icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273212
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow4 Jan 2025, 05:15 pm

गोरखपुरः एंटी करप्शन की कार्रवाई पर खजनी तहसील में लेखपालों ने किया प्रदर्शन

Khajani, Uttar Pradesh:

खजनी तहसील में लेखपालों को रंगे हाथों घूस लेते पकड़े जाने की बढ़ती घटनाओं को अपने खिलाफ सुनियोजित साजिश बताते हुए प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर खजनी तहसील के सभी लेखपालों और पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। लेखपालों ने साजिशन जबरन फंसाए जाने का विरोध करते हुए संघ के आह्वान पर विरोध करते हुए नारे लगाए और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग करते हुए जिले और प्रदेश में लगातार बढ़ रही लेखपालों को एण्टी करप्शन टीम द्वारा साजिशन फंसाए जाने के मामलों में प्रभावी कार्रवाई, नियंत्रण, अंकुश लगाने, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

इथियोपिया के शांत ज्वालामुखी का अचानक फटना विमान के कैमरे में कैद

Noida, Uttar Pradesh:हजारों फीट की ऊंचाई से कैमरे में कैद हुआ कुदरत का बेहद दुर्लभ नजारा! इथियोपिया में लंबे समय से शांत पड़ा ज्वालामुखी अचानक फट पड़ा। आसमान में राख और धुएं का विशाल गुबार उठने लगा। इसके निचले हिस्से में बिजली जैसी चमक भी दिखाई दे रही है। एक कमर्शियल विमान से कैद हुआ ये नजारा ज्वालामुखी की ताकत दिखाता है। इथियोपिया में लंबे समय से शांत ज्वालामुखी फटा! ज्वालामुखी के फटने का दुर्लभ नजारा! विमान से दिखा विस्फोट का नजारा! आसमान में उठा राख और धुएं का विशाल गुबार! ज्वालामुखी से निकली राख, आसमान में चमकी बिजली!
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

चंदला के मिठाई दुकानों पर एक्सपायर्ड मिल्क केक मिलने से दुकान सील, प्रशासन सख्त कार्रवाई

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के चंदला में खाद्य सुरक्षा टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मिठाई की दुकान पर एक्सपायरी मिल्क केक मिलने पर दुकान को सील कर दिया गया। कार्रवाई कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर की गई। एसडीएम लवकुशनगर आयुष जैन के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने चंदला में मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जय कामतानाथ स्वीट्स की दुकान पर एक्सपायरी मिल्क केक के पैकेट मिले। टीम ने मिल्क केक को जब्त कर नियमानुसार नष्ट कराया और दुकान को सील करने की कार्रवाई की। प्रशासन का कहना है कि आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। दीपावली के सीजन में मिलावटी और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को लेकर प्रशासन सख्त है।
0
0
Report
Advertisement

म Mokri गांव में डाक विभाग की लापरवाही, बोरों में हजारों दस्तावेज मिले

Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ प्रखंड के मोकरी गांव में डाक विभाग की घोर लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव के वार्ड नंबर तीन में स्थित पुराना पोखरा और ट्रांसफार्मर के पास नाले से दो बोरों में भरे हजारों महत्वपूर्ण सरकारी और बैंकिंग दस्तावेज लावारिस हालत में बरामद किए गए हैं। इन दस्तावेजों में भारी मात्रा में आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक चेकबुक, पासबुक और जरूरी सरकारी नोटिस शामिल हैं। मोकरी पंचायत के पूर्व मुखिया जयशंकर बिहारी और ग्रामीण तेज बहादुर सिंह ने बताया कि जब किसान और स्थानीय लोग सिवान की तरफ खेतों में गए, तो उन्होंने पोखरे के पास दो बोरों में भरे ये कागजात देखे। एक बोरा वहीं बिखरा पड़ा था, जिसे ग्रामीण और बच्चे उठाकर गांव में लाए। पूर्व मुखिया का अनुमान है कि इन बोरों में लगभग दस हजार लोगों के महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पोस्टमास्टर और डाकिया की नियुक्ति होने के बावजूद, वितरण की मेहनत से बचने के लिए इन जरूरी दस्तावेजों को कचरे की तरह फेंक दिया गया। क्षेत्र के हजारों लोग सालों से अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और चेकबुक के लिए परेशान भटक रहे थे, लेकिन डाक विभाग की इस कारस्तानी ने उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और सभी दस्तावेज असली मालिकों तक पहुंचाने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भभुआ एसडीएम ने तत्काल संज्ञान लिया है। एसडीएम ने बुधवार की शाम बताया कि प्रथम दृष्टया यह डाकघर द्वारा दस्तावेजों का वितरण न किए जाने की लापरवाही प्रतीत होती है। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भभुआ थाना पुलिस के माध्यम से सभी बरामद सामग्रियों को जब्त कर थाने में सुरक्षित रखवाया है, जहां इनकी विस्तृत सूची तैयार की जा रही है। डाक विभाग के संबंधित उच्चाधिकारियों को सूचित कर उनसे विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी और डाक विभाग के वरीय पदाधिकारियों के माध्यम से दोषियों के विरुद्ध सख्त विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

लालगंज में ड्रग फ्री जोन के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की

Hajipur, Bihar:वैशाली के लालगंज में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। स्कूल-कॉलेज के 500 मीटर दायरे को ड्रग फ्री जोन बनाने के लिए लालगंज चौक और कॉमर्स कॉलेज के आसपास की दुकानों और गुमटियों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।गृह मंत्रालय भारत सरकार के संकल्प के तहत यह अभियान चलाया गया। पुलिस का लक्ष्य है कि स्कूल-कॉलेज में पढ़ रहे बच्चों तक किसी भी हाल में नशीला पदार्थ न पहुंचे। इसी को लेकर लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लालगंज चौक इलाके में स्थित कई दुकानों की सघन तलाशी ली। चरस, स्मैक, ब्राउन शुगर सहित अन्य नशीले पदार्थों की तलाश में दुकानों को खंगाला गया। छापेमारी के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया।स्कूल-कॉलेज के 500 मीटर दायरे को ड्रग फ्री जोन बनाना है। बच्चों तक नशा न पहुंचे, इसलिए यह अभियान चलाया गया है। आम लोगों से अपील है कि नशा बेचने की गुप्त सूचना हमें दें। दुकानदारों को कड़ा संदेश है, नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। हालांकि इस छापेमारी में अभी तक कोई बरामदगी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने साफ कर दिया है कि नशे के कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा। बाईट---गोपाल मंडल एसडीपीओ लालगंज 2
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top