icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273001
GGorakhpurFollow12 Jan 2025, 11:12 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बनेठा के मनराज मीणा ने नेशनल वुडबॉल कैंप में राजस्थान का नाम रोशन किया

Tonk, Rajasthan:टोंक जम्मू-कश्मीर में चमके बनेठा के मनराज मीणा, राष्ट्रीय वुडबॉल कैंप में हुए सम्मानित टोंक जिले के बनेठा निवासी मनराज मीणा ने वुडबॉल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। जम्मू-कश्मीर में आयोजित नेशनल वुडबॉल कैंप-2026 में मनराज ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सफल प्रशिक्षण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मनराज की इस उपलब्धी से बनेठा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों, खेल प्रेमियों और युवाओं ने उन्हें बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया। मनराज मीणा की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है और इससे बनेठा का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है।
0
0
Report

36 हजार किमी पूरे करने पर ही मिल सकेगा ATI पद

Jaipur, Rajasthan:36 हजार किमी चलेंगे तो ही बनेंगे ATI? राजस्थान रोडवेज में स्टाफ को लेकर नई तैयारी परिचालक का हर माह 3 हजार किमी चलना जरूरी अभी रूट पर नहीं चलने वालों का रोक रहे वेतन इसे जल्द पदोन्नति से भी जोड़ा जाएगा मैनपॉवर यूटिलाइजेशन की दिशा में बड़ा कदम राजस्थान रोडवेज में जल्द ही एक नया नियम लागू हो सकता है। यदि कर्मचारी नियमित रूप से बस संचालन नहीं करेंगे, तो उन्हें पदोन्नति भी नहीं मिलेगी। राजस्थान रोडवेज के करीब 4500 परिचालकों के लिए यह नियम अनिवार्य करने की तैयारी की जा रही है। क्या होगा नए नियमों में बदलाव, कब से हो सकता है लागू, यह रिपोर्ट देखिए- रोडवेज में परिचालकों का गणित राजस्थान रोडवेज में परिचालकों के कुल स्वीकृत पद हैं 7017 इनमें से करीब 3700 पद भरे हुए, 3300 से अधिक पद चल रहे खाली 500 पदों पर कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से हो रही भर्ती इसके बावजूद भी 2900 से अधिक पद रह जाएंगे रिक्त अल्टीनेट रूप से करीब 1000 सिविल डिफेंस, 500 बस सारथी अनुबंध पर लिए हुए अभी क्या नियम, क्या नया बदलाव होगा ? पिछले 6 माह से रोडवेज प्रशासन ने 3 हजार किमी की अनिवार्यता की इसके तहत प्रत्येक परिचालक का 3 हजार किमी बस संचालन करना है जरूरी रूट पर नहीं चलने वाले परिचालकों को वेतन नहीं मिल रहा 100 के आस-पास परिचालक वेतन की परवाह किए बिना ड्यूटी नहीं कर रहे अब रोडवेज प्रशासन पदोन्नति के लिए नया नियम लागू करने जा रहा इसके तहत परिचालक से सहायक यातायात निरीक्षक में तभी पदोन्नत होंगे जब सालभर में 36 हजार किमी बस संचालन पूरा किया होगा
0
0
Report

208 प्रशिक्षु आरक्षियों की दीक्षांत परेड से सुरक्षा और कर्तव्य की नई शुरुआत

Sheohar, Bihar:शिवहर पुलिस लाइन में बुधवार को 208 प्रशिक्षु आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह पूरे सम्मान और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। समारोह में तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी चंदन कुशवाहा, डीएम प्रतिभा रानी और एसपी शुभांक मिश्रा ने परेड की सलामी ली। प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी आरक्षियों ने राष्ट्र सेवा और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली और जवानों ने मार्च पास्ट और ड्रिल के जरिए अनुशासन, दक्षता और अर्जित कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इनडोर-आउटडोर प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया। डीआईजी चंदन कुशवाहा ने कहा कि दीक्षांत परेड प्रशिक्षण की समाप्ति नहीं बल्कि जनता की सुरक्षा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प की शुरुआत है। उन्होंने नव आरक्षियों से ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ काम करने की अपील की。
0
0
Report
Advertisement

3 हजार किमी मानक से रोडवेज में ATI पदोन्नति नियम तय

Jaipur, Rajasthan:जयपुर।\nराजस्थान रोडवेज में पदोन्नति का सपना देख रहे उन परिचालकों को झटका लग सकता है, जो नियमित रूप से बस संचालन नहीं कर रहे हैं। बड़ी संख्या में परिचालक सिफारिश लगवाकर डिपो में सीटों पर बैठे हुए हैं। वे बसों में परिचालक का कार्य करने के बजाय ऑफिस कार्य में लगे हुए हैं। इस कारण राजस्थान रोडवेज प्रशासन के लिए बसों का नियमित संचालन कर पाना मुश्किल हो रहा है। दरअसल वर्तमान में रोडवेज प्रशासन द्वारा करीब 3400 बसों का संचालन किया जा रहा है। रोडवेज प्रशासन के पास वर्तमान में करीब 3600 परिचालक हैं। लेकिन वीक ऑफ लेने, कुछ के स्वास्थ्य कारणों से ऑफिस में लगे होने या कुछ सिफारिशी परिचालकों के ऑफिस में लगे होने से बसों के संचालन में परेशानी आ रही है। इस कारण रोडवेज प्रशासन को ठेके पर बस सारथी या सिविल डिफेन्स के स्वयंसेवक परिचालक रखने पड़ते हैं। परिचालकों के मैनपावर का अधिकतम यूटिलाइजेशन करने की दिशा में रोडवेज प्रशासन ने करीब 6 माह पहले 3 हजार किमी बस संचालन की बाध्यता की थी। लेकिन अब इसे पदोन्नति से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।\n\nरोडवेज में परिचालकों का गणित\n\n- राजस्थान रोडवेज में परिचालकों के कुल स्वीकृत पद हैं 7017\n\n- इनमें से करीब 3700 पद भरे हुए, 3300 से अधिक पद चल रहे खाली\n\n- 500 पदों पर कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से हो रही भर्ती\n\n- इसके बावजूद भी 2900 से अधिक पद रह जाएंगे रिक्त\n\n- वैकल्पिक रूप से करीब 1000 सिविल डिफेन्स, 500 बस सारथी अनुबंध पर लिए हुए\n\nअभी क्या नियम, क्या नया बदलाव होगा ?\n\n- पिछले 6 माह से रोडवेज प्रशासन ने 3 हजार किमी की अनिवार्यता की\n- इसके तहत प्रत्येक परिचालक का 3 हजार किमी बस संचालन करना है जरूरी\n- रूट पर नहीं चलने वाले परिचालकों को वेतन नहीं मिल रहा\n- 100 के आस-पास परिचालक वेतन की परवाह किए बिना ड्यूटी नहीं कर रहे\n- अब रोडवेज प्रशासन पदोन्नति के लिए नया नियम लागू करने जा रहा\n- इसके तहत परिचालक से सहायक यातायात निरीक्षक में तभी पदोन्नत होंगे\n- जब सालभर में 36 हजार किमी बस संचालन पूरा किया होगा\n\nजो फील्ड में चलेंगे, उन्हें मिलेगी प्राथमिकता \n\nपरिचालक से सहायक यातायात निरीक्षक में पदोन्नति के लिए नया नियम लागू होने पर ऐसे परिचालकों के लिए संकट खड़ा हो सकता है, जो नियमित रूप से बस संचालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे परिचालक पदोन्नति से वंचित रखे जाएंगे।रोडवेज मुख्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार जल्द ही इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर रोडवेज बोर्ड की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार, जो परिचालक हर माह 3 हजार किलोमीटर और सालभर में कुल 36 हजार किलोमीटर रूट पर कार्य करेंगे, वही एटीआई पद के लिए पात्र माने जाएंगे। अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से बस संचालन में सुधार होगा, कर्मचारियों की जवाबदे की जवाबदेही बढ़ेगी। साथ ही फील्ड में कार्य करने वाले कर्मचारियों को पदोन्नति में प्राथमिकता मिल सकेगी।
0
0
Report

चरला ग्राम पंचायत शिविर में गलत पैमाइश और पेयजल संकट पर ग्रामीणों का घेरा

Churu, Rajasthan:चूरू। विधानसभा सुजानगढ़ लोकेशन सुजानगढ़ स्थानीय संवाददाता राजकुमार चोटिया सुजानगढ़। ग्राम पंचायत चरला के ग्रामीण सेवा शिविर में फूटा जनता का आक्रोश ग्रामीणों ने किया एडीएम और तहसीलदार का घेराव गलत पैमाइश और पेयजल किल्लत को लेकर अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी ​सुजानगढ़। ग्राम पंचायत चरला में आयोजित ''ग्रामीण सेवा शिविर'' उस समय हंगामे की भेंट चढ़ गया, जब ग्रामीण अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर अधिकारियों पर बिफर पड़े। शिविर में मुख्य रूप से सेटलमेंट (जमीन की पैमाइश) में कथित धांधली, भूमाफियाओं से सांठगांठ और गंभीर पेयजल संकट का मुद्दा छाया रहा। ग्रामीणों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) संतोष कुमार मीणा और तहसीलदार गिरधारी लाल पारीक का घेराव कर उनके समक्ष अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच और दोबारा सर्वे कराने की पुरजोर मांग की। ​प्रशासक प्रतिनिधि मनसुख गोदारा के नेतृत्व में किसानों ने आरोप लगाया कि सेटलमेंट टीम के सदस्यों ने भूमाफिया व खनन माफियाओं से कथित सांठगांठ कर अपने हितों के लिए गलत पैमाइश की है। इस गड़बड़ी के कारण गांव में दो खेतों की जमीन में से उनके बीच नया खसरा तैयार हो गया है, जिससे दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। ​किसानों ने बताया कि टीम ने मनमाने ढंग से अनेक पुरानी कटानी रास्तों को खत्म कर दिया है। ​कई किसानों की पुश्तैनी खातेदारी भूमि को गलत तरीके से ''सिवायचक'' (सरकारी भूमि) घोषित कर दिया गया है। ​प्रभावित किसानों में नत्थूराम पुत्र तुलछाराम (डेढ़ बीघा), नारायणराम पुत्र सुरजाराम (दो बीघा), मनसुखाराम पुत्र उमानाराम (दो बीघा) तथा जगदीशराम पुत्र भंवरराम सहित अनेक किसान शामिल हैं, जिनकी कई बीघा जमीन का क्षेत्रफल 1 से 3 बीघा तक कम कर दिया गया है। ग्रामीणों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर इस पूरी प्रक्रिया को निरस्त कर दोबारा निष्पक्ष पैमाइश कराने की मांग उठाई। ​शिविर में पेयजल का मुद्दा भी गरमाया रहा। ग्रामीणों ने अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि गांव में नई पानी की टंकी बनने के बावजूद कई घरों तक नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। जिम्मेदार कार्मिकों की लापरवाही के चलते लोग ₹800 में पानी का टैंकर खरीदने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने तंज कसते हुए कहा कि चार महीने बाद मंगलवार को शिविर लगने की वजह से ही केवल एक दिन पहले पानी की सप्लाई शुरू की गई है, जो महज एक दिखावा है। बाइट संतोष कुमार मीणा, एडीएम बाइट मनसुख गोदारा, प्रशासक प्रतिनिधि
0
0
Report
Advertisement

पीलीभीत नदी किनारे अवैध प्लॉटिंग: NGT नियमों की धज्जियाँ, नोटिस जारी

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत की खकरा नदी किनारे एनजीटी नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए कॉलोनाइजर ने नगर पालिका से मिली भगत कर नदी किनारे कूड़ा डलवाकर पटान करवा दिया और कॉलोनी विकसित करने लगा। नदी किनारे पटान होने से नदी का अस्तित्व खत्म होने की कगार पर आ गया। शिकायत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी कर फौरन कूड़ा हटवाने के निर्देश दिए हैं साथ ही उन्होंने साफ किया है कि किसी भी नदी के 50 मीटर के दायरे में कोई निर्माण नहीं हो सकता है। कॉलोनाइजर बाकायदा नदी किनारे प्लाटिंग करने लगा था साथ ही नदी किनारे एक घर का निर्माण भी शुरू हो गया था। तहसील की राजस्व टीम ने भी मौके पर जाकर पैमाइश की है और अपनी रिपोर्ट जल्द सिटी मजिस्ट्रेट को सौपेगी। सिटी मजिस्ट्रेट की कार्रवाई के बाद कॉलोनाइजर में हड़कंप मचा हुआ है।
0
0
Report

दिल्ली दयालपुर में राशिद हत्या: हारून पहलवान गिरफ्तार, अन्य दो आरोपी फरार

Delhi, Delhi:दिल्ली के दयालपुर में हुई राशिद की हत्या में खुलासा- राशिद की हत्या आपसी गैंगवार का नतीजा मरने वाला राशिद भी अपराधी था और उसके खिलाफ कई केस दर्ज है इस मामले में स्कूटी पर आए 2 हत्यारों इमरान और अयान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि स्कूटी के बीच में बैठा तीसरा मुख्य आरोपी जिसने गोली चलाई थी वो फरार है मुख्य आरोपी का नाम हारून पहलवान है दरअसल बीते महीने उत्तर पूर्वी दिल्ली में राजा मेवाती उर्फ अक्की डॉन का मर्डर हुआ था उस हत्याकांड में नसीम और राशिद का नाम आया था इसी हत्याकांड का बदला लेने के लिए राजा मेवाती के भांजे हारून पहलवान ने राशिद की हत्या कर दी बाइक पर जो 3 हमलावर बैठे हैं एक उनमें हारून पहलवान है, बाकी दो उसके सहयोगी है हारून पहलवान की तलाश में छापेमारी की जा रही है
0
0
Report
Advertisement

भोपाल विधानसभा मानसून सत्र से सियासत गर्म, छोटे सत्र पर कांग्रेस-बीजेपी में तकरार

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर गरमाई सियासत छोटे सत्र को लेकर कांग्रेस ने जताई नाराजगी बीजेपी ने कहा चर्चा के लिए पर्याप्त समय भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी ने कहा 5 दिनों का सत्र है और इसमें अलग - विषयों पर चर्चा की जाएगी.... और चर्चा के लिए पर्याप्त सत्र है... बाइट भगवान दास सबनानी, विधायक,बीजेपी कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने कहा सत्र हमेशा बड़े होने चाहिए सत्र छोटे होने से सभी मुद्दे नहीं आ पाते.... जानबूझकर छोटा सत्र करवाया जाता है.... एक तो सत्र छोटा होता है और बीच में ही स्थगित करवा देते हैं.... बाइट- मानक अग्रवाल , कांग्रेस नेता
0
0
Report
Advertisement

यूपी में सड़क दुर्घटनाएं और मौतें मई में कमी, हिट एंड रन भी घटे

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: मार्च से मई तक सड़क दुर्घटनाओं में लगातार कमी, परिवहन विभाग ने जारी किए आंकड़े。 मई 2026 में सड़क दुर्घटनाएं घटकर 1,004 पहुंचीं, मौतों की संख्या भी हुई कम。 मार्च में 1,876 सड़क दुर्घटनाएं, मई में घटकर 1,004 रह गईं। मार्च में 2,008 मौतें, मई में जनहानि का आंकड़ा घटकर 1,111 पर पहुंचा。 यातायात नियम उल्लंघन पर सख्ती, 797 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित。 गंभीर उल्लंघनों के 20 मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस किए गए निरस्त。 तीन माह में धारा-19 के तहत 1,246 चालकों को नोटिस जारी。 अप्रैल 2026 में सड़क दुर्घटनाएं घटकर 1,697 और मौतें 1,838 दर्ज। परिवहन विभाग की कार्रवाई का असर, दुर्घटनाओं और मौतों में लगातार गिरावट。 सड़क सुरक्षा उपायों से यूपी में दुर्घटना दर में आई उल्लेखनीय कमी。 हिट एंड रन मामलों में भी दर्ज हुई बड़ी गिरावट, मई में 275 केस。 मार्च में 529 हिट एंड रन मामले, मई तक संख्या आधी से भी कम हुई。 परिवहन विभाग की सख्ती से लापरवाह चालकों पर कसा शिकंजा。 सड़क सुरक्षा अभियान के चलते मई में दुर्घटनाओं और जनहानि में बड़ा सुधार。
0
0
Report

हाटा के वार्ड 10 में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच तेज

Khajuria Khurd, Bihar:हाटा में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत वार्ड संख्या 10 की घटना, रात को बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी वियो - कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में एक विवाहिता की बंद कमरे में फांसी के फंदे से लटकने के कारण संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रदीप कुमार पाल की 28 वर्षीय पत्नी अनिता कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। हाटा मुख्य पार्षद (चेयरमैन) रमेश जायसवाल ने बताया कि मृतका का पति प्रदीप भभुआ में एक होलसेल दुकान में काम करता है। मंगलवार की रात करीब 10 बजे जब वह काम से घर लौटा, तो कमरा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई, तो उसने खिड़की से झांककर देखा। अंदर उसकी पत्नी का शव फंदे से लटक रहा था। "> "पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मामूली अनबन हुई थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस इस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके। बाइट -रमेश जायसवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत ,हाटा
0
0
Report

बकाया मानदेय के लिए रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन,कलमबंद हड़ताल की दी चेतावनी

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। बकाया मानदेय को लेकर रोजगार सेवकों ने बुधवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद रोजगार सेवकों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों से संबंधित बीडीओ को पत्रक सौंपा गया। रोजगार सेवकों ने इस दौरान सभा कर चेतावनी दी, कि उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं की गई, तो वे हड़ताल करने को बाध्य होंगे।मनरेगा योजना के अंतर्गत विकासखंड इटियाथोक में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा, कि 14 से 16 महीने का मानदेय लंबित है।खंड विकास अधिकारी विजय कुमार मिश्र ने बताया, कि मनरेगा कर्मचारियों की मांग पत्र को उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। प्रदर्शन में रोजगार सेवक ब्लॉक अध्यक्ष अजय तिवारी, आनंद शुक्ल, अजय कुमार मिश्रा, रवि प्रकाश मौर्य, सिरताज अहमद, सत्य प्रकाश मौर्य, राधेश्याम, शिवकुमार द्विवेदी, मातादीन, समीम, नरेंद्र सिंह, रक्षाराम वर्मा, गोपाल तिवारी नृपेंद्र कुमार मिश्र, उमानाथ विश्वकर्मा, सहित दर्जनों ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top