नवरात्र मेले का शुभारंभ किया। नवरात्र के पहले ही दिन मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी नजर आईं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर तरह के इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालु कभी भी आकर माता के दर्शन कर सकें। दिव्यांग व उमर दराज श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र चार सेक्टर में विभाजित किया गया है और पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों के साथ 280 सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल हैं ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। गौर हो कि शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में ना केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
0
0
Report

झुंझुनूं: कांग्रेस का दावा—14 पंचायत समितियों में प्रधान बनेंगे

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक बगड़ रोड स्थित राजघराना रिसोर्ट में चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन चुनाव पर्यवेक्षक ममता भूपेश, जिला प्रभारी रमसिंह कस्वां और जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी रहीं मौजूद टिकट के दावेदारों ने आवेदन किए, प्रत्याशियों के चयन पर हुई चर्चा ममता भूपेश का दावा—14 की 14 पंचायत समितियों में कांग्रेस बनाएगी प्रधान पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर झुंझुनूं में रविवार को कांग्रेस की जिला स्तरीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बगड़ रोड स्थित राजघराना रिसोर्ट में हुई बैठक में चुनावी रणनीति, प्रत्याशियों के चयन और संगठनात्मक समन्वय को लेकर चर्चा की गई। बैठक में चुनाव लड़ने के इच्छुक टिकटार्थियों ने अपने आवेदन भी प्रस्तुत किए।बैठक के बाद चुनाव पर्यवेक्षक ममता भूपेश ने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है और झुंझुनूं जिले में कांग्रेस का मजबूत संगठन और जनाधार है।ममता भूपेश ने दावा किया कि कांग्रेस जिले की सभी 14 पंचायत समितियों में प्रधान बनाने के साथ जिला प्रमुख का पद भी हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के 41 वार्डों सहित पंचायत समिति वार्डों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी और 90 प्रतिशत वार्डों में जीत दर्ज करने का लक्ष्य है।ममता भूपेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में जनता के सामने उसकी कार्यशैली की वास्तविकता सामने आ गई है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी तलाशने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेंगे और पंचायती राज चुनावों के परिणाम वर्ष 2028 के विधानसभा चुनावों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय है। एनएसयूआई, युवा कांग्रेस तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े संगठनात्मक कार्यकर्ता भी चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।बैठक में पंचायती राज चुनावों के लिए टिकट मांगने वाले दावेदारों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। पार्टी स्तर पर प्रत्याशियों के चयन और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस नेतृत्व का जोर संगठन में समन्वय बनाए रखने और मजबूत प्रत्याशी को मैदान में उतारने पर रहा। बैठक में मौजूद नेताओं ने आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बाइट: ममता भूपेश, चुनाव पर्यवेक्षक
0
0
Report
Advertisement

जलदाय विभाग के तकनीकी कर्मी 9 मांगों के समाधान की मांग, नहीं होने पर आंदोलन

Jaipur, Rajasthan:जलदाय विभाग के तकनीकी कर्मचारियों ने लंबित मांगों के समाधान को लेकर आवाज बुलंद की है। वाटर वर्कर्स कर्मचारी संघ ने रिक्त पदों पर डीपीसी करवाकर पदोन्नति देने सहित कर्मचारियों से जुड़ी 9 मांगें उठाई हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों का समय पर समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। संघ ने विभाग में खाली पड़े पदों को भरने और विभागीय सेवा नियमों के तहत कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि 9, 18 और 27 वर्ष की सेवा पूरी करने के बावजूद कई कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लंबित डीपीसी की प्रक्रिया पूरी कर कर्मचारियों को राहत दी जाए। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों और लंबित वित्तीय लाभों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग भी उठाई गई है। संघ ने तकनीकी कर्मचारियों के लिए आवंटित राजकीय आवासों की मरम्मत करवाने पर भी जोर दिया है। संगठन के अनुसार कई आवास जर्जर स्थिति में हैं, जिससे कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का लंबे समय तक लंबित रहना उचित नहीं है। विभाग को मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनका समाधान करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।
0
0
Report

धौलपुर में हथियार तस्कर गिरफ्तार: 5 पिस्टल और 38 कारतूस के साथ

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर - एसपी विकास सांगवान की सख्ती का असर, हथियार तस्कर 5 पिस्टल और 38 कारतूस समेत चढ़ा पुलिस के हत्थे पंचायत चुनाव की आचार संहिता के बीच धौलपुर में पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। एसपी विकास सांगवान की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सरमथुरा थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ग्वालियर से करौली जा रही प्राइवेट बस में हथियारों की खेप लेकर आ रहे तस्कर आदित्य सिंह ठाकुर उर्फ लक्की को खरैर पुल के पास दबोचा गया है। उसके लाल बैग से 5 अवैध हथियार, जिनमें मेड इन जापान लिखी पिस्टल भी शामिल है और 38 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। कभी एमआईटीएस कॉलेज का बी-टेक छात्र रहा यह तस्कर नशे की लत के कारण अपराध की दुनिया में आ गया और अब 2000-3000 रुपये के लिए हथियार सप्लाई करता था। पुलिस अब इसके पूरे गैंग और नेटवर्क को खंगाल रही है। मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल:- एसपी विकास सांगवान के निर्देशन, एएसपी श्रवण कुमार, एएसपी बाड़ी दुलीचंद व वृत्त सरमथुरा के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाशचंद के नेतृत्व में कांस्टेबल धर्मवीर 592 व विनोद कुमार 841 एरिया डोमिनेशन पर थे। खरैर पुल पर मुखबिर से सूचना मिली कि ग्वालियर से करौली जा रही बस में एक व्यक्ति लाल बैग में अवैध हथियार लेकर आ रहा है। इस पर बसंतपुरा मोड़ से पहले नाकाबंदी की गई। लाल बैग लेकर भागा, जवानों ने दिखाया साहस:- बस को रोककर चेक किया गया तो पीछे बैठा युवक लाल बैग लेकर बसंतपुरा लिंक रोड की तरफ कूद कर भागने लगा। कांस्टेबल धर्मवीर ने अदम्य साहस दिखाते हुए पीछा कर दबोच लिया। आरोपी ने नाम आदित्य सिंह ठाकुर उर्फ लक्की पुत्र योगेन्द्र उम्र 36 साल निवासी पंकज विहार कॉलोनी यादव धर्मकांटा गोले का मंदिर ग्वालियर, मूल निवासी तिलावटी देवगढ़ मुरैना बताया। बैग खुलते ही मिला हथियारों का जखीरा: तलाशी में बैग से 2 देशी पिस्टल .32 बोर मय 2 मैगजीन (एक पर मेड इन जापान लिखा), 2 देशी कट्टे 315 बोर और 1 पौना 315 बोर कुल 5 हथियार बरामद हुए। साथ ही 18 कारतूस .32 बोर व 20 कारतूस 315 बोर कुल 38 जिंदा कारतूस मिले। लाइसेंस नहीं मिला। बी-टेक से अपराध तक का सफर:- पूछताछ में सामने आया कि आदित्य ने 12वीं जौरा से की, 2004-05 में एमआईटीएस ग्वालियर में बी-टेक कंप्यूटर में एडमिशन लिया। तीन साल पढ़ा, फिर खराब संगति में स्मैक व शराब की लत लग गई। पिता ने पढ़ाई छुड़वा दी। मालानपुर इंडस्ट्रीज में नौकरी की, नशे के कारण छूट गई। फिर बाइक चोरी करने लगा। वालियर में कई थानों में केस दर्ज, नेटवर्क की तलाश जारी-: आरोपी के खिलाफ ग्वालियर के बहोड़ापुरा, मुरार, पड़ाव, जनकगंज, झांसीरोड थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। अब 2000-3000 रुपये में हथियार सप्लाई करता था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट व बीएनएस की संगठित अपराध धारा में केस दर्ज कर पूरे गैंग व सप्लाई नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है। एसपी सांगवान की सख्ती से जिले के तस्करों में हड़कंप मचा है
0
0
Report

पंचायती राज चुनाव के पहले फ्लैग मार्च से सुलताना में शांति—पुलिस का संदेश

Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं पंचायती राज चुनाव को लेकर सुलताना पुलिस का फ्लैग मार्च पंचायती राज चुनावों को लेकर पुलिस अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च सुलताना थानाधिकारी रामनिवास की अगुवाई में निकला फ्लैग मार्च सारी, किठाना, पदमपुरा, किशोरपुरा और चनाना गांवों में किया मार्च थाना पुलिस, क्यूआरटी और पुलिस लाइन के जवान रहे शामिल कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी झुंझुनूं के सुलताना थाना इलाके में आगामी पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर पुलिस ने शांतिपूर्ण और निर्भिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला। सुलताना थानाधिकारी रामनिवास की अगुवाई में पुलिस जाब्ते ने सारी, किठाना, पदमपुरा, किशोरपुरा और चनाना गांवों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में थाना पुलिस के जवानों के साथ क्यूआरटी और पुलिस लाइन से मंगाया गया अतिरिक्त पुलिस जाब्ता शामिल रहा। पुलिस ने चुनाव से जुड़े मतदान केंद्रों और गांवों में पहुंचकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। थानाधिकारी रामनिवास ने बताया कि पंचायती राज चुनावों के दौरान मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसी उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

रूदौली में रामचंद्र यादव के समर्थन से हनुमान अंश मुफ्त दिखी मूवी

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव के सौजन्य से ‘हनुमान अंश’ मूवी का निःशुल्क प्रदर्शन कराया जा रहा है। पिछले पांच दिनों से क्षेत्र के लोगों को यह मूवी मुफ्त देखने का अवसर मिल रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष रूदौली के सिनेमाघर पहुंचकर फिल्म का आनंद उठा रहे हैं। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने इसकी जमकर सराहना की। दर्शकों का कहना है कि फिल्म धार्मिक आस्था और भगवान हनुमान के प्रति श्रद्धा से जुड़ी है। निःशुल्क फिल्म दिखाने की पहल को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने इस पहल के लिए स्थानीय भाजपा विधायक रामचंद्र यादव का धन्यवाद ज्ञापित किया। दर्शकों ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से लोगों को धार्मिक विषयों पर आधारित फिल्में देखने का अवसर मिलता है। रूदौली में पिछले पांच दिनों से जारी इस निःशुल्क प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।
0
0
Report

अयोध्या पहुंचे कंगना रनौत ने रामलला और हनुमानजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया

Ayodhya, Uttar Pradesh:फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत आज अयोध्या पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर में रामलला और हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद कंगना रनौत ने कहा कि राम मंदिर और हनुमान जी के दर्शन करने का आज उन्हें सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि पर्वों के इस पावन समय में पूरे भारतवर्ष के लोग अयोध्या धाम के दर्शन करने के लिए इच्छुक हैं। ऐसे में उन्हें भी आज रामलला और हनुमान जी के दर्शन का अवसर मिला। कंगना ने कहा कि वह प्रसाद लेकर घर जा रही हैं। दरअसल, कंगना रनौत अयोध्या में एक ज्वेलरी शोरूम का उद्घाटन करने पहुंची थीं। इस दौरान उनके अयोध्या आगमन को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।
0
0
Report

अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की अखिलेश को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती

Ayodhya, Uttar Pradesh:सपा मुखिया अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच चुनावी चैलेंज को लेकर अब अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का बयान सामने आया है। उन्होंने अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुकाबले यह चुनाव एकतरफा होगा। वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या आएं और चुनाव लड़ें। अगर अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच मुकाबला होता है, तो अखिलेश यादव अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएंगे। वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि 2017 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की तस्वीर बदलने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या को वैश्विक पर्यटन नगरी बनाने के संकल्प को पूरा किया गया है। आज अयोध्या विश्व प्रसिद्ध नगरी बन चुकी है और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। उन्होंने अखिलेश यादव के पांच साल के मुख्यमंत्री कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस दौरान भी अयोध्या के विकास के लिए कोई उल्लेखनीय काम नहीं हुआ, जबकि उनकी कैबिनेट में अयोध्या के प्रतिनिधि मंत्री भी थे। विधायक ने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या को लेकर परेशान क्यों हैं, यह समझ से परे है। उन्होंने अयोध्या में हुए विकास कार्यों का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने देश के तीर्थस्थलों को नई पहचान दिलाने का काम किया है।
0
0
Report
Advertisement

संभल में बीजेपी नेता ने सपा विधायक के खिलाफ हमला बोला

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । बीजेपी पश्चिमी यूपी के पूर्व उपाध्यक्ष/ BJP नेता राजेश सिंघल ने बयान देकर सपा विधायक इकबाल महमूद पर बोला हमला। सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद पर हमला बोलते हुए कहा, 7 बार के सपा विधायक ने विकास नहीं सिर्फ परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की। जनता, सपा विधायक की पत्नी को नगर पालिका परिषद के चुनाव में नकार कर सबक सिखा चुकी है - अब मुस्लिम समाज भी सपा विधायक की सच्चाई समझ रहा है। 2027 में यूपी तीसरी बार बनेगी BJP सरकार - विपक्ष का सपना सिर्फ सपना रहेगा। जनता का भरोसा मोदी - योगी में बड़ा है। विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं बीजेपी नेता राजेश सिंघल। सपा विधायक इकवाल महमूद के फाइल विजुअल
0
0
Report

जयपुर बीजेपी पंचायत चुनाव संकल्प पत्र में 22 ग्रामीण गारंटी का ऐलान

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर बीजेपी ने पंचायत चुनावों के लिए जारी किया संकल्प पत्र संकल्प पत्र में ग्रामीण जन के लिए 22 गारंटी किसान सम्मान,कृषि उन्नयन,फसल सुरक्षा एवं संबल,पशुधन, डेयरी एवं उत्पाद उन्नयन पेयजल सुरक्षा एवं जल प्रबंधन किसानों को सिंचाई के लिए दिन के समय बिजली सौर-ऊर्जा संचालन,बिजली बिल में राहत सड़क, कनेक्टिविटी और आधारभूत अवसंरचना ग्रामीण विकास, उद्यमिता एवं संबल रोजगार एवं भर्ती,ग्रामीण उद्यमिता एवं युवा स्वरोजगार प्रोत्साहन,अटल ज्ञान केंद्र एवं इंटरनेट कनेक्शन प्रत्येक ग्राम पंचायत में उच्च माध्यमिक शिक्षा की गारंटी शैक्षिक उन्नयन, पिंक टॉयलेट मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र,सामाजिक-सुरक्षा योजनाएं जल संसाधन,सांस्कृतिक, विरासत एवं कला सशक्तीकरण वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा,पीएम मातृ वंदना योजना。
0
0
Report
Advertisement

गुरुद्वारा बंगला साहिब में दिल्ली पुलिस के आचरण पर इस्तीफे की मांग तेज

Bathinda, Punjab:ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਬੰਗਲਾ ਸਾਹਿਬ ਅੰਦਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਮਰਿਆਦਾ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ. ਬਲਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਅਸਤੀਫਾ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਗੜਗੱਜ ਨੂੰ ਲੈਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਐਕਸ਼ਨ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਤੇ ਕਿਉਂ ਹੈ ਚੁੱਪ ਕੱਲ ਦੇ ਦਿਨ ਨੂੰ ਕਾਲੇ ਦਿਨ ਵਜੋਂ ਦੇ ਨਾਲ ਡਿਟੇਨ ਦਿਹਾੜਾ ਵਜੋਂ ਜਾਨਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਅਤੇ ਚੀਫ ਵਿ ਬਲਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦਿੱਲੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੱਲ ਸੀਜੇਪੀ ਦੁਆਰਾ ਕੀਤੇ ਗਏ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਦਿੱਲੀ ਪੁਲਿਸ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਬੰਗਲਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਅੰਦਰ ਨੰਗੇ ਸਿਰ ਅਤੇ ਜੁੱਤੇ ਪਾ ਕੇ ਸਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੀ ਬਹੁਤ ਹੀ ਮੰਦਭਾਗੀ ਅਤੇ ਨਾ ਭੁੱਲਣ ਯੋਗ ਘਟਨਾ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦਿੱਲੀ ਪੁਲਿਸ ਹੋਮ ਮਨਿਸਟਰ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਦੇ ਅੰਡਰ ਹੈ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਭਾਜਪਾ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਖੁੱਲਾ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਨੌਜਵਾਨ ਬੱਚੇ ਅਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰੇਆਮ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਕੁੱਟਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਹੁਣ 1984 ਵਾਂਗ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਉੱਪਰ ਫੌਜ ਨੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਉਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਹੀ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਹਿਰਦਿਆਂ ਨੂੰ ਵਲੂੰਧਰਿਆ ਹੈ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਅੰਦਰ ਜਾ ਕੇ ਮਰਿਆਦਾ ਭੰਗ ਕਰਨੀ ਅਤੇ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਕਰਨੀ ਜਿਸ ਦੀਆਂ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਵਾਇਰਲ ਹੋਈਆਂ ਹਨ ਇਸ ਉੱਪਰ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਉੱਪਰ ਇੱਕ ਵੀ ਬਿਆਨ ਨਾ ਦੇਣਾ ਬਹੁਤ ਹੀ ਮਾੜੀ ਗੱਲ ਹੈ ਮੈਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਗੜਗੱਜ ਜੀ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਕਰਾਂਗੀ ਕਿ ਇਸ ਉੱਪਰ ਜਰੂਰ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਨੇ ਇਹ ਸਾਬਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਸਿੱਖਾਂ ਦੀ ਦੁਸ਼ਮਣ ਹੈ। ਪੀਸੀ ਬਲਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਵਿਧਾਇਕ ਅਤੇ ਚੀਫ ਵਿਪ ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਬਠਿੰਡਾ。
0
0
Report

शिक्षा महाकुंभ 2026: अनुराग ठाकुर ने शिक्षा-संस्कार और सुरक्षा पर बल दिया

Chanwal, Himachal Pradesh:शिक्षा महाकुंभ 2026 के पष्टम संस्करण के अंतिम दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ इंद्रेश कुमार विशेष अतिथि ने सुरक्षित भारत विकसित भारत थीम पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में त्रिपुरा सरकार की आईएएस अधिकारी सोनल गोयल विशेष रूप से मौजूद रही। अंतिम दिन वर्ष 2047 तक भारत को आंतरिक और बाहरी ताकतों से संस्कार, समाज, शिक्षा, संचार आदि क्षेत्र को सुरक्षित रखने पर मोदी सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमो की सराहना की गई और युवाओं से नई टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। इस मौके पर सुरक्षा क्षेत्र में देश में रिसर्च और डेवलपमेंट पर काम करने की जरूरत पर और बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए अपना दृष्टिकोण को सामाजिक आधार पर बदलने पर काम करने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने डिजिटल टेक्नोलॉजी के दौर में एआई के सही उपयोग करने का आह्वान किया। समाजसेवी डॉ इंद्रेश कुमार विशेष अतिथि ने कहा कि स्वतंत्रता सम्मान, शिक्षा व समान अवसर, संस्कार ये सभी मूलभूत जरूरते है जिन्हें पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि इंसान को वास्तविकता में जीना आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाषाएं सभी आती है लेकिन भारतीयों को सपना हिंदोस्तानी ही आता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए सभी को एकजुटता के साथ काम करना होगा। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि विद्या भारती के द्वारा शिक्षा महाकुंभ संस्कारSix का आयोजन हमीरपुर में शानदार किया गया है और यह अगले साल IIT जम्मू में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्कार और संस्कृति व समृद्वि कई आयामों पर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और सुरक्षा के लिए मजबूत नेतृत्व भारत को मिला है जिससे शिक्षा क्षेत्र में नए आयाम बने हैं तो सुरक्षा क्षेत्र में भी भारत पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत आज रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनकर उभरा है और आज रक्षा उपकरणों को दूसरे देशों को एक्सपोर्ट करने का काम कर रहा है। दिल्ली में चल रहे आंदोलन पर सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिना अनुमति के कही भी जाना गलत है और धरना प्रदर्शन करने के लिए सही जानकारी नहीं देने पर कोई अनुमति नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि आंदोलन स्थल पर सुरक्षा פרטबंध करने के लिए सही जानकारी देनी ही होगी। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढावा देने वालों को अब सबक सिखाया गया है। उन्होंने कहा कि आज भी कुछ ऐसे लोग भारत में हैं जो विदेशी ताकतों के हाथ में खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिसाल जैसे लोग फंडिंग के आधार पर भारत के लोकतंत्र को आघात पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो करोड़ मृत लोगों के वोट काटे गए हैं और 95 करोड़ में से 25 लाख लोगों के वोट काटे गए हैं लेकिन उसमें भी औपचारिकता पूरी करने मौका दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीते तो ईवीएम ठीक लेकिन हार जाए तो ईवीएम गलत है। ममता बनर्जी के देश में सुपर इमरजेंसी वाले बयान पर सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि ममता बनर्जी की खुद की पार्टी चली गई, सांसद चले गए हैं और अब वह बिना सत्ता के बौखलाहट में बयानबाजी कर रही है।
0
0
Report

नबन्ना से 150 मीटर दूर शरत चटर्जी रोड पर खून से लथपथ शव मिला

Howrah, West Bengal:নবান্ন থেকে প্রায় দেড়শো মিটার দূরে শরৎ চ্যাটার্জি রোডে দুটি বহুতল বাড়ির মাঝখানের রাস্তা থেকে উদ্ধার রক্তাক্ত এক যুবকের দেহ। আজ সকাল এগারোটা নাগাদ স্থানীয় বাসিন্দারা অঞ্জন চক্রবর্তী (৩৫) ওরফে ছোটকা নামে ওই যুবককে রাস্তায় পড়ে থাকতে দেখেন। তার মাথা দিয়ে প্রচুর রক্ত বের হচ্ছিল। পাশে পড়েছিল একাধিক লোহার পেরেক। মাথায় আঘাতের চিহ্ন ছিল।这个 ঘটনায় এলাকায় চাঞ্চল্য ছড়িয়ে পড়ে। খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে ছুটে আসে চ Chatsর্জিহাট থানার পুলিশ। পুলিশ দেহ উদ্ধার করে ময়নাতদন্তের জন্য মর্গে পাঠিয়েছে। এটা খুন না পড়ে গিয়ে মৃত্যু তা খতিয়ে দেখছে পুলিশ। চ্যাটার্জিহাট থানার পুলিশ একটি অস্বাভাবিক মৃত্যু মামলা রুজু করে তদন্ত শুরু করেছে। প্রাথমিক তদন্তে পুলিশ জানিয়েছে ওই যুবক নেশা করত। তাই নেশার ঘোরে পড়ে গিয়ে মৃত্যুর সম্ভাবনা উড়িয়ে দেওয়া যাচ্ছে না। তবে ময়নাতদন্তের রিপোর্ট হাতে পেলে মৃত্যুর প্রকৃত কারণ জানা যাবে।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top