icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
273411
SKSunil Kumar SinghFollow11 Feb 2025, 02:08 am

Gorakhpur: गगहा में बिजली पोल पर कब्जा, ग्रामीणों ने की शिकायत

Masan Pakar, Uttar Pradesh:

गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोठा, मौजा टिकुली बनारस में बिजली विभाग की बड़ी अनदेखी सामने आई है। यहां कुछ लोगों ने सरकारी बिजली पोल और तार को अपनी जमीन की बाउंड्री वॉल में घेरकर कब्जा कर लिया। सोमवार को ग्रामीणों ने पुलिस और बिजली विभाग से शिकायत की। इसके बाद गजपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई जवाहर प्रसाद, लाइनमैन और अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह से पोल को अवैध रूप से घेरकर कब्जा किया गया है। जांच में पता चला कि कोठा गांव के गाटा संख्या 149 और 150 में कुछ लोगों ने यह कब्जा किया है।

0
0
Report
Advertisement
No more articles to load
Advertisement
Back to top