Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gorakhpur273411

Gorakhpur - गगहा में 21 बेटियों का सामूहिक विवाह, मानव शिक्षा सेवा की सराहना

Apr 29, 2025 05:12:35
Gagaha, Uttar Pradesh
मानव शिक्षा सेवा संस्थान के बैनर तले गगहा ब्लॉक गजपुर मे आयोजित सामूहिक विवाह संस्कार का सफल आयोजन किया गया। सोमवार को हुए इस कार्यक्रम में 21 बेटियों के हाथ पीले हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित व प्रतिष्ठित लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं पवर वधू पक्ष से उनके मां बाप एवं अन्य सहयोगियों मे जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों ने मानव शिक्षा सेवा संस्थान की भूरी - भूरी प्रशंसा भी किया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKartar Singh Rajput
Mar 09, 2026 11:52:09
Morena, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे मुकेश मल्होत्रा पर नामांकन के दौरान अपने आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने का आरोप लगा था। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत ने ग्वालियर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। आज इस मामले में सुनवाई करते हुए ग्वालियर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा की सदस्यता को लेकर निर्णय देते हुए उन्हें 15 दिन के भीतर अपील करने का मौका दिया है। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद इसे भाजपा के लिए बड़ी कानूनी जीत के रूप में देखा जा रहा है। वहीं आने वाले दिनों में इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई भी देखने को मिल सकती है
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Mar 09, 2026 11:51:29
Vidisha, Madhya Pradesh:मॉल में मारपीट जहां एक निजी मॉल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच अचानक विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. मॉल के अंदर ही दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर डंडों और लात-घूंसों से हमला करते नजर आए. दरअसल विदिशा के एक निजी मॉल में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर मारपीट शुरू हो गई. वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक हाथों में डंडे लिए एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं और जमकर लात-घूंसे चल रहे हैं. मॉल के अंदर अचानक हुई इस मारपीट से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. कई लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है. इधर पूरे मामले में आरोपी ने निजी माल पहुंच कर माफी मांगने का वीडियो भी सामने आया है.
0
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Mar 09, 2026 11:50:53
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल का जिला चिकित्सालय एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां इलाज के नाम पर मरीजों से अवैध वसूली का गंभीर आरोप सामने आया है। जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. वी.पी. पटेल पर एक गरीब मरीज से ऑपरेशन करने के लिए 25 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत सिविल सर्जन से की है और कार्रवाई की मांग की है। धनपुरी निवासी शिराजुद्दीन अपनी पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उनकी पत्नी को ऑपरेशन की जरूरत बताई गई। आरोप है कि ऑपरेशन से पहले डॉक्टर ने ऑपरेशन करने के नाम पर 25 हजार रुपये की मांग की। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ने पैसे का इंतजाम किया और बाद में इस मामले की शिकायत सिविल सर्जन से कर दी। 12 फरवरी को महिला का ऑपरेशन होना था, लेकिन ऑपरेशन से पहले ही डॉक्टर ने 25 हजार रुपये नकद देने की शर्त रख दी। जब परिजनों ने पैसे देने में असमर्थता जताई तो डॉक्टर ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया। परिजनों की मिन्नतों के बाद ऑपरेशन किया गया और बाद में 25 हजार रुपये भी ले लिए गए। लेकिन ऑपरेशन के करीब 22 दिन बीत जाने के बाद भी मरीज की हालत में सुधार नहीं हुआ है। अब डॉक्टर जिम्मेदारी से बचते हुए मरीज को दूसरे अस्पताल रेफर करने की बात कह रहे हैं। वहीं सिविल सर्जन का कहना है कि शिकायत मिली है और मामले की जांच कराई जाएगी।
0
comment0
Report
Mar 09, 2026 11:50:39
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में सर्विलांस एसओजी टीम एवं जनपद पुलिस टीम ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर मोबाइल खोने के संबंध में दर्ज करायी गयी शिकायतों के आधार पर 60 मोबाइल भिन्न-2 कंपनियों के बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये* है।यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाया गया।अब तक कुल 1092 मोबाइल भिन्न-2 जनपद राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर बरामद किए जा चुके हैं। गुम हुए मोबाइल की शिकायत दर्ज करने के लिए सीईआईआर पोर्टल (Central Equipment Identity Register)* का उपयोग किया जाता है। साठ मोबाइल मिलने पर खुले लोगो के चेहरे फिरोजाबाद पुलिस को दिया धन्यवाद
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 09, 2026 11:47:20
Sikar, Rajasthan:छात्रसंघ चुनाव होने पर सरकार के कारनामे सामने आ जाएंगे NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ बोले- ड्रग्स के खिलाफ और क्वालिटी एजु التعليم के लिए अभियान चलाएंगे सीकर में NSUI के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा सच्चाई यही है कि राहुल गांधी ने मुझे सड़क से उठाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया। अब संगठन की विभिन्न कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा। यूनिवर्सिटी-कॉलेज में यूनिट बनाई जाएंगी। शेखावाटी में NSUI कमजोर होने की बात पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि NSUI मजबूत है। जो भी कमी है संगठन के लोग साथ बैठकर उसे दूर करेंगे। NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सांगलपति आश्रम के दर्शन करने आए विनोद जाखड़ का सीकर में रामू का बास बाईपास पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा के नेतृत्व में 51 किलो की माला और साफा-दुपट्‌टों से स्वागत किया। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव राजनीति की पहली सीढ़ी होती है। केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार छात्रसंघ चुनाव करवाने से डरती है। इन दोनों सरकारों को पता है कि इनके कारनामे सही नहीं हैं। क्योंकि नौजवान इनसे सवाल करेगा और इन्हें धूल चटाएगा। कर्नाटक सरकार ने छात्रसंघ चुनाव शुरू करवा दिए हैं। राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव करवाने के लिए मजबूती से आंदोलन करेगी। छात्रहितों के लिए जेल जाने का ईनाम अच्छा मिलता है, तभी तो NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन पाया हूं। ये नौजवानों और छात्र-छात्राओं का संगठन है, जिसने हर मोर्चे पर मजबूत लड़ाई लड़ी है। ड्रग्स के खिलाफ अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जाएगा। आम कार्यकर्त्ता जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है तो अन्य कार्यकर्ताओं को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। NSUI कार्यकर्त्ताअों के साथ सांगलिया धूणी का अाशीर्वाद लेने जा रहा हूं। पूरे देश में NSUI छात्रहितों के विभिन्न आंदोलन करेगी, इनमें ड्रग्स, शिक्षा का बजट निरंतर कम होना, महंगाई, बेरोजगारी, शैक्षणिक संस्थाओं का राजनीतिकरण अभियान के प्रमुख मुद्दे हैं। इस मौके पर युवा नेत्री ऋतु बराला, महेश चौधरी, राजेंद्र गोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश झीगर, मुकेश तारपुरा समेत कई छात्र प्रतिनिधि मौजूद थे। बाइट NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 09, 2026 11:46:54
Patna, Bihar:राजधानी पटना में प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। अगमकुआं इलाके से पुलिस ने प्रतिबंधित दवा और इंजेक्शन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ करने की तैयारी में है, ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। जांच के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर रामकृष्ण नगर के जकरियापुर स्थित एक गोदाम से करीब 20 लाख रुपये की प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई हैं। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि ये दवाएं पार्सल के जरिए दूसरे राज्यों से मंगाई जाती थीं और फिर शहर में अलग-अलग जगहों पर सप्लाई की जाती थीं। फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह की जड़ तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। साथ ही गिरोह के सरगना और इस अवैध सप्लाई चेन में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई।
0
comment0
Report
OBOrin Basu
Mar 09, 2026 11:46:07
Noida, Uttar Pradesh:1. भारत के प्रमुख चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar को Kalighat Temple पहुंचने पर कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए। 2. विरोध करने वालों ने “Go Back” के नारे लगाए और चुनाव आयोग के खिलाफ नाराज़गी जताई। 3. घटना मंदिर परिसर के बाहर हुई, जहां CEC पूजा के लिए पहुंचे थे। 4. मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाला और CEC की सुरक्षा सुनिश्चित की। 5. विरोध करने वालों का आरोप है कि Election Commission of India राज्य में निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा। 6. इस घटना के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। 7. Bharatiya Janata Party ने इसे संवैधानिक संस्था और CEC का अपमान बताया। 8. वहीं All India Trinamool Congress के कुछ नेताओं ने कहा कि जनता में चुनाव आयोग को लेकर नाराज़गी है। 9. घटना ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की भूमिका और निष्पक्षता पर राजनीतिक बहस तेज कर दी है। 10. West Bengal में चुनाव के दौरान पहले भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद होते रहे हैं। 11. राजनीतिक दल इस घटना को चुनावी नैरेटिव बनाने की कोशिश कर सकते हैं। 12. माना जा रहा है कि आने वाले चुनावों से पहले राज्य में राजनीतिक माहौल और ज्यादा गरम हो सकता है。
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Mar 09, 2026 11:45:17
Raipur, Chhattisgarh:
0
comment0
Report
Mar 09, 2026 11:38:39
Gonda, Uttar Pradesh:पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने विकासखंड पचपेड़वा अंतर्गत नगर पंचायत पचपेड़वा के अति प्राचीन शिवगढ़ धाम मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं सरोवर के कायाकल्प का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मनोज तिवारी ब्लॉक प्रमुख पचपेड़वा, नगर पंचायत अध्यक्ष पचपेड़वा रवि वर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।इस महत्वपूर्ण कार्य से क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास को गति मिलेगी। शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा कि शिवगढ़ धाम मंदिर सौंदर्यीकरण और सरोवर का कायाकल्प क्षेत्र के लोगों की आस्था और विश्वास को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य के पूरा होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शैलेश कुमार सिंह शैलू का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र का विकास हो रहा है।
0
comment0
Report
Mar 09, 2026 11:37:29
Bamhnawa, Uttar Pradesh:अतिक्रमण हटाने को लेकर रेउसा पुलिस सख्त, लाउडस्पीकर से दी चेतावनी सीतापुर। रेउसा कस्बे में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। सोमवार को थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख चौराहों का पैदल भ्रमण कर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेउसा मुख्य चौराहा और अटल चौक सहित कई स्थानों पर सड़क किनारे लगे ठेले, खोमचे और अवैध रूप से खड़े वाहनों को लेकर नाराजगी जताई। थानाध्यक्ष ने लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कर दुकानदारों, ठेला और खोमचा लगाने वालों तथा रिक्शा चालकों को सख्त चेतावनी दी कि सड़क और चौराहों पर अतिक्रमण न करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर ठेला, खोमचा या वाहन खड़ा करने से यातायात बाधित होता है और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पैदल गश्त के दौरान थानाध्यक्ष ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को भी निर्देश दिए कि कस्बे में नियमित रूप से निगरानी रखी जाए और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाए। पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बे में अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top