273411
गोरखपुरः मानव सेवा शिक्षा संस्थान ने धूमधाम से कराई 21 जोड़ों की शादी
Baspar, Uttar Pradesh:सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले मानव सेवा शिक्षा संस्था के प्रबंधक ने अपने पैसे से 21 जोड़ो की शादी कराई। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय, आलोक गुप्ता, पूनम गुप्ता और शिखर गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डूंगरी चौराहे पर ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, मौत
Noida, Uttar Pradesh:शाहपुरा से होकर निकल रहे जयपुर कांकरोली स्टेट हाईवे पर डूंगरी चौराहे के पास दर्दनाक हादसा हो गया है। ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तस्वरिया खुर्द निवासी कैलाश गर्ग के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जगह जगह बड़े बड़े खड्डे, खराब सड़क के कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। कांग्रेस नेता मनीष नायक ने प्रशासन से मौके पर ब्रेकर बनाने की मांग की है।0
0
Report
रायबरेली: कुंदनगंज पेट्रोल पंप के पास कंटेनर ट्रक में भीषण आग, चालक सुरक्षित
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली खड़ा कंटेनर ट्रक बना आग का गोला देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगा कंटेनर ट्रक चालक और परिचालक पूरी तरह सुरक्षित बछरावां थाना क्षेत्र के कुंदनगंज स्थित पेट्रोल पंप के पास की घटना0
0
Report
सेवा ज्योति कार्यक्रम से विकसित भारत का संकल्प मोदी के संबोधन के साथ जुड़ा
Routhiya, Uttarakhand:रुद्रप्रयाग के गुलाब राय मैदान में आज सेवा ज्योति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जबकि दूर-दराज से पहुंचे लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन भी लोगों ने सुना। वीओ : गुलाब राय मैदान में आयोजित सेवा ज्योति कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में महिलाएं, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सुना। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा काल को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है। बाइट : भरत सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री वीओ : वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठेत ने कहा कि सेवा ज्योति अभियान में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। बाइट : पूनम कठेत, जिला पंचायत अध्यक्ष वीओ : कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अमित मेखंडी ने भी विकसित भारत के संकल्प को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गांवों और स्थानीय स्तर पर विकास को गति देकर ही विकसित भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में सभी की भागीदारी की बात कही। बाइट : अमित मेखंडी, जिला पंचायत सदस्य फाइनल : सेवा ज्योति कार्यक्रम के जरिए जहां लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई, वहीं विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने का संदेश भी दिया गया।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में 46 साल बाद सई नदी की भीषण बाढ़, किसान बेहाल
Unnao, Uttar Pradesh:46 साल बाद सई नदी में भीषण बाढ़ ने किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। जिले के असोहा और नवाबगंज ब्लॉक के एक दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी खेतों में भर गया है, जिससे धान, उड़द, तिल्ली और मक्का की खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। असोहा दरेहटा मार्ग के ऊपर से एक फिट पानी तेज धार के साथ बह रहा है। Zee media की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची और बर्बाद फसलों की क्लोज तस्वीरें कैद कीं, जहां किसान اپنی डूबी हुई फसल देखकर रोने को मजबूर हैं। उन्नाव में बाढ़ ने 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नवाबगंज और असोहा ब्लॉक के पिछले 46 वर्षों से बाढ़ नहीं देखी गयी थी, लेकिन आज हालत बद से बदतर हो चुके हैं। तस्वीरों में खेतों में सिर्फ पानी ही पानी भरा है। धान की फसल जो पक कर कटने को तैयार थी, वह पूरी तरह पानी में डूबी है। उड़द, तिल्ली और मक्का की फसल भी चौपट हो गई है। यह स्थिति धन्नी खेड़ा, सरैया, गोमापुर, नया खेड़ा, भउ मऊ, मझेरिया, नीमटिकर, बेलौरा, चौपाई, सेमरी, गोड़वा, लाला खेड़ा, लक्ष्मी खेड़ा, बौरी खेड़ा, पथरहा, सेलरपुर, कोतवा आदि गाँवों में है। किसानों की कई सौ बीघा फसल इस बाढ़ की भेंट चढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि आखिरी बार सई नदी ने 1980 में बाढ़ आई थी, उसके बाद नहीं देखी थी, पर इस वर्ष सब पानी पानी हो गया।0
0
Report
भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 रांची में, एयरपोर्ट से होटल तक सुरक्षा चाक चौबंद
Ranchi, Jharkhand:9 अक्टूबर को दूसरे टी-20 मुकाबले को लेकर रांची पहुंचीं भारत-वेस्टइंडीज की टीमیں बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की एक झलक पाने उमड़े क्रिकेट फैंस टीमों के पहुंचने पर एयरपोर्ट पर दिखा क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह रांची में भारत-वेस्टइंडीज के बीच होगा दूसरा टी-20 मुकाबला सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिसन ब्लू तक जगह जगह जिला प्रशासन0
0
Report
हरमू चौराहे पर भाजपा के विकसित भारत संकल्प बोर्ड पर कांग्रेस का तीखा हमला
Ranchi, Jharkhand:हरमू चौक पर भाजपा द्वारा ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ का बोर्ड लगाए जाने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “भाजपा यह भ्रम पालना बंद करे कि वह जब चाहे सार्वजनिक चौक का नाम बदल देगी और वहां अपना राजनीतिक बोर्ड टांग देगी। हरमू चौक भाजपा की जागीर नहीं है। यह जनता का सार्वजनिक स्थल है और इसके नामकरण का अधिकार किसी राजनीतिक दल के पास नहीं है।”0
0
Report
Advertisement
नालंदा में मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर विशाल संकल्प सभा, 2047 के लिए आत्मनिर्भर भारत का संकल्प
Pariaunna, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बिहारशरीफ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा’ में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम से पहले स्थानीय भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार ने नाला रोड स्थित प्रखंड चौराहा पर नगर निगम की ओर से नवनिर्मित ‘सेवा ज्योति चौक’ का विधिवत उद्घाटन किया। गोलंबर पर स्थापित अखंड मशाल 24 घंटे प्रज्वलित रहेगी। इस दौरान विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि एक साधारण और गरीब परिवार से निकलकर नरेंद्र मोदी ने अपनी मेहनत, संघर्ष और संगठन क्षमता के दम पर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचकर नया इतिहास रचा है। आज उनके सार्वजनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंत्योदय, जनकल्याण और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में देश ने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने वर्तमान के साथ-साथ देश के भविष्य की भी चिंता करते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम के अंत में मौजूद लोगों ने ‘We Will Do It’ का सामूहिक उद्घोष करते हुए 2047 तक आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली।0
0
Report
पेंड्री सुकली नहर में अज्ञात महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा. पेंड्री सुकली नहर में अज्ञात महिला की लाश मिली. नहर में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा. शव मिलने की खबर से मौके पर जुटी भीड़. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचे. नहर से शव बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी. महिला की मौत की वजह स्पष्ट नहीं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस जुटी.0
0
Report
सीतामढ़ी के तांत्रिक श्रवण भगत गिरफ्तार; बच्चों के इलाज के नाम पर अजीब प्रक्रियाएं
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में अंधविश्वास की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देख लोग हैरान हैं एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ हैं। आपसे बता दे कि परिहार थाना क्षेत्र के महादेव पट्टी गांव स्थित श्रवण भगत नाम का एक तांत्रिक विकलांग छोटे-छोटे बच्चों का इलाज अजीब तरीके से करता आ रहा था। वायरल वीडियो में बच्चों के साथ की जा रही तांत्रिक प्रक्रिया देखकर लोग भी हैरान थे बताया जा रहा है कि श्रवण भगत पिछले करीब 10 वर्षों से तंत्र-मंत्र के जरिए बच्चों का इलाज करने का दावा कर रहा था। वो मासूम बच्चों को हवा में इस तरीके से घुमाता है जिसको देखने के बाद आपकी रूह भी काप जाएगी ।मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तांत्रिक की तलाश शुरू की गई तांत्रिक पुलिस दबिश को देखते हुए फरार हो रहा था लेकिन पुलिस ने तांत्रिक श्रवण भगत को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से बीती रात गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
आरा में सेवा ज्योति यात्रा: मोदी 25 साल सार्वजनिक जीवन को याद किया गया
Mumbai, Maharashtra:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों के 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के द्वारा आज पूरे देश में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सुशासन और जनसेवा के कार्यों को याद करना तथा 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को आगे बढ़ाना। इसी कड़ी में आज आरा में भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता इस यात्रा का हिस्सा बने। इसके बाद सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत मशाल जुलूस निकाला गया। विकसित भारत संकल्प के दौरान आरा के नागरी प्रचारिणी सभागार से निकली यात्रा आरा सिविल कोर्ट, अंबेडकर चौक और सांस्कृतिक भवन होते हुए पकड़ी चौक पहुंची। वही इस वृहद कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनके संबोधन का पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीधा प्रसारण स्क्रीन पर देखा। भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों को याद किया। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए समाज के अंतिम पायदान तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है। ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के माध्यम से प्रधानमंत्री के सेवा भाव, जनकल्याणकारी योजनाओं और वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जा रहा है। वही आरा में बड़हरा के भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस पर जमकर अपना निशाना साधा।0
0
Report
पितृपक्ष मेले में दक्षिण अफ्रीका से आया श्रद्धालु गया में पिंडदान कर प्रशंसा
Gaya, Bihar:पितृपक्ष मेला 2026: दक्षिण अफ्रीका से गया पहुंचे श्रद्धालु ने निभाई परंपरा, सनातन संस्कृति की जमकर की तारीफ विश्व प्रसिद्ध गया जी में चल रहे पितृपक्ष मेले में इन दिनों भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना लेकर न केवल देश के कोने-कोने से, बल्कि सात समंदर पार विदेशों से भी श्रद्धालु गया धाम पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में दक्षिण अफ्रीका से आए एक विदेशी श्रद्धालु ने गया जी में पूरे विधि-विधान से पिंडदान और तर्पण किया। पिंडदान के बाद श्रद्धालु ने भारत की समृद्ध परंपराओं की सराहना करते हुए कहा—"सनातन संस्कृति महान है। मोक्षदायिनी फल्गु नदी के तट और पवित्र गया जी की पावन भूमि पर इन दिनों हर तरफ मंत्रोच्चार और भक्ति का माहौल है। देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालु अपने पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट कर रहे हैं। इसी कड़ी में दक्षिण अफ्रीका से गया जी पहुंचे श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र बने रहे। उन्होंने स्थानीय तीर्थ पुरोहितों के सानिध्य में धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपने पूर्वजों के निमित्त पिंडदान और तर्पण की प्रक्रिया पूरी की। अनुष्ठान संपन्न होने के बाद दक्षिण अफ्रीका से आए इस श्रद्धालु ने गया जी के आध्यात्मिक वातावरण और यहां की सदियों पुरानी परंपराओं से प्रभावित होकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि गया जी आकर उन्हें एक अद्भुत मानसिक शांति और ऊर्जा का अहसास हुआ है। सनातन धर्म की गहराई और पूर्वजों के प्रति सम्मान जताने की इस परंपरा ने उनके दिल को छू लिया। उनका यह बयान और वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है。 बाईट - दक्षिण अफ्रीका से आए श्रद्धालु गया जी में पिंडदान की परंपरा का महत्व सीमाओं से परे है। दक्षिण अफ्रीका से आए श्रद्धालु का वहां पहुंचकर अनुष्ठान करना इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि सनातन संस्कृति और गया जी का धार्मिक महत्व आज पूरे विश्व को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।0
0
Report
पंचकुला में बदला मौसम: बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी
Panchkula, Haryana:पंचकूला में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से सुहाना हुआ मौसम पंचकूला। बुधवार को पंचकूला में मौसम ने अचानक करवट ली। कुछ देर हुई बारिश से शहर के मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। अचानक हुई बारिश के चलते लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। वहीं, ओले गिरने से कई इलाकों में लोग मौसम का बदला रूप देखकर हैरान भी नजर आए।0
0
Report
Advertisement
देवली के गिफ्ट स्टोर से बच्चों की दो साइकिल चोरी का सीसीटीवी से खुलासा
Tonk, Rajasthan:टोंक जिले के देवली उपखंड में गौरव पथ स्थित अशोक कुमार सिंधी के गिफ्ट स्टोर की दुकान पर एक महिला व पुरुष कुछ सामान खरीददारी के लिये गिफ्ट स्टोर में प्रवेश करते हैं। तभी बाहर खड़ी उनकी साथी महिला महज एक मिनिट में ही बच्चों की साइकिल को लेकर कुछ इस तरह फरार हो जाती है कि दुकानदार को पता तक नहीं चलता। इसके कुछ मिनिट बाद ही दुकान के भीतर गये महिला व पुरुष बाहर निकलते हैं व महज कुछ ही सैकिंड में महिला दूसरी साइकिल को उठा बाइक पर अपने पुरुष साथी के साथ फरार हो जाती। दुकानदार जब कुछ शक होने पर बाहर आकर साइकिलें देखता है तो दो साइकिलें गायब देख उसके होश उड़ जाते हैं। दुकान मालिक जब अपने सीसीटीवी के फुटेज देखता है तो उसे पूरा माज़रा समझ में आ जाता है कि दुकान में आये महिला पुरुष व बाहर खड़ी साथी महिला किस तरह से उसकी आँखों से सुरमा चुरा कर ले गये हैं। फिलहाल दुकान मालिक द्वारा देवली थाना पुलिस में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं कराया गया है। देवली कस्बे में पिछले एक पखवाड़े में शातिराना अंदाज़ में चोरी की यह पांचवीं वारदात है। इससे पहले बर्तन की दुकान से 2 लाख रूपये मूल्य के बालों का बोरा चोरी, घर से आभूषण चुराने की घटना के सीसीटीवी भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।0
0
Report
दिल्ली विश्वविद्यालय में महिला सुरक्षा पर हिंदू कॉलेज की छात्राओं का विरोध
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय में महिला सुरक्षा का मुद्दा गरमा गया है। हिंदू कॉलेज की छात्राओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं ने नारे लगाए “एक कचौड़ी, दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा”। छात्राओं का आरोप है कि शिकायत के बावजूद महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। प्रदर्शन कर रही छात्राओं के हाथों में पोस्टर और पंपलेट में महिला सुरक्षा से जुड़े संदेश लिखे थे। छात्राओं ने “एक कचौड़ी, दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा” जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। छात्राओं का कहना है कि विश्वविद्यालय में महिला सुरक्षा को लेकर लगातार दावे किए जाते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर छात्राओं को अब भी असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि हिंदू कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ एक युवक ने कथित तौर पर कई बार अश्लील हरकत करने की कोशिश की। छात्राओं के मुताबिक, इस मामले को लेकर मौरीस नगर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन प्रदर्शनकारी छात्राओं का आरोप है कि शिकायत के बाद भी आरोपी के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। छात्राओं का कहना है कि डीयू छात्रसंघ चुनाव के दौरान महिला सुरक्षा बड़ा मुद्दा बनता है। विश्वविद्यालय प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दिल्ली पुलिस के पिक बूथ बनाए जाने की बात करता है। लेकिन सवाल यह है कि तमाम इंतजामों और दावों के बावजूद छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटनाएं आखिर क्यों सामने आ रही हैं? हिंदू कॉलेज की छात्राओं ने प्रदर्शन के जरिए विश्वविद्यालय प्रशासन को संदेश देने की कोशिश की कि महिला सुरक्षा को सिर्फ चुनावी मुद्दा या कागजी व्यवस्था तक सीमित नहीं रखा जा सकता। छात्राओं ने मांग की कि शिकायतों पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई हो। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। और छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जाए। अब देखना होगा कि छात्राओं के इस प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।0
0
Report
हरियाणा कांग्रेस के ओबीसी विभाग की बैठक: जनगणना में ओबीसी कॉलम शामिल करने का दबाव
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा कांग्रेस की ओबीसी विभाग के नेताओं और कार्यकताओं की हुई अहम बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त, कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद, हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश और पूर्व सीएम एवं नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद रहे. बैठक के बाद हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दी जानकारी. ओबीसी विभाग हरियाणा की आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है. इस बैठक से पहले हरियाणा के राज्यपाल को कांग्रेस ने एक ज्ञापन दिया है. राव नरेंद्र ने कहा इस ज्ञापन के जरिए कांग्रेस ने जनगणना में ओबीसी के कॉलम को शामिल करने की मांग की है. राव नरेंद्र ने कहा जातिगत जनगणना में स्पष्टता की मांग कांग्रेस ने आज राज्यपाल को ज्ञापन देकर की है. हरियाणा कांग्रेस के नेता कुलदीप शर्मा के सामूहिक नेतृत्व के मामले में प्रभारी को लिखे पत्र पर बोले राव नरेंद्र सिंह. मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है लेकिन हरियाणा में कांग्रेस एकजुट है. कांग्रेस पूरी तरीके से संगठित है और जगह-जगह पर तमाम कार्यक्रम कर रही है. हरियाणा कांग्रेस में सामूहिक नेतृत्व होना चाहिए के सवाल पर बोले राव नरेंद्र सिंह. राव नरेंद्र सिंह ने कहा फिलहाल हरियाणा में तीन साल चुनाव है अभी इस पर बात होने की जरूरत नहीं है. बीजेपी सरकार जो लोकतंत्र को खत्म कर रही है मीडिया उन मुद्दों को उठाए. राव नरेंद्र ने कहा कल 8 अक्टूबर को पूरे प्रदेश के सभी जिलों में चुनाव वोट चोरी को लेकर कार्यक्रम होगा. वोट बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम कल प्रदेश में कांग्रेस और इंडी गठबंधन करेगा — राव नरेंद्र सिंह. बैठक के बाद पूर्व सीएम एवं नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी जानकारी. हरियाणा कांग्रेस के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष ने आज पदभार ग्रहण किया है. आज ओबीसी की जातिगत जनगणना को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन दिया है इसको लेकर आज कांग्रेस की एक बैठक भी हुई है. ओबीसी को उसका अधिकार है मिलना चाहिए जनगणना में उनका कॉलम रखना चाहिए.0
0
Report
Advertisement
