गोरखपुर: सरहरी में दरवाजे का ताला तोड़कर सोने के गहने सहित लाखों की चोरी
J. Janul Abden Urf Jainp, Uttar Pradesh:गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी में चोरों के हौसले बुलंद, महीने भर के अंदर तीन अलग -अलग जगहों पर चोरी ,अभी तक एक का भी खुलासा नहीं । वही बीती रात फिर चोरों ने एक घर को खंगाला करके नगदी समेत लाखों की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित संतोष यादव पुत्र रामकेवल ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाहजहांपुर:परशुरामपुरी में नगर पालिका के कर्मचारियों ने घर-घर जाकर स्व जन गणना के लिए किया प्रेरित
Parashurampuri, Uttar Pradesh:परशुरामपुरी में स्व-जनगणना को लेकर चला जागरूकता अभियान *परशुरामपुरी-शाहजहाँपुर।* नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आएं उपाध्याय व कर्मचारियों ने नगर में जनगणना के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने शनिवार सुबह 10 बजे से विभिन्न मोहल्लों, तिराहों, चौराहों और घर-घर जाकर लोगों को स्व-जनगणना के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अभियान 21 से 30 तारीख तक चलेगा। सभी लोग ऑनलाइन जनगणना स्वयं कर दें, ताकि समय बचे और सही जानकारी दर्ज हो सके।सपा का चुनावी घोषणापत्र दिखावा और छलावा! पंकज चौधरी ने साधा निशना
Padrauna, Uttar Pradesh:सपा का चुनावी घोषणापत्र दिखावा और छलावा! पंकज चौधरी ने साधा निशना उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात अभी से बिछने लगी है। चुनाव में भले ही अभी वक्त हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कुशीनगर पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। हाटा स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी संगठन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की सक्रियता, बूथ स्तर की तैयारियों और आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का संदेश दिया। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पंकज चौधरी ने सबसे पहले केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि एक छोटे कार्यकर्ता को इतने बड़े प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपना उनके लिए सम्मान की बात है। इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उसके चुनावी घोषणापत्र को दिखावा और छलावा करार दिया। प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच तेज होती राजनीतिक बयानबाजी के तौर पर देखा जा रहा है। कुशीनगर में हुई इस संगठनात्मक बैठक के जरिए भाजपा ने चुनावी तैयारियों और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का संदेश दिया है। बाइट – पंकज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपाशाहजहांपुर: जलालाबाद में समाधान दिवस में 21 शिकायतें आईं, दो का मौके पर निस्तारण, वन रेंजर का वेतन कटा
Kanth, Rawatpur, Uttar Pradesh:समाधान दिवस में 21 शिकायतें आईं, दो का मौके पर निस्तारण, वन रेंजर का वेतन कटा *जलालाबाद-शाहजहाँपुर।* तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 21 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में वन विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं होने पर एडीएम ने नाराजगी जताई और वन रेंजर का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, सीओ दीपक कुमार सिंह, तहसीलदार सर्वेश यादव, मंडी सचिव विक्रम बाजपेई, एसडीओ बिजली सौरभ शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।शाहजहांपुर: तिलहर आईटीआई में 15 दिन का निशुल्क ड्रोन प्रशिक्षण शुरू
Tilhar, Uttar Pradesh:तिलहर : बरेली मंडल की एकमात्र ड्रोन प्रयोगशाला तिलहर के आईटीआई में संचालित।प्रयोगशाला में 2 मिनी ड्रोन भी बनाए गए।26 लाख रुपए के बजट से तैयार की गई है भविष्य की यह प्रयोगशाला। तिलहर नगर क्षेत्र के मोहल्ला उम्मरपुर और नई बस्ती के सीमावर्ती स्थान पर 2024 में 7 करोड़ की लागत से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की शुरुआत की गई।उत्तर प्रदेश सरकार ने इस संस्थान को पीपी मॉडल के तहत लखीमपुर जनपद की डॉ भीमराव अंबेडकर तराइन विश्व विद्यालय नाम की संस्था को संचालन के लिए दे दिया था। संस्थान में फिटर,इलेक्ट्रॉनिक,ब्यूटीशियन सहित बारह ट्रेड का प्रशिक्षण प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 300 छात्र छात्राएं जिनमें 150 सरकारी और 150 गैर सरकारी शामिल है अपनी अपनी ट्रेड का प्रशिक्षण ले रहे हैं। लेकिन इस प्रशिक्षण संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि और आकर्षण का केंद्र है यहां पर 2025 में स्थापित की गई ड्रोन शिक्षक प्रयोगशाला।सनद रहे कि संपूर्ण उत्तर प्रदेश में सिर्फ सात औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों में ड्रोन प्रयोगशालाएं स्थापित की गई है जिनमें से एक तिलहर के इस संस्थान में है।ड्रोन प्रशिक्षण देने का काम प्रशिक्षक नगर के निवासी सरफराज मंसूरी के द्वारा किया जा रहा है।इस प्रयोगशाला को स्थापित करने में संस्थान के द्वारा 26 लाख रुपए खर्च कर तमाम संसाधन जुटाए गए हैं।सरफराज मंसूरी जानकारी देते हुए बताया कि उनके निर्देशन में प्रशिक्षुओं के द्वारा दो ड्रोन भी प्रयोगशाला में बनाए गए हैं जो जमीन से लगभग 70 फीट ऊपर उड़ान भरने में सक्षम है।जिसका ट्रायल भी कई बार हो चुका है।बारह ड्रोन पायलट चालू कैंप में प्रशिक्षण ले रहे हैं।उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में ड्रोन का कृषि कार्य के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी उपयोग किया जाएगा।और कई जगह पर इस तरह के प्रयोग किया भी जा रहे हैं। प्रधानाचार्य श्याम सक्सेना ने बताया कि ड्रोन प्रयोगशाला बनाने में काफी मेहनत की गई है।उन्होंने बताया कौशल विकास योजना के तहत 18 से 36 वर्ष तक के स्त्री पुरुष 15 दिन का निशुल्क प्रशिक्षण ले सकते हैं।
